..................... Bollywood Live Updates- बॉक्स ऑफिस पर पिटी मिशन रानीगंज Bollywood Live Updates- Mission Raniganj beats at the box office, Mouni Roy trolled on this dress - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- बॉक्स ऑफिस पर पिटी मिशन रानीगंज, मौनी रॉय इस ड्रेस पर हुईं ट्रोल

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 12 October- नई सुबह के साथ हम फिर से हाजिर हैं आपके लिए मनोरंजन जगत की तमाम खबरें लेकर.. सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री मौनी रॉय की जो कि इस वक्त अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हो रही हैं।

एक इवेंट पर वो बेहद रिवीलिंग और अजीब सी ड्रेस पहनकर पहुंची थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग मजे ले रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि एक्ट्रेस इसी तरह के लुक्स में सामने आती हैँ। मौनी रॉय ने टीवी से फिल्मों तक का सफर तय किया है और लगातार काम कर रही हैं।

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज दर्शकों को थिएटर्स तक लाने में असमर्थ रही है। पता चला है कि अपनी छठवें दिन ही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस कुछ खास पसंद नहीं किया है। इससे इतना तय है कि ये फिल्म भी अक्षय कुमार की फ्लॉप्स की लिस्ट में दर्ज होने वाली है। 6वें दिन इस फिल्म ने मात्र 1.5 करोड़ की कमाई की है जो कि काफी कम है।

इसी तरह की बॉलीवुड खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए आप जुड़े रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Oct 12, 2023 7:22 PM

    प्रियंका चोपड़ा की बहन लेंगी सलमान खान के रियलिटी शो में हिस्सा? फिर होगा धमाका!

    Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। शो में कौन कौन भाग ले रहा है इसकी भी खबरें तेज हैं। कई सारे सेलेब्स के नाम अभी तक सामने आ गए हैं। इसी बीच खबर आई है कि बिग बॉस 17 में प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी भाग ले सकती हैं।

    प्रियंका चोपड़ा की बहन लेंगी सलमान खान के रियलिटी शो में हिस्सा? फिर होगा धमाका!
  • Oct 12, 2023 6:27 PM

    जिस बीवी के लिए एक्टर ने बर्बाद कर दी थी ऑस्कर की रात, अब उसी बेवफा ने बेटे के दोस्त के साथ चलाया चक्कर!

    Will smith wife jada pinkett: हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार विल स्मिथ अपनी पत्नी को लेकर खबरों में आ गए हैं। सूत्रों से खुलासा हुआ है कि एक्टर की पत्नी अपने बेटे के दोस्त को डेट कर रही हैं।

    जिस बीवी के लिए एक्टर ने बर्बाद कर दी थी ऑस्कर की रात, अब उसी बेवफा ने बेटे के दोस्त के साथ चलाया चक्कर!
  • Oct 12, 2023 6:19 PM

    विक्की कौशल ने शेयर किया अपना क्लोज अप लुक

    अपनी आगामी जीवनी पर आधारित फिल्म सैम बहादुर के लिए एक दिलचस्प पोस्टर जारी करने के कुछ घंटों बाद, अभिनेता विक्की कौशल ने फिल्म से अपना एक और क्लोज-अप और गहन लुक साझा किया। विक्की ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्टर के साथ लिखा, “उनकी जिंदगी। हमारा इतिहास। #सैमबहादुर का टीज़र कल आएगा। सिनेमाघरों में 1.12.2023।” फिल्म मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित है और इसमें सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और जीशान अय्यूब भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है।

  • Oct 12, 2023 3:44 PM

    जयदीप अहलावत की ये हरकत देखकर आलिया भट्ट ने दी थी नंबर ब्लॉक करने की धमकी, आने लगे थे बुरे सपने

    Jaideep Ahlawat On Alia Bhatt: जयदीप अहलावत, जिन्होंने हाल ही में सुजॉय घोष की 'जाने जान' में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया था, उन्होंने मेघना गुलजार की राजी में काम करने को याद किया और खुलासा किया कि उन्हें बुरे सपने आते थे। अभिनेता ने आगे याद किया कि आलिया भट्ट ने उनका नंबर ब्लॉक करने की 'धमकी' दी थी।

    जयदीप अहलावत की ये हरकत देखकर आलिया भट्ट ने दी थी नंबर ब्लॉक करने की धमकी, आने लगे थे बुरे सपने
  • Oct 12, 2023 3:03 PM

    अपनी बीवी की बेवकूफी के किस्से नहीं सुन पाए आनंद आहूजा, भेज दिया यूट्यूबर को लीगल नोटिस

    Sonam Kapoor Husband Legal Notice: सोनम कपूर 2022 में अपने बेटे वायु को जन्म देने के बाद धीरे-धीरे काम पर वापस लौटने की तैयारी कर रही हैं। एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म 'ब्लाइंड' एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी। अब एक्ट्रेस एक बार फिर से खबरों में है क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि आनंद आहूजा ने कथित तौर पर एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसने यूट्यूब पर अभिनेत्री का रोस्ट वीडियो बनाया था।

    अपनी बीवी की बेवकूफी के किस्से नहीं सुन पाए आनंद आहूजा, भेज दिया यूट्यूबर को लीगल नोटिस
  • Oct 12, 2023 2:33 PM

    'फर्जी 2' पर शाहिद कपूर का आया बयान

    शाहिद कपूर ने पुष्टि की है कि फर्जी 2 निश्चित रूप से कार्ड पर है। पहला सीज़न एक नोट पर समाप्त हुआ जहां लोग आगे की कहानी के बारे में उत्सुक थे। विजय सेतुपति इस वेब शो में एक पुलिस वाले थे, इसी वेब सीरीज से ओटीटी स्पेस में शाहिद कपूर की शुरुआत हुई। उन्होंने अब तक कोई नया ओटीटी प्रोजेक्ट नहीं चुना है।

  • Oct 12, 2023 1:44 PM

    रवीना टंडन के साथ काम करने पर क्या बोले अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार और रवीना टंडन 20 साल बाद 'वेलकम टू द जंगल' में दोबारा साथ आएंगे। इस बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि वह फिल्म की शूटिंग का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "हम 'वेलकम टू द जंगल' नाम की एक फिल्म कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग हम जल्द ही शुरू करेंगे, इस फिल्म का एक गाना काफी शानदार है और यहां तक कि इसमें 'टिप टिप बरसा पानी' भी है। हमने सबसे ज्यादा हिट फिल्में एक साथ की हैं और मैं मैं लंबे समय के बाद (वेलकम टू द जंगल की) शूटिंग शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं और हम एक ही स्क्रीन पर एक साथ होंगे।"

  • Oct 12, 2023 12:23 PM

    विक्की कौशल ने रिलीज किया अपनी नई फिल्म का पोस्टर

    विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म सैम बहादुर के टीज़र लॉन्च से पहले, अभिनेता ने गुरुवार को फिल्म का एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट को कैप्शन दिया: “वो जिंदगी जो अच्छे से जी गई! #समबहादुर।” मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख (इंद्रा गांधी के रूप में), नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक (लॉर्ड माउंटबेटन के रूप में), रिचर्ड भक्ति क्लेन (एंबेसेडर कीटिंग के रूप में), साकिब अयूब (कैप्टन अतीकुर रहमान) और कृष्ण कांत सिंह बुंदेला ( सूबेदार गुरबख्श सिंह के रूप में)। यह 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

  • Oct 12, 2023 11:59 AM

    ऐश्वर्या राय ने अमिताभ आराध्या की तस्वीर से जया बच्चन और नव्या नंदा को हटाया

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने फोटो का क्रॉप्ड वर्जन पोस्ट किया था। इस तस्वीर को क्रॉप करके काफी छोटा किया गया था और सभी को निकालकर सिर्फ बिग बी और आराध्या को रखा गया था। ऐश्वर्या ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हमेशा भगवान का आशीर्वाद।"

  • Oct 12, 2023 11:06 AM

    यूएस की मस्जिद से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का ये वीडियो हुआ वायरल

    आतिफ असलम ने इस सिर्फ अपनी सुरीली आवाज में यहां अजान पढ़ी है। ऑरलैंडो, फ्लोरिडा के सफर पर पहुंचे पाकिस्तान सिंगर ने अपनी शानदार आवाज में इस मस्जिद में अजान दी और ये वीडियो इस दौरान किसी फैन के द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया।

  • Oct 12, 2023 10:20 AM

    सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए लेंगे इतने करोड़?

    बिग बॉस फैन पेज के मुताबिक, सलमान खान को शो को होस्ट करने के लिए मोटी रकम दी जा रही है। सुपरस्टार हर हफ्ते 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस वसूल रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान शनिवार और रविवार को दो दिन शो को होस्ट करते हैं।

  • Oct 12, 2023 9:59 AM

    शमा सिकंदर की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल

    41 साल की उम्र में शमा सिकंदर अपनी बोल्ड तस्वीरें सामने आती हैं तो लोग काफी एंजॉय करते हैं और धड़ल्ले से इनको वायरल कर देते हैं। इस वक्त घर से उन्होने कुछ तस्वीर पोस्ट की हैं जिनमें वो कमाल की लग रही है।

  • Oct 12, 2023 9:20 AM

    दिशा पाटनी की चप्पल पर स्टोरी ?

    दिशा पाटनी के वीडियोज अक्सर सामने आते हैं और वो अपने किलर लुक्स से लोगों को हैरान कर देती हैं। लेकिन इस वक्त पैपराजी ने उनसे एक बात कही है जो कि काफी कंफ्यूज करने वाली है। पैप्स का कहना है कि वो उनकी चप्पल पर स्टोरी लिख रहे हैं। हालांकि इसके पीछे की कहानी क्या है इसका जवाब नहीं मिल पाया है।

  • Oct 12, 2023 8:45 AM

    रैंप पर आपे से बाहर हुईं ऋतिक की गर्लफ्रेंड

    सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ अपने रिलेशन को लेकर छाए हुए हैं। इस कपल की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब सबा आदाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखरल नेटिजंस अपना सिर पकड़ रहे हैं।

  • Oct 12, 2023 8:43 AM

    अमिताभ बच्चन के फैंस ने जलसा के बाहर किया धमाका

    इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कई फैंस अमिताभ बच्चन वाले गेटअप में नजर आ रहे हैं। जी हां, जलसा के बाहर से वायरल हो रहे इस वीडियो में कई अमिताभ बच्चन हैं जो कि मजेदार लग रहे हैं।

    अमिताभ बच्चन के फैंस ने जलसा के बाहर किया धमाका

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X