Bollywood Highlights: जल्द पर्दे पर दिखेगा 'गोलमाल 5' की मंडली का धमाल, अनुराग कश्यप की बेटी ने कर ली सगाई

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 21 May: मनोरंजन जगत आए दिन किसी ना किसी धमाकेदार खबरों के साथ आपके दिन की शुरुआत करता है। हर रोज की तरह आज भी हम आपके लिए लाए हैं मनोरंजन का डोज इस लाइव के द्वारा। जिसमें आप जान पाएंगे कि आखिर आपके पसंदीदा स्टार्स की दुनिया में क्या चल रहा है।

गोलमाल की पांचवी सीरीज आएगी?
श्रेयस तलपड़े ने एक बातचीत के दौरान गोलमाल सीरीज को लेकर अपने मन की बात कही है। उन्होंने एक बार फिर से रोहित शेट्टी के साथ काम करने की इच्छा जताई है। दरअसल रोहित शेट्टी ने अपने फैन्स से वादा किया था कि वो जल्द ही 'गोलमाल-5' लेकर आएंगे। कोविड से पहले ये ऐलान किया गया था, लेकिन कोविड के बाद से इस फिल्म को लेकर कोई चर्चा नहीं है। रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की पहली फिल्म 'गोलमाल फन अनलिमिटिड' साल 2006 में रिलीज हुई थी।

LIVE Feed
  • May 21, 2023 7:28 PM

    डिजिटल क्रिएटर शिवानी बाफना ने कान में किया डेबू

    भारतीय-अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर शिवानी बाफना ने हाल ही में प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल कान में डेब्यू किया। उन्होंने इवेंट के लिए अपने आउटफिट के तौर पर एक स्टेटमेंट गाउन चुना। वैशाली एस द्वारा डिजाइन किया गया यह गाउन लाल रंग का था जो एलिगेंस, ग्रेस और बोल्डनेस में आश्चर्यजनक रूप से जुड़ा हुआ था। आधुनिकता के साथ उनकी पोशाक क्लासिक नजर आ रही थी। शिवानी ने अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों की मदद और सलाह से खुद को स्टाइल किया।

  • May 21, 2023 6:35 PM

    अनुराग कश्यप की बेटी की हुई सगाई, निर्देशक ने कहा - वह अब बड़ी हो गई है

    गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'गुलाल', 'देव.डी', 'अग्ली' और कई अन्य फिल्मों के निर्माता अनुराग कश्यप सातवें आसमान पर हैं। उनकी बेटी आलिया ने काफी समय से उसके पार्टनर रहे शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें साझा कीं। आलिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरें इंडोनेशिया के बाली की हैं। पहली तस्वीर में आलिया अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह शेन ग्रेगोइरे को किस कर रही हैं। अनुराग, जो वर्तमान में कान फिल्म फेस्टिवल में हैं जहां उनकी फिल्म 'केनेडी' मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में दिखाई जानी है। उन्होंने भी अपनी बेटी की तस्वीरों को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया। उन्होंने तस्वीर पर लिखा: बधाई आलिया कश्यप और ग्रेगोइरे। वह अब बड़ी हो गई है। इतनी बड़ी की अब उसकी सगाई हो चुकी है।

  • May 21, 2023 6:02 PM

    टीवी शो 'ये है चाहतें' के 1,000 एपिसोड पूरे, एकता कपूर को हो रहा गर्व

    टेलीविजन शो 'ये है चाहतें' के एक हजार एपिसोड पूरे हो गए हैं। जिस पर निर्माता एकता कपूर बहुत ज्यादा गर्व महसूस कर रही हैं। यह शो 2019 से प्रसारित हो रहा है। इस शो में 20 साल के लीप से पहले एक प्रसिद्ध रॉकस्टार रुद्राक्ष खुराना और गायनोकॉलोजिस्ट प्रीशा श्रीनिवासन के बीच प्रेम कहानी दिखाई गई है। शो के साथ किए गए नए एक्सपेरिमेंट्स के बावजूद, दर्शकों ने इसे पसंद किया है और अपना प्यार बरसाया है। शो के एक हजार एपिसोड के पूरे होने के अवसर पर एकता कपूर ने कहा, मैंने अब तक डिवलप किए गए कंटेंट के हर पार्ट में काफी मेहनत की है। हर शो हमारे बच्चे की तरह है और यह सफर बेहद खूबसूरत रहा है।

  • May 21, 2023 5:02 PM

    प्राइवेट पार्ट पर कतरन रखे जमीन पर लेटकर मचली उर्फी जावेद

    फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद के लुक्स का फैंस को हर दिन ही काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। अब एक बार फिर से उर्फी का एक लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में उर्फी की बोल्डनेस से शायद ही कोई नजरें बचा पाए। उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो इस दौरान ये हसीना स्कर्ट ब्लाउज लुक में दिखाई दे रही है।

  • May 21, 2023 4:55 PM

    परिणीति चोपड़ा से सगाई होते ही रैंप पर दिखे राघव चड्ढा?

    आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा कुछ समय से चर्चा में हैं और इसका एक कारण है कि उनकी सगाई अभिनेत्री परिणाति चोपड़ा से हुई थी। जी हां, परिणीति चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे राघव का एक अलग अवतार इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जी हां, उनका एक वीडियो चर्चा में हैं जिसमें वो नेतागिरी से बिल्कुल उलट.. रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैँ। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बता दें कि ये काफी पुराना वीडियो है। काफी कम लोग जानते हैं कि राघव चड्ढा चार्टर्ड अकाउंटेंट और पॉलिटिशियन होने के साथ-साथ मॉडलिंग भी कर चुके हैं।

  • May 21, 2023 3:51 PM

    बंगाली टेलिविजन की लोक्रप्रिय अभिनेत्री का सड़क हादसे में निधन

    बंगाली टेलीविजन सीरियल सर्किट में एक लोकप्रिय चेहरा सुचंद्र दासगुप्ता का शनिवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके बारानगर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह शूटिंग समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी, जब वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने विरोध किया और सड़क पर ट्रक ड्राइवर के अनियंत्रित ड्राइविंग को नियंत्रित करने में पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया।

  • May 21, 2023 3:24 PM

    तमाम कैमरों के सामने मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुई ऐसी गंदी हरकत

    'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'इनसाइड एज' और 'रंगबाज' जैसी फिल्मों के लिए पहचान रखने वाली अभिनेत्री अहाना कुमरा हाल ही में एक फैन द्वारा टच किए जाने पर अपना आपा खो बैठी। मुंबई में एक कार्यक्रम में उनकी कमर को टच किया। वीडियो में उनके एक फैन को उनकी कमर पर हाथ फेरते देखा जा सकता है। अभिनेत्री अवाक रह गई। वह उसकी ओर मुड़ी और कहा: मुझे मत टच करो!

  • May 21, 2023 2:58 PM

    संदीपा धर ने फिर जिया बचपन, पेड़ों से तोड़े आम

    क्या हम सबने बचपन में पेड़ से तोड़े हुए आम नहीं खाए है? एक बच्चे के रूप में उन अनमोल पलों को फिर से जीते हुए, संदीपा धर ने अपने भीतर के बच्चे को जगाते हुए "पेड़ों से आम चुरा लिए"। हालाँकि आज के दौर में गर्मियों का मतलब समुद्र तट और यात्रा है, हम सभी ने अपनी बचपन की छुट्टियों के दौरान आमों का आनंद लेते हुए बिताया है। बेहद प्यार और भूख के साथ पहले बैच को खाने से लेकर पड़ोस के पेड़ों से ताज़े फलों को चुराने की अतिरिक्त किक खोजने तक, आम निश्चित रूप से हमारे गर्मियों के बचपन का एक बड़ा हिस्सा हैं।

    संदीपा धर ने फिर जिया बचपन, पेड़ों से तोड़े आम
  • May 21, 2023 2:29 PM

    लाइव वीडियो में पूनम पांडे ने की ऐसी हरकत

    पूनम पांडे का अंदाज भला किसको नहीं पता है। जिस तरह की हरकतें वो सोशल मीडिया पर करती हैं वो कई बार काफी बोल्ड और वल्गर नजर आ जाता है। इस वक्त भी उन्होने कुछ ऐसा ही किया है और एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल पूनम पांडे इस दौरान लाइव आईं थीं और उन्होने कैप्शन में भी लिखा है कि वो लाइव फन कर रही हैं। लाइव वीडियो के दौरान पूनम पांडे ने ऐसी ऐसी हरकतें की हैं जो कि आपको चौंकाने के लिए काफी हैं। दरअसल पूनम पांडे इस लाइव के दौरान उठती, बैठती और आगे की तरफ झुक झुककर बातें करती नजर आ रहीं हैं।

  • May 21, 2023 1:55 PM

    तो क्या बंद होने वाला है 'गुम है किसी के प्यार में'? पाखी के बाद विराट, सई और सत्या भी छोड़ेंगे शो!

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Updates: 'गुम है किसी के प्यार में' सबसे ट्रेंडिंग शोज में से एक है। इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है क्योंकि लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होती है। लेकिन अब इस शो से जुड़ा एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबर सामने आ रही है कि जल्द ही नील भट्ट, आएशा सिंग और हर्षद अरोड़ा भी शो छोड़ सकते हैं। इंडिया फ़ोरम के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को सूचित किया कि 'गुम है किसी के प्यार में' 20 साल का लीप देखने जा रहा है और तीन सितारों - नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षदअरोड़ा के शो छोड़ने की संभावना है।

    तो क्या बंद होने वाला है 'गुम है किसी के प्यार में'? पाखी के बाद विराट, सई और सत्या भी छोड़ेंगे शो!
  • May 21, 2023 1:24 PM

    कान्स से उर्वशी रौतेला पोस्ट किया वीडियो

    उर्वशी रौतेला कांस में अपना जलवा दिखाने के बाद वापस भारत आने वाली हैं। आज उन्होने एक पोस्ट किया है और लिखा है कि रात में कान्स के दौरान वो काफी खुश थीं और वो जिनसे मिली थीं उनके साथ एक तस्वीर भी साझा की है। उर्वशी इस दौरान बेहद हॉट लग रहीं हैं।

  • May 21, 2023 12:41 PM

    पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंचे समीर वानखेड़े

    बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में फंसाने के एवज में कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में एजेंसी ने शनिवार को उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी। एजेंसी ने कहा है कि सौदा 18 करोड़ रुपये में तय हुआ था और वानखेड़े की संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात में नहीं थी। अब इस मामले में वानखेड़े आज फिर पूछताछ होनी थी, जिसके लिए वह मुंबई के सीबीआई कार्यालय में पहुंच चुके हैं।

  • May 21, 2023 12:06 PM

    रेड हॉट ड्रेस में पूजा हेगड़े का कातिलाना अंदाज

    पूजा हेगड़े ने कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं और इनमें वो बेहद सेक्सी लग रही हैं। रेड हॉट ड्रेस में कहर ढातीं पूजा को आपने इस अंदाज में काफी कम देखा होगा। इस तरह के लुक में वो अक्सर नजर नहीं आती है। फैंस उनकी तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं।

  • May 21, 2023 11:30 AM

    'द केरल स्टोरी' ने फिर की दमदार वापसी, 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई की रफ्तार

    फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। अदा शर्मा की फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए है। लेकिन फिल्म का जलवा आज भी बरकरार है। आपको बात दें इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिनों में 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये कमाने वाली है।

    'द केरल स्टोरी' ने फिर की दमदार वापसी, 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई की रफ्तार
  • May 21, 2023 11:11 AM

    Cannes Debut- कान्स में जलवा दिखाने के लिए निकलीं अनुष्का शर्मा

    Cannes 2023 की धूम है और इस वक्त कई अभिनेत्रियां अपना जलवा वहां बिखेरती हुईं नजर आ रही हैँ। लेकिन इस वक्त एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि वो पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रही हैं। जी हां, कान्स में अपने दमदार डेब्यू के लिए तैयार अनुष्का शर्मा ने इंडिया छोड़ दिया है और फ्रांस के लिए वो निकल गईं हैं। खबरें आईं थीं कि अपने कान्स डेब्यू के लिए वो काफी एक्साइटेड भी हैं। इस वक्त अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है और पता चला है कि वो फ्रांस के लिए निकल रहीं हैं।

  • May 21, 2023 10:42 AM

    जन्मदिन पर बोल्ड हुई जॉर्जिया एंड्रियानी

    अरबाज खान इस वक्त जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं और उनके लिए दिन काफी खास है। जी हां, आज जॉर्जिया एंड्रियानी अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस दौरान उन्होने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल हमेशा बोल्ड रहने वाली जॉर्जिया एंड्रियानी ने बीती रात रेड हॉट ड्रेस पहनकर धमाका कर दिया है। बैकलेस रेड ड्रेस में कयामत लग रहीं जॉर्जिया एंड्रियानी ने फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया। नीचे की तरफ बीच से कटी ये ड्रेस सिर्फ दो डोरियों में अटकी थी और वो कमाल की लग रहीं थीं।

  • May 21, 2023 10:08 AM

    नाइट क्लब से नीसा देवगन की तस्वीरें वायरल

    अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन की तस्वीरें जब भी सामने आती हैं वो काफी चर्चा में रहती हैं और इस वक्त वो फिर से खबरों का हिस्सा हैं। नीसा को लेकर मशहूर है कि वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आ कर छा जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो अपने बोल्ड लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सीधे लंदन के एक क्लब से सामने आई हैं जिसमें हमेशा की तरह वो ऑरी के साथ नजर आ रही हैं।

  • May 21, 2023 9:21 AM

    प्रियंका की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए सिटाडेल के स्टंट कॉर्डिनेटर

    स्टंट कॉर्डिनेटर डॉन थेराथाडा और जेम्स यंग ने सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के साथ काम करने की बात कही है। एक नए इंटरव्यू में, जेम्स ने प्रियंका को 'सबसे स्वाभाविक रूप से प्रतिभाशाली एक्शन स्टार में से एक' कहा। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के एक्शन सीक्वेंस इतने कठिन थे प्रियंका ने 'इसे जल्दी समझ लिया'।

    प्रियंका की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए सिटाडेल के स्टंट कॉर्डिनेटर
  • May 21, 2023 8:27 AM

    अनुराग कश्यप की बेटी ने कर ली सगाई, फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

    बॉलीवुड जगत के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी ने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ सगाई कर ली है। आलिया कश्यप ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में आलिया कश्यप अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। दूसरी तस्वीर में आलिया कश्यप अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे को लिप लॉक करते नजर आ रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X