Bollywood News: रैंप वाक करते हुए तीन बार लड़खड़ाई हिना खान, बॉक्स ऑफिस पर जाट का रौला

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में एक फैशन शो में डिजाइनर कियायो के लिए शोस्टॉपर बनीं और उन्होंने अपने आत्मविश्वास और स्टाइल से रनवे पर वॉक किया। वह एक खूबसूरत फुल-स्लीव जैकेट और एक लंबी फ्लोई ब्लैक स्कर्ट में बिल्कुल शानदार लग रही थीं। उनके रैंप वॉक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। रैंप पर चलते समय वह कुछ देर के लिए लड़खड़ा गईं, लेकिन जल्दी ही उन्होंने अपना संयम वापस पा लिया और आत्मविश्वास के साथ चलने लगं। उनके शानदार तरीके से चलने से फैंस काफी खुश हो गए हैं।

सनी देओल की जाट को 10 अप्रैल को रिलीज किया गया। फिल्म ने पहले दिन बढ़िया ओपनिंग ली, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी आई। हालांकि, फिल्म की कमाई तीसरे दिन फिर से बढ़ी और अपने ही ओपनिंग डे कलेक्शन से ज्यादा हो गई। ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 9.62 करोड़, दूसरे दिन 7 करोड़ और तीसरे दिन 9.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं आज 10:10 बजे तक सैक्निल्क के मुताबिक, जाट ने 14.06 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 40.43 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है।

LIVE Feed
  • Apr 14, 2025 9:27 PM

    शादी के तीन साल पूरे होने पर आलिया भट्ट ने शेयर किया रणबीर संग रोमांटिक फोटो

    आज आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तीसरी सालगिरह है और इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर को देख यूजर्स ने जमकर बधाई की लाइन लगा दी है।

  • Apr 14, 2025 6:56 PM

    अंतरिक्ष में गाना गाने वाली पहली सिंगर बनेंगी katy Perry, स्पेसक्राफ्ट से शेयर किया VIDEO

    हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सिंगर कैटी पेरी इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। वह अपने गाने की वजह से नहीं बल्कि वह अंतरिक्ष में पहली गाना वाली सिंगर बनने वाली हैं। बताते चलें कि अमेरिका के अरबपति बिजनेसमैन जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड रॉकेट अलग-अलग क्षेत्रों की लगभग 6 महिलाओं को लेकर आज अंतरिक्ष की उड़ान भरने जा रहा है और इसी समूह का हिस्सा हैं कैटी पेरी। आपको बता दें कि 1963 के बाद पहली बार महिलाओं का मिशन स्पेस जा रहा है। वहीं इस बार यह यात्रा 10 मिनट की होने वाली है और इस दौरान महिलाओं जीरो ग्रेविटी का भी अनुभव ले पाएंगी। वहीं उड़ान के समय की बात करें तो वेस्ट टेक्सास में लॉन्च साइट वन से 15 अप्रैल को यूएस टाइम के मुताबिक 8:30 बजे (भारत में देखने वालों के लिए शाम 7 बजे) उड़ान भरी जाएगी। वहीं अन्य देश के दर्शन 1:30 बजे देख सकेंगे।

  • Apr 14, 2025 6:07 PM

    जल्द आने वाली है 'दिल मद्रासी'! ए.आर. मुरुगदॉस और शिवकार्तिकेयन की फिल्म 5 सितंबर 2025 को होगी रिलीज़

    ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बन रही 'दिल मद्रासी' में जबरदस्त स्टारकास्ट नजर आने वाली है। श्री लक्ष्मी मूवीज़ के बैनर तले बन रही इस फिल्म में रुश्मिणी वसंथ, विद्युत जामवाल, बिजु मेनन, शब्बीर और विक्रांत जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म की एडिटिंग श्रीकर प्रसाद ने की है और एक्शन कोरियोग्राफी केविन और धिलीप मास्टर्स ने संभाली है। 'दिल मधरासी' सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी।

  • Apr 14, 2025 4:43 PM

    38 साल बाद श्रीनगर में होगा पहली फिल्म का रेड कार्पेट प्रीमियर, एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'ग्राउंड ज़ीरो' बनाएगी इतिहास

    ग्राउंड जीरो 18 अप्रैल को श्रीनगर में होने वाले अपने रेड कार्पेट प्रीमियर के साथ नया इतिहास रचने जा रही है। हैरानी की बात ये है कि पिछले 38 सालों में श्रीनगर में किसी भी फिल्म का प्रीमियर नहीं हुआ, और अब ग्राउंड ज़ीरो इस खामोशी को तोड़ने वाली पहली फिल्म बनेगी।इस खास मौके पर फिल्म सबसे पहले दिखायी जाएगी उन जवानों और आर्मी अफसरों को, जो बॉर्डर पर खड़े होकर हमारी हिफाज़त कर रहे हैं। ये कदम न सिर्फ फिल्म के देशभक्ति से जुड़े विषय को बख़ूबी दर्शाता है, बल्कि असली हीरोज़ को सच्ची श्रद्धांजलि भी है।

  • Apr 14, 2025 3:02 PM

    दिमागी रूप से बीमार हैं गोविंदा? केआरके ने दावा करते हुए कही ये बात, सुबूत भी दिया!

    इस वीडियो के दौरान केआरके का कहना था कि फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के दौरान गोविंदा ऐसी हरकतें करते थे जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी थीं। इस दौरान उनको देखकर लोग डर भी गए थे। गोविंदा अपनी दिवंगत मां से घंटों बातें किया करते थे और इसी के चलते उन्होने अपना करियर खुद बर्बाद कर लिया। अगर वो फिल्म इंडस्ट्री में किसी को दोषी ठहराते हैं तो ये पूरी तरह से गलत है।

  • Apr 14, 2025 2:27 PM

    55 साल के कुमार विश्वास का ये है आज तक का सबसे महंगा कार्यक्रम, लंदन में फीस से खाली कर दिया पूरा खजाना

    कुमार विश्वास ने आगे अपना अनुभव शेयर करते हुए यह भी कहा कि "आज मुझे मंच पर कार्यक्रम करते हुए तकरीबन 37 साल हो चुके हैं। आज मैं भले ही और चार्टर्ड प्लेन से आया हूं लेकिन मैंने पहले कवि सम्मेलन ₹100 में किया। रोडवेज की बस से आया था और वही अब तक सबसे महंगा कार्यक्रम लंदन में सवा करोड़ का कर चुका हूं।

  • Apr 14, 2025 2:02 PM

    डेलबर आर्या ने शुरू की 'जदों दा मोबाइल आ गया' की शूटिंग, चर्चा में है हसीना!

    Delbar Arya- अभिनेत्री डेलबर आर्या ने अपनी अगली फिल्म ‘जदों दा मोबाइल आ गया’ की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म युवाओं पर आधारित एक एंटरटेनिंग कहानी है, जिसे डायरेक्टर नवदीप सिंह बावेजा बना रहे हैं। फिल्म अपनी नई सोच और फ्रेश कास्ट की वजह से पहले से ही काफी चर्चा में है।

  • Apr 14, 2025 12:45 PM

    Jaat की सक्सेस के बाद अपने गांव पहुंचे रणदीप हुड्डा

    Randeep Hooda Visit His Village: सनी देओल और रणदीप हु़ड्डा की फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म की शानदार कमाई से हर कोई खुश है। जाट की सक्सेस के बाद रणदीप हुड्डा अपने गांव गए हैं। जिसकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

  • Apr 14, 2025 12:44 PM

    कन्नड एक्टर बैंक जनार्दन का निधन

    अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और यादगार सपोर्टिंग रोल्स के लिए फेमस दिग्गज कन्नड़ अभिनेता बैंक जनार्दन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होने रविवार,13 अप्रैल की रात को इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वे काफी समय से बीमार थे और उम्र से रिलेटेड हेल्थ इश्यू से जूझ रहे थे। उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मृत्यु हो गई।

  • Apr 14, 2025 11:04 AM

    मौनी रॉय ने 'खराब' प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर तोड़ी अपनी चुप्पी

    एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनके बदले हुए लुक्स को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यूजर्स प्लास्टिक सर्जरी को लेकर दावा कर रहे हैं। अब आखिरकार उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक प्रोग्राम में कहा कि वो ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देती हैं।

  • Apr 14, 2025 9:51 AM

    आखिर हो ही गए आमिर खान की महबूबा का दीदार! गर्लफ्रेंड का हाथ थामे चहक रहे थे एक्टर

    एक्टर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ दूसरे मकाऊ इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल में शामिल हुए। इस इवेंट में दोनों के साथ-साथ पहुंचने के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आईं। एक वीडियो में आमिर खान इवेंट में पहुंचे और तस्वीरें खिंचवाने से पहले गौरी की तरफ हाथ बढ़ाया, जिसे गौरी ने थाम लिया। इसके बाद दोनों ने इवेंट में मौजूद पपाराज़ी को देखकर मुस्कुराया। उनके साथ चाइनिज एक्टर शेन टेंग और मा ली भी थे।

  • Apr 14, 2025 9:29 AM

    ब्लैक कलर की अतरंगी ड्रेस पहन पहुंची सुष्मिता सेन

    सुष्मिता सेन अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनका हर बार लुक काफी सुंदर और हटके होता है। मगर इस बार उनका लुक देखकर फैंस चौंक गए हैं। सुष्मिता सेन की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। हर कोई उनका दीवाना है। वो जहां पर जाती हैं छा जाती हैं। वो हाल ही में एक इवेंट में गई थीं। जिसमें सारे सितारे अजीब लुक में पहुंचे थे।

  • Apr 14, 2025 8:42 AM

    हाईवे के प्रमोशन में आलिया संग नजर आए थे रणबीर कपूर, अब रणदीप हुड्डा का छलका दर्द

    शुभांकर मिश्रा के साथ उनके यूट्यूब पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए, रणदीप ने हाईवे के प्रमोशन के दौरान खुद को दरकिनार महसूस करने के बारे में बताया। हाईवे 2014 की रोड ड्रामा फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने आलिया के करियर को ऊपर उठा दिया था। वहीं इम्तियाज अली की हाईवे की कहानी के लिए काफी तारीफ हुई थी। हैरानी की बात ये है कि फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएं रणदीप हुड्डा को इसके प्रमोशन से बाहर रखा गया था। अभिनेता का अब इसे लेकर दर्द छलका है और उन्होंने कहा कि इससे उनके करियर को फायदा हो सकता था और उस समय चीजें आसान हो सकती थीं।

  • Apr 14, 2025 7:16 AM

    युजवेंद्र की रुमर्ड GF आरजे महवश का क्रिप्टिक पोस्ट, बताया कैसे बनाएं जिंदगी कम दर्दनाक

    युजवेंद्र चहल को डेटिंग की खबरों के बीच महवश लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिप्टिक पोस्ट लिख रही हैं। अब उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसमें वह किसी के फोन नहीं उठाने, बिजी रहने, किसी के पीछ नहीं भागने की बात कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने ये पोस्ट अपने एक फैंस के सवाल का जवाब के तौर पर लिखा है। आरजे महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन के सवाल का जवाब दिया। महवश ने लिखा, “किसी ने डीएम में पूछा- मुझे लाइफ के लिए सलाह दीजिए- मुझे जीवन के बारे में नहीं पता लेकिन ये लो; इसे अपने सभी रिश्तेदारों, नकली दोस्तों, क्रश और अन्य लोगों के लागू पर अप्लाई करो.. क्या आप अपने जीवन को कम दर्दनाक बनाना चाहते हैं?”

  • Apr 14, 2025 7:11 AM

    वक्फ कानून के खिलाफ थलापति विजय, सुपरस्टार की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

    वक्फ संशोधन कानून के लागू होने के बाद भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कानून के खिलाफ विपक्षी दल और मुस्लिम संगठनों के विरोध के बीच इसके पक्ष में कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में भी डाली गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को तमिल फिल्म अभिनेता थलापति विजय की पार्टी ने भी सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की। तमिल फिल्म अभिनेता और राजनेता थलपति विजय की पार्टी तमिलनाडु वेत्री कझगम (टीवीके) ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस अधिनियम के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 16 अप्रैल 2025 को सुनवाई निर्धारित है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X