Bollywood Live Updates In Hindi- अनंत राधिका की संगीत सेरेमनी, ट्रोल हुए जस्टिन बीबर!

bollywood live updates anant ambani radhika merchant

Bollywood Live Updates In Hindi- अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीती रात संगीत सेरेमनी के मौके पर ऐसा धमाका हुआ है कि हर कोई अभी भी सन्न है।

इस दौरान बॉलीवुड के पूरे सितारे पहुंचे और उनका वीडियोज अब वायरल हो रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस दौरान काफी खुश लग रहे थे। सितारों की लिस्ट में सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, शहनाज गिल दिशा पाटनी, मौनी रॉय समेत कई दर्जन लोग पहुंचे थे।

इसके अलावा बात करें जस्टिन बीबर की तो उन्होने इस संगीत सेरेमनी में तगड़ी परफॉर्मेंस दी है। जस्टिन अपने तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं जैसा कि वह आमतौर पर करते हैं। हालांकि लोगों का कहना है कि, भारतीय विवाह संगीत और जस्टिन बीबर के गाने बिल्कुल मेल नहीं खा रहे हैं! भारतीय कलाकारों का क्या हुआ? लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। सभी का कहना है कि इंडियन स्टार होना चाहिए।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Jul 6, 2024 2:13 PM

    हिना खान के जख्म देख सिहर जाएगा शरीर, साफ दिखा मुस्कान के पीछे का दर्द!

    इस तस्वीर में आपको ब्रेस्ट के साइड में एक जख्म नजर आएगा जिसको देखकर लग रहा है कि उनका ऑपरेशन हुआ है। फैंस ने जैसे ही ये तस्वीरें देखी वो दुखी हो गए और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। हिना खान की मुस्कान के पीछे का दर्द आपको साफ नजर आएगा। टाकों के निशान आपको हिला डालेंगे।

    हिना खान के जख्म देख सिहर जाएगा शरीर, साफ दिखा मुस्कान के पीछे का दर्द!
  • Jul 6, 2024 1:30 PM

    Justin Bieber को देख कंट्रोल नहीं कर पाई ये स्टारकिड?

    वो इतनी इमोशनल हो जाती है कि आंखों में आंसू तक आ जाते हैं। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि जावेद जाफरी की बेटी अलाविया है। अलाविया बीबर की काफी बड़ी फैन हैं और अक्सर उनको सुनती हैं। इस वीडियो में आपको ये फैन मोमेंट साफ नजर आएगा।

  • Jul 6, 2024 12:08 PM

    Salman Khan के साथ जमकर नाचे 'दूल्हे राजा'

    'ऐसा पहली बार हुआ है' गाने पर सलमान खान के साथ अनंत अंबानी ने खूब ताल मिलाई और जमकर पर परफॉर्म किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी के बेटे अनंत अगले हफ्ते राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

  • Jul 6, 2024 10:40 AM

    नई तरह से जिंदगी जीना चाहती हैं हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल

    हाल ही में टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में ईशा कहती हैं कि पुराने दिन मेरे अद्भुत, उत्साह और मासूमियत से भरे हुए थे। उन सभी चीजों से भरे थे जो 20 साल की लड़की अनुभव कर सकती है। कोई भी पछतावा नहीं है जो भी हुआ हो उससे मैं संतुष्ट हूं।

  • Jul 6, 2024 10:39 AM

    Kalki 2898 AD BOC Day 9

    'कल्कि 2898 एडी' ने सिनेमाघरों में अपने नौ दिनों पूरे कर लिए है और सिर्फ इंडिया की सभी भाषाओं में अब तक 432.1 करोड़ की कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार, 5 जुलाई को इसके कलेक्शन में 22.99 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे इसका 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.25 करोड़ हो गया। हालांकि ये लगातार चल रही है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Jul 6, 2024 9:55 AM

    'नताशा अब साथ नहीं..' Anant- Radhika की संगीत सेरेमनी में अकेले पहुंचे Hardik Pandya

    हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक की तलाक की खबरें वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले से आ रही हैं। इस वक्त हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सीधे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर चर्चा इसलिए हुई क्योंकि तलाक की खबरों के बीच हार्दिक अकेले ही इस फंक्शन पर पहुंच गए थे। इस दौरान जब वो पोज दे रहे थे तो ईशान किशन पहुंच गए थे। दोनों फिर साथ में पोज दिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X