..................... Bollywood Live Updates- Kangana Ranaut's Emergency did not get certificate, Rajkumar Rao - Hindi Filmibeat

Bollywood Live Updates- कंगना की फिल्म को नहीं मिला सर्टिफिकेट, राजकुमार राव का एक्शन अवतार!

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 31 August: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के बारे में जिसका सर्टिफिकेट अभी भी नहीं मिला है। कंगना ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि उनको धमकियां मिल रही हैं। सेंसर बोर्ड को भी धमकियां मिल रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के सभी मुख्य सीन काट दिए जाएं, तो हम फिल्म में क्या दिखाएं फिर? कंगना का ये वीडियो चर्चा में है।

राजकुमार राव 'स्त्री 2' के बाद से खबरों का हिस्सा हैं। अब उन्होने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में उन्होंने सफेद कपड़े पहने हुए हैं और उनके हाथों में एक राइफल है। इस तरह का लुक उनका पहले कभी नहीं देखा गया है। वो एक लाल बत्ती लगी पुलिस जीप पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस जीप के पीछे से कई ट्रक, एक कतार से गुजरते नजर आ रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो किसी एक्शन फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Aug 31, 2024 6:55 PM

    राधिका सरथकुमार ने किए हैरान करने वाली खुलासे- वैनेटी में होते है हिडन कैमरा

    हेमा कमेटी की रिपोर्ट जारी हो जाने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मचा हुआ है। लेकिन अब हाल ही में साउथ एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया है। एक्ट्रेस के मुताबिक मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के शूटिंग सेट पर वैनिटी वैन के अंदर कैमरे छुपे हुए होते हैं। इसमें एक्ट्रेसेस के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे। राधिका ने दावा किया कि उन्होंने एक्ट्रेसेस के आपत्तिजनक वीडियो को एक्टर्स को अपने फोन में देखते हुए भी देखा हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने इस बयान से सेट पर हुई घटना को उजागर किया। हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं बताया कि उनके साथ में इस तरीके की घटना कहां हुई है। लेकिन इसके बाद में एक्ट्रेस काफी डर गई थी और उन्होंने वैनिटी में कपड़े चेंज नहीं किए थे।

  • Aug 31, 2024 4:30 PM

    2025 तक मैटर्निटी लीव पर होंगी Deepika Padukone

    न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका और रणवीर अपने बच्चे के अराइवल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने बच्चे के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो साउथ बॉम्बे में स्थित एक हॉस्पिटल में 28 सितंबर को बच्चा डिलीवर करेंगी। हाल फिलहाल में दीपिका हर वो पल एन्जॉय कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने काम से ब्रेक लिया है। इसके अलावा दीपिका की मैटरनिटी लीव की बात करें, तो एक्ट्रेस मार्च, 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी। दीपिका ने काफी पहले ही इस ब्रेक के लिए अप्लाई कर लिया था, मगर इस दौरान वर्क कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी की।

  • Aug 31, 2024 3:38 PM

    कोलकाता मर्डर केस के आहत श्रेया घोषाल ने कैंसिल किया कॉन्सर्ट

    सिंगर श्रेया घोषाल ने कोलकाता में अपना कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया है। सिंगर ने शनिवार को इंस्टाग्राम और एक्स पर घोषणा की कि वह सितंबर में कोलकाता में परफॉर्म नहीं करेंगी क्योंकि वह शहर में हाल ही में एक डॉक्टर के 'भयानक' बलात्कार और हत्या से 'गहराई से प्रभावित' थीं। उन्होंने अपने लंबे नोट में कहा कि उन्होंने अपने आगामी कोलकाता कॉन्सर्ट को पोस्टपोन करने का फैसला किया है।

  • Aug 31, 2024 2:01 PM

    Bigg Boss 18 शो को होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान!

    मीडिया के हवाले से खबर आ रही है कि इस बार बिग बॉस 18 को सलमान खान होस्ट नहीं करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सलमान और शो के चाहने वालों का दिल टूट गया है। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है, हालांकि अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो कहीं ऐसा न हो कि बिग बॉस ओटीटी की तरह इसकी भी टीआरपी न गिर जाए।

  • Aug 31, 2024 12:49 PM

    कंगना रनौत ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कह दिया 'राम कोविड'?

    पेज पर जो वीडियो साझा किया गया है इसमें कंगना कहती हैं, ''तभी तो हमारे प्रधानमंत्री जी ने किया, जब 'राम कोविड' जी आए, पहले दलित राष्ट्रपति वो बने।'' इस पर एंकर ने उनको करेक्ट करते हुए कहा कि वो दूसरे थे, ''पहले दलित केआर नारायणन थे।'' इसके बाद कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया काफी ट्रोलिंग हो रही है। इस दौरान कंगना रनौत लल्लनटॉप से बात कर रही थीं।

  • Aug 31, 2024 12:13 PM

    'टाइगर जिंदा है' और 'सुलतान' जैसी फिल्मों के बाद YRF में होगी अली अब्बास जफर की वापसी, बड़ा प्रोजेक्ट हुआ लॉक!

    सूत्र ने आगे कहा, "हमें यकीन है कि अली, आदित्य चोपड़ा के साथ क्रिएटिव कोलैबोरेशन करके YRF में और भी ऊंचाइयों को छुएंगे। दोनों ने अभी तक तय नहीं किया है कि अली अब YRF में कौन-कौन सी फिल्में निर्देशित करेंगे, लेकिन हम पुष्टि कर सकते हैं कि ये सभी ओरिजिनल थिएट्रिकल प्रोजेक्ट्स होंगे। अब इस बात की बड़ी उम्मीद है कि अली YRF के साथ कौन-कौन सी नई फिल्में बनाएंगे।"

  • Aug 31, 2024 11:44 AM

    सुधांशु पांडे से झगड़े की अफवाहों के बीच रुपाली गांगुली का गुप्त पोस्ट

    इंस्टाग्राम पर रुपाली ने अब एक पोस्ट करते हुए चर्चा शुरु कर दी है। उन्होने एक गुप्त पोस्ट साझा किया है। स्टोरी में रुपाली ने 'बुरे' लोगों के बारे में कुछ लिखा है जो कि वायरल है। उन्होने लिखा, "अगर कोई आपके प्रति बुरा है, तो पहले प्यार का प्रयास करें। यदि वह काम नहीं करता, तो करुणा। यदि वह काम नहीं करता है, तो दूरी बना लें।'' अब इस स्टोरी को सुधांशु पांडे से जोड़कर देखा जा रहा है।

  • Aug 31, 2024 11:15 AM

    आज आएगी फिल्म की कमाई में गिरावट? रिकॉर्ड्स बना रही है श्रद्धा की फिल्म!

    Sacnilk द्वारा प्रकाशित नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने आज (शुक्रवार) शाम 4:30 बजे तक लगभग 2.61 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मौजूदा चर्चा को देखते हुए, उम्मीद है कि हॉरर-कॉमेडी में 16वें दिन गिरावट देखने को मिलेगी और इसकी कमाई 8-12 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

  • Aug 31, 2024 10:37 AM

    Shraddha Kapoor कब करेंगी शादी? भाई सिद्धांत कपूर ने बता डाली एक एक सच्चाई, वायरल हो रहा है Video

    सिद्धांत ने काफी शानदार जवाब दिया। सिद्धांत ने कहा, ''वो शादी जरूर करेगी जब वो शादी करना चाहेगी। जो जब भी खुशी खुशी शादी करना चाहे। मैं उसकी शादी से बहुत खुश होऊंगा।'' सिद्धांत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सिद्धांत भी एक्टर हैं और कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

  • Aug 31, 2024 10:09 AM

    नेपोटिज्म पर ये क्या बोल गईं Kritika Kamra, चर्चा में है एक्ट्रेस का बयान!

    कृतिका कहती है, "मैंने हमेशा अपने काम को खुद बोलने देने में विश्वास किया है। मैं यहां किसी कनेक्शन या पारिवारिक संबंधों के कारण नहीं आई हूं। मुझे जो भी अवसर मिला वह वर्षों की कड़ी मेहनत और दृढ़ता का परिणाम है।

  • Aug 31, 2024 9:18 AM

    Bageshwar Baba के सामने हाथ बांधे खड़े दिखे सिंगर विशाल मिश्रा, अनुपम खेर से भी की मुलाकात

    इन तस्वीरों की बात करें तो सबसे उनके साथ मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा नजर आ रहे हैं। स्टूडियो के अंदर उन्होने धीरेंद्र शास्त्री को बिठाया हुआ है और वो कुछ बातें करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता अनुपम खेर के साथ भी उनकी तस्वीर सामने आई है। वो कई और एक्टर्स और सिंगर्स से बातें कर रहे हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें सामने आईं लोग उनको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Aug 31, 2024 8:33 AM

    सिर्फ शर्ट पहनकर पोज दे रहीं थीं अनुष्का शर्मा, लोग इस तरह कर रहे हैं ट्रोल!

    इस तस्वीर को एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है और लिखा है कि इस शर्ट की कीमत 8200 रुपए है। इसके बाद वो ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा ने पैंट नहीं पहना हुआ है। उनके साथ विराट कोहली भी खड़े होकर पोज दे रहे हैं। जैसे ही तस्वीर सामने आई वो वायरल हो गई।

    सिर्फ शर्ट पहनकर पोज दे रहीं थीं अनुष्का शर्मा, लोग इस तरह कर रहे हैं ट्रोल!

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X