Bollywood Highlights: जवान की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, विजय-तमन्ना साथ में दिखे बेहद स्टाइलिश

Bollywood Live Updates:

Bollywood Live Updates: एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बहुचर्तित फिल्म 'जवान' का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' ने दूसरे दिन 53 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन करके बॉलीवुड की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 127.50 करोड़ हो गया है।

बीती रात तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को GQ बेस्ट ड्रेस्ड इवेंट में साथ में देखा गया, जहां दोनों हाथों में हाथ डाले स्टाइलिश अंदाज से पहुंचे। दोनों साथ में इवेंट में पहुंचे और दोनों साथ में इवेंट में पहुंचे और दोनों की अफेयर की खबरें इसी के बाद फिर से तेज हो गई। दोनों का स्टाइलिश इस दौरान देखने लायक था, दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे साथ में। इंटरनेट पर तमन्ना और विजय का इस इवेंट के दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, महत्वपूर्ण और दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 9, 2023 7:33 PM

    Esha Gupta Boldest Look: बॅालीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट तस्वीर से इंटरनेट पर आग लगा दी है। ईशा गुप्ता इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन वह अपनी कोई ना कोई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी इंटरनेट पर ईशा गुप्ता का यह अंदाज पूरी तरह से आग लगा रहा है। ईशा ने इस बार डीपनेक ड्रेस में अपना सुपरबोल्ड अंदाज ड्रॉप किया है जो कि आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Sep 9, 2023 5:50 PM

    शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा पर लुटाया 'प्यार', शेयर किया वोडियो

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के 48वें जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट लिखी और उन्हें एक "खूबसूरत इंसान" बताया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक नेचर रिजर्व में घूमते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। बैकग्राउंड में हिरणों का झुंड नजर आ रहा है। वीडियो में 'यूं ही कट जाएगा सफर' सॉन्ग प्ले हो रहा है। उन्होंने लिखा: " इस जन्मदिन पर आपको मिरर गिफ्ट कर रही हूं, ताकि तुम भी वो देख सको, जो मैं रोज देखती हैं। कोई जो इतना मजाकिया और दयालु हैं। साथ ही बहुत अच्छे इंसान भी हैं। आप एक पार्टनर के तौर पर परफेक्ट हैं। हैप्पी बर्थडे, मेरी कुकी!''

  • Sep 9, 2023 4:54 PM

    Welcome 3 Promo OUT: फिर रवीना टंडन संग अक्षय कुमार ने जमाया रंग, 'वेलकम 3' के टीजर में लगा सितारों का तांता

    अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें दुनियाभर के फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं. अब सुपरस्टार ने भी चाहने वालों को सरप्राइज देते हुए अपनी अगली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम 3' का एक प्रोमो वीडियो शेयर कर दिया है. 'वेलकम' की इस तीसरी फ्रेंचाइजी को 'वेलकम टू द जंगल' टाइटल दिया गया है. इसी के साथ फिल्म की स्टार कास्ट की एक झलक भी सामने आ गई है. इसे देखकर कह सकते हैं कि फिल्म में हंसी के खूब ठहाके लगने वाले हैं. वहीं, इसमें बड़े-बड़े कलाकारों का भी तांता लग गया है.

  • Sep 9, 2023 3:56 PM

    कंगना रनौत, राघव लॉरेंस स्टारर 'चंद्रमुखी 2' की आगे बढ़ी रिलीजिंग डेट

    कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की अपकमिंग फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की रिलीज को आगे टेक्निकल कारणों के चलते आगे बढ़ा दिया है। लाइका प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि फिल्म अब 28 सितंबर को रिलीज होगी। प्रोडक्शन हाउस ने नई रिलीज़ डेट के साथ एक वीडियो शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, ''टेक्निकल कारणों के चलते चंद्रमुखी -2 की रिलीज डेट 28 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। राजा वेट्टेयन और चंद्रमुखी पहले की तुलना में इस बार ज्यादा मजबूत वापसी करेंगे।''

  • Sep 9, 2023 2:18 PM

    प्रेग्नेंट टीना डाबी की गोदभराई, इतने बड़े बेबी बंप में पल पल ख्याल रखते दिखे 43 साल के IAS पति प्रदीप गवांडे

    देश की सबसे मशहूर और खूबसूरत IAS अधिकारियों में शुमार टीना डाबी इस दिनों प्रेग्नेंट हैं और अपने बेबीमून को खूब इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में टीना डाबी और उनके IAS अधिकारी पति प्रदीप गवांडे के परिवार ने इश कपल के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया। इस बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Sep 9, 2023 12:30 PM

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का डिलिटेड सीन

    करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में दर्शकों का प्यार बटोरने के बाद, फिल्म अब ओटीटी पर भी आ चुकी है। खास बात है कि ओटीटी पर फिल्म को डिलिटेड सीन्स के साथ रिलीज किया गया है। इन डिलिटेड सीन्स में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कई इंटीमेट सीन्स देते दिखे हैं।

  • Sep 9, 2023 12:07 PM

    सनी देओल की गदर 2 ने 29वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी कमाई

    गदर 2 इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और अभी भी इसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने अब तक 511 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 29वें दिन फिल्म ने भारत में 1 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।

  • Sep 9, 2023 11:32 AM

    जवान Day 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दुनियाभर में बजा डंका

    शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने भारत में दो दिनों में 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दो दिनों में ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है।

  • Sep 9, 2023 11:02 AM

    अजय देवगन ने अक्षय कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अक्षय के दोस्त और सुपरस्टार अजय देवगन ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अजय देवगन ने लिखा- "कभी हेलीकॉप्टर से लटक के, कभी कोयला खदान में घुस के.. अगर आपको बचाव की जरूरत है तो संपर्क करें अक्षय कुमार को.. भाई, इस वर्ष आपके सभी मिशनों की सफलता की कामना करता हूँ। जन्मदिन की शुभकामनाएँ!

  • Sep 9, 2023 10:11 AM

    'जवान' को मिले बेशुमार प्यार पर खुशी से झूम रहे शाहरुख खान, फैंस को धन्यवाद

    शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई। फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया। फिल्म की दमदार सफलता और फैंस के मिल रहे बेसुमार प्यार को देख सुपरस्टार शाहरुख खान ने खुशी जताई थी और अपने फैंस को धन्यवाद दिया था।

  • Sep 9, 2023 9:21 AM

    रणबीर कपूर के जन्मदिन पर निर्माता लॉन्च करेंगे 'एनिमल' का फर्स्ट लुक

    सिनेप्रेमी सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुरुआत करने के लिए, फिल्म के निर्माताओं ने 'एनिमल' का पोस्टर जारी किया था, जिसमें रणबीर कपूर थे। आगे चलकर फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने एक कदम आगे बढ़कर इसका दिलचस्प प्री-टीजर जारी किया। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्माता 28 सितंबर को अपने मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फिल्म का पहला लुक लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।

  • Sep 9, 2023 8:42 AM

    अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

    जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) शनिवार सुबह भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे। आज वह अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं और महाकाल के दर्शन करके उन्होंने इसे और खास बनाया है।

    अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल
  • Sep 9, 2023 8:39 AM

    पार्टी में साथ दिखने के बाद अब सारा के पड़ोसी बनें एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक

    Sara Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्स कपल सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ हो रहा है। दोनों का ब्रेकअप तो बहुत पहले हो चुका है परंतु अलग होने के बाद भी दोनों का मिलना जुलना किसी ना किसी वजह से हो ही जाता है। अब खबर है कार्तिक आर्यन ने सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान के ऑफिस के सामने अपना ऑफिस ले लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने मुंबई के वीरा देसाई रोड में सिग्नेचर बिल्डिंग में एक आलीशान संपत्ति में निवेश करके कार्यालय खरीदा है। खास बात ये है कि सारा अली खान का भी उसी इमारत में उसी मंजिल पर एक कार्यालय है।

    पार्टी में साथ दिखने के बाद अब सारा के पड़ोसी बनें एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X