Bollywood Live: करीना कपूर खान पर लगे देश से गद्दारी के आरोप, रेड 2 ने एडवांस बुकिंग में केसरी 2 को रंदौड़ा

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां हर देशवासी भड़का हुआ है, वहीं करीना कपूर खान ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोगों का गुस्सा उबल पड़ा है, और वो एक्ट्रेस को लानत भेज रहे हैं और उन्हें गद्दार बता रहे हैं। जमकर लताड़ भी रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां देश में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया और फवाद खान की 'अबीर गुलाल' तक बंद कर दी गई, वहीं करीना एक पाकिस्तानी डिजाइनर के साथ पोज देतीं और डिनर करती नजर आईं।

वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार दोपहर तक 'रेड 2' के लिए 69 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं। इस बुकिंग से फिल्म ने एडवांस में ऑलमोस्ट 2 करोड़ रुपये (बिना ब्लॉक सीट्स) का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ये बुकिंग कैसी है, इसे यूं समझा जा सकता है कि रिलीज से पहले अजय की फिल्म ने 'केसरी 2' की टोटल एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया है। अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी 2' के लिए करीब 57 हजार टिकट एडवांस में बुक हुए थे। जबकि फिल्म का एडवांस बुकिंग ग्रॉस 1.9 करोड़ रुपये से कम था।

LIVE Feed
  • Apr 30, 2025 6:29 PM

    आमिर खान प्रोडक्शंस की 'सितारे ज़मीन पर' का डिस्ट्रीब्यूशन किसको मिला? ये रही पूरी जानकारी!

    एक सूत्र ने जानकारी दी, आमिर खान और पीवीआर इनॉक्स टीम के बीच लंबे समय से संबंध हैं। 14 मार्च को उनके 60वें जन्मदिन के मौके पर पीवीआर इनॉक्स की एग्ज़िबिशन टीम ने देशभर के अपने सिनेमाघरों में उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों का महोत्सव आयोजित किया था। इस उत्सव से एक हफ्ते पहले आमिर ने जावेद अख्तर के साथ एक दिलचस्प बातचीत की थी, जो मुंबई के पीवीआर जुहू में आयोजित हुई थी। और यही नहीं, तारे ज़मीन पर जो 2007 में रिलीज़ हुई थी, उसका भी PVR से गहरा नाता रहा है। उस समय इसे PVR पिक्चर्स ने सह-निर्मित किया था, जिसमें संजीव कुमार बिजली और अजय बिजली ने आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ मिलकर काम किया था। ऐसे में ये पूरी कहानी एक तरह से फुल सर्कल में लौट आई है।

  • Apr 30, 2025 4:37 PM

    Misha Agrawal के मौत का असली कारण आया सामने, 25वें बर्थडे के दो दिन पहले हुआ निधन!

    इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज को लेकर बेहद मशहूर इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल के निधन से लोग सकते में हैं। उनका अचानक इस तरह से निधन हो जाना सबको हैरान कर रहा है और साथ ही लोग जानना चाह रहे थे कि उनकी मौत का सही कारण क्या है?

  • Apr 30, 2025 4:02 PM

    मोनाली ठाकुर ने कानपुर में दिया पावर पैक्ड परफॉर्मेंस, खूबसूरत आवाज संग लुक्स से जीता दिल!

    मोनाली ठाकुर उन खूबसूरत आवाज़ों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मधुर गायिकी से हमेशा लोगों के दिलों पर राज किया है। "मोहो मो के धागे" जैसे गानों के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी मोनाली ने कई ऐसे शानदार गीत गाए हैं, जो आज भी हमारे प्लेलिस्ट में खास जगह बनाए हुए हैं।

  • Apr 30, 2025 3:45 PM

    कंगना रनौत की को-स्टार की बेरहमी से हुई मौत, दोस्तों ने इस कारण से उतारा मौत के घाट

    हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत के साथ फिल्म रज्जो में काम कर चुकी एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की। उनके नशेड़ी दोस्तों ने ही उनको मौत के घाट उतार दिया। ये पूरा मामला साल 2017 का है जब उनका शव उनके घर पर बुरी हालत में मिला। ड्रग्स का धंधा करने वाले उनके दोस्तों नहीं उनकी हत्या कर डाली

  • Apr 30, 2025 2:37 PM

    Met Gala 2025- शाहरुख खान से लेकर कियारा आडवाणी तक, मेट गाला में पहली बार दिखेंगे ये सितारे?

    खबरों की मानें तो मेट गाला 2025 में पहली बार किंग खान शाहरुख खान के अलावा सिंगर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी की लाडली बेटी और ईशा अंबानी का जलवा भी जलाल होगा। शाहरुख खान को इसके पहले यहां नहीं देखा गया है और लोगों को अपने चहीते सितारे को अलग लुक में देखने का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा कियारा आडवाणी पर खास नजर होगी क्योंकि वो प्रेग्नेंट और किस तरह से लोगों को अपनी दीवाना बनाएंगी वक्त ही बताएगा। मेट गाा को फैशन ऑस्कर का नाम भी दिया गया है और इसका कारण सिर्फ इतना है कि ये पूरी दुनिया का सबसे बड़ा फैशन मेला है।

  • Apr 30, 2025 1:54 PM

    'एकतरफा रिश्ता कब तक?' पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बोले जावेद अख्तर

    जावेद अख्तर से पाकिस्तानी कलाकारों के बैन को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, 'सबसे पहला ये होना चाहिए कि क्या हमें पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में आने देना चाहिए। इसके दो जवाब हैं, और दोनों ही अपने-अपने तरीके से सही हैं। ये हमेशा से एकतरफा रहा है। नुसरत फतेह अली, मेहदी हसन, गुलाम अली, नूरजहां भारत आए और हमने उनका अच्छा स्वागत किया। फैज अहमद फैज जो पूरे उपमहाद्वीप के बड़े शायर हैं, मैंने उन्हें पाकिस्तानी शायर नहीं कहूंगा। जब वो अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में भारत आए थे, तो उन्हें एक स्टेट हेड जैसा सम्मान मिला था। सरकार ने उन्हें बहुत इज्जत दी। पाकिस्तानी ने कभी इस तरह से जवाब नहीं दिया। मेरा पाकिस्तान के लोगों से कोई गिला नहीं है। पाकिस्तान के बड़े शायरों ने लता मंगेशकर के गीत लिखे हैं। लता जी 60-70 के दशक में भारत और पाकिस्तान दोनों जगह सबसे लोकप्रिय कलाकार थीं। लेकिन फिर भी उन्हें पाकिस्तान में कभी परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला। मुझे लोगों से शिकायत नहीं है, क्योंकि लोग उन्हें प्यार करते थे।'

  • Apr 30, 2025 12:58 PM

    'ग्राम चिकित्‍सालय' ट्रेलर: 'पंचायत' जैसी मजेदार कहानी, गांव में आए नए सरकारी डॉक्‍टर, सचिव जी जैसी हो गई हालत

    'पंचायत' वेब सीरीज के मेकर्स एक नई कहानी लेकर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज का नाम 'ग्राम चिकित्‍सालय' है। बुधवार को इसका मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस शो में विनय पाठक से लेकर अमोल पाराशर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। Gram Chikitsalay एक ड्रामा है, जो एक शहरी डॉक्टर डॉक्टर प्रभात की जर्नी को दिखाता है। इसमें वो एक दूर-दराज के गांव भटकंडी के लगभग बंद हो चुके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू करने की चुनौती को स्वीकार करता है। इस सीरीज में अमोल पाराशर और विनय पाठक हैं। आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा और गरिमा विक्रांत सिंह स्टार्स भी नजर आएंगे।

  • Apr 30, 2025 12:41 PM

    'मुझे कभी काम के लिए तरसना नहीं पड़ा', खेसारी पर भड़कीं रानी चटर्जी

    एक न्यूज का हवाला देते हुए रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर चैनल को खूब खरी खोटी सुनाई। रानी ने लिखा, “दोबारा ऐसी फालतू न्यूज चलाई तो आपके चैनल पर एफआईआर कर दूंगी। कोई सबूत है आपके पास कि रानी, खेसारी के साथ काम करने को तरसती है या मैंने उन्हें डिमोटिवेट किया है। खेसारी जी तो कुछ भी बोल देते हैं, उन्हें बस दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को बड़ा दिखाना होता है।”

  • Apr 30, 2025 12:01 PM

    पहलगाम हमले पर अदनान सामी बोले- ऐसा जवाब दो कि आइंदा जुर्रत न करे

    22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। आतंकवादियों ने लोगों का धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी। अब पाकिस्तानी टर्न्ड इंडियन सिंगर अदनान सामी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उनका कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में कॉन्सर्ट था। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ये हमला किया है उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

  • Apr 30, 2025 11:13 AM

    पिता इरफान खान की डेथ एनिवर्सरी पर बाबिल ने शेयर की तस्वीरें

    दिवंगत अभिनेता इरफान की 5वीं डेथ एनिवर्सरी पर फिल्म जगत के तमाम सितारे उनके लिए पोस्ट शेयर कर भावुक नजर आए। इसी कड़ी में इरफान के बेटे, अभिनेता बाबिल ने पिता की याद में एक खूबसूरत और इमोशंस से भरा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी बहुत याद आती है।

  • Apr 30, 2025 10:40 AM

    शर्मिला टैगोर संग दुश्मनी पर Mumtaz ने किया रिएक्ट

    विक्की ललवानी से बातचीत में मुमताज ने कहा, 'दुश्मनी किस बात की। शर्मिला से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। वो अपने समय पर टॉप थीं. मैं भी टॉप थीं। मेरे पास उससे एक ज्यादा अवॉर्ड है। आप मेरे अवॉर्ड काउंट कर सकते हैं। उसे एक-दो पिक्चर ज्यादा मिली। लेकिन मुझे अवॉर्ड ज्यादा मिले। देखने में मैं भी खूबसूरत थी। वो भी खूबसूरत थी तो जलन किस बात की। मैं कभी भी उससे जलती नहीं थी। मुझे नहीं पता कि लोगों को ऐसा क्यों कि हमारे बीच दुश्मनी थी। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि ऐसा क्यों था।'

  • Apr 30, 2025 10:14 AM

    तनाव के बीच हानिया आमिर को भारतीय फैंस ने भेजा तोहफा!

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो 'कभी मैं कभी तुम' और 'मेरे हमसफर' जैसे ड्रामा में अपनी दमदार एक्टिंग से भारतीयों के दिलों पर भी राज किया है। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उनका भी दिल पसीज गया था और इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। इस बीच, हानिया के भारतीय फैंस के ग्रुप ने एक बड़ा फैसला किया है। वो एक्ट्रेस को पानी की बोतलों से भरा बॉक्स देंगे।

  • Apr 30, 2025 9:48 AM

    स्टेडियम भरो, तब आऊंगी... नेहा कक्कड़ के मेलबर्न शो का एक और सच!

    बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में परफॉर्म किया था। लेकिन वो अपने इस शो में 3 घंटे देरी से पहुंची थीं, इसलिए उनकी खूब आलोचना हुई थी। दर्शकों ने तो वहीं पर ही चिल्लाना शुरू कर दिया था। नेहा स्टेज पर रोई भी थीं। उनके कई वीडियो वायरल हुए थे। इस शो के बाद नेहा ने शो के आयोजकों 'बीट्स प्रोडक्शन' पर आरोप लगाए थे। फिर बीट्स प्रोडक्शन ने भी इस कहानी में अपना पक्षा रखा था। अब ऑस्ट्रेलिया के कार्यक्रम आयोजक पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने एक और सच बताया है। उन्होंने कहा कि नेहा के दावों में सच्चाई नहीं है।

  • Apr 30, 2025 8:59 AM

    Shivangi Joshi ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार

    टीवी अदाकारा शिवांगी जोशी जल्द ही टीवी की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। शिवांगी जोशी एकता कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं के नए सीजन में नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर करके इस बात का ऐलान किया था। इसी बीच शिवांगी जोशी वेकेशन मनाने बाली जा पहुंची हैं। यहां पर शिवांगी जोशी ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाकर सबको चौंका दिया है।

  • Apr 30, 2025 8:55 AM

    केसरी 2 ने क्रॉस किया 70 करोड़ का आंकड़ा

    Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 12 वें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, फिल्म के 12वें दिन के बिजनेस के आंकड़े अभी ऑफिशियली नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का अभी टोटल कलेक्शन 70.65 करोड़ हो गया है।

  • Apr 30, 2025 8:55 AM

    पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग वेकेशन पर Kiara Advani

    कियारा आडवाणी प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में वो पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग वेकेशन पर गईं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस वेकेशन की झलक फैंस के साथ दिखाई। फोटोज में कियारा प्रेग्नेंसी ग्लो फ्लॉन्ट करती दिखीं। कियारा और सिद्धार्थ वेकेशन के लिए कहां गए इसकी जानकारी नहीं दी है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X