..................... Bollywood Live Updates: Makers trouble regarding OMG2, Anurag Kashyap supports Rocky and Rani - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: ओएमजी2 के मेकर्स के सामने आई नई मुसीबत, अनुराग कश्यप ने किया रॉकी और रानी का सपोर्ट

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत से बड़ी खबर फिल्म ओएमजी 2 को लेकर आ रही है, बॉलीवुड अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओएमजी 2 की रिलीज से पहले मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अभी तक CBFC से फिल्म को मंजूरी नहीं मिली है। मेकर्स से मूवी में 20 सीन पर कैंची चलाने के लिए कहा गया था। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड चाहता है कि अक्षय कुमार भी अपना भगवान शिव का किरदार बदले, अब इसको लेकर मेकर्स ने कोई पुष्टि नहीं की परंतु रिलीज से पहले दिन व दिन मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।

मनोरंजन जगत से दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही हैं करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की हालिया रिलीज मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को चारों से तारीफें मिल रही हैं। हाल ही में दिग्गज डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी इस फिल्म की प्रशंसा की लेकिन उनके पोस्ट पर फिल्म को लेकर कुछ लोग गलत बोलते दिखे जिस पर डायरेक्टर ने उन्हें जबरदस्त जवाब दिया और फिल्म का सपोर्ट किया।

इसी तरह से मनोरंजन जगत मनोरंजन जगत की बड़ी और दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Jul 31, 2023 9:08 PM

    कियारा आडवाणी अपने बर्थडे पर हुईं पति सिद्धार्थ संग रोमांटिक, शेयर किया वीडियो

    हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया है। जो कि तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कियारा आडवाणी कि इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और खुद एक्ट्रेस काफी क्यूट अंदाज में नजर आए और समुद्र में छलांग लगाते हुए देखे गए। कियारा आडवाणी ने बिकिनी पहनी हुई थी और पानी में जाकर वह दोनों ही काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए।

  • Jul 31, 2023 7:26 PM

    दीपिका ने बिकिनी पहनकर सोशल मीडिया पर लगाई आग

    इंस्टाग्राम पर आग लगी हुई है और इसके लिए केवल दीपिका पादुकोन ही दोषी हैं क्योंकि उन्होंने अपनी हॉट फोटो के कारण माहौल गर्मा दिया है। सोमवार को उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह सेक्सी बिकिनी पहने नजर आ रही हैं।

  • Jul 31, 2023 5:53 PM

    अपनी बेटी के साथ गोवा में ऐसे समय बिता कर आई हैं बिपाशा बसु

    बिपाशा बसु ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें गोवा की हालिया यात्रा की उनकी कुछ बेहतरीन यादें शामिल हैं। इसमें छोटे थ्रोबैक क्लिप शामिल हैं, जिसमें एक्ट्रेस, उनके पति और उनकी बेटी देवी को गोवा में मस्ती करते हुए दिखाते हैं।

  • Jul 31, 2023 5:02 PM

    अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

    निर्देशक आर बाल्की की फिल्म घूमर में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर दूसरी बार स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। निर्माताओं ने घूमर का आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है, साथ ही एक छोटा वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कैरेक्टर्स का परिचय दिया गया है। पता चला है कि घूमर इस साल 18 अगस्त को अपना नाटकीय प्रीमियर करेगा।

  • Jul 31, 2023 4:30 PM

    'ड्रीमगर्ल 2' से अनन्या पांडे का पहला लुक आया सामने

    कॉमेडी फिल्म "ड्रीम गर्ल 2" से परी के रूप में अनन्या पांडे का पहला लुक आज जारी किया गया। लुक साझा करते हुए निर्माताओं ने यह भी घोषणा की कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज़ होगा। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा किया और लिखा, "ये है परी, मेरी ड्रीम गर्ल (यह परी है, मेरी ड्रीम गर्ल)! ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर कल आएगा!" ड्रीम गर्ल 2 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

  • Jul 31, 2023 4:08 PM

    लोगों का प्यार देखकर आलिया भट ने फैंस को धन्यवाद कहा

    28 जुलाई को रिलीज हुई करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से सराहना मिल रही है। इस बीच, फिल्म में रानी चटर्जी की भूमिका निभाने वाली आलिया भट्ट ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म पर प्यार बरसाने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। सह-कलाकार रणवीर सिंह और निर्देशक करण जौहर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, आलिया ने कैप्शन में लिखा: "प्यार है तो सब हैं!!! हमारे दिल के नीचे से... सभी प्यार के लिए धन्यवाद.. हमेशा आभारी!

  • Jul 31, 2023 3:13 PM

    'ड्रीमगर्ल 2' ट्रेलर की देखें एक झलक

    आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'ड्रीमगर्ल 2' का ट्रेलर कल यानी 1 अगस्त को रिलीज होने वाला है लेकिन इससे पहले ड्रीमगर्ल की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें आयुष्मान लाल रंग की साड़ी में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच और भी ज्यादा खलबली सी मच गई है।

  • Jul 31, 2023 3:04 PM

    आलिया भट्ट के गाने पर झूमीं संगीता बिजलानी

    बॉलीवुड डीवा संगीता बिजलानी ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के पेप्पी ट्रैक 'झुमका' पर अपना डांस दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीता बिजिलानी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर गाने पर अपने डांस की एक रील साझा की और यह अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

  • Jul 31, 2023 2:18 PM

    सनी देओल स्टारर 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग शुरु

    सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 अपनी धमाकेदार शुरुआत करने को तैयार है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन फिल्म की फिल्म एडवांस बुकिंग 12 दिनों पहले ही शुरु की जा चुकी है।

  • Jul 31, 2023 1:34 PM

    शाहरुख खान की 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' हुआ रिलीज

    शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' को लेकर उत्साह नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है क्योंकि आज फिल्म का पहला गाना 'जिंदा बंदा' जारी कर दिया गया है। अपने एक्शन से भरपूर सीन्स वाले रोमांच की झलक देने के बाद, फिल्म से अब अनिरुद्ध का फुट-टैपिंग डांस नंबर सामने आया है जो हर तरफ अपनी जोश से भरी एनर्जी के साथ आग लगा देगा।

  • Jul 31, 2023 12:34 PM

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी वीकेंड कलेक्शन

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। शुक्रवार को 11.10 करोड़ की कमाई के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 16.05 करोड़ और रविवार को 19 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने अपने पहले वीकेंड तक 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

  • Jul 31, 2023 12:13 PM

    अपनी तीसरी पत्नी को भी तलाक दे रहे हैं राहुल महाजन

    सूत्रों की मानें तो शुरुआत से ही राहुल और नताल्या के बीच काफी compatibility इशू थे। । उन्होंने अपनी शादी को जितना संभव हो सका, खींचा.. लेकिन पिछले साल वे अलग हो गए और तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों ने पिछले साल कागजी कार्रवाई दायर की थी, हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि तलाक हो चुका है या मामला अभी भी कोर्ट में है।

  • Jul 31, 2023 11:37 AM

    प्रेगनेंट हैं सीमा हैदर?

    जी हां, एक मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि सीमा करीब 5 महीनों से प्रेगनेंट हैं और इसके बाद लोग बातें कर रहे हैँ। गौरतलब है कि सीमा के पहले से ही 4 बच्चे हैं। इन बच्चों में 3 बेटियां और 1 बेटा शामिल है जो कि उनके पाकिस्तानी पति से हैं। अगर सीमा मां बनती हैं तो ये उनकी पांचवी संतान होने वाली है।

    प्रेगनेंट हैं सीमा हैदर?
  • Jul 31, 2023 11:06 AM

    Elvish Yadav पर भड़कना Salman Khan को पड़ा भारी?

    गोल्डी ने लिखा था, ''जो लोग बिग बॉस के घर में एल्विश भाई को तंग कर रहे हैं, उनसे बदला लेने की जिम्मेदारी मेरी है।'' इसके बाद बवाल हो गया है और सलमान खान के फैंस सोशल मीडिया पर उनके बचाव के लिए भी सामने आ गए हैँ। बता दें कि इस ट्वीट के साथ गोल्डी बरार ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया है जो कि हम यहां लिख नहीं सकते हैं।

  • Jul 31, 2023 10:27 AM

    Celina Jaitley- अश्लील आरोप के बाद पाक क्रिटिक मुसीबत में

    सेलिना जेटली फिल्मों से काफी दूर हैं लेकिन एक विवाद को लेकर वो खबरों का हिस्सा हैं। दरअसल एक पाकिस्तान क्रिटिक ने कुछ समय पहले अभिनेत्री पर अश्लील आरोप लगाए थे। इस पाकिस्तान पत्रकार ने सेलिना जेटली के साथ फरदीन खान और फिरोज खान के साथ संबंध होने की बात कही थी और कई भद्दे आरोपों के साथ चर्चा में आ गया था।

  • Jul 31, 2023 9:39 AM

    फैंस का इंतजार हुआ खत्म, सालों बाद 'तारक मेहता..' में वापसी करेंगी 'दयाबेन' दिशा वकानी

    टीवी जगत का सबसे पॉपुलर शो‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, सीरियल की दयाबेन मतलब दिशा वकानी जल्द ही शो में वापसी कर रही हैं। स्पेशल इवेंट में शो की खूबसूरत जर्नी का रिकैप दिखाया गया था उस दौरान असित मोदी ने दिशा वकानी के कमबैक की अनाउंसमेंट की है। शो‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सिटकॉम ने हाल ही में टीवी पर 15 साल पूरे किए हैं।

    फैंस का इंतजार हुआ खत्म, सालों बाद 'तारक मेहता..' में वापसी करेंगी 'दयाबेन' दिशा वकानी
  • Jul 31, 2023 9:30 AM

    निर्माता दिनेश विजन ने करोड़ो की डील करके पाली में खरीदें तीन अपार्टमेंट

    विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर 'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस के बाद फिल्म से जुड़ा हर आदमी खुशी से झूम उठा है। फिल्म को दर्शकों से मिले अपार प्यार से न केवल सारा और विक्की को फायदा हुआ है, बल्कि इसके निर्देशक और निर्माता भी इसका लुत्फ उठा रहे हैं। इस बात का सबूत तब मिला जब हाल ही में 'जरा हटके जरा बचके' के फिल्म निर्माता बने दिनेश विजन ने पाली हिल में 103 करोड़ रुपये में तीन आलीशान अपार्टमेंट खरीदे हैं।

  • Jul 31, 2023 8:54 AM

    सुपरहिट फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम 3 को लेकर आया नया अपडेट

    साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म वेलकम में उदय शेट्टी और मजनू भाई की भूमिकाओं में अभिनेता नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। उसके बाद साल 2016 में प्रदर्शित इस फिल्म की सीक्वल भले ही टिकट खिड़की पर कुछ खास न कर पाई हो, लेकिन नाना और अनिल को इसमें भी खूब सराहना मिली थी। हाल ही में वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम 3 बनने की खबरें आई। खबर यह है कि वेलकम 3 में नाना पाटेकर और अनिल कपूर नहीं होंगे, बल्कि उनकी जगह संजय और अरशद, उदय तथा मजनू की भूमिकाओं में होंगे।

  • Jul 31, 2023 8:41 AM

    पवन कल्याण के फैंस ने आंध्र प्रदेश में थिएटर स्क्रीन को पहुंचाया नुकसान, हुआ गिरफ्तार

    पवन कल्याण इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रो' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता की यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से उनके फैंस ने एक त्योहार के तौर पर इसका जश्न मनाया। सुपरस्टार के फैंस इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने आंध्र प्रदेश में एक थिएटर स्क्रीन पर 'अभिषेकम' डांस किया और स्क्रीन पर अभिनेता को देख पर्दे पर दूध डालकर उनका दुग्धाभिषेक कर दिया।रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने स्क्रीन को नुकसान पहुंचाया और अब उन्हें उनके गलती के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

    पवन कल्याण के फैंस ने आंध्र प्रदेश में थिएटर स्क्रीन को पहुंचाया नुकसान, हुआ गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X