Bollywood Highlights: हंसल मेहता ने सरकार पर कंसे तंज, सामंथा के ब्रेक से फैंस का बुरा हाल

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 14 July: मनोरंजन जगत से अभी अभी सबसे ज्यादा वायरल हो रही है वह है हंसल मेहता की, हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर निर्देशक हंसल मेहता पेट के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया है और इसके साथ ही निर्देशक ने ट्विटर पर मुंबई सरकार पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके कारण लोग संक्रमित हो रहे हैं।

इसके अलावा जिस खबर ने सबको हैरान कर दिया वह है सामंथा का ब्रेक, साउथ इंस्डट्री की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया एक प्यारा सा मैसेज लिखकर मनोरंजन जगत से अपने ब्रेक का ऐलान कर दिया है। यह सब उन्होंने अपनी हेल्थ की वजह से किया है। इस खबर से फैंस काफी परेशान है और सोशल मीडिया पर सामंथा को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

तो ऐसी ही चटपटी और मसालेदार मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Jul 14, 2023 6:34 PM

    साल 2023 की 10 सबसे पॉपुलर फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट जारी

    IMDB ने 2023 की मोस्ट पॉपुलर इंडियन फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है। खास बात है कि इस बार लिस्ट में कई हिंदी फिल्मों के नाम दिख रहे हैं। फिल्मों की सूची में जहां शाहरुख खान की पठान टॉप पर काबिज है। वहीं, वेब सीरीज में सबसे लोकप्रिय रही शाहिद कपूर की फर्जी। पूरी लिस्ट देखने के लिए नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें।

    साल 2023 की 10 सबसे पॉपुलर फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट जारी
  • Jul 14, 2023 5:47 PM

    Meena Kumari की बायोपिक से डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे मनीष मल्होत्रा

    दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी की जिंदगी पर मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा बायोपिक बनाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बायोपिक में एक्ट्रेस कृति सेनॉन मीना कुमारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है और इसके बाद फिल्म कास्टिंग की जाएगी। बाद में मीना कुमारी की जिंदगी पर बन रही बायोपिक शूट होगी।

  • Jul 14, 2023 5:02 PM

    देश और परिवार पर आई बात तो सनी देओल ने उठा लिया पहिया

    सनी देओल ने हाल ही में 'गदर 2' से जुड़ा नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका आक्रामक रूप देखने को मिला। इस पोस्टर को देखने के बाद सनी देओल के फैंस तक की रूह कांप गई। इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "जब बात परिवार और देश पर आए तो तारा सिंह के सामने कोई भी दुश्मन नहीं टिक पाएगा। 'गदर 2' आ रही है बड़े पर्दे पर आग लगाने, 11 अगस्त से।"

  • Jul 14, 2023 4:35 PM

    Alia- Ranveer ने 'व्हाट झुमका' गाने पर दिए गजब के एक्सप्रेशंस

    रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में आलिया और रणवीर जबरदस्त अंदाज में 'व्हाट झुमका' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया ने ब्लू कलर की स्वेटशर्ट पहनी है, जिस पर लिखा है, 'टीम रानी।' तो वहीं एक्टर रणवीर सिंह ने पिंक कलर का आउटफिट पहना है, जिस पर लिखा है 'टीम रॉकी।' वीडियो में रॉकी और रानी मिलकर अपने गजब के एक्सप्रेशंस देते नजर आ रहे हैं।

  • Jul 14, 2023 3:44 PM

    श्रिया सरन ने मीडिया के सामने किया किस

    अभिनेत्री श्रिया सरन कितनी बोल्ड हैं ये किसी से छिपा नहीं है और फिल्मों के साथ साथ वो अपने तस्वीरों और वीडियोज को लेकर छाई रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें वो अपने विदेशी पति को मीडिया के सामने ही किस करती हुईं नजर आ रहीं हैं।

    श्रिया सरन ने मीडिया के सामने किया किस
  • Jul 14, 2023 3:21 PM

    'द ट्रायल' से Kajol का किसिंग सीन लीक

    'लस्ट स्टोरीज 2' के बाद, वेब सीरीज 'द ट्रायल' में भी काजोल ने किसिंग सीन्स दिये हैं, जो लीक हो गए हैं। शो से काजोल का दो एक्टर्स- एली खान और जीशु सेनगुप्ता के साथ किसिंग सीन लीक हो गया है और लोग इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस हैरान और नाराज हैं, वहीं कुछ काजोल की बोल्डनेस को पसंद कर रहे हैं।

  • Jul 14, 2023 2:26 PM

    मां श्रीदेवी के निधन को लेकर इतने सालों बाद जान्हवी कपूर ने किया बड़ा खुलासा, फैंस को लगा सदमा

    Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही खबरों में रहती हैं। कई बार देखा जाता है कि, जान्हवी कपूर अपनी मां के बारें में बातें करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी की मौत के बाद पहली बार बड़ा बयान दिया है। जान्हवी ने कहा, "मुझे लगता है कि निश्चित रूप से जब मैंने मां को खोया था। मैं 'धड़क' की शूटिंग कर रही थी और उनके नुकसान से निपटना काफी कठिन था।"

    मां श्रीदेवी के निधन को लेकर इतने सालों बाद जान्हवी कपूर ने किया बड़ा खुलासा, फैंस को लगा सदमा
  • Jul 14, 2023 1:56 PM

    Chandrayaan 3: अजय देवगन ने ISRO की टीम को दी बधाई

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि ISRO अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन के तहत 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने भी इसरो की टीम को शुभकामनाएं भेजी हैं। अजय ने ट्विटर पर लिखा- "आज, सभी की निगाहें टीवी और आसमान पर टिकी रहेंगी क्योंकि हमारा देश एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के कगार पर खड़ा है। महान पुरुषों और महिलाओं @isro, हमारी शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं आपके साथ हैं 🙏 "

  • Jul 14, 2023 1:15 PM

    "मैं उनके बिना जी नहीं पाउंगी"...फिर इस तरह से अभिनेता पति को पत्नी ने दिया धोखा और बच्चों को भी छोड़ दिया!

    Hrithik Roshan-Sussanne Khan's video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई पुराने और नए वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में इसी बीच एक पुराना वीडियो सुजैन खान का वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुजैन खान अपने पति ऋतिक रोशन को लेकर एक बड़ा बयान देती हैं। फिलहाल सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती हैं, ऐसे में यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है।

  • Jul 14, 2023 12:40 PM

    YRF Spy Universe: अयान के बाद अब आलिया भट्ट की स्पाई यूनिवर्स में एंट्री

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण पहले से महिला जासूस के किरदार निभा रही हैं, लेकिन आलिया को इन दोनों से बड़ा मौका मिलने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी के यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ के निर्देशन का जिम्मा संभालने के साथ ही इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो चुका है।

    YRF Spy Universe: अयान के बाद अब आलिया भट्ट की स्पाई यूनिवर्स में एंट्री
  • Jul 14, 2023 12:33 PM

    Friday Release: काजोल की लीगल ड्रामा 'द ट्रायल' से बरुन सोबती की 'कोहरा' तक, दमदार है ये शुक्रवार!

    Friday releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शुक्रवार को कई सारी दमदार सीरीज रिलीज हुई है, जो कि दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। काजोल की कानूनी ड्रामा द ट्रायल: प्यार कानून धोखा से लेकर बरुण सोबती और मनीष चौधरी अभिनीत कोहर्रा तक दमदार किरदारों और कहानियां के साथ इस सप्ताह ओटीटी पर धमाका होने वाला है।

    Friday Release: काजोल की लीगल ड्रामा 'द ट्रायल' से बरुन सोबती की 'कोहरा' तक, दमदार है ये शुक्रवार!
  • Jul 14, 2023 12:01 PM

    चंद्रयान 3 उड़ान को तैयार, अक्षय कुमार ने ISRO की टीम को दी बधाई

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि ISRO अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन के तहत 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भी इसरो की टीम को शुभकामनाएं भेजी हैं। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा- "और उठने का समय आ गया है! #Chandrayaan3 के लिए @isro के हमारे सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं। करोड़ों दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"

  • Jul 14, 2023 11:58 AM

    दादा रोशन लाल नागरथ के नाम ऋतिक रोशन का पैगाम, 106वीं जयंती पर भावुक नोट

    Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने अपने दादा रोशन लाल नागरथ की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट कर एक भावुक नोट लिखा है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिवंगत दादा की तस्वीर पोस्ट कर अपने फैंस को बताया कि आज उनकी 106वीं जयंती है। ऋतिक ने खुलासा किया कि उन्हें अपने वंश का हिस्सा होने पर बेहद गर्व है। साल 1968 में आई फिल्म ' अनोखी रात ' में अपने दादा का गाना ' ओ रे ताल मिले नदी के जल में' बजाते हुए ऋतिक ने लिखा, 'आज मेरे दादूजी रोशन की 106वीं जयंती है, जिनका नाम मुझे विरासत में मिला है।’

  • Jul 14, 2023 11:16 AM

    टीवी अभिनेता मोहित रैना ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर कसा तंज और जिम्मेदारी का दिलाया एहसास

    Mohit Raina: प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष के मेकर्स को इस माइथोलॉजिकल फिल्म की रिलीज के बाद काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब टीवी अभिनेता मोहित रैना ने फिल्म की नाकामयाबी पर तंज कसा है। इसके साथ ही मोहित ने 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत और मेकर्स उनकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाया है कि जब कोई बड़ा काम करना होता है तो पहले अच्छे से उनके बारें जानना जरुरी है।

    टीवी अभिनेता मोहित रैना ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर कसा तंज और जिम्मेदारी का दिलाया एहसास
  • Jul 14, 2023 10:41 AM

    निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने 'द ट्रायल' सीरीज को लेकर दिया अपना बयान

    The Trial: निर्देशक सुपर्ण वर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। इस वेब सीरीज के माध्यम से काजोल ने अपना ओटीटी डेब्यू भी किया है हाल ही में, निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने अपनी वेब सीरीज को लेकर कहा है कि एक ही समय में रूपांतरण और मूल फिल्में करने का सौभाग्य सिर्फ उन्हें ही मिला है और इससे वह बेहद खुश भी हैं। आपको बता दे यह आज ओटीटी पर दर्शकों के लिए स्ट्रीम हो रही है। वेब सीरीज को दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है।

    निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने 'द ट्रायल' सीरीज को लेकर दिया अपना बयान
  • Jul 14, 2023 10:21 AM

    तेज बारिश की वजह से मनाली में फंसने वाले अभिनेता सुरक्षित पहुंचे मुंबई, वीडियो शेयर करके दी जानकारी

    Ruslaan Mumtaz Video: टेलीविजन एक्टर रुस्लान मुमताज पिछलें कुछ दिनों में मनाली में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से फंस गए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद वीडियो शेयर करके दी थी, फैंस इसके बाद काफी परेशान हो गए थे। अब अभिनेता सुरक्षित अपने घर मुंबई पहुंच गए हैं, इसको लेकर अभिनेता ने खुद की सोशल मीडिय पर अपडेट शेयर किया है।

    तेज बारिश की वजह से मनाली में फंसने वाले अभिनेता सुरक्षित पहुंचे मुंबई, वीडियो शेयर करके दी जानकारी
  • Jul 14, 2023 9:52 AM

    रोहित रॉय ने दिग्गज अभिनेता रघुबीर यादव के लिए शेयर किया खास वीडियो

    Raghubir Yadav:अभिनेता रोहित रॉय ने हाल ही में अभिनेता रघुबीर यादव का एक प्रेरक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने जीवन के संघर्षों के बारे में बात की। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रोहित रॉय ने लिखा, “जिंदगी एहसासों की, अनुभवों की, यादों की एक यात्रा है, जितना अधिक आप जमा करेंगे, उतना ही खुश होंगे। अगर, आप उपरोक्त सभी को सकारात्मक रूप से देखना सीख लेंगे तो जिंदगी क्या है, बस एक कहानी है, गम और खुशियां, दोनों ही आनी जानी है। बता दें कि रघुबीर ने 'पंचायत' वेब सीरीज में प्रधान जी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता।

  • Jul 14, 2023 9:26 AM

    Mission Impossible 7 Box Office Day 2: दूसरे दिन ही घटा टॉम क्रूज की फिल्म का कलेक्शन

    हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन थिएटर्स में अपना जादू चला रही है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। वहीं, दूसरे दिन कलेक्शन में कुछ गिरावट आई है। मिशन: इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन ने पहले दिन भारत में 12.50 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मिशन इम्पॉसिबल 7 ने गुरुवार को लगभग 9 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। बता दे, भारत में फिल्म को कई अलग- अलग भाषाओं में रिलीज किया है।

  • Jul 14, 2023 9:18 AM

    दीपिका कक्कड़ ने अपने बच्चे के मुस्लिम नाम का वीडियो शेयर करके किया खुलासा, फैंस का गुस्सा देख एक्ट्रेस ने...

    Dipika Kakkar video: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ भले अभी एक्टिंग की दुनियां से थोड़ी दूर हैं परंतु वह खबरों में तो आए दिन बनी रहती हैं। इस वक्त दीपिका कक्कड़ अपने बच्चे को लेकर लगातार लाइमलाइट का हिस्सा है। हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करके अपने बच्चे के मुस्लिम नाम का खुलासा किया, फिर जैसे ही इस वीडियो को देखकर फैंस को आया तो दीपिका ने बहुत जल्दी यह वीडियो डिलीट कर दिया।

  • Jul 14, 2023 8:34 AM

    'द केरल स्टोरी' के खिलाफ दिए नसीरुद्दीन-कमल हासन के बयान पर अदा शर्मा ने दी प्रतिक्रिया

    Adah Sharma: सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी और अभिनेत्री अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए शानदार कमाई की। आलोचना के बावजूद फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। अब अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी' के बारे में नसीरुद्दीन और कमल की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी और कहा, वह हमारे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर खुशी महसूस करती हैं, जहां बिना फिल्म देखे भी इसे बदनाम किया जा सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X