Bollywood Highlights: आनंद एल राय के साथ फिर काम करेंगे धनुष, हर तरफ छाए गदर 2 के विलेन मनीष वाधवा

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: जाने माने फिल्मकार आनंद एल राय ने साल 2013 में प्रदर्शित फिल्म रांझणा में पहली बार तमिल अभिनेता धनुष के साथ काम किया था। उसके बाद निर्देशक अभिनेता की इस जोड़ी ने पिछले साल प्रदर्शित फिल्म अतरंगी रे में दोबारा काम किया और इस साल फिल्म रांझणा के 10 वर्ष पूरे होने के मौके पर आनंद ने धनुष के साथ अपनी तीसरी फिल्म तेरे इश्क में की घोषणा की है। साउथ सुपरस्टार धनुष फिर से आनंद के साथ काम करने को तैयार हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 हर तरफ छाई हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से क्रेज दिख रहा है। हर कोई सनी और अमीषा की जोड़ी को सालों पर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। इसी बीच गदर 2 के विलेन मनीष वाधवा भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हिंदूस्तान से लेकर पकिस्तान तक हर कोई अभिनेता की तारीफ कर रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान मनीष ने खुलासा किया है कि उनके किरदार के लिए पाकिस्तान ने उनके पास कई सारे मैसेज आ रहे हैं और दर्शक उनके किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं

इसी तरह की चटपटी, मसालेदार और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Aug 7, 2023 8:38 PM

    पापा के किस पर क्या बोले सनी देओल

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आज़मी के साथ पिता धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर अपने विचार साझा करते हुए अभिनेता सनी देओल ने कहा, "मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं और वह एकमात्र अभिनेता हैं, मैं कहूंगा, जो इसे निभा सकते हैं। मैंने नहीं किया। मैंने इसके बारे में सुना है। मैंने फिल्म नहीं देखी है। फिल्में इतनी देखता नहीं हूं मैं। मैं खुद की पिक्चर कई बार नहीं देखता।"

  • Aug 7, 2023 8:08 PM

    ट्रांसजेंडर बनीं सुष्मिता सेन की 'ताली' के ट्रेलर ने हिला डाला दिमाग

    बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ताली' को लेकर छाई हुई हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर इतना शानदार है कि इसने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है। फिल्म में सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर सोशल एक्टिविस्ट गौरी सावंत के किरदार में जान फूंकती दिखाई दे रही हैं।

  • Aug 7, 2023 7:38 PM

    शाहरुख खान ने एक संदेश के साथ जवान का नया आकर्षक पोस्टर जारी किया

    शाहरुख खान ने सोमवार को फिल्म जवान की उल्टी गिनती शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर फिल्म के नए आकर्षक पोस्टर साझा करते हुए, शाहरुख ने अपने प्रशंसकों के लिए एक संदेश दिया। उन्होंने लिखा, "मैं अच्छा हूं या बुरा हूं... पता लगाने के लिए 30 दिन। रेडी एएच? #1MonthToJawan #Jawan दुनिया भर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।" पोस्टर में शाहरुख गंजे होकर बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में वह पट्टियों से ढके नजर आ रहे हैं। पोस्टर नीले रंग का है. एटली द्वारा निर्देशित, अखिल भारतीय फिल्म में नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और रिद्धि डोगरा भी शामिल हैं। यह फिल्म इसी साल 7 सितंबर को रिलीज होगी।

  • Aug 7, 2023 6:46 PM

    सिक्योरिटी को चकमा देकर तमन्ना भाटिया का हाथ पकड़ने लगा ये शख्स

    तमन्ना भाटिया के साथ एक घटना घटी, जब एक कार्यक्रम में एक फैन ने सुरक्षा तोड़कर उनका हाथ पकड़ने में कामयाब हो गया। इस स्थिति से स्तब्ध दिख रहीं तमन्ना के साथ उनकी टीम भी मौजूद थी, जिसने तुरंत हस्तक्षेप करके फैन को अलग किया। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी टीम से फैन के साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती करने से रोका, इसके बजाय शालीनता से उसे स्वीकार करने और उसका स्वागत करने का विकल्प चुना।

  • Aug 7, 2023 5:58 PM

    बिग बॉस के आखिरी हफ्ते में हुई Urfi Javed की एंट्री, खबर सुनते ही लोग कहने लगे- 'ये क्या करने...'

    Bigg Boss OTT 2 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' को लेकर आए दिन अपडेट सामने आते रहते हैं। इस 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने फिनाले की डेट का ऐलान किया और बताया कि अगले हफ्ते 14 अगस्त को शो का फिनाले होगा। इस बीच घर में उर्फी जावेद के जाने की चर्चा बनी हुआ है।

  • Aug 7, 2023 4:57 PM

    सीमा हैदर सेट पर आई तो गोली मार दूंगा, मूवी बनाने वाले अमित जानी को मिल रही धमकियां

    फिल्म निर्माता अमित जानी ने पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को मूवी में काम करने का ऑफर दिया है। इसके बाद से सीमा हैदर के साथ साथ अमित जानी भी काफी सुर्खियों में हैं। अमित जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीमा हैदर को मूवी का ऑफर देने के बाद से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। इस पूरे मामले में उन्होंने सपा नेता और पूर्व प्रवक्ता अभिषेक सोम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित ने आरोप लगाया कि एक ऑडियो भी उन्हें भेजी गई है जिसमें उन्हें मोनू मानेसर का नाम लेते हुए भी धमकी दी गई है। अमित जानी पिछले साल राजस्थान में हुए एक टेलर की हत्या पर मूवी बना रहे हैं।

  • Aug 7, 2023 3:17 PM

    जरूरी अंगों पर प्रोटेक्शन पहने निकली उर्फी जावेद, इस बाद तो पार की सारी की सारी हदें

    उर्फी के इस लुक को देखर लोग हैरान हो रहे हैं तो वहीं इस दौरान ये हसीना अपने लुक को एक्सप्लेन भी करती दिखाई दे रही है। उर्फी जावेद ने अपनी इस ड्रोस को Screw You नाम दिया है। नट बोल्ड को ब्रा से बाहर निकलकर उर्फी की इस प्रोटेक्शन ड्रेस पर हर किसी की नजरें थमी रह जा रही हैं। उर्फी जावेद का ये लुक सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया है और नेटिजंस उनके इस लुक पर एक से बढ़कर एक मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही उर्फी से इस दौरान की और भी तस्वीरों और वीडियो की डिमांड कर रहे हैं।

  • Aug 7, 2023 2:01 PM

    संगीतकार महेश रामप्रसाद शर्मा का निधन

    'सनम बेवफा' जैसी फिल्मों का हिट म्यूजिक देने वाले मशहूर संगीतकार महेश रामप्रसाद शर्मा का 71 साल की उम्र में 6 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे बॉलीवुड की दिग्गज संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से प्यारेलाल के भाई थे।

  • Aug 7, 2023 1:24 PM

    सोफिया अंसारी के इस वीडियो ने काटा बवाल!

    झुमका गिरा रे गाने का ट्रेंड है और इसको सोफिया अंसारी भी फॉलो करती हुईं नजर आ रही हैं। सोफिया अंसारी का एक वीडियो इस वक्त सामने आकर छा गया है। सभी जानते हैं कि वो खुद में ही मस्त मगन रहती हैं। उनकी तस्वीरों का डंका बज रहता है और लोग हर बार उनके लुक्स पर हैरान होते हैं।

  • Aug 7, 2023 12:51 PM

    बॉलीवुड को ड्रग्स का अड्डा बोलने वालों पर सनी देओल का कड़ा रिएक्शन

    सनी देओल ने बॉलीवुड को 'ड्रग्स का अड्डा' कहे जाने वाले मामले पर बात की और कहा कि बॉलीवुड या कोई भी इंडस्ट्री सड़ी हुई नहीं होती है, बल्कि इंसान सड़े हुए होते हैं। एक्टर ने कहा, "बिज़नेसमैन हो, स्पोर्ट्समैन हो, जिसके अंदर भी उस चीज़ की लत लगी हुई है, वो चारों तरफ है। चूंकि हम ग्लैमर वाले हैं तो हमारे बारे में लिखकर लोगों को मज़ा आता है। वो भूल जाते हैं कि हम भी वही इंसान हैं जिन्हें दर्द होता है जब आप उनके बारे में ऐसा कहते हो।"

  • Aug 7, 2023 12:11 PM

    रणवीर- आलिया की फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में ली धमाकेदार एंट्री

    करण जौहर की लेटेस्ट फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सभी ओर से पॉजिटिव प्रतिक्रिया पाते हुए, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। अपने पहले हफ्ते में 73.33 करोड़ की कमाई करने के बाद, फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर शानदार बढ़त दिखाई है। 'रॉकी और रानी..' ने अपने आठवें दिन यानी कि शुक्रवार को 6.75 करोड़, शनिवार को 11.50 करोड़ और रविवार को 13 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 103-104 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

  • Aug 7, 2023 11:57 AM

    डांस कर्नाटक डांस के जज की पत्नी का निधन

    कर्नाटक से इस वक्त एक बुरी खबर आ रही है और सैंडलवुड अभिनेता और डांस कर्नाटक डांस जज विजय राघवेंद्र के फैंस इससे काफी दुखी होने वाले हैँ। पता चला है कि विजय की पत्नी स्पंदना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस दौरान वो भारत में नहीं थीं बल्कि छुट्टियां मनाने के लिए बैंकॉक गई हुईं थीँ।

  • Aug 7, 2023 11:11 AM

    सनी देओल ने धर्मेंद्र- शबाना आज़मी के किसिंग सीन पर दिया रिएक्शन

    सनी देओल ने कहा, "मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं और मैं कहूंगा कि वह एकमात्र ऐसे एक्टर हैं, जो इस सीन को कर सकते हैं। मैंने इसे नहीं देखा, मैंने इसके बारे में सुना है। मैंने फिल्म नहीं देखी है। फिल्में इतनी नहीं देखता हूं मैं। मैं खुद की पिक्चर कई बार नहीं देखता। लेकिन इतना जानता हूं कि मेरे पिता एक पर्सनैलिटी हैं, जो... कुछ भी कैरी कर सकते हैं वो...अपनी विनम्रता, ईमानदारी के कारण..."

  • Aug 7, 2023 10:24 AM

    Seema Haider पर आया गदर 2 के डायरेक्टर Anil Sharma का ऐसा बयान

    अनिल बोले, "अच्छी बात है। यात्रा चलती रहनी चाहिए। या तो यहां से जाएं या वहां से यहां आएं। मुझे लगता है कि सीमा खत्म होनी चाहिए, सब कुछ भारत बन जाना चाहिए, एक देश बन जाना चाहिए ताकि समस्या खत्म हो जाए। करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। इसलिए मेरी फिल्म में भी डायलॉग है। लेकिन, तस्वीरें सिर्फ आभास देती हैं लेकिन वो उनके प्यार से प्रेरित हो रही हैं, प्यार की कोई सीमा नहीं होती।"

  • Aug 7, 2023 9:32 AM

    फलक नाज ने पहली बार अविनाश सचदेव संग रिलेशनशिप पर पहली बार रखी अपनी बात

    "बिग बॉस ओटीटी सीजन 2" में फलक नाज और अविनाश सचदेव के रिश्ते ने खुब सुर्खियों बटोरी थी। शो के दौरान अविनाश ने फलज के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था हालांकि एक्ट्रेस ने उन दौरान कहा था कि वे अभी अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। वहीं अब फलक ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद एक इंटरव्यू में इस पर अपना रिएक्शन दिया है। फलक ने कहा, -"मैं उसकी रिस्पेक्ट करती हूं, लेकिन मुझे टाइम चाहिए था। मेरी प्रायोरिटिज अलग हैं। मैं शो में दिखने के लिए "हां" भी कह सकती था, लेकिन यह फेक होता। मैं चाहती था कि यह रियल हो। मैं गेम के लिए ऐसा नहीं कर सकती। ये एक प्योर बॉन्ड था और इसलिए ऑडियंस ने इसे पसंद किया।"

    फलक नाज ने पहली बार अविनाश सचदेव संग रिलेशनशिप पर पहली बार रखी अपनी बात
  • Aug 7, 2023 9:24 AM

    'मुकेश अंबानी भी स्ट्रगल कर रहे हैं', जिंदगी में संघर्ष के सवाल पर अन्नू कपूर ने रखी अपनी बात

    अन्नू कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अन्नू कपूर बिना किसी झिझक के अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अन्नू कपूर ने 'संघर्षशील अभिनेता' की बात पर अपने विचार रखे और अपनी बहन की संघर्ष की परिभाषा को साझा किया। उन्होंने कहा, 'मुझे इस पृथ्वी पर एक ऐसा इंसान बता दो जो संघर्ष नहीं कर रहा है। आपको संघर्ष लगता है कि सिर्फ धन का है, या फिर यश का है तो ऐसा नहीं है। आप अगर मुकेश अंबानी से भी पूछेंगे तो उनका भी संघर्ष है, वो भी स्ट्रगलर रहे हैं।'

    'मुकेश अंबानी भी स्ट्रगल कर रहे हैं', जिंदगी में संघर्ष के सवाल पर अन्नू कपूर ने रखी अपनी बात
  • Aug 7, 2023 9:06 AM

    पति के लिए दीपिका पादुकोण ने लिखा खास नोट, फैंस हुए खुश

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर दोस्ती को लेकर एक खास नोट लिखा। इसी के साथ उन्होंने पति रणवीर सिंह को टैग किया। इस नोट में बहुत ही प्यारी दोस्ती और शादी को लेकर बातें हैं, जिसको पढ़कर हर कोई दीपिका की तारीफ कर रहा है। जाहिर है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फैंस के पसंदीदा कपल में से एक हैं।

  • Aug 7, 2023 8:59 AM

    बॉडी शेव करने वालों पर फूटा गदर 2 अभिनेता सनी देओल का गुस्सा

    Sunny Deol: फिल्म गदर 2 अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल इस वक्त प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं, हर दिन किसी नए शहर और नए लोगों के साथ नए इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई पहलुओं पर भी बात की है और बॉडी शेव को लेकर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। एक्टर ने कहा, बॉडी को शेव करके उन्हें लगता है कि वो 'स्टार' बन गए हैं, लेकिन मुझे तो ऐसा करने में बहुत ज्यादा शर्म आती है, जब हम अपने बॉडी शेव कर लेते हैं, लगता है कि लड़की बन गए है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X