Bollywood Live: हानिया आमिर ने भारत और पाक को कहा चचेरे भाई, 32 दिनों बाद पुष्पा 2 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं हानिया आमिर की। एक्ट्रेस जो कि काफी समय से बादशाह के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में हैं उन्होंने अब भारत-पाकिस्तान को लेकर एक स्टेटमेंट दे दिया है जो कि जमकर वायरल हो रहा है। हानिया आमिर हाल ही में सीएनएन के साथ एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों के बारे में बात की। उन्होंने दोनों देशों के नागरिकों को कई मायनों में एक जैसा बताया। उन्होंने कहा कि भारत में उनके बहुत सारे फैंस और दोस्त हैं और पिछले कुछ वर्षों में उन्हें एहसास हुआ है कि ये देश दूर के रिश्तेदारों की तरह हैं क्योंकि वे कई मायनों में एक जैसे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से दोनों देशों के लोग एक-दूसरे की सराहना करते हैं वह प्यारा है। हानिया ने कहा, 'हम दूर के चचेरे भाई-बहनों की तरह हैं। हम कई मायनों में एक जैसे हैं। यह देखना बहुत अच्छा है कि हम सहयोग कर सकते हैं और एक-दूसरे की इतनी सराहना करते हैं।'

अब बात करतें है बॉक्स ऑफिस पर भौकाल काट रही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की। पुष्पा 2 ने आज 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही नए क्लब की इंडिया में शुरुआत हो चुकी है। ये एक ऐसा क्लब है जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान और रजनीकांत जैसे एक्टर्स की फिल्में भी कभी शामिल नहीं हो पाईं। पुष्पा 2 पहले ही बाहुबली 2 (1030.42 करोड़) से ज्यादा कमाई कर इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी थी। यानी नंबर वन बनने के बाद भी पुष्पा 2 इस रिकॉर्ड को वहां तक पहुंचा रही है जिसे आने वाले सालों में तोड़ना भी मुश्किल होने वाला है।

LIVE Feed
  • Jan 6, 2025 9:49 PM

    उर्फी जावेद ने फिर बनाई मैजिकल ड्रेस, लुक देख फैन्स ने की जमकर तारीफ

    उर्फी जावेद अपने फैशन और स्टाइलिश आइटफिट के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद को पब्लिक एरिया में देखा गया। इस दौरान एक बार फिर उनका मैजिकल आउटफिट उनके फैन्स को देखने को मिला। जी हां, सिंपल ड्रेस के अंदर से ब्लैक कलर की स्टाइलिश गाउन पहन उर्फी ने फैन्स का दिल जीत लिया है।

  • Jan 6, 2025 7:38 PM

    Sana Khan बनी दूसरी बार मां, बेटे के कान में पिता अनस सईद ने पढ़ी पहली अजान

    Sana khan become second time mother: सालों पहले फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकीं सना खान के घर एक बार फिर किलकाली गूंजी है। जी हां, सना खान दूसरी बार मां बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बारे में खुलासा किया है।

    Sana Khan बनी दूसरी बार मां, बेटे के कान में पिता अनस सईद ने पढ़ी पहली अजान
  • Jan 6, 2025 7:10 PM

    44 की उम्र में सैफ अली खान संग रोमांटिक हुईं करीना कपूर, बर्फ की वादियों में बच्चों के सामने दिए ऐसे पोज

    हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर नए साल के सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। वायरल हो रहीं करीना कपूर की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करीना कपूर शिमरी ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। वहीं सैफ अली खान ब्लैक टक्सीडो में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी करीना पति संग रोमांटिक पोज देती दिखती हैं तो कभी वह सोलो फोटोशूट करवाती नजर आती हैं।

    44 की उम्र में सैफ अली खान संग रोमांटिक हुईं करीना कपूर, बर्फ की वादियों में बच्चों के सामने दिए ऐसे पोज
  • Jan 6, 2025 5:12 PM

    कंगना ने ट्रेलर लॉन्च का मनाया जश्न, पैपाराजी के साथ काटा केक

    हाल ही में कंगना रनौत का फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर लॉन्च हुई है और इस लॉन्चिंग के बाद कंगना अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े के साथ मिलकर एक मीडिया अपीयरेंस की। इस खास मौके पर कंगना ने पैपराजी के साथ मिलकर केक कट किया। बता दें कि कंगना अपनी फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड है। यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

  • Jan 6, 2025 4:27 PM

    Emergency के ट्रेलर को देख लोगों का आया ऐसा रिएक्शन, बोले- बाकी फिल्मों की तरह कंगना की ये फिल्म भी...

    इमरजेंसी के ट्रेलर को देख ट्विटर X पर लोगों की जमकर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- यकीन कर पाना मुश्किल है कि इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के किरदार के पीछ इतना शानदार चेहरा है। अब तो फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

    Emergency के ट्रेलर को देख लोगों का आया ऐसा रिएक्शन, बोले- बाकी फिल्मों की तरह कंगना की ये फिल्म भी...
  • Jan 6, 2025 3:20 PM

    'चाहत ऐसे बिग बॉस में रहे तो...', Chahat Pandey ने शॉर्ट्स पहनकर किया डांस, लोग बोले- संस्कार...

    Chahat Pandey Old Dance Video: चाहत पांडे टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह सलमान खान के विवाद से रियलिटी शो बिग बॉस 18 में नजर आ रही है। शो में कई बार वह चर्चा में भी आ गई है। हालांकि इस समय वह अपनी मां को लेकर सुर्खियों में आई है क्योंकि चाहत पांडे की मां ने बिग बॉस के घर में शिरकत की थी।

  • Jan 6, 2025 3:09 PM

    Nora Fatehi का पानी वाला डांस देख भड़के लोग, बोले- कलयुग में कुछ भी हो सकता है...

    अब इसी बीच नोरा फतेही का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह वीडियो एक रियलिटी शो के दौरान का है। जहां पर नोरा फतेही अपने डांस का जादू चलती हुई नजर आ रही है और उनका यह करतब कुछ लोगों को रास भी नहीं आया।

  • Jan 6, 2025 2:13 PM

    झुमका पहनकर निकले Aamir Khan हुए जमकर ट्रोल, लोग बोले- 'लड़की बनने का शौक है'

    आमिर खान इस दौरान अपने ही अंदाज में नजर आ रहे हैं और मीडिया के कैमरे ने कुछ ऐसा रिकॉर्ड किया जो कि शायद इसके पहले कभी रिकॉर्ड नहीं हुआ है। आमिर खान इस दौरान अपने कानों में झुमके पहने हुए थे जो कि काफी अजीब था। जैसे ही वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। बता दें कि आमिर खान और उनकी फिल्में हमेशा खास होती हैं।

  • Jan 6, 2025 1:32 PM

    भांजे कृष्णा पर कम नहीं हुई गोविंदा की पत्नी की नाराजगी? बोलीं- 'मेरा कुछ नहीं है वो'

    सुनीता अहूजा इस दौरान एक इंटरव्यू पर बातें कर रहीं थीं। उनका कहना था कि, ''मैं खुश हूं, वो दोनों मामा भांजे हैं, दोनों परिवार है। मुझे किसी से कुछ नहीं है।'' इसके अलावा सुनीता का कहना था, ''कृष्णा से बात करने के लिए मैने गोविंदा को कभी नहीं रोका। मेरा कृष्णा से कोई रिश्ता नहीं है लेकिन मैं इस बात से काफी खुश हूं कि गोविंदा और उसकी दूरियां खत्म हुई हैं। मैं अभी तक नेटफ्लिक्स वाला शो नहीं देखा है। गोविंदा की फैमिली है और वो उसकी बहन का बेटा है। मैं इसपर क्या बोलूं लेकिन मेरा कुछ नहीं है कृष्णा।'' उनका ये बयान आग की तरह फैल गया है और लोग हैरान हैं।

  • Jan 6, 2025 12:22 PM

    BPSC छात्रों के धरने-प्रदर्शन का फिर किया खेसारी लाल यादव ने सपोर्ट,

    70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को फिर से कराने की मांग को लेकर 13 दिसंबर से छात्र धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रोटेस्ट के चलते बिहार मे सियासत भी गर्मा गई हैं। वहीं कई नेताओं ने अभ्यर्थियों का समर्थन किया है। कई भोजपुरी स्टार्स भी इस छात्रों के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। फिलहाल भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभ्यर्थियों का समर्थन कर रहे हैं। अब एक बार फिर खेसारी ने एक पोस्ट में लिखा है कि वे बिहार के उज्जवल भविष्य के साथ हैं।

  • Jan 6, 2025 11:29 AM

    भांजे कृष्णा पर कम नहीं हुई गोविंदा की पत्नी की नाराजगी?

    सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, ''मैं खुश हूं, वो दोनों मामा भांजे हैं, दोनों परिवार है। मुझे किसी से कुछ नहीं है।'' इसके अलावा सुनीता का कहना था, ''कृष्णा से बात करने के लिए मैने गोविंदा को कभी नहीं रोका। मेरा कृष्णा से कोई रिश्ता नहीं है लेकिन मैं इस बात से काफी खुश हूं कि गोविंदा और उसकी दूरियां खत्म हुई हैं। मैं अभी तक नेटफ्लिक्स वाला शो नहीं देखा है। गोविंदा की फैमिली है और वो उसकी बहन का बेटा है। मैं इसपर क्या बोलूं लेकिन मेरा कुछ नहीं है कृष्णा।'' उनका ये बयान आग की तरह फैल गया है और लोग हैरान हैं।

  • Jan 6, 2025 10:58 AM

    'स्त्री 3' में अक्षय कुमार की एंट्री पक्की

    ‘स्काई फोर्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय ने इसे दिनेश विजन के साथ अपनी डेढ़ फिल्म बताया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बने रहेंगे? तो उन्होंने कहा, 'क्या कहूं? ये तो दिनेश और ज्योति (देशपांडे; प्रोड्यूसर) तय करेंगे। पैसे तो वही लगाएंगे और अमर कौशिक को डायरेक्ट करना है'। अक्षय की बात खत्म होने के बाद दिनेश ने इस पर मुहर लगाते हुए कहा, 'बिल्कुल, वे इस यूनिवर्स का हिस्सा हैं! वे हमारे थानोस हैं'।

  • Jan 6, 2025 10:34 AM

    Sky Force Trailer: पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजाएंगे अक्षय कुमार

    'स्काई फोर्स' के ट्रेलर में अक्षय कुमार जबरदस्त एक्शन मोड में दिखाई दिए हैं। वहीं वीर पहाड़िया को एयर स्टंट करते देखा जा सकता है। ट्रेलर की शुरुआत हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच की जंग से होती है। बाद में अक्षय कुमार इस जंग में गुम हुए अपने साथी वीर पहाड़िया के किरदार को ढूंढने के मिशन पर जुट जाते हैं। ट्रेलर में सारा अली खान और निमरत कौर की भी झलक देखने को मिली है।

  • Jan 6, 2025 10:05 AM

    Ajna Rehman का निधन, 3 दिनों से जूझ रही थी हसीना

    अंजना रहमान की मौत शुक्रवार की आधी रात करीब 1:10 बजे हुई थी। बीते दिन से अंजना लाइफ सपोर्ट पर थीं, उन्हें इलाज के लिए ढाका, बांग्लादेश के बंगबंधु शेख मुजीब यूनिवर्सिटी (BSMMU) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर 1 जनवरी को डॉक्टरों ने उन्हें उन्हें MSMMU में शिफ्ट किया था। लेकिन एक्ट्रेस ने आखिरकार 3 जनवरी 2025 को 60 साल की उम्र में दम तोड़ दिया।

  • Jan 6, 2025 9:07 AM

    बॉस मेकर्स पर बरसीं चाहत पांडे की मां

    शो की कंटेस्टेंट चाहत पांडे की मां ने दावा किया था कि उनकी बेटी चाहत ने न तो किसी को डेट किया है और न ही करेगी, और उनकी इच्छा के मुताबिक ही वह शादी करेगी। वहीं वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने चाहत के 'सीक्रेट बॉयफ्रेंड' का खुलासा कर दिया। इसके बाद पांडे की मां ने चाहत का बॉयफ्रेंड ढूंढकर लाने का बिग बॉस को ओपन चैलेंज दे डाला है।

  • Jan 6, 2025 7:10 AM

    56 करोड़ 14 लाख बार देखा जा चुका है पवन सिंह का यह Bhojpuri Song

    पवन सिंह का जलवा अब बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ में पवन सिंह द्वारा गाया हुआ गाना ‘आई नहीं’ आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है। पवन सिंह के बर्थडे पर उनका एक पुराना गाना इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है, जो साल 2016 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।

  • Jan 6, 2025 7:09 AM

    रिलीज होते ही छाया 'नमो नमः शिवाय',

    फिल्म ‘तंडेल’ का पहला सिंगल ‘बुज्जी थल्ली’ हिट रहा था। नागा चैतन्य के साथ टैलेंटेड साई पल्लवी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद का संगीत है। फिल्म का प्रोमो दर्शकों को पसंद आया था। अब निर्माताओं ने इसका दूसरा गाना ‘नमो नमः शिवाय’ रिलीज कर दिया है. गाना महादेव के जयकारे के साथ उनकी महिमा को बयां करता है। यह एक अद्भुत शिव शक्ति गीत है, जिसमें डांस, भक्ति और भव्यता के मेल ने इसे ऑडियो-विजुअल स्तर पर प्रभावशाली बना दिया है। लोग इसे जबरदस्त बता रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X