Bollywood Live: हानिया-माहिरा समेत पाक स्टार्स के खिलाफ भारत का एक्शन, मैरी कॉम ने किया तलाक का ऐलान

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार, 30 अप्रैल की शाम को पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर, आयजा खान, सजल अली, सनम सईद, माया अली और इकरा अजीज हुसैन समेत अन्य के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। ऐसा भारत सरकार द्वारा YouTube पर पाकिस्तानी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) के कंटेंट को ब्लॉक करने की कार्रवाई के बाद हुआ है।

भारतीय ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम ने अपने वकील द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के माध्यम से पुष्टि की कि उन्होंने और उनके पति करुंग ओन्खोलर ने 20 दिसंबर, 2023 को कानूनी रूप से तलाक ले लिया है। यह घोषणा बढ़ती अफवाहों और ऑनलाइन अटकलों के बीच हुई है, जिसमें मैरी कॉम को उनके व्यापारिक सहयोगी हितेश चौधरी से जोड़ा गया है।

LIVE Feed
  • May 1, 2025 9:06 AM

    सोनू निगम के गाते ही चिल्लाने लगी भीड़, कन्नड़ फैंस ने बेइज्जती की तो बौखलाए!

    सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अपना आपा खो दिया और एक लड़के को डांट लगाई। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया जिसमें सोनू भीड़ से कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि उन्हें कन्नड़ से प्यार है, लेकिन फिर भी उस लड़के ने उन्हें कन्नड़ में गाने के लिए 'बुरी तरह से धमकाया'। सोनू ने पहलगाम की घटना के बारे में भी बात की।

  • May 1, 2025 9:03 AM

    अजय देवगन की ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज

    अजय देवगन की रेड 2 ने एडवांस बुकिंग में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 12 हजार 212 शो के लिए लगभग 2 लाख 32 हजार 134 टिकटों की बिक्री से 6.51 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म की कुल कमाई 9.67 करोड़ रुपये हुई है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही लगभग 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है।

  • May 1, 2025 7:54 AM

    'केसरी चैप्टर 2' वीकडेज में भी कर रही खूब कमाई

    फिल्म को मिल रहे पॉजटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिलहाल ये फिल्म सिनेमाघरों में चल रही सभी बॉलीवुड फिल्मों 'जाट', 'ग्राउंड जीरो' और 'फुले' के बीच दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 13वें दिन 'केसरी चैप्टर 2' ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'केसरी चैप्टर 2' की 13 दिनों की कुल कमाई अब 72.80 करोड़ रुपये हो गई है।

  • May 1, 2025 7:53 AM

    कंगना रनौत सरकारी बंगले में हुईं शिफ्ट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत आखिरकार नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास में चली गई हैं। 2024 में राजनीति में कदम रखने के बाद एक्ट्रेस ने एमपी हाउस में अपने गृह प्रवेश की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस खास मौके के लिए उन्होंने 2025 में अक्षय तृतीया का शुभ दिन चुना। दिल्ली में बुधवार को एक्ट्रेस ने एक नई शुरुआत की।

  • May 1, 2025 7:52 AM

    अंकिता लोखंडे की लव बाइट बनी टॉक ऑफ द टाउन

    टीवी के दुनिया के मशहूर एक्टर समर्थ जुरेल ने 30 अप्रैल को धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने इंडस्ट्री से अपने तमाम दोस्तों को बुलाया, जिनमें अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल भी शामिल थे। दोनों की कुछ झलकियां इस पार्टी से सामने आई हैं, जिनमें कपल पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच लोगों की निगाहें कहीं और जा थमी हैं। पपाराजी वाले कैमरे से कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसमें अंकिता की बॉडी पर लव बाइट को लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hania aamir mahira khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X