Bollywood Highlights: 'चंद्रमुखी 2' का पहला लुक आज आएगा सामने, 'कुशी' को सेंसर बोर्ड से मिला यू सर्टिफिकेट

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 5 Aug: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'चंद्रमुखी-2' से पहला लुक आज मतलब शनिवार को कल 11 बजे रिलीज किया जाएगा। इस इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "अब इंतजार खत्म हो रहा है। कंगना का 'चंद्रमुखी-2' से पहला लुक देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं, इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कुशी' रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया गया है। सेंसर बोर्ड की तरफ से 'कुशी' के ट्रेलर को लॉन्च करने की परमीशन मिल गई है। अब बिना किसी रोक-टोक के मूवी के ट्रेलर का मजा उठाया जा सकता है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Aug 5, 2023 7:44 PM

    शाहरुख खान की साली साहिबा ने रचाई सगाई! बड़े बिजनेसमैन की बनेंगी दुल्हनिया

    2001 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल की छोटी बहन का रोल प्ले करन वाली मालविका ने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से सगाई कर ली है। मालविका ने शनिवार को अपनी सगाई की खबर देकर सभी को चौंका दिया। 4 अगस्त को मालविका ने इंस्टा पोस्ट के जरिए ये जानकारी शेयर की है।

  • Aug 5, 2023 6:20 PM

    'सीता रामम' की पहली सालगिरह पर मृणाल ठाकुर ने लिखा भावुक नोट

    अभिनेत्री सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें हम इस फिल्म की झलक देख सकते हैं। वीडियो में फिल्म के ब्लैक एंड व्हाइट और रंगीन दोनों अंश दिखाए गए हैं। इसमें दिवंगत लता मंगेशकर की लोकप्रिय गीत, ''प्यार किया तो डरना क्या'' और ''मोहे पनघट पे'' मौजूद हैं। उन्होंने एक नोट में लिखा, "भारतीय सिनेमा के इतिहास में, किसी भी फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर 'मुगल-ए-आजम' जितनी गहरी छाप नहीं छोड़ी है। के. आसिफ की यह फिल्‍म भारतीय फिल्म निर्माण की महिमा के लिए एक कालातीत प्रमाण के रूप में खड़ी है। इस फिल्‍म में साहेब की मनमोहक भूमिका ने इसमें अतिरिक्त परत जोड़ दी है।''

  • Aug 5, 2023 5:30 PM

    लप्पू सा सचिन... झिंगुर सा लड़का.. पर बना गाना, देखकर निकल पड़ेंगे सीमा हैदर के आंसू

    यशराज मुखाटे को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो या किसी भी डायलॉग से गाने बनाने के लिए जाना जाता है, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा है। अब मुखाटे ने 'लप्पू सा सचिन' के मीम को गाने में बदल दिया है। अनजान लोगों के लिए, यह संवाद तब प्रसिद्ध हुआ जब भारत में सीमा हैदर की पड़ोसी ने प्रेमी सचिन के लिए देश छोड़ने पर उसके लिए गुस्सा ज़ाहिर किया।

  • Aug 5, 2023 4:24 PM

    'ब्रेकिंग बैड' एक्टर मार्क मार्गोलिस का 83 साल की उम्र में निधन

    एक्टर मार्क मार्गोलिस, जो 'स्कारफेस' और 'ब्रेकिंग बैड' के लिए जाने जाते है, का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। उस समय एक्टर की पत्नी और बेटा उनके साथ थे। मार्क के परिवार में उनकी पत्नी, जैकलीन मार्गोलिस, उनका बेटा मॉर्गन मार्गोलिस और उनके तीन पोते, बेन, एडेन और हेनरी मार्गोलिस हैं। मिरर डॉट सीओ डॉट यूके के अनुसार, परिवार अंतिम संस्कार और स्मारक बनाने की योजना बना रहा है।

  • Aug 5, 2023 3:19 PM

    रामी मालेक और लुसी बॉयटन का ब्रेकअप, पांंच साल साथ रहने के बाद अलग

    'बोहेमियन रैप्सोडी' में रॉक लेजेंड फ्रेडी मर्करी का किरदार निभाने वाले एक्टर रामी मालेक पांच साल बाद अपनी गर्लफ्रेंड लूसी बॉयटन से अलग हो गए हैं। मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कलाकारों की मुलाकात 'बोहेमियन रैप्सोडी' के सेट पर हुई थी। लुसी ने फिल्म में फ्रेडी की गर्लफ्रेंड मैरी ऑस्टिन की भूमिका निभाई थी। रामी ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए ऑस्कर जीता। अंदरूनी सूत्रों ने द सन को बताया कि इस साल की शुरुआत में कपल का ब्रेकअप हो गया। आखिरी बार इस साल फरवरी में दोनों की एक साथ तस्वीर सामने आई थी।

  • Aug 5, 2023 2:42 PM

    अजय देवगन ने काजोल के लिए पोस्ट किया बर्थडे विश

    काजोल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर, उनके पति, अजय देवगन ने जन्मदिन की एक दिलचस्प पोस्ट शेयर की है। अजय ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसे उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन दिया, "तारीफ करुं क्या तेरी... हैप्पी बर्थडे @itsKajolD"।

  • Aug 5, 2023 1:06 PM

    फिल्मों में कमबैक को तैयार 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी

    हेमा मालिनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्मों में कमबैक को लेकर बातें की हैं और कहा है कि अगर उन्हें सही भूमिकाएं मिलती हैं तो वह दोबारा फिल्मों में काम करने को तैयार हैं। साथ ही दिग्गज अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि वह नकारात्मक भूमिका नहीं निभाएंगी। उन्होंने कहा, "नकारात्मक, नहीं। मैं नकारात्मक भूमिका नहीं करना चाहती। मैं बिल्कुल भी नकारात्मक व्यक्ति नहीं हूं। मैं अपने बारे में ऐसा नहीं सोच सकती। मैं किसी के लिए बुरा नहीं सोचती तो मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं।"

    फिल्मों में कमबैक को तैयार 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी
  • Aug 5, 2023 12:21 PM

    'चंद्रमुखी 2' से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक आउट

    2005 की हिट फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल चंद्रमुखी 2 कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाला है। फिल्म में इस बार कंगना रनौत मुख्य भूमिका में होंगी जिनका फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। चंद्रमुखी 2 के पोस्टर में कंगना का अंदाज काफी दिलचस्प है।

  • Aug 5, 2023 11:42 AM

    नितिन देसाई के अंतिम संस्कार में भावुक हुए आमिर खान

    4 अगस्त को नितिन देसाई का अंतिम संस्कार उन्हीं के ND स्टूडियों में किया गया। यही उनकी आखिरी इच्छा भी थी। इस दुख के मौके पर स्टूडियो में उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी पहुंचे थे। अभिनेता ने कहा कि उनके लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि नितिन देसाई अब नहीं रहे। बता दें, उनकी फिल्म लगान का कला निर्देशन नितिन देसाई ने ही किया था।

  • Aug 5, 2023 10:57 AM

    अक्षय कुमार की OMG 2 के साथ 'गदर 2' की बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोले एक्टर

    गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में जब उनके गदर 2 और ओएमजी 2 के क्लैश पर सवाल पर किया गया, तो एक्टर ने कहा कि हमें इसे सेलिब्रेट करना चाहिए, जैसे हॉलीवुड में किया जाता है। उत्कर्ष ने कहा- "यह अच्छा है कि यह दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। अक्षय सर की फिल्म है और हम सभी खुद उनके फैन हैं। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि उनका सेंसर मुद्दा अब सुलझ गया है। इस तरह के क्लैश का स्वागत किया जाना चाहिए, जश्न मनाना चाहिए। जिस तरह से बार्बी और ओपेनहाइमर एक साथ आए थे। ऑडियंस के लिए यह किसी सेलिब्रेशन जैसा था।"

  • Aug 5, 2023 9:51 AM

    अरबाज खान की पार्टी में सलमान खान ने पहने ऐसे कपड़े, लोगों ने बनाया मजाक

    अरबाज खान ने शुक्रवार को परिवार और दोस्तों के साथ अपना 56वां जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही सलमान खान ने पपराज़ी के लिए पोज़ दिया। इंस्टाग्राम पर एक पैपराज़ो अकाउंट द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, सलमान ने ग्रे जैकेट के नीचे काली टी-शर्ट पहनी, प्रिंटेड गुलाबी डेनिम और काले जूते पहने थे। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, "भाईजान ये बार्बी से प्रेरित पैंट क्या हैं? बिल्कुल चौंकाने वाला।" एक शख्स ने कमेंट किया, 'वह अकेले ही बार्बी ओपेनहाइमर को प्रमोट कर रहे हैं।' एक कमेंट में लिखा गया, "सलमान बार्बी चैलेंज भी करते हैं।"

  • Aug 5, 2023 9:35 AM

    Bigg Boss OTT 2: घर में छिड़ी अभिषेक और अविनाश के बीच जंग, बीच में आए एल्विश यादव

    Bigg Boss OTT 2: रियालिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती है। घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया और विवादित देखने को मिल जाता है। हाल ही में एक टास्क की वजह से अविनाश सचदेव और अभिषेक मल्हान के बीच लड़ाई हो गई। इसकी वजह से घर का माहौल काफी गर्म हो गया।

  • Aug 5, 2023 9:09 AM

    नितिन देसाई आत्महत्या मामले में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    सिनेमा जगत की कई मशहूर फिल्मों के जाने-माने कला निर्देशक नितिन देसाई ने अपने ही स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि नितिन देसाई पर 252 करोड़ रुपये का कर्ज था जो वह चुका नहीं पा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने हाल ही में कला निर्देशक की आत्महत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें दो फाइनेंस कंपनी पर आरोप लगा है।

    नितिन देसाई आत्महत्या मामले में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
  • Aug 5, 2023 8:51 AM

    किसी के पैसों के लिए मैं उससे शादी नहीं करूंगी, खुद आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हूं, निया शर्मा

    जमाई राजा और नागिन 4 की अभिनेत्री निया शर्मा की, तो वह अपने दिमाग में इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि उन्हें किसी लड़के से पैसों के लिए शादी नहीं करनी है, क्योंकि वह खुद आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान निया ने कहा कि आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर होने से मैं पावरफुल महसूस करती हूं।

    किसी के पैसों के लिए मैं उससे शादी नहीं करूंगी, खुद आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हूं, निया शर्मा
  • Aug 5, 2023 8:20 AM

    समोसा, कोल्ड ड्रिंक और पॉपकॉर्न के साथ फिल्म देखने का अनुभव सबसे अलग, अभिषेक बच्चन

    जल्द ही घूमर में नजर आने वाले अभिषेक बच्चन कहते हैं कि फिल्म से जुड़े जितने भी लोग होते हैं, हम सबके लिए शुक्रवार का दिन हमारा भविष्य तय करता है। उसी दिन तय होता है कि दर्शक आपको पसंद करते हैं या नहीं, क्या वह आपको ज्यादा देखना चाहते हैं। घूमर फिल्म पर मुझे गर्व है, जिसे मैं दर्शकों को दिखाना चाहता हूं। महामारी की वजह से दर्शकों को अपनी फिल्में हम थिएटर में नहीं दिखा पाए हैं। ज्यादातर लोग डिजिटल प्लेटफार्म की ओर आकर्षित थे, जो अच्छा माध्यम है। लेकिन समोसा, कोल्ड ड्रिंक, पॉपकॉर्न के साथ एक अच्छी फिल्म देखने के अनुभव का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X