..................... Bollywood Live Updates misbehavior with actor mainak banerjee arjun kapoor react on naked photo - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: फेमस एक्टर संग एयरपोर्ट पर हुई बदतमीजी, न्यूड फोटो पर अर्जुन ने दिया करारा जवाब

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 29 May: मनोरंजन जगत में ऐसी कई खबरें होती हैं जो अपके दिन को और भी मसालेदार बना देती हैं। हम आपके लिए लाए हैं, ऐसी खबरों का डोज जो ना सिर्फ आपके दिन को बेहतर बनाएंगी बल्कि आपके रूटीन में एक तड़का भी डाल देगी। तो बने रहिए हमारे साथ इस खास लाइव में और उठाइए लुत्फ मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर का।

पुलिसवाले ने एक्टर संग की बदतमीजी

बंगाली एक्टर मैनाक बनर्जी और उनकी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर खबर आई है कि उनके साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बदतमीजी हुई है। मैनाक बनर्जी अपनी पत्नी को लेने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट गए थे। इस दौरान बिधाननगर पुलिस से उनकी तीखी बहस हो गई। मैनाक बनर्जी ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिसवाले ने उन्हें पहले रोका, इस दौरान उसने उनकी पत्नी के साथ भी बदतमीजी भी की।

LIVE Feed
  • May 29, 2023 4:47 PM

    एक्टिंग छोड़ रहे या किसी नई फिल्म की तैयारी कर रहे, धनुष के नए लुक को देख फैंस ने किए सवाल

    Dhanush Latest Look: साउथ सुपरस्टार धनुष आज अपने लेटेस्ट लुक को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोमवार को अभिनेता मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान धनुष का वीडियो सामने आया है, जिसमे उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। फैंस इसको लेकर कई सारे सवाल कर रहे हैं।

  • May 29, 2023 2:42 PM

    IIFA में एक जैसे कपड़े पहने पहुंची सारा अली खान- राखी सावंत, बनाया ऐसा वीडियो

    आईफा से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, इस बीच सारा अली खान खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो राखी सावंत के साथ डांस करते दिख रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

  • May 29, 2023 1:10 PM

    द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक ने पीएम से लगाई अपनी जान बचाने की गुहार

    Sanoj Mishra: हाल ही में फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। कोलकाता पुलिस ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर ने विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया है। अब इस सबके बीच में फिल्म के निर्देशक ने अपनी जान बचाने के लिए पीएम से गुहार लगाई थी।

  • May 29, 2023 12:31 PM

    ओटीटी प्लेफॉर्म को लेकर अभिनेता कमल हासन ने दिया विवादित बयान, अब शुरु हुआ दर्शकों के बीच हंगामा

    Kamal Haasan: कमल हासन अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने विवादित बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। कमल ने कहा है कि उन्होंने भारत में ओटीटी बूम की भविष्यवाणी बहुत पहले कर दी थी और फिल्म निर्माताओं को डिजिटल स्पेस में काम करने का सुझाव दिया था, लेकिन उस समय इंडस्ट्री उनसे असहमत थी। किसी ने उनकी बातों को महत्व नहीं दिया था, लेकिन अब पूरी दुनिया ही उस दिशा में चल रही है।

    ओटीटी प्लेफॉर्म को लेकर अभिनेता कमल हासन ने दिया विवादित बयान, अब शुरु हुआ दर्शकों के बीच हंगामा
  • May 29, 2023 12:14 PM

    सुनील शेट्टी को आते थे धमकी भरे फोन, एक्टर ने कहा- 'मैं उल्टा गाली देता था'

    बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में खुलासा किया कि 90 के दशक में उन्हें अंडरवर्ल्ड से कॉल आते थे। हालांकि, ज्यादातर लोग डर गए होंगे, लेकिन सुनील ने उन्हें रिएक्शन दिया क्योंकि वह जानते थे कि वे गलत नहीं थे। सुनील ने कहा कि यह उस समय की बात है जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड फल-फूल रहा था। “तुम्हें पता है कि मुझे फोन आते थे, ‘मैं यह करूंगा, मैं वह करूंगा।’ मैं उल्टा गाली देता था।'

    सुनील शेट्टी को आते थे धमकी भरे फोन, एक्टर ने कहा- 'मैं उल्टा गाली देता था'
  • May 29, 2023 11:46 AM

    'वीर सावरकर' के किरदार में फिट होने के लिए रणदीप हुड्डा ने की इतनी मेहनत, जानकर नहीं होगा यकीन

    Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा की नई फिल्म वीर सावरकर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, इसके बाद अब सूत्रों के अनुसार खबर आई है कि इस किरदार के लिए एक्टर ने बहुत मेहनत की ताकि वह अपने किरदार में सही से फिट हो सके। फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे वीर सावरकर के किरदार में फिट होने के लिए रणदीप ने अपना बजन घटाया है। उन्होंने कहा कि इस रोल के लिए उन्होंने 18 नहीं बल्कि 26 किलो वजन कम किया था।

    'वीर सावरकर' के किरदार में फिट होने के लिए रणदीप हुड्डा ने की इतनी मेहनत, जानकर नहीं होगा यकीन
  • May 29, 2023 10:38 AM

    'द केरल स्टोरी लगाई तो बम से उड़ाएंगे थिएटर'

    आईएसआईएस ने ये धमकी दी है और कहा कि फिल्म अगर चलेगी तो थिएटर में बम लगा दिया जाएगा। इस लेटर की बात करें तो इसमें लिखा था, "सर / मैडम, मैकिन कल नष्ट हो जाएगा क्योंकि हम आपके खूनी सिनेमा में कुछ बम लगा रहे हैं, आप सिनेमा देखना चाहते हैं, ठीक है कल आप एक बहुत अच्छा सिनेमा देखेंगे। हमारे शब्दों को चिह्नित करें, कल शुक्रवार। मैकिन में द केरला स्टोरी के लिए प्लांटिंग बॉम्ब"।

  • May 29, 2023 10:21 AM

    फिल्म प्रोड्यूसर बंटी वालिया पर CBI ने 119 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज

    सीबीआई ने कथित बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में फिल्म निर्माता जसप्रीत सिंह वालिया उर्फ बंटी वालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिससे आईडीबीआई बैंक को 119 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बैंक ने आरोप लगाया है कि जीएस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को जून में 2.35 मिलियन अमरीकी डालर का Foreign Currency Loan और 4.95 करोड़ रुपये का term loan दिया गया था। ये लोन 2008 में संजय दत्त, बिपाशा बसु अभिनीत हिंदी फिल्म "लम्हा" के निर्माण के लिए फिल्म फाइनेंसिंग स्कीम के तहत दिया गया था।

  • May 29, 2023 9:58 AM

    शनाया कपूर ने ढाया कहर

    बला की खूबसूरत शनाया कपूर ने रेड ड्रेस पहनी है और ब्रालेस होकर उन्होने ऐसे ऐसे पोज दिए हैं कि गर्मी थोड़ी बढ़ गई है। शनाया कपूर की ये बैकलेस लुक लोगों को बार बार उनकी तस्वीरें देखने पर मजबूर कर रहा है। इसके पहले भी उन्होने इस तरह की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं लेकिन ये खास हैं।

  • May 29, 2023 9:54 AM

    महिला पहलवानों की फर्जी तस्वीर पर भड़कीं उर्फी जावेद

    संगीता फोगट और विनेश फोगट की वायरल मॉर्फ्ड फोटो को गलत बताया है। रविवार शाम को, उर्फी ने एक कोलाज में फोटो का असली और मॉर्फ्ड वर्जन पोस्ट किया। ट्विटर पर उर्फी ने फोटो का असली और मॉर्फ्ड वर्जन शेयर किया और लिखा, "लोग अपने झूठ को साबित करने के लिए फोटो को इस तरह से क्यों एडिट करते हैं? किसी को गलत ठहरने के लिए इतना नहीं गिरना चाहिए कि झूठ का सहारा लिया जाए।" जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

  • May 29, 2023 9:48 AM

    वैभवी उपाध्याय के मंगेतर जय गांधी का छलका दर्द

    जय गांधी अपनी लेडी लव को खोने के बाद जैसे बिखर गए हैं और अभी भी दिल दहला देने वाली खबर से उबर नहीं पा रहे हैं। उन्होने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट किया है और लिखा है, ''मैं आपको केवल हर दिन हर मिनट याद करता हूं। तुम सच में कभी नहीं जाओगे, मैं तुम्हें हमेशा के लिए अपने दिल में सुरक्षित रखूंगा। बहुत जल्दी चले गए, मेरी गुंडी की आत्मा को शांति मिले, मैं तुमसे प्यार करता हूं।''

  • May 29, 2023 9:37 AM

    गर्लफ्रेंड मलाइका ने शेयर की Arjun Kapoor की न्यूड फोटो, तो एक्टर ने गुस्से में कह दी ये बात

    मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जो कि मिनटों में आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जहां मलाइका ने अर्जुन कपूर पर जमकर प्यार लुटाया है तो वहीं अर्जुन कपूर का सेमी नेकेड अंदाज फैंस को दूर तक की सोचने पर मजबूर कर रहा है। तस्वीर देखने के बाद जाहिर है कि ये मलाइका ने ही क्लिक की होगी। इस फोटो के सामने आने के बाद लोग मलाइका को ट्रोल करने लगे और उन्हें भद्दी-भद्दी बातें कहने लगे। लेकिन वो भी अपनी गर्लफ्रेंड की भला इतनी बुराई कैसे सुन सकते हैं लिहाजा उन्होंने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

    गर्लफ्रेंड मलाइका ने शेयर की Arjun Kapoor की न्यूड फोटो, तो एक्टर ने गुस्से में कह दी ये बात

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X