Bollywood News : इंडियन आइडल 15 विनर मानसी घोष ने जीती इतनी प्राइज मनी, सिकंदर का BO हाल

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

इंडियन आइडल 15 को अपना विनर मिल गया है। कोलकाता की 24 साल की मानसी घोष ने इंडियन आइडल की ट्रॉफी अपने नाम की। मानसी को ट्रॉफी के साथ साथ 25 लाख रुपये प्राइज मनी भी मिली है। मानसी इस जीत से खुश हैं। उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बात की। मानसी ने बताया कि उन्होंने अपना पहला बॉलीवुड सॉन्ग रिकॉर्ड भी कर लिया है।

वहीं सलमान खान की फिल्म सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' ने रिलीज के 8वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'सिकंदर' की 8 दिनों की कुल कमाई अब 102.25 करोड़ रुपये हो गई है। 'सिकंदर' ने 8वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि ये फिल्म अभी अपने बजट को वसूलने से काफी दूर है। बता दें कि फिल्म की लागत 200 करोड़ रुपये है। वहीं फिल्म जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर ठंडा परफॉर्म कर रही है उसे देखते हुए तो इसके लिए बजट वसूल कर पाना नामुमकिन लग रहा है।

LIVE Feed
  • Apr 7, 2025 9:19 PM

    विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बॉलीवुड की हालत पर जताई चिंता, पीयूष गोयल को लेटर लिख की ये अपील...

    विवेक रंजन अग्निहोत्री पियुष गोयल को ओपन लेटर में लिखकर सरकार से अपील की है कि बॉलीवुड की हालत पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आर्ट धीरे-धीरे दम तोड़ रहा है और जो सच्चे विज़न वाले डायरेक्टर्स हैं, उनकी गिनती कम होती जा रही है। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में मिल रही दुश्मनी और धमकियों का भी ज़िक्र किया। विवेक ने सरकार से गुज़ारिश की कि जो फिल्ममेकर सिनेमा के ज़रिए कुछ बदलाव लाना चाहते हैं, उन्हें सपोर्ट मिलना चाहिए चाहे वो फंडिंग हो, इंसेंटिव या फिर बेहतर प्लेटफॉर्म।

  • Apr 7, 2025 8:08 PM

    'रामायण' में संगीत देने वाले रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन का निधन, परिवार ने दी जानकारी

    Ravindra jain wife Deevya Jain Passed Away: मनोरंजन जगत में एक के बाद एक दिल तोड़ने वाली खबर सुनने को मिल रही है। दो दिन पहले दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन हुआ था। बीते दिन एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि दिवंगत गायक और संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी का भी निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिव्या जैन का निधन 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे हुआ था। दिव्या जैन के निधन की खबर सुन पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

  • Apr 7, 2025 6:46 PM

    पति की हत्या के केस में मेरठ जेल में बंद मुस्कान बनने वाली हैं मां , प्रेग्नेंसी ने खड़े किए नए सवाल

    Muskan Rastogi Pregnant: मेरठ सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी जेल में बंद हैं। 5 अप्रैल को मुस्कान की तबियत खराब होने लगी जिस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे थे उस हिसाब से जेल में स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ को चेकअप के लिए बुलाया गया था। प्यारे लाल जिला अस्पताल से डॉक्टर कोमल आईं उन्होंने मुस्कान का टेस्ट किया। कुछ देर बार जब टेस्ट की रिपोर्ट आई तब सभी हैरान रह गए क्योंकि मु्स्कान प्रेग्नेंट निकलीं।

  • Apr 7, 2025 5:20 PM

    राधिका मर्चेंट ने नीता अंबानी के सरेआम छुए पैर, वीडियो देख लोग बोले- बहू हो तो ऐसी...

    वहीं पदयात्रा के दौरान जैसे ही दोनों मंदिर पहुंचने वाले थे वैसे ही दोनों ने को नीता अंबानी (Nita Ambani) मिली थीं। जैसे ही अनंत ने मां को देखा उन्होंने अपनी यात्रा रोक मां नीता अंबानी के पैर छुए इतना ही नहीं बहू राधिका मर्चेंट भी आगे बढ़कर आईं और उन्होंने बीच सड़क पर सभी के सामने अपनी सास के झुककर पैर छुए राधिका मर्चेंट का ये अंदाज देख लोग तो हैरान ही रह गए।

  • Apr 7, 2025 3:52 PM

    नोरा फतेही संग तुलना किए जाने पर उर्वशी रौतेला ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता...

    IANS के साथ इंटरव्यू के दौरान हाल ही में उर्वशी रौतेला ने सांप शब्दों में यही कहा कि वह ऑनलाइन नेगेटिविटी से बहुत ज्यादा परेशान नहीं होती है। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या ट्रोलिंग से उनका असर पड़ता है। तो उन्होंने जवाब में कहा कि "मैं हर किसी की राय को पर्सनल तौर पर नहीं लेती हूं और मैं नेगेटिव कमेंट से जल्दी से प्रभावित भी नहीं होती है।"

  • Apr 7, 2025 3:22 PM

    डेलबार आर्या ने 'जदों दा मोबाइल आज्ञा' में एक ताज़ा, देसी कॉलेज-गर्ल लुक अपनाया

    इस किरदार में डेलबार ने बिल्कुल सादा और नो-मेकअप लुक अपनाया है, जिससे उनकी नैचुरल खूबसूरती उभर कर सामने आती है। उनकी दमकती त्वचा, हल्की घुंघराली बालों की स्टाइलिंग और सिंपल ड्रेसिंग इस किरदार को और भी ज्यादा रियल और दिलचस्प बनाती है। फिल्म में वह फूलों वाले पंजाबी सूट्स और पारंपरिक सलवार-कमीज़ में नजर आएंगी, जो आरामदायक भी हैं और समर फैशन को दर्शाते हैं।

  • Apr 7, 2025 2:53 PM

    श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन की मां ने प्रोड्यूसर को दी थी जान से मारने की धमकी, बोलीं- 'बीवी पहनेगी सफेद साड़ी'

    मनोद देसाई ने बताया कि अफगानिस्तान में शूटिंग को लेकर अमिताभ बच्चन की मां काफी भड़कीं थीं। मनोज ने बताया, "अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन जी की गुस्से में थीं और उन्होने मुझे वार्निंग दी 'अगर अमित को कुछ भी होता है और अगर जया को सफेद साड़ी पहननी पड़ती है तो तेरी पत्नी कल्पना को भी सफेद साड़ी पहननी पड़ेगी।'' इसके अलावा श्रीदेवी की मां ने कहा,'मनोज भाई, अगर श्री को कुछ हुआ तो काबुल से वापस मत आना। यहां पर मैं तुम्हारा मर्डर करवा दूंगी।'' मनोज देसाई की ये बातें खबरों का हिस्सा हैं। इससे इतना पता चलता है कि सितारों के घरवाले और खासकर मां बाप उनको कितना चाहते हैं।

  • Apr 7, 2025 1:35 PM

    आराध्या को बचाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया ये काम, आगे बैठे अभिषेक बच्चन ने नहीं बोला एक शब्द?

    इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या राय आराध्या को बचाती हुई नजर आ रही हैं। वो काफी परेशान दिख रही हैं और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग साझा कर रहे हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय इस दौरान कार के अंदर और उनके बिल्कुल बगल में आराध्या बैठी हुई है।

  • Apr 7, 2025 11:22 AM

    एक्सप्लोरर लाइव टीवी प्रीमियम वीडियो शॉर्ट वीडियो वेब स्टोरीज फोटो गैलरी पॉडकास्ट्स मूवी रिव्यू ओपिनियन यूजफुल पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर पिन कोड फाइंडर कम्पैटिबिलिटी कैलकुलेटर कार लोन EMI कैलकुलेटर बीएमआई कैलकुलेटर होम लोन EMI कैलकुलेटर एज कैलकुलेटर एजुकेशन लोन EMI कैलकुलेटर पेट्रोल की कीमत डीज़ल की कीमत सोने की कीमत चांदी की कीमत AQI हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीटेलीविजनकैंसर से जंग के बीच व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में हिना खान ने दिए किलर पोज, फैंस बोले- 'ये तो और खूबसूरत हो गई हैं' कैंसर से जंग के बीच व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में हिना खान ने दिए किलर पोज

    हिना खान टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिलहाल एक्ट्रेस कैंसर से जंग लड रही हैं। खतरनाक बीमारी से जूझने के बावजूद हिना खान जिंदगी का हर पल खुलकर जी रही हैं और दूसरों के लिए इंस्पिरेशन भी बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस बेहद पसंद करते वहीं। वहीं अब हिना ने व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में कमसिन कली बन अपनी फोटोज शेयर की हैं जिन्होंने फैंस को दीवाना बना दिया है।

  • Apr 7, 2025 10:41 AM

    प्रियंका चोपड़ा के हाथ से निकली ब्लॉकबस्टर फिल्म, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म से आउट

    पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मुख्य भूमिका में लिया जा सकता है। हालांकि न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के सूत्रों ने इस खबर को महज अफवाह बताया है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से पुष्टि की, "अल्लू अर्जुन स्टारर और एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म बहुत बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जब से यह प्रोजेक्ट सार्वजनिक हुआ है, तब से कई नामों के इसके साथ जुड़ने की अफवाहें उड़ी हैं। प्रियंका चोपड़ा का नाम भी चर्चा में है, लेकिन वह कभी इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहीं। इससे जुड़ी सभी रिपोर्ट महज अटकलें हैं।"

  • Apr 7, 2025 9:39 AM

    कुणाल कामरा ने क्यों खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा?

    कुणाल कामरा ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित रूप से ‘गद्दार’ टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया था। वहीं, अब इस मामले वे कामरा ने हाईकोर्ट का रुख किया है और मुंबई पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसे रद्द करने की मांग की है।

  • Apr 7, 2025 8:50 AM

    क्या 'जाट' जातिवादी फिल्म है? रणदीप हुड्डा ने दिया जवाब

    सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द ही रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, और अब राम नवमी के मौके पर 'जाट' का नया गाना 'ओ रामा श्री रामा' रिलीज किया गया। सनी देओल और रणदीप हुड्डा और 'छावा' स्टार विनीत सिंह ने इस गाने को बनारस के नमो घाट पर लॉन्च किया। यहां सनी देओल ने कि फिल्म को फिल्म की तरह देखा जाए। इसमें कोई धर्म की बात नहीं की गई है।

  • Apr 7, 2025 8:02 AM

    जया बच्चन ने मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में महिला का गुस्से में हाथ झटकर लगाई लताड़

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन का मिजाज अक्सर गर्म ही देखा गया है। वह अक्सर अपने तेवर के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी पैप्स पर भड़कती हैं तो कभी किसी को फटकार लगा देती हैं। वह इस दौरान जरा भी नहीं सोचतीं कि ये सब देखने के बाद लोग क्या कहेंगे। उन्हें जो सही लगता है, वह वैसे ही रिएक्ट करती हैं और इसके लिए उनकी आलोचना भी होती है। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिस पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

  • Apr 7, 2025 8:00 AM

    एकता कपूर के नागिन 7 में नजर आएंगी श्वेता तिवारी?

    एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 को लेकर काफी बज है। शो में लीड एक्ट्रेस कौन होगी ये जानने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। कई एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आ रहे हैं। ईशा मालवीय के नागिन बनने की खबरें हैं। हालांकि, अभी तक किसी का नाम कंफर्म नहीं हुआ है। एकता ने ईद के मौके पर फैंस को नागिन से जुड़े अपडेट्स दिए थे। इन्हीं सब खबरों के बीच में श्वेता तिवारी का नागिन लुक वायरल हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि श्वेता तिवारी नागिन 7 में नजर आ सकती हैं।

  • Apr 7, 2025 7:04 AM

    X पर लौटते ही बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने किया AI से जुड़े स्कैम का खुलासा किया

    श्रेया घोषाल का कुछ दिन पहले ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। जिसकी जानकारी इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। वहीं, अब सिंगर ने बताया कि उनका अकाउंट रिकवर हो गया है। इसके साथ ही श्रेया ने बताया कि एआई जनरेटड विज्ञापन कितने खतरनाक है। साथ ही, ये भी बताया कि वो उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sikandar salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X