Bollywood Live Updates- मंडे टेस्ट में फेल हुई फाइटर, श्रद्धा कपूर ने किया अगली फिल्म का खुलासा

live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 6 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर के बारे में जो कि चर्चा में है। हालांकि सोमवार को आई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट इस सप्ताह का सूरते हाल बयां कर दिया है। फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। खबरें हैं कि इस दिन फाइटर ने सिर्फ 2.51 करोड़ का बिजनेस किया है। इससे इतना तय है कि फाइटर अब लोग देखने नहीं जा रहा है। सिद्धार्थ आनंद की बाकी फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म को लोगों का उतना प्यार नहीं मिला है।

इसके अलावा बात करें श्रद्धा कपूर की तो वो इस वक्त कई फिल्मों का हिस्सा हैं। उन्होने हाल ही में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री का कहना था कि वो स्त्री 2 के अलावा और भी 2-3 प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाली हैं। ये सारे प्रोजेक्ट्स काफी शानदान होने वाले हैं। अब देखना ये है कि स्त्री कब तक बड़े पर्दे पर रिलीज होती है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Feb 6, 2024 7:36 PM

    जी5 पर स्ट्रीम होगी 'द केरल स्टोरी'

    अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में निर्देशक सुदीप्तो सेन ने साझा किया कि इस तरह के संवेदनशील विषय से निपटना और इसे फिल्म में अनुवाद करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित, 'द केरल स्टोरी', जिसने अपनी नाटकीय रिलीज के दौरान काफी चर्चा पैदा की है, केरल में युवा हिंदू महिलाओं के कथित कट्टरपंथ और दूसरे धर्म में धर्मांतरण के संवेदनशील और जटिल मुद्दे पर प्रकाश डालती है, जिससे उन्हें आतंकवादी समूहों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है।

  • Feb 6, 2024 6:59 PM

    पवन कल्याण-स्टारर गैंगस्टर ड्रामा 'ओजी' 27 सितंबर को स्क्रीन पर होगी रिलीज

    स्टार पवन कल्याण की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'ओजी' 27 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। पवन कल्याण के साथ, 'ओजी' में एक्टर इमरान हाशमी ग्रे शेड रोल में हैं। गैंगस्टर ड्रामा का निर्देशन सुजीत ने किया है, जिन्होंने 2014 में 23 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म 'रन राजा रन' से निर्देशन की शुरुआत की थी।

  • Feb 6, 2024 6:23 PM

    पैटरनिटी लीव पर गए अंशुमन झा, 'लकड़बग्घा-2' की शूटिंग की स्थगित

    एक्टर अंशुमन झा ने अपनी पत्नी सिएरा की गर्भावस्था के चलते 'लकड़बग्घा-2' के दूसरे पार्ट की शूटिंग एक महीने के लिए स्थगित कर दी है। सीक्वल अब अप्रैल की बजाय जून में जारी किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अब एक महीने या उससे अधिक समय बाद इंडोनेशिया में होगी। अंशुमन डिलीवरी से पहले, अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए नौ सप्ताह के पैटरनिटी लीव पर जा रहे हैं, उन्होंने कहा: "यहां मैं अपने दिल की बात सुन रहा हूं। मैं इस समय सिएरा के साथ रहने को प्राथमिकता देना चाहता हूं। पिछले छह हफ्तों में और डिलिवरी के बाद कम से कम एक महीने तक उसके साथ रहना है।''

  • Feb 6, 2024 5:53 PM

    आलिया भट्ट एग्जीक्यूटिव निर्माता के रूप में रोशन मैथ्यू की पोचर में शामिल हुईं

    रोशन मैथ्यू 23 फरवरी, 2024 को प्राइम वीडियो पर पॉचर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, यह सीरीज इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि आलिया भट्ट एक कार्यकारी निर्माता के रूप में इस परियोजना के लिए बोर्ड पर आई हैं।

  • Feb 6, 2024 5:51 PM

    ईशा देओल और भरत तख्तानी के तलाक होने की पुष्टि

    दिल्ली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तलाक की चल रही अफवाहों के बीच ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अलग होने के अपने फैसले की पुष्टि की है। एक संयुक्त बयान में,उन्होंने अपने पति संग एक संयुक्त बयान में कहा है कि 'हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से, हमारे दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और रहेगा। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी निजता का सम्मान किया जाएगा।' उन्होंने कहा, "हमने पारस्परिक रूप से और सौहार्दपूर्ण ढंग से अपने अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है। जैसा कि हम इस संक्रमण से गुजर रहे हैं, हमारे दो बच्चों की भलाई और देखभाल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। हम अनुरोध करते हैं कि हमारी गोपनीयता का सम्मान किया जाए।" इस समय के दौरान।"

  • Feb 6, 2024 4:39 PM

    शाहिद कपूर-कृति सेनन के लुक ने काटा गदर

    फिल्म की रिलीज से कृति सेनन और शाहिद कपूर अपने नए लुक में स्पॉट हुए। कृति सेनन और शाहिद कपूर की नई फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की नई फोटोज को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

  • Feb 6, 2024 4:35 PM

    सुष्मिता सेन ने शादी पर दिया रिएक्शन

    'फिल्म कंपेनियन' को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने शादी को लेकर खुलकर बात की है। सुष्मिता सेन ने कहा है, 'मुझे पता है कि पूरी दुनिया सोचती है कि इस स्टेज पर आकर सेटल हो जाना चाहिए लेकिन मैं इसकी परवाह नहीं करती। ऐसा नहीं कि मैं इसे रिश्ते का सम्मान नहीं करती। मैं शादी पर विश्वास करती हूं।'

  • Feb 6, 2024 3:43 PM

    शाहरुख खान के हाथ लगी साउथ की बड़ी फिल्म

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की एंट्री हो सकती है। फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स इसको लेकर शाहरुख खान से बात करने में लगे हुए है। मेकर्स को शाहरुख खान के जवाब का इंतजार है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। अब देखना होगा किंग खान इस रोल के लिए हां करते हैं या नहीं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है।

  • Feb 6, 2024 3:41 PM

    पति निक जोनस संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बारिश में ड्राइव पर निकले थे और दोनों कॉफी से लेकर मैगी का स्वाद लिया है। निक जोनस जब कार ड्राइव कर रहे थे तब उनकी कार में सिंगर श्रेया घोषाल का गाना बज रहा था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस दोनों के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

    पति निक जोनस संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा
  • Feb 6, 2024 3:38 PM

    भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने दिखाई शिव भक्ति

    भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसमें रानी भगवान शिव की पूजा करती नजर आ रही हैं। सामने आई इस तस्वीर में रानी देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीर उनके टीवी शो के सेट की है। रानी चटर्जी की ये तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।

  • Feb 6, 2024 2:03 PM

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

    शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की लीड रोल वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की पहले दिन एडवांस बुकिंग में 4758 टिकट सेल हो गई। इससे फिल्म ने रिलीज होने से पहले 13.26 लाख रुपये कमा लिए। एडवांस बुकिंग में ये शुरुआत 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के लिए अच्छी मानी जा रही है।

  • Feb 6, 2024 2:01 PM

    नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी पर लुटाया प्यार

    बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी 6 फरवरी जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अंगद बेदी के तमाम चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। अंगद बेदी के 41वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने खास अंदाज में बधाई दी है। नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नेहा धूपिया अपने अंगद बेदी को लिप-लॉक करते हुए नजर आ रही हैं।

  • Feb 6, 2024 12:51 PM

    शादी के बाद Ira Khan का ऐसा हाल देख लोग हुए हैरान

    आइरा खान का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो किसी बिल्डिंग के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं और दरवाजे की घंटी बजा रही हैं। लेकिन लगता है कि कोई दरवाजा खोलता नहीं है आइरा परेशान हो जाती हैं और किसी को फोन करती हैं। आइरा खान परेशान होकर इधर-उधर घूमती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा।

  • Feb 6, 2024 12:00 PM

    Urfi Javed ने छोटी बच्चियों की गुड़ियों संग किया ये काम

    उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ने बच्चों की खेलने वाली गुड़िया की एक ड्रेस बना डाली है और इसके चलते अब लोग भी उन्हें काफी ज्यादा खरी खोटी सुनाने पर तुले हुए हैं। उर्फी जावेद ने गुड़ियों का इस्तेमाल स्कर्ट बनाने के लिए किया।

  • Feb 6, 2024 11:31 AM

    अंजली अरोड़ा का वीडियो वायरल

    अंजली अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो काफी सुंदर लग रही है। उन्होने मीडिया के सामने घूम घूमकर पोज दिए और उनके मजेदार बातें भी की। उनका लुक देखकर फैंस तारीफें कर रहे हैं। आप भी देखिए वीडियो..

  • Feb 6, 2024 10:42 AM

    मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते नजर आए बिग बॉस फेम Shiv Thakare

    दरअसल शिव ठाकरे ने प्रैंक वीडियो शूट किया है और इस वजह भयानक चेहरा बनाकर पहुंचे हैं। हालांकि वीडियो के साथ शिव ने कैप्शन लिखा है, ''Prank Gone Wrong.'' इस वीडियो की शुरुआत मेकअप रुम से होती है जहां पर शिव को तैयार किया जा रहा है। मेकअप काफी डरावना होता है। इस दौरान उनके कूबड़ भी निकला होता है।

  • Feb 6, 2024 10:11 AM

    आमिर खान ने तलाक के बाद किरण राव को लेकर किया ये खुलासा?

    आमिर खान इस दौरान न्यूज18 से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, 'ये कोई डॉक्टर ने कहा है कि तलाक हो जाता है तो क्या आप फोरन दुश्मन हो जाते हैं? मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हो गया क्योंकि किरण मेरे जीवन में आईं।

  • Feb 6, 2024 9:27 AM

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने शानदार तरीके से ऐसे सेलिब्रेट किया पति अभिषेक बच्चन का बर्थडे

    बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में जहां पूरा दिन सोशल मीडिया अभिषेक बच्चन के लिए बर्थडे विश और खास पोस्ट से पटा दिखाई दिया तो वहीं दिन ढले मोस्ट अवेडिट बर्थडे विश सामने आई। ये बर्थडे विश किसी और की नहीं बल्कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की है।

  • Feb 6, 2024 9:04 AM

    हानिया आमिर और बादशाह के बीच पक रही है ये खिचड़ी?

    बादशाह और हानिया डेट नहीं कर रहे हैं। इसका खुलासा मशहूर सिंगर निकिता गाँधी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। Filmy Gyan से बात करते हुए निकिता ने ये बात कही थी। इसके बाद लोग दोनों को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''किसको फर्क पड़ता है, डेट करे या हेट करे।''

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X