Bollywood Live Updates- 22 देशों में ग्लोबल हिट हुई 'महाराज', 'कल्कि' की ताबड़तोड़ कमाई जारी!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म महाराज के बारे में जो कि इस वक्त खबरों का हिस्सा है। पता चला है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर काफी शानदार परफॉर्मेंस दे रही है। लगातार आ रही कंट्रोवर्सी की खबरों के बीच फिल्म ने बाजी मार ली है। खबरें हैं कि ये 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 22 देशों में ग्लोबल हिट बन चुकी है। फिल्म में जुनैद के अलावा जयदीप अहलावत मुख्य किरदार में हैं।

इसके अलावा बात करें कल्कि 2898 एडी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो ये भी कमाल का है। Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक कल्कि ने 7वें दिन भी अच्छा खासा कलेक्शन किया है। कल्कि 2898 AD ने अपने शुरुआती दिन में अच्छी कमाई की और गुरुवार को 95.3 करोड़ की कमाई की। अब 7वें दिन यानि बुधवार को फिल्म ने 22.7 करोड़ कमाए, जिससे कुल कमाई 392.9 करोड़ हो गई। जी हां, सिर्फ इंडिया में ही इस फिल्म ने इतनी कमाई करके लोगों को हैरान कर दिया है।

इसी तरह के तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jul 4, 2024 4:53 PM

    जावेद अख्तर ने जुहू में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

    जावेद अख्तर ने जुहू में आलीशान बंगला खरीदा है। जावेद अख्तर ने जुहू में 7 करोड़ 76 लाख रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है, जो बेहद ही आलीशान है। जावेद अख्तर का यह अपार्टमेंट सागर सम्राट बिल्डिंग में स्थित है।

  • Jul 4, 2024 4:53 PM

    दिशा पाटनी ने अपने PD टैटू पर तोड़ी चुप्पी

    एक्ट्रेस दिशा पाटनी के हाथ पर 'PD' टैटू बना था, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि दिशा पाटनी इन दिनों साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर प्रभास को डेट कर रही हैं और प्रभास के नाम का टैटू दिशा ने अपने हाथ पर बनवाया है। लेकिन अब दिशा ने इस टैटू पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दिशा पाटनी ने अपना टैटू फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस पोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मेरे टैटू के बारे में इतनी जिज्ञासा देखकर बहुत खुशी हुई! पता करें कि यह खुशी किस बारे में है!"

  • Jul 4, 2024 4:52 PM

    'औरों में कहां दम था' रिलीज से 3 दिन पहले हुई पोस्टपोन

    अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'औरों में कहां दम था' 5 जुलाई को रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से तीन दिन पहले यह फिल्म पोस्टपोन हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कल्कि की धुआंधार परफॉर्मेंस को देखते हुए मेकर्स ने ये फैसला लिया है। हालांकि अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट नहीं बताई गई है।

  • Jul 4, 2024 4:51 PM

    काकुडा का ट्रेलर हुआ रिलीज

    सोनाक्षी सिन्हा, साकिब सलीम और रितेश देशमुख की फिल्म 'काकुडा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री की याद दिलाती है। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह फिल्म 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

  • Jul 4, 2024 12:56 PM

    'कल्कि 2898 AD' के ब्लॉकबस्टर होते ही प्रभास शुरु करेंगे 'सलार पार्ट 2' की शूटिंग

    "सलार पार्ट 1: सीजफायर" एक बड़ी हिट और पसंदीदा फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने नाम की। इतना ही नहीं यह सैटेलाइट और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे सफल फिल्मों में से एक बनकर सामने आई! होम्बले फिल्म्स ने "सलार पार्ट 1: सीजफायर" की रिलीज के साथ खूब सुर्खियां बटोरीं है।

  • Jul 4, 2024 12:13 PM

    गुस्सैल गौतम गंभीर का वीडियो वायरल, शख्स का दबाया गला!

    इस वीडियो में आप देखेंगे कि गौतम गंभीर एक शख्स को पीछे पकड़े हुए हैँ, गर्दन दबाते हुए उन्होने गन तो नहीं बल्कि हेयर ड्रायर लगाया हुआ है। बता दें कि ये मजाकिया वीडियो है और दोनों एक्टिंग करते दिख रहे हैँ। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गंभीर इस साल केकेआर को आईपीएल की ट्रॉफी जितवाने को लेकर वो खबरों में आए थे।

  • Jul 4, 2024 11:46 AM

    हिना खान ने अपने हाथ से काटे बाल, मां का रोना सुनकर तड़प जाएगा आपका दिल!

    वीडियो में उनकी मां भी हैं जो कि चिंता में हैं। बेटी की इस हालत को देखकर वो काफी घबराई हुई हैं और कुछ कहती हुई नजर आ रही हैँ। हिना खान की मां की आवाज आपके कानों में पड़ेगी तो आपको उस दुख का एहसास हो जाएगा। हिना खान ने पहले खुद ही अपने एक चोटी काटी और बाद में बार्बर ने कटिंग की।

  • Jul 4, 2024 10:55 AM

    फोन बूथ के अंदर से वायरल हुईं तारा सुतारिया की बोल्ड तस्वीरें

    तारा सुतारिया लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में नहीं नजर आई हैँ। लेकिन वो इंस्टाग्राम पर नजर आती रहती हैँ। अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर मशहूर इस हसीना के कुछ तस्वीरों ने माहौल को थोड़ा गर्म कर दिया है। तारा की कुछ तस्वीरें सीधे फोन बूथ के अंदर से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आप तारा सुतारिया ने नजर नहीं हटा पाएंगे।

    फोन बूथ के अंदर से वायरल हुईं तारा सुतारिया की बोल्ड तस्वीरें
  • Jul 4, 2024 10:05 AM

    अनंत-राधिका की शादी में परफॉर्म करेंगे जस्टिन बीबर

    दोनों की शादी में रंग जमाने के लिए आ रहे हैं जस्टिन बीबर। जी हां, हाल ही में जस्टिन बीबर मुंबई पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक उनके लिए भारी सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। सिक्योरिटी की तमाम गाड़ियों के साथ जस्टिन बीबर पहले अंबानी हाउस भी जा सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अनंत राधिका की शादी में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन बीबर ने मोटी रकम ली है।

  • Jul 4, 2024 8:48 AM

    रेड हॉट ड्रेस में जान्हवी कपूर

    करण जौहर की फिल्म किल को लेकर चर्चा है और अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं। मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान कई सितारे नजर आए। इस दौरान थीम के अनुसार जान्हवी कपूर भी रेड में नजर आ रही हैं। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आया है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X