Bollywood News: करणवीर ने ट्रॉफी के साथ जीती लाखों की प्राइज मनी, सैफ मामले में कई हैरान करने वाले खुलासे

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' के विनर की घोषणा हो चुकी है। इस साल सभी कंटेस्टेंट को पछाड़कर करणवीर मेहरा ने जीत हासिल कर ली है। वहीं शो का रनर अप विवियन डीसेना रहे। दरअसल पिछले कई दिनों से करणवीर मेहरा ने अपने गेम से लोगों का खूब दिल जीता था. यही वजह है कि वो शो के विनर बने। करणवीर मेहरा पिछले कई दिनों से वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहे थे। हालांकि विवियन डीसेना ने भी वोट के मामले में उन्हें कड़ी टक्कर दी। लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए।

सलमान खान के शो 'बिग बॉस सीजन 18' की ट्रॉफी करणवीर मेहरा के घर पहुंची। करण ने शो की ट्रॉफी के साथ-साथ प्राइज मनी के तौर पर 50 लाख रुपए की मोटी रकम भी हासिल की है। वहीं शो में रनर अप रहे विवियन डीसेना को भी कई खास प्राइज मिले हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और उसकी उम्र 30 साल है। पुलिस ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया है कि सैफ पर हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला और बस स्टॉप पर जाकर सो गया था।

LIVE Feed
  • Jan 20, 2025 9:23 PM

    फैमिली फंक्शन में पिता आमिर खान संग पहुंचीं आयरा खान, वीडियो वायरल

    हाल ही में आइरा खान को आमिर खान के साथ पब्लिक एरिया में देखा गया। मल्टी कलर की स्कर्ट ब्लैक टॉप और न्यूड कलर का दुपट्टा कैरी की हुई आयरा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं आमिर खान सिंपल कुर्ता और जींस पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में पिता और बेटी का शानदार बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

  • Jan 20, 2025 7:35 PM

    पैपराजी की इस हरकत पर आग बबूला हुईं Kareena Kapoor, बोलीं- भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो...

    Kareena Kapoor Khan angry on paparazzi:अपने बच्चों की रील देखकर करीना कपूर गुस्से से लाल हो गई हैं। उन्होंने पैपराजी पर जमकर गुस्सा निकाला है।

    पैपराजी की इस हरकत पर आग बबूला हुईं Kareena Kapoor, बोलीं- भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो...
  • Jan 20, 2025 6:59 PM

    दादी के साथ नहीं मां निकिता के साथ रहेगा Atul Subhash का बेटा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

    Atul Subhash Son will live with mother nikita: बेंगलुरू के टेक इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या ने सभी को हैरान कर दिया था। वहीं कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। जी हां, सुप्रीम कोर्ट ने बच्चे की कस्टडी निकिता सिंघानिया को सौंपी है।

  • Jan 20, 2025 6:11 PM

    शिव शक्ति फेम एक्टर योगेश महाजन का 44 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

    Shiv shakti fame actor Yogesh Mahajan dies at the age of 44: शवि शक्ति के फेमस एक्टर योगेश महाजन की तरफ से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनते ही उनके फैन्स को एक बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि एक्टर का 44 साल में निधन हो गया है। नकी अंतिम क्रिया बोरीवली पश्चिम में प्रगति हाई स्कूल के पास गोरारी 2 श्मशान घाट पर की जाएगी।

  • Jan 20, 2025 4:56 PM

    'लवयापा' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस 18' के मंच पर पहुंचे थे आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर!

    अब फिल्म 'लवयापा' की टीम ने अपने प्रमोशनल सफर की ऑफिशियल तौर से शुरुआत कर दी है। जुनैद खान, खुशी कपूर और आमिर खान ने हाल ही में 'बिग बॉस सीजन 18' के सेट पर पहुंचकर माहौल में जोश भर दिया। शानदार लुक्स और बेहतरीन अंदाज़ में नज़र आ रहे इस तिकड़ी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। इनकी मौजूदगी ने न सिर्फ शो में ग्लैमर का तड़का लगाया बल्कि हमें आगे होने वाले इंटरटेनमेंट की झलक देखने के लिए और भी उत्सुक कर दिया है।

  • Jan 20, 2025 4:07 PM

    VIRAL: रिपोटर्स पर भड़के Rajat Dalal! गुस्से में निकाल फेंका माइक, इंटरव्यू देने से किया साफ मना...

    वहीं हाल ही में रजत दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विनर की घोषणा के बाद जब रजत दलाल बाहर आए तो उनका मीडिया इंटरव्यू हुआ जिसमें कभी वह गुस्सा करते नजर आ रहे हैं तो कभी वह रिपोटर्स पर नाराज होते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं रजत दलाल गुस्से में माइक भी उतारकर दे देते हैं।

  • Jan 20, 2025 2:39 PM

    Bigg Boss 18- करणवीर के विनर बनते ही ऐसा था शिल्पा शिरोडकर का रिएक्शन, हैरान हैं विवियन के फैंस!

    सभी दंग हैं कि ऐसा कैसे हो गया क्योंकि लोगों को लग रहा था कि विवियन डिसेना की ट्रॉफी जीतेंगे। लेकिन इस बीच शिल्पा शिरोडकर ख़ड़ी हो जाती हैं और प्रतियोगियों की तरफ मुंह करते हुए अपनी खुशी का इजहार करती हैं। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

  • Jan 20, 2025 1:25 PM

    'चिकनी चमेली' पर Urvashi Rautela के डांस ने फैन्स को बनाया दीवाना, लोग बोले- कैटरीना भी फेल...

    अब इसी बीच उर्वशी रौतेला का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस दौरान वह अपने डांस से लोगों का दिल जीतती हुई देखी जा सकती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह इस दौरान स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही है और हर किसी की दिल की धड़कन को तेज कर रही है।

  • Jan 20, 2025 12:30 PM

    सोहा अली खान ने दिया भाई सैफ अली खान का हेल्थ अप्डेट

    सोहा अली खान भाई सैफ की हालत पर बात करते हुए उनका गला भर आया और आवाज भी रुआंसा हो गई। सोहा अली खान ने कहा, "हम लोग बहुत ज्यादा खुश हैं कि सैफ तेजी से रिकवर कर रहे हैं। खुशनसीब हैं और ग्रेटफुल भी कि कुछ इससे भी बहुत बुरा नहीं हुआ है। आप सभी लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने भी भाई के लिए प्रे किया।"

  • Jan 20, 2025 11:02 AM

    'स्काई फोर्स' के प्रमोशन के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया

    अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप रही हैं। अब एक्टर साल 2025 की अपनी पहली फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल अक्षय अब स्काई फोर्स में नजर आएंगे। इस फिल्म की काफी चर्चा है। वहीं अक्षय भी फिल्म अपने को-एक्टर वीर पहाड़िया संग इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।

  • Jan 20, 2025 10:19 AM

    सैफ अली खान के हमलावर के लिए दो वकील लड़ पड़े

    अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी व्यक्ति को रविवार को बांद्रा स्थित एक अदालत कक्ष में पेश किये जाने के बाद अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई क्योंकि उसकी पैरवी करने के लिए दो वकील आपस में भिड़ गए। इस मामले से संबंधित असामान्य स्थिति के कारण उस मजिस्ट्रेट को इसमें बीचबचाव करना पड़ा जिनके सामने आरोपी को पेश किया गया था। मजिस्ट्रेट ने दोनों वकीलों को मिलकर आरोपी की पैरवी करने का सुझाव दिया।

  • Jan 20, 2025 9:37 AM

    मां और बहन के साथ हाथ में ट्रॉफी लिए करण वीर मेहरा ने शेयर किया पहला पोस्ट

    बिग बॉस 18 का आखिरकार तीन महीने बाद ग्रैंड फिनाले हो गया है और करण वीर मेहरा इस सीजन की ट्रॉफी अपने घर लेकर गए हैं। करण को ट्रॉफी के साथ 50 लाख की मोटी रकम मिली है। करण के शो जीतने के बाद उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर करण को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। शो जीतने के बाद करण ने अपनी मां और बहन के साथ जश्न मनाया है और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बिग बॉस 18 जीतने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

  • Jan 20, 2025 9:17 AM

    'इमरजेंसी' ने संडे को मचाया धमाल, तीन दिन में 10 करोड़ के हुई पार

    ‘इमरजेंसी’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने 2.5 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 44 फीसदी की तेजी के साथ 3.6 करोड़ का कारोबार किया। वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इमरजेंसी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘इमरजेंसी’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 10.45 करोड़ रुपये हो गई है।

  • Jan 20, 2025 8:38 AM

    कौन है नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी

    नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर सोनीपत की हैं और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। चोपड़ा के चाचा भीम ने बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने ये भी बताया कि हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ. मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ।

  • Jan 20, 2025 7:50 AM

    सैफ हमले मामले में पुलिसा का खुलासा- फ्लैट बंद किया, फिर भी भाग गया हमलावर

    पुलिस अधिकारी ने डिटेल्स देते हुए बताया कि सैफ अली खान को देखते ही आरोपी घबरा गया. पुलिस के मुताबिक, ''आरोपी चौंक गया और उसने खान की पीठ में चाकू से हमला कर दिया। बाद में खान ने यह सोचकर फ्लैट बंद कर दिया कि आरोपी अंदर फंस गया है। हालांकि, आरोपी उसी क्षेत्र से भागने में सफल रहा जहां से वह घुसा था। हमने उसके बैग से एक हथौड़ा, पेचकस, नायलॉन की रस्सी और अन्य सामग्री बरामद की है।’’

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X