Bollywood Highlights- इलियाना डिक्रूज ने दिया बेबी बॉय को जन्म, RRKPK का बॉक्स ऑफिस धमाका

bollywood live updates

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत से हमेशा ही कोई ना कोई मसालेदार खबर सामने आती रहती है, इस वक्त जो खबर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं वो ये है कि इलियाना डिक्रूज मां बन चुकी हैं और उन्होने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। बता दें कि उनकी शादी को लेकर अक्सर की तरह के सवाल उठते रहे हैं और इसको लेकर वो ट्रोल भी हुई हैं।

इसके अलावा रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर खबरों का हिस्सा है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन बीत चुके हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म कम समय में ही 100 करोड़ कमाने के बहुत करीब पहुंच गई है।

इसी तरह के ताजा अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Aug 6, 2023 9:46 PM

    नितिन देसाई की बेटी ने कहा- 'मेरे पिता किसी को धोखा नहीं देना चाहते थे'

    नितिन देसाई ने पिछले हफ्ते कथित तौर पर पैसों से जुड़ी समस्याओं के कारण आत्महत्या कर ली थी। अब, उनकी बेटी ने एएनआई से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि देसाई का किसी को धोखा देने का कोई इरादा नहीं था और वह पूरा भुगतान करने जा रहे थे। उधार देने वालों ने उनसे छह महीने का एडवांस ब्याज मांगा था, जिसे मेरे पिता ने अपना पवई वाला ऑफिस बेचकर दिया था।

  • Aug 6, 2023 9:20 PM

    विक्की कैटरीना का संडे रोमांस

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने रोमांस से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। कैटरीना ने विक्की के साथ अपने आरामदायक रविवार की झलक दी। तस्वीर में यह कपल सी फेसिंग अपार्टमेंट की बालकनी में रविवार का आनंद लेते नजर आ रहा है।

    विक्की कैटरीना का संडे रोमांस
  • Aug 6, 2023 7:53 PM

    ईशान खट्टर की पहली हॉलीवुड वेब सीरीज के बारे में

    ईशान खट्टर जल्द ही 'द परफेक्ट कपल' नाम की हॉलीवुड सीरीज में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज में वो निकोल किडमैन के साथ दिखेंगे। ईशान खट्टर ने साझा किया कि “मैंने इस वेब सीरीज का एक बड़ा हिस्सा शूट कर लिया है। यह बहुत अच्छा अनुभव रहा है। बेशक, निकोल सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सितारों में से एक है जिसे हम सभी जानते हैं और हम भारत में भी पसंद करते हैं।"

  • Aug 6, 2023 7:08 PM

    एयरपोर्ट में दिखा दीपिका का ग्लैमरस अंदाज

    दीपिका पादुकोण जो अपने ग्लैमरस फैशन अवतारों के लिए जानी जाती हैं, उन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर मेजर बॉस लेडी वाइब्स पेश करते हुए देखा गया। अपनी आगामी फिल्म कल्कि 2898 एडी की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना होने पर दीपिका ने सफेद टी-शर्ट, डेनिम पैंट पहनी थी और नीले ब्लेज़र के साथ लुक को पूरा किया था। फिल्म में प्रभास भी मुख्य भूमिका में हैं।

  • Aug 6, 2023 4:29 PM

    लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान

    लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय स्टार, स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान अपने 8 अक्टूबर को होने वाले शो के लाइव डेब्यू को लेकर पूरी तरह से तैैयार हैं। जाकिर ने बताया कि रॉयल अल्बर्ट हॉल से उनका परिचय गुलाम अली और लता मंगेशकर के सत्रों के माध्यम से हुआ। स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने कहा, "रॉयल अल्बर्ट हॉल से मेरा परिचय गुलाम अली और लता मंगेशकर के गीत सत्रों के माध्यम से हुआ। मैं उनके लाइव शो के कैसेट खरीदा करता था। लेकिन वर्ष 2015 में मेरी नजर रॉयल अल्बर्ट हॉल में एडेल के लाइव प्रदर्शन के एक वीडियो पर पड़ी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया।"

  • Aug 6, 2023 3:28 PM

    Bigg Boss OTT में पूजा भट्ट के साथ हुआ ऐसा व्यवहार रो पड़ीं महेश भट्ट की लाडली, सलमान ने लगाई फटकार

    सुपरस्टार और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के होस्ट सलमान खान को शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान पर अपना आपा खोते हुए देखा गया। शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। अभिषेक के कप्तानी जीतने के साथ ही उन्होंने ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, लेटेस्ट एपिसोड में सलमान पहले फाइनलिस्ट से ज्यादा खुश नहीं दिखे। 'दबंग' स्टार ने अभिषेक और बेबिका धुर्वे को डांट लगाई। टॉप फाइनलिस्ट में से एक के रूप में अपनी जगह सुरक्षित करने के बाद सलमान ने अभिषेक के "ओवर कॉन्फिडेंस" को लेकर लताड़ा। स्टार ने आड़े हाथ लेते हुए कहा कि रियलिटी शो हिट है क्योंकि उनके फॉलोअर्स शो देख रहे हैं।

  • Aug 6, 2023 3:13 PM

    जोया अख्तर ने 'द आर्चीज़' के पात्रों के पोस्टर का अनावरण किया

    निर्देशक जोया अख्तर की 'द आर्चीज' अपनी रिलीज के साथ आगे बढ़ रही है और अब उन्होंने फिल्म के सभी पात्रों के पोस्टर का अनावरण किया है। बी-टाउन के विभिन्न बड़े नामों ने अपना उत्साह जताया, हालांकि नेटिज़न्स के पास कहने के लिए बहुत कम है। जोया अख्तर के इंस्टाग्राम पर सामने आए पोस्टर में सभी किरदारों के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगस्त्य नंदा, जो फिल्म में आर्ची एंड्रयूज का किरदार निभाएंगे, के लिए पोस्टर का शीर्षक था : "आर्ची एंड्रयूज (दिल का इमोजी) से मिलें। रिवरडेल के दिल की धड़कन, जो निश्चित नहीं है कि उसका दिल कहां है। मान लीजिए कि हम इसका पता लगाएंगे।' द आर्चीज़', जल्द ही केवल @netflix_in पर आ रहा है।"

  • Aug 6, 2023 2:22 PM

    तीन दिन की बेटी के दिल में दो छेद, बिपाशा बसु ने कराया 6 घंटे लंबा ऑप्रेशन

    बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी का स्वागत किया था। हालांकि, बहुत से लोग नहीं जानते कि देवी जब पैदा हुई थीं, तो वह 'वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट' से पीड़ित थीं। 5 अगस्त 2023 को बिपाशा बसु अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं और अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में बात की। बातचीत के दौरान नई मां ने अपनी बेटी देवी के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी देवी दिल में दो छेद के साथ पैदा हुई थी।

  • Aug 6, 2023 1:05 PM

    कृति खरबंदा ने डॉग के साथ पोस्ट की तस्वीरें

    कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो अपने डॉग के साथ मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं। एक मोमेंट पर तो ऐसा लगा था कि वो किस करती हुई दिख रही हैं।

  • Aug 6, 2023 12:36 PM

    बिन ब्याही मां नहीं, शादीशुदा हैं इलियाना डिक्रूज?

    रिपोर्ट में कथित पति के नाम और शादी की तारीख दोनों का खुलासा किया गया, जो 13 मई, 2023 थी। डीएनए ने बताया कि, विवाह रजिस्ट्री से मिली जानकारी के आधार पर हो चुका है, इलियाना ने शादी कर ली। डीएनए की हालिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि इलियाना शादीशुदा हैं। जी हां, इलियाना ने माइकल डोलन से शादी की है।

  • Aug 6, 2023 11:55 AM

    घरवालों पर भड़कीं पूजा भट्ट

    Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के बीते एपिसोड में पूजा भट्ट घरवालों पर गुस्सा निकालती हुई दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने सलमान खान से बताया कि वह क्यों दुखी हैं। इस दौरान अपना दुख जाहिर करते हुए पूजा सलमान के सामने रो पड़ीं।

  • Aug 6, 2023 11:02 AM

    किसकी बायोपिक करना चाहती हैं श्रद्धा कपूर?

    2017 में आई फिल्म हसीना पारकर के बाद श्रद्धा ने कोई भी बायोपिक फिल्म नहीं की है। हालाँकि, हाल ही में आयोजित एक प्रशंसक कार्यक्रम में, मिस कपूर ने खुलासा किया कि वह महान गायिका लता मंगेशकर और उनकी चाची पद्मिनी कोल्हापुरे को बड़े पर्दे पर चित्रित करना पसंद करेंगी।

  • Aug 6, 2023 10:27 AM

    मेहता साहब ने जीता असित मोदी के खिलाफ किया हुआ केस

    बता दें कि इसी साल की शुरुआत में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने अपना बकाया चुकाने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से संपर्क कर दिया था। यहां तक कि दीवाना और दिवालियापन संहिता की धारा 9 के तहत भी मामले की सुनवाई की गई थी। जिसके बाद में वर्चुअल माध्यम से शैलेश लोढ़ा और असित मोदी के बीच में समझौता भी किया गया। ई टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो फैसला मई में सुनाया गया था और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी को शैलेश लोढ़ा का सेटलमेंट अमाउंट के तौर पर 1,05,84,000 रुपए का भुगतान करना होगा।

  • Aug 6, 2023 9:58 AM

    बेटी देवी की हालत को याद कर क्यों रोईं बिपाशा बासु

    5 अगस्त 2023 को बिपाशा बसु अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं और अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में बात की। बातचीत के दौरान नई मां ने अपनी बेटी देवी के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी देवी दिल में दो छेद के साथ पैदा हुई थी।

  • Aug 6, 2023 9:52 AM

    सड़क पर मिली इस एक्टर की लाश?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का शव मदुरै के थिरुपरकुंड्रम मंदिर के पास एक सड़क पर मिला था। जी हां अभिनेता की ऊम्र करीब 60 साल है और संदिग्ध परिस्थिति में उनका निधन हुआ है। अभिनेता ने तमिल सुपरस्टार कमल हासन की अपूर्व सगोधरार्गल (1989) में शानदार कॉमेडी भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने 31 जुलाई को उनका शव सड़क पर देखा और पुलिस को सूचना दी।

    सड़क पर मिली इस एक्टर की लाश?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X