..................... Bollywood live updates john Abraham the diplomat box office collection ayesha kapur wedding - Hindi Filmibeat

Bollywood News : छावा के बाद 'द डिप्लोमैट' दिखा रही बॉक्स ऑफिस पर दम? शादी के बंधन में बंधी आयशा कपूर

Bollywood Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने 14 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को रिलीज हुए अब 10 दिन हो गई हैं। हफ्ते भर में बजट निकालने के बाद 'द डिप्लोमैट' ने जॉन की पिछली फिल्म 'वेदा' को भी पछाड़ दिया था। अब दस दिनों के कलेक्शन के साथ फिल्म ने 25 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

बॉलीवुड में चाइल्ड एक्ट्रेस भी चर्चा में रहते हैं। कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने बचपन में ही फिल्मों में डेब्यू किया और अब टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में उनका नाम शामिल किया जाता है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक साल 2005 में रिलीज हुई। इसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक एक्ट्रेस ने काम किया था, जिनकी अब शादी हो गई है।

LIVE Feed
  • Mar 24, 2025 9:07 PM

    अथिया शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म, खुशखबरी सुन IPL का पहला मैच छोड़ पत्नी के पास पहुंचे KL Rahul

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में एक खुशखरी फैन्स को सुनाई है। जी हां, बता दें कि अथिया मां बन गई हैं। अथिया के मां बनने की खबर से घर खुशी से झूम उठा है। बता दें कि एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। हाल ही में अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए फैन्स को बताया है कि उनके घर नन्ही मेहमान आ चुकी है। बता दें कि एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सितारों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

  • Mar 24, 2025 7:58 PM

    Bhabhi Ji Ghar Per Hain के सेट पर बेहोश हुए विभूति नारायण मिश्रा, अस्पताल में किया गया भर्ती

    टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं हर एक का पसंदीदा शो है। शो के सभी किरदार दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। खासतौर पर विभूति नारायण मिश्रा का अंदाज लोगों को पसंद आता है, लेकिन फिलहाल तो भाभी जी घर पर हैं के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया है जा रहा है कि विभूति नारायण मिश्रा उर्फ आसिफ शेख अचानक ही सेट पर बेहोश हो गए हैं। जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • Mar 24, 2025 6:46 PM

    कुणाल कामरा के सपोर्ट में उतरीं जया बच्चन! एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कहीं ये बातें...

    करण कामरा कॉन्ट्रोवर्सी पर जया बच्चन ने भी रिएक्ट किया है। ANI से बातचीत करते हुए जया बच्चन कहती हैं कि- अगर इस तरह बोलने पाबंदी लग जाएगी तो मीडिया वालों का क्या होगा। आप लोग वैले भी बुरी हालत में है। आप लोगों के ऊपर पूरी तरह से प्रतिबंध है। अभी आपको कहेंगे कि यही न्यूज बोलिए और कुछ मत बोलिए। जया बच्चन का इंटरव्यू मत लीजिए। फ्रीडम ऑफ स्पीच कहां है ? फ्रीडम ऑफ एक्शन तभी होता है जब मारामारी होती है। विपक्ष वालों को मारो, महिलाओं का रेप करो, मर्डर करो और बचा क्या है। जया बच्चन ने आगे कहा कि- आपकी जो रियल पार्टी थी आप लोगों ने सत्ता के लिए उसे छोड़कर दूसरी पार्टी बना ली। वो बाबा साहेब ठाकरे का अपमान नहीं था ?

  • Mar 24, 2025 5:18 PM

    सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के साथ आएगा 'ग्राउंड ज़ीरो' का टीजर, इस दिन रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म

    इमरान हाशमी की फिल्मों का इंतजार तो फैन्स बेसब्री से करते हैं। वहीं उनकी आने वाली फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' अपने ऐलान के बाद से ही सुर्खियों में है। यह रोमांचक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म न केवल दर्शकों को एक दमदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, बल्कि इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित सोलो लीड वापसी का भी जश्न है। इस हफ्ते फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो रहा है। जिसे सलमान खान की फिल्म सिकंदर के साथ थिएटर में देखा जाएगा। बता दें कि सिकंदर फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है।

  • Mar 24, 2025 4:49 PM

    एक दूजे के हुए करण-तेजस्वी ? Viral हुईं घर के कार्यक्रम की तस्वीरें, जोड़े में साथ बैठ की पूजा

    वैसे तो कई कपल्स ऐसे होते हैं जो शो में सिर्फ लाइमलाइट के लिए कपल के रूप में नजर आते हैं। कई लोगों को लगा भी था कि शायद करण और तेजा दोनों शो के लिए बतौर कपल नजर आ रहे हैं, लेकिन जैसे ही दोनों शो से बाहर गए दोनों का रिश्ता और भी मजबूत हो गया। दोनों को आए दिनों वेकेशन पर या इवेंट्स में साथ देखा जाता रहा है। बता दें कि इन दिनों तेजस्वी प्रकाश सेलिब्रिटी मास्टर शेफ शो में नजर आ रही हैं। जहां हाल ही में उनकी मां भी नजर आई थीं। जिन्होंने खुलासा किया था कि इसी साल ही वह बेटी की शादी करेंगी और उन्होंने तेजा की शादी के लिए लड़का भी ढूंढ लिया है। जैसे ही यह बात सामने आई तब से हर कोई गुड न्यूज का इंतजार कर रहा है।

  • Mar 24, 2025 3:56 PM

    प्राइम वीडियो ने किया ज़ाकिर खान के देलूलू एक्सप्रेस का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़!

    ज़ाकिर खान के लिए देलूलू एक्सप्रेस सिर्फ एक स्टैंड-अप स्पेशल नहीं, बल्कि उनकी ज़िंदगी का खास हिस्सा है। वो कहते हैं, "ये सेट मेरी ज़िंदगी के कुछ सबसे मज़ेदार और यादगार लम्हों से जुड़ा है। इन्हीं लम्हों ने मुझे वो इंसान बनाया जो मैं आज हूं। मुझे रोजमर्रा की टेंशन में भी हंसी ढूंढने का मज़ा आता है, और मैं अपने ऑडियंस का दिल से शुक्रगुजार हूं, जो मेरे काम को इतना प्यार देते हैं।" बता दें कि ज़ाकिर खान के देलूलू एक्सप्रेस के ट्रेलर को लोगों का जमकर प्यार मिल रहा है।

  • Mar 24, 2025 3:31 PM

    'कब्र ही नहीं बनेगी तो कीड़े कैसे पड़ेंगे, मैं हिंदू हूं मेरी चिता जलेगी'- सीमा हैदर

    सीमा हैदर इस वीडियो में रिपोर्टर से बातें करती दिख रही हैं। सीमा बोलीं- ''कोई कहता है सीमा दोजख में जाएगी और सीमा की कब्र में कीड़े पड़ेंगे। मैं उनको एक ही जवाब दूंगी कि मेरी कब्र ही नहीं होगी तो कीड़े कहां से पड़ेंगे। मैं हिंदू हूं मेरी चिता जलेगी। मैं आज भी हिंदू हूं और हिंदू होकर ही मरूंगी। तो मेरी कब्र में कीड़े कहां से आएंगे।'' सीमा हैदर इस दौरान काफी कॉंफिडेंस से बात कर रहीं थीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों को नागवार गुजरा है। लोग कमेंट्स कर रहे हैं और उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।

  • Mar 24, 2025 3:03 PM

    सलमान खान ने IPL ओपनिंग इवेंट छोड़ा, TB जागरूकता मैच को किया सपोर्ट!

    सलमान खान सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों के लिए मसीहा से कम नहीं हैं। बीइंग ह्यूमन के जरिए जरूरतमंदों की मदद से लेकर हर सामाजिक पहल में आगे रहने वाले सलमान ने हमेशा इंसानियत को पहली तरजीह दी है। अब जब उन्होंने टीबी जागरूकता मैच को सपोर्ट किया, तो ये एक बार फिर साबित हो गया कि उनके लिए लोगों की भलाई किसी भी ग्लैमर या इवेंट से ज्यादा जरूरी है।

  • Mar 24, 2025 2:33 PM

    क्या है कुमार विश्वास के दामाद की जाति, कभी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल का उड़ाया था मजाक

    शायद ही आप जानते होंगे कि जब शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के साथ में शादी की थी तो कुमार विश्वास ने तंज कसा था। लेकिन खुद कुमार विश्वास ने अपनी बेटी अग्रता शर्मा की शादी वैश्य समाज में की है। जी हां, कुमार विश्वास के दामाद का नाम पवित्र खंडेलवाल है।

  • Mar 24, 2025 1:50 PM

    कृतिका मलिक और पायल मलिक को क्यों पहनना पड़ा बुर्का? वीडियो ने काटा बवाल

    इस वक्त अरमान मलिक की दोनों पत्निनयों कृतिका मलिक और पायल मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों बुर्के में देखा जा सकता है। कृतिका मलिक और पायल दोनों ही इस लुक में कमाल लग रही हैं और इस वीडियो को खुद कृतिका ने ही साझा किया है।

    कृतिका मलिक और पायल मलिक को क्यों पहनना पड़ा बुर्का? वीडियो ने काटा बवाल
  • Mar 24, 2025 1:02 PM

    सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तोगी की Wedding Pics वायरल, एक दूसरे को पाकर बेहद खुश थे दोनों?

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौरभ और मुस्कान की अरेंज मैरिज नहीं थी बल्कि घरवालों के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी रचाई थी। फिर ऐसा क्यों हुआ? यही सवाल लोगों को हैरान कर रहा है। ऐसे में सौरभ और मुस्कान के शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें साफ नजर आ रहा है कि उन्होने अकेले ही शादी की थी।

    सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तोगी की Wedding Pics वायरल, एक दूसरे को पाकर बेहद खुश थे दोनों?
  • Mar 24, 2025 11:47 AM

    जलियांवाला बाग की अनकही दास्तान सुनाएंगे अक्षय कुमार, 'केसरी 2' का टीजर आउट

    अक्षय कुमार एक बार फिर पर्दे पर देशभक्ति की अनोखी दास्तान सुनाने जा रहे हैं। 2019 की फिल्म 'केसरी' की सक्सेस के बाद अब वे फिल्म के सीक्वल 'केसरी चैप्टर- 2' के जरिए फैंस का दिस जीतने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का शानदार और रौंगटे खड़े कर देने वाला टीजर सामने आ गया है। 'केसरी चैप्टर- 2' जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनसुनी कहानी पर बेस्ड है।

  • Mar 24, 2025 10:42 AM

    श्रीलीला ने डेविड वॉर्नर को सिखाया डांस, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने दो हीरोइनों के बीच लगाए ठुमके

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हिंदी और साउथ इंडस्ट्री के गानों पर डांस करते हुए अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया। इसलिए, जब उन्होंने 'रॉबिनहुड' के साथ अपने तेलुगू डेब्यू की घोषणा की, तो फैंस बिल्कुल भी चौंके नहीं क्योंकि वे पहले से ही भारतीय सिनेमा को लेकर काफी कुछ करते हैं। रविवार, 23 मार्च को डेविड वॉर्नर ने श्रीलीला और नितिन के साथ मंच शेयर किया। फिर उन्होंने 'रॉबिनहुड' के ट्रेलर लॉन्च पर स्टेज पर उन्हें डांस स्टेप्स सिखाए।

  • Mar 24, 2025 10:04 AM

    कुणाल कामरा ने शिंदे पर की टिप्पणी, मच गया बवाल

    कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर महाराष्ट्र की सियासत तल्ख हो गई है। बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता यूनिकॉन्टिनेंटल क्लब पहुंचे और यहां तोड़फोड़ की। कथित तौर पर कुणाल कामरा ने इसी क्लब में एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने के बाद शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कामरा ने हाल ही में खार पश्चिम स्थित यूनिकॉन्टिनेंटल क्लब क्लब में आयोजित एक लाइव शो में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

  • Mar 24, 2025 9:38 AM

    अमाल मलिक ने परिवार से तोड़ा नाता तो इमोशनल हुए पापा डब्बू मलिक

    फेमस सिंगर अमाल मलिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिससे सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि वो अपने परिवार से नाता तोड़ रहे हैं। वो अपने पेरेंट्स और भाई अरमान मलिक से सारे रिश्ते तोड़ रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि वो क्लीनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। वो इमोशनली टूट गए हैं। बेटे अमाल के परिवार से सारे नाते तोड़ने के बाद उनके पापा डब्बू मलिक टूट गए हैं। डब्बू मलिक ने अमाल के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें बेटा उनके गाल पर किस करता नजर आ रहा है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- I Love You। डब्बू मलिक के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।

  • Mar 24, 2025 8:02 AM

    मनीषा ने राघव जुयाल से किया शायराना अंदाज में फ्लर्ट

    बिहार की रानी, मनीषा रानी अपनी अदाओं और बातों से सबका दिल जीत ही लेती हैं। उन्हें किसी भी तरह के परिचय की जरूरत नहीं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में उन्होंने अपनी मासूमियत से इतने चाहनेवाले बनाएं कि आज वह चुलबुली एक्ट्रेस सबकी चहेती हैं। डांस रियलिटी शो जीतने और एक डेली सोप में लीड रोल करने के बाद अब वह एक डांस शो होस्ट भी कर रही हैं। और उसी में वह राघव जुयाल के साथ फ्लर्ट करती भी दिखाई दीं, जिसे देख हर कोई पिघल गया।

  • Mar 24, 2025 7:26 AM

    मन्नारा चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर किया जमकर हंगामा

    मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एयरलाइन को लताड़ लगाई है। मन्नारा ने कहा कि उन्हें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया और जमकर खरी-खोटी सुनाई है। क्लिप में मन्नारा घबराते हुए और ऑफिसर्स से अनुरोध करते हुए दिखाई दे रही हैं कि उन्हें फ्लाइट में चढ़ने दिया जाए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने एयरलाइन कर्मचारियों के प्रति उनके व्यवहार के लिए मन्नारा को ही ट्रोल किया।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X