Bollywood Highlights: वीकेंड पर गदर 2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले का फैंस को इंतजार

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 14 Aug: मनोरंजन जगत से इस वक्त तो सनी देओल कि फिल्म गदर को लेकर ही लगातार खबरे आ रही हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की गड्डी बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं रही है, बल्कि बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को भी लगभग 43.08 करोड़ और सिंगल डे रविवार को 'गदर 2' ने लगभग 52 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह से वीकेंड पर फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

वहीं दूसरी तरफ खबर सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर है। फैंस के बीच बिग बॉस ओटीटी का एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 14 अगस्त को होना है। ऐसे में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। फैंस अभिषेक और एल्विश को लेकर काफी उत्साहित है, देखना होगा कि ट्रॉफी कौन ले जाता है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी मनोरंजक, महत्वपूर्ण और दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 14, 2023 7:38 PM

    'चालेया' में शाहरुख और नयनतारा का इश्‍क

    शाहरुख खान की आगामी फिल्‍म 'जवान' का नया गाना 'चलेया' रिलीज किया गया है। यह गाना सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा पर फिल्माया गया है। इस रोमांटिक ट्रैक में दोनों कलाकाराें की बेहतर केमिस्‍ट्री देखने को मिल रही है। संगीत उस्ताद अनिरुद्ध के गीत 'चलेया' में अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की दिल छू लेने वाली आवाज है।

  • Aug 14, 2023 7:01 PM

    फिनाले में आ जानदार परफॉर्मेंस देने आ रहे हैं बादशाह, देखते ही लड़कियां कहेंगी- हाय गर्मी

    पॉपुलर सिंगर और रैपर बादशाह सोमवार को कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगे। वेरिफाइड सूत्रों से इसकी पुष्टि हुई है कि बादशाह 14 अगस्त को सितारों से सजे ग्रैंड फिनाले में स्पेशल गेस्ट और स्टार परफॉर्मर के रूप में शामिल होंगे।

  • Aug 14, 2023 6:22 PM

    महिला फैन के साथ सनी देओल ने किया ऐसा बर्ताव? बुरी तरह ट्रोल

    कहा जा रहा है कि सनी देओल के सिर पर गदर 2 की सफलता का भूत चढ़ गया है। लोग उनको ट्रोल इसलिए ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होने दो महिलाओं को इग्नोर किया था। इस वीडियो की अगर बात करें तो सनी देओल घर के बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं और उनके साथ कुछ गार्ड्स भी हैं।

  • Aug 14, 2023 5:51 PM

    बिग बॉस फिनाले से चंद घंटे पहले जैद हदीद ने जिया से मांगी माफी, कहा- 'मैं बेवकूफ था जो...'

    कुछ ही घंटे पहले, बिग बॉस ओटीटी 2 के पूर्व प्रतियोगी जैद हदीद ने जिया शंकर और उनके फैंस से माफी मांगते हुए एक क्लिप शेयर किया और एक लंबा नोट भी लिखा। इस पोस्ट के कैप्शन में, जैद ने लिखा, "मुझे खेद है अगर मैंने आपको कभी चोट पहुंचाई हो या आपको किसी भी तरह से परेशान किया हो, @jiyaaShankarofficial मैं इस तथ्य के बारे में जानता हूं कि आप एक अद्भुत इंसान हैं, अगर मैं समय में पीछे जा सकूं तो मुझ पर विश्वास करें, मैंने निश्चित रूप से चीजों को अलग तरीके से किया होता। लेकिन यह ठीक है, हम जीते हैं और सीखते हैं और इसी तरह हम बदलते हैं, सुधार करते हैं और विकसित होते हैं। मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि आप बिना किसी परवाह के मेरे लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेंगे! चमकते रहो मिलते हैं शो के फिनाले पर।"

  • Aug 14, 2023 4:49 PM

    फिनाले में परफॉर्म नहीं कर पाएगा ये सबसे मजबूत कंटेस्टेंट, बिना एलिमिनेशन ही...

    अभिषेक को वायरल बुखार के कारण शरीर में दर्द था और कमजोरी महसूस हो रही थी। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "अभिषेक को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया, लेकिन उन्हें डॉक्टरों के पास ले जाया गया क्योंकि उनकी हालत खराब थी। उन्हें सही मेडिकल केयर प्रदान की गई और वह ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे।"

  • Aug 14, 2023 4:18 PM

    सुनील शेट्टी ने गदर 2 की सफलता का मनाया जश्न

    अभिनेता सुनील शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है और उन्होने तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होने गदर 2 के साथ साथ बाकी सभी फिल्मों को सेलिब्रेट किया है। जी हां, बॉलीवुड के अन्ना इन फिल्मों की प्रशंसा की है और उनके लिए उत्साह बढ़ा रहे हैं क्योंकि दर्शकों ने सिनेमाघरों में वापस आना शुरू कर दिया है।

  • Aug 14, 2023 2:46 PM

    कपड़े उताकर निक जोनास के साथ कोजी हुई प्रियंका चोपड़ा, इंटीमेट तस्वीरों से हिला इंटरनेट

    निक के कंसर्ट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। ऐसे में अब प्रियंका ने भी निक के साथ फोटोशूट के दौरान की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकती हैं कि प्रियंका चोपड़ा इस दौरान अपने ऊपर के कपड़े उताकर निक के साथ कोजी होती दिखाई दे रही हैं। फैंस को कपल का ये अंदाज और कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।

  • Aug 14, 2023 2:05 PM

    चार बच्चे पाकिस्तान से लाने के बाद पांचवी बार भारत में प्रेग्नेंट हुई सीमा हैदर?

    उसने सीमा हैदर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रेगनेंसी पर सवाल उठाने की जरूरत नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत मामला है। जब उसे बच्चा होगा तो सबको पता चल जाएगा। इस दौरान सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा हैदर ने अबतक कोई फिल्म साइन नहीं की है, और भविष्य में इस तरह की कोई योजना भी नहीं है। बताया कि उनका नाम लेकर फिल्म निर्माता अमित जानी सीमा हैदर से मिले थे। जबकि उन्होंने अमित जानी को यहां नहीं भेजा था।

  • Aug 14, 2023 1:53 PM

    Gadar 2: पाकिस्तान में सनी देओल का हो रहा है जबरदस्त विरोध

    गदर 2 में एक डायलॉग है, जहां सनी देओल पाकिस्तानी जर्नल को कहते हैं, "अगर यहां के लोगों को दोबारा मौका मिले ना हिंदुस्तान में बसने का, तो आधे से ज्यादा पाकिस्तान खाली हो जाएगा.."। इस डायलॉग को पाकिस्तानी जनता से भारी नाराजगी मिल रही है। एक वायरल वीडियो में कुछ पाकिस्तानियों ने दावा किया कि एक पाकिस्तानी एक हजार भारतीय सैनिकों के बराबर है, जबकि दूसरे ने सनी पाजी को उसके साथ आमने-सामने की लड़ाई के लिए चुनौती भी दी।

  • Aug 14, 2023 1:12 PM

    महिला फैन ने निक जोनस पर फेंकी ब्रा

    इस दौरान निक जोनस परफॉर्म कर रहे थे कि तभी एक घटना घटी और एक महिला फैन ने निक जोनस की तरफ अपनी ब्रा फेंक दी। दी हां, ये वी़डियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जैसे ही वो ब्रा स्टेज पर गिरी निक जोनस अचानक रुके और अगले ही सेकेंड उन्होने फिर से गाना शुरु कर दिया। इससे इतना समझ में आया कि निक जोनस ने अपने गुस्से को काबू किया और परफॉर्म करने लगे।

  • Aug 14, 2023 12:29 PM

    गदर 2 का सीमा हैदर पर भी चढ़ा रंग, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद- पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे!

    सीमा हैदर पूरी तरह से भारत के रंग में रंग चुकी हैं। और इसका नजारा एक वायरल वीडियो में दिखा है, जहां सीमा हैदर गदर के तारा सिंह की तरह "हिंदुस्तान जिंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाते दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

  • Aug 14, 2023 11:44 AM

    सनी देओल को बहन ईशा देओल के साथ देख इमोशनल हुए धर्मेंद्र

    जैसे ही इन भाई बहनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बातें होना शुरु हो गई। अब इस मामले में अभिनेता धर्मेंद्र का रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि धर्मेंद्र ने इस तस्वीर को लेकर कहा है कि, "दोस्तों, गदर 2 को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए आप सभी को प्यार.. एकजुटता एक बड़ा आशीर्वाद है।"

  • Aug 14, 2023 11:03 AM

    साउथ एक्टर ने दलितों को लेकर कही ऐसी बात? एफआईआर दर्ज

    कन्नड़ अभिनेता उपेन्द्र इस वक्त खबरों का हिस्सा है और वो एक मुसीबत में पड़ गए हैँ। दरअसल उन्होने फेसबुक लाइव के दौरान धर्म को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की है जो कि चर्चा में है। लोगों के अंदर गुस्सा है और सोशल मीडिया पर उनको ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

    साउथ एक्टर ने दलितों को लेकर कही ऐसी बात? एफआईआर दर्ज
  • Aug 14, 2023 10:04 AM

    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर हुए शिव ठाकरे, फैंस को लगा झटका

    रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में जबरदस्त एडवेंचर और स्टंट देखने को मिल रहा है। शो में इस बार स्टंट के साथ- साथ एलिमिनेशन भी बेहद चौंकाने वाला रहा। इसी बीच शो के दौरान एक टास्क के बीच में ऐश्वर्या शर्मा और शिव ठाकरे को एलिमिनेशन राउंड में चले गए। जिसके बाद दोनों ने इस खतरनाक काम को स्टंट को पूरा किया और ऐश्वर्या ने टास्क जीत लिया वहीं शिव ठाकरे हार गए। इसके साथ ही खतरों के खिलाड़ी 13 से शिव का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया।

    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर हुए शिव ठाकरे, फैंस को लगा झटका
  • Aug 14, 2023 9:55 AM

    'अंडर यूटिलाइज्ड' कहे जाने पर 'ओएमजी 2' की एक्ट्रेस यामी गौतम का ने दिया अपना ऐसा रिएक्शन

    Yami Gautam : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर यूर्जस तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक यूर्जस ने यामी गौतम को अंडर यूटिलाइज्ड कह दिया जिस पर एक्ट्रेस ने शानदार तरीके से अपनी बात रखी।

  • Aug 14, 2023 9:19 AM

    बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती

    फैंस का पसंदीदा शो बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में महज कुछ घंटों का ही वक्त बचा है, लेकिन उससे पहले एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शो के फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस शो में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है। अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उनके भाई को अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस खबर के आने के बाद फैंस काफी दुखी हैं।

    बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती
  • Aug 14, 2023 9:14 AM

    OMG 2 Box Office Weekend Collection: वीकेंड पर अक्षय कुमार की फिल्म ने की इतनी कमाई

    11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिली। सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड-2' दोनों एक साथ स्वतंत्रता दिवस वीक में रिलीज हुई। एक तरफ गदर 2 कमाल कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ ओएमजी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। अक्षय कुमार और यामी गौतम वीकेंड के बावजूद अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। रविवार को भी 'ओह माय गॉड-2' के हाउसफुल रहे और इस फिल्म ने रविवार को सिंगल डे पर 17 करोड़ के करीब का कलेक्शन हुआ है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 43.6 करोड़ की टोटल कमाई हुई है।

    OMG 2 Box Office Weekend Collection: वीकेंड पर अक्षय कुमार की फिल्म ने की इतनी कमाई
  • Aug 14, 2023 8:29 AM

    लारा दत्ता की वेब सीरीज रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड का शानदार टीजर आया सामने

    हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता ने पर्दे पर भले ही कम फिल्मों में काम किया हो, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बखूबी से बिखेरा है। अब एक बार फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए आ रही है। एक्ट्रेस की वेब सीरीज रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। फैंस को टीजर काफी पसंद आ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X