Bollywood Highlights: मशहूर अभिनेता जंयत सावरकर का निधन, हर तरफ दिखा फिल्म बार्बी का जादू

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत के फैंस के बुरी खबर सामने आ रही है, मराठी और हिंदी फिल्मों के जानेमाने अभिनेता जयंत सावरकर का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सोमवार सुबह एक अस्पताल में निधन हो गया। एक्टर ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, इसकी जानकारी खुद अभिनेता के बेटे ने दी है।

मनोरंजन जगत से दूसरी बड़ी खबर फिल्म बार्बी को लेकर है, जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों के बीच उसको लेकर कितना क्रेज है इससे पता चल जाता है कि फिल्म कैसी चलेगी। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बार्बी' को लेकर तो दुनिया भर के दर्शकों का प्यार मिल रहा है, फिल्म का जादू हर तरफ देखने को मिल रहा है। 21 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिन में शानदार कमाई कर ली है। हर कोई इस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हो रहा है।

इसी तरह की चटपटी और मसालेदार होने के साथ साथ जरुरी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Jul 25, 2023 8:23 PM

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्क्रीनिंग से जया बच्चन का वीडियो वायरल

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से कई सालों बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

  • Jul 25, 2023 8:17 PM

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, जल्द होगी अभिनव की मौत; एक होंगे अभिमन्यु अक्षरा

    पिछले कुछ महीनों से जय सोनी उर्फ अभिनव के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बाहर होने की खबरें लगातार आ रही हैं। जहां एक्टर ने पहले अफवाहों का खंडन किया था, वहीं शो के निर्माता राजन शाही ने आखिरकार इस खबर की पुष्टि की है। लंबे समय से चल रहे स्टार प्लस के शो में जय सोनी का किरदार अभिनव आखिरकार खत्म होने जा रहा है। कथित तौर पर, महत्वपूर्ण किरदार जल्द ही मरने वाला है जिसके बाद यह ट्रैक अक्षरा और अभिमन्यु के पुनर्मिलन के इर्द-गिर्द घूमेगा।

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, जल्द होगी अभिनव की मौत; एक होंगे अभिमन्यु अक्षरा
  • Jul 25, 2023 7:27 PM

    दिशा परमार ने फिर फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

    एक ब्रांड के लिए प्रमोशनल वीडियो शूट करते समय दिशा परमार ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। उन्होंने अपने पति राहुल वैद्य के साथ पोज देते हुए प्रेग्नेंसी ग्लो बिखेरा। बड़े अच्छे लगते हैं 3 की अभिनेत्री राहुल के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है।

  • Jul 25, 2023 6:23 PM

    जय भानुशाली की छोटी बेटी तारा ने पढ़ी नमाज तो लोगों ने दी खूब गालियां, मां ने भी पलटकर कही ये बात

    हाल ही में तारा के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें तारा 'नमाज' पढ़ती नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो को काफी निगेटिव कमेंट्स मिले। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'शुक्रान'। कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने इस पर कुछ निगेटिव कमेंट्स भी शेयर किए।

    जय भानुशाली की छोटी बेटी तारा ने पढ़ी नमाज तो लोगों ने दी खूब गालियां, मां ने भी पलटकर कही ये बात
  • Jul 25, 2023 5:01 PM

    सिंघम रिटर्न्स से बाहर हुए विक्की कौशल?

    अटकलें लगाई जा रही हैं कि विक्की कौशल ने सिंघम रिटर्न्स छोड़ दिया है। अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलने के बाद, निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया है, "रोहित शेट्टी की अगली निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन में स्टार कास्ट के बारे में कई अटकलें लगाई जा रही हैं। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन में है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस स्तर पर कोई भी समय से पहले घोषणा करने से बचें। हम जल्द ही आधिकारिक स्टारकास्ट की घोषणा करेंगे।"

  • Jul 25, 2023 4:33 PM

    चूना ट्रेलर आउट: जिमी शेरगिल इस डकैती कॉमेडी ड्रामा में सीएम बनने की इच्छा रखते हैं

    चूना का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया, जिसमें जिमी शेरगिल एक राजनेता की भूमिका निभा रहे हैं जो सीएम बनने का इच्छुक है। एक्शन से भरपूर डकैती कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ 3 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने की उम्मीद है। इसमें आशिम गुलाटी, विक्रम कोचर, चंदन रॉय, नमित दास, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव, मोनिका पंवार और निहारिका लायरा दत्त भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा ने किया है।

  • Jul 25, 2023 3:50 PM

    राजवीर देओल और पलोमा ढिल्लों की पहली फिल्म दोनो का टीज़र आउट!

    सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लन की बेटी पलोमा रोमांटिक फिल्म डोनो में एक-दूसरे के साथ अभिनय की शुरुआत करते नजर आएंगे। फिल्म का टीज़र आज जारी किया गया, जिसमें मुख्य कलाकारों को अपने दोस्त की डेस्टिनेशन वेडिंग में मिलते हुए दिखाया गया है। यह फिल्म अवनीश एस बड़जात्या के निर्देशन की पहली फिल्म है। वह मशहूर फिल्म निर्माता सूरज आर बड़जात्या के छोटे बेटे हैं।

  • Jul 25, 2023 3:22 PM

    Khesari Lal Yadav के भाई ने लाइव आकर बताई सच्चाई

    लेकिन इस सबके बीच खेसारी लाल यादव के भाई ह्रदय लाल यादव का एक बयान वायरल हो रहा है जो कि उन्होने लाइव आकर बोला है। ह्रदय का कहना था कि चेक बाउंस नहीं हुआ था बल्कि खुद ही रुकवाया गया था। इसका कारण ये था जमीन विवादित थी। जब हमने जमीन खरीदी तो हमें कब्जा भी चाहिए। खेसारी के बड़े भाई ने कहा कि जमीन पर केस चल रहा है और उन्होंने जमीन को बेच दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो हमने चेक क्लियर होने से रुकवा दिया। इसके बाद खेसारी लाल के फैंस उनके समर्थन में आ गए हैं और न्याय की बात कर रहे हैं।

  • Jul 25, 2023 2:49 PM

    मनीषा रानी ने अभिषेक से कह दी अपने दिल की बात

    मनीषा कहती हैं,- ''तुम तीनों के साथ एक बॉन्ड है, लेकिन जो कनेक्शन तेरे (अभिषेक मल्हान) के साथ है, वह पहले दिन से ही है। थोड़ा ज्यादा है और बहुत ज्यादा बेस्टफ्रेंड बोल या फ्रेंड का फ्रेंड बोल या भाई बोल। तेरे साथ ऐसा है। हम तुझे तकलीफ में नहीं देख सकते। मेरा वैसा वाला फीलिंग है कि तेरे लिए किसी से भी लड़ जाऊं। कुछ भी कर जाऊं। तेरे लिए हम जो छोटा-छोटा चीज करते हैं, वो इसलिए नहीं करते हैं। पता है अगर हम खाएं और तू न खाए, तो मेरे से भी खाना नहीं खाया जाएगा, ऐसा वाला फीलिंग है।''

  • Jul 25, 2023 2:17 PM

    गुस्सैल एक्सप्रेशन पर ट्रोल हो रही हैं जया बच्चन

    लोग जया बच्चन को इस गाने और उनके एक्सप्रेशन को लेकर खूब ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि सोशल मीडिया हो या गाना, वो हमेशा गुस्से में ही रहती है। इस दौरान इतने मजेदार मीम्स सामने आए हैं कि जो भी उनको देखेगा वो हंसने लगेगा। जया बच्चन अपने शख्त स्वभाव को लेकर हमेशा ट्रोल होती हैं और लोग उनको जाने क्या क्या कहकर पुकारते हैं।

    गुस्सैल एक्सप्रेशन पर ट्रोल हो रही हैं जया बच्चन
  • Jul 25, 2023 1:46 PM

    'मां चाहती थी मैं बदसूरत दिखूं'

    पलक तिवारी जो कि इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं बल्कि लोग उनको जानने लगे हैं। इस वक्त उनका एक बयान काफी चर्चा में है जो कि उन्होने अपनी मां श्वेता तिवारी को लेकर दिया है। उनका कहना है कि मेरी मां चाहती थीं कि मैं बदसूरत दिखूं और इसके पीछे कारण ये था कि मैं किसी को डेट ना कर पाऊं।

    'मां चाहती थी मैं बदसूरत दिखूं'
  • Jul 25, 2023 1:02 PM

    उर्फी जावेद के सपोर्ट में आईं शर्लिन चोपड़ा

    शर्लिन ने कहा ''मुझे तो बिल्कुल नहीं लगता है कि उन्होने आपत्तिजनक लिबास पहना हुआ था। हम जिस देश में रहते हैं उसे कामसूत्र की धरती कहा जाता है। ऐसे देश में अगर मॉरल पुलिसिंग होता है तो ये गलत है।'' शर्लिन का ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो रहा है और लोग उनको भी ट्रोल कर रहे हैं। उर्फी की बात करें तो उनका झगड़ा एक अधेड़ व्यक्ति से हुआ था। ]

  • Jul 25, 2023 12:20 PM

    Dream Girl 2 New Poster: पोस्टर देख फैंस के उड़े होश, आयुष्मान खुराना को पहचानना हुआ मुश्किल

    आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की जब घोषणा हुई थी तब से ही इस फिल्म को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन उससे पहले मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से पूजा बनी आयुष्मान खुराना का नया पोस्टर जारी किया।

  • Jul 25, 2023 11:22 AM

    Oppenheimer box office day 4 collection: चौथे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई, मेकर्स को लगा झटका

    क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' की कमाई को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओपेनहाइमर’ ने सोमवार को 7 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ ये फिल्म भारत में अबतक 55.86 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो क्रिस्टोफर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, फिल्म दुनियाभर में अब तक 1430 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

  • Jul 25, 2023 10:52 AM

    'अमरनाथ यात्रा' के बाद 'दरगाह' पहुंची सारा अली खान, वीडियो वायरल होने पर एक्ट्रेस हुई ट्रोल!

    Sara Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी छुट्टियों का मजा ले रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सारा अली खान ने कुछ दिनों पहले सोनमार्ग वैली और अमरनाथ यात्रा से तस्वीरें साझा की थी, जहां उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किए। अब सारा ने दूसरी तस्वीरें साझा की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि वह दुआ मांगने दरगाह पहुंची हैं। सारा ने अमरनाथ यात्रा और दरगाह जाने की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो कुछ लोगों को उनकी यह यात्रा काफी अच्छी लगी तो वहीं कुछ लोगों ने सारा की क्लास लगा दी।

    'अमरनाथ यात्रा' के बाद 'दरगाह' पहुंची सारा अली खान, वीडियो वायरल होने पर एक्ट्रेस हुई ट्रोल!
  • Jul 25, 2023 10:13 AM

    बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने मुंबई में अपने लिए नया घर खरीदा, फैंस के साथ साझा की तस्वीरें

    हिमांशी खुराना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर्स में से एक हैं। हिमांशी मिस लुधियाना भी रह चुकी हैं, उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देख। अपने अब तक के करियर में खूब सफलत हासिल करने वाली हिमांशी ने अब अपने लिए मुंबई में आशियाना भी खरीद लिया है। हिमांशी ने गृहप्रवेश फंक्शन की कईं तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, हिमांशी के फैंस उन्हें नए घर खरीदने की खूब बधाइयां दे रहे हैं।

  • Jul 25, 2023 10:07 AM

    'कटरीना सेल्फ मेड स्टार हैं', विक्की कौशल ने बांधे पत्नी की तारीफों के पुल

    बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। यही वजह है कि आए दिन वह अपनी पत्नी की तारीफ में विक्की कौशल कसीदे पढ़ते नजर आते हैं। अब एक बार फिर विक्की ने कटरीना को कॉम्पलिमेंट देते हुए उन्हें सेल्फ मेड कहा है। विक्की ने कहा, ‘मैं अपनी सीमा पार नहीं करना चाहता हूं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि जैसे हेमा मालिनी का युग था, रेखा का युग था। उसी तरह कटरीना का भी एक युग रहा है और यह उन्होंने केवल अपने दम पर हासिल किया है। वह एक सेल्फ मेड अभिनेत्री है, जिन्होंने हर एक सफलता को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैं हर रोज उनसे सीखता हूं।’

    'कटरीना सेल्फ मेड स्टार हैं', विक्की कौशल ने बांधे पत्नी की तारीफों के पुल
  • Jul 25, 2023 9:43 AM

    "महिला कम, मर्द ज्यादा लग रही हो",- ऐसे भद्दे कमेंट पढ़कर अर्चना पूरन को आया गुस्सा, यूजर्स को लगाई लताड़

    Archana Puran: हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, आए दिन अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया जिसको लेकर यूजर ने भद्दे कमेंट करना शुरु कर दिया तो अर्चना का गुस्सा आ गया और उन्होंने यूजर की अच्छे से क्लास लगा दी।

  • Jul 25, 2023 8:46 AM

    करोंड़ो में बिके कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के ओटीटी राइट्स, सुनकर उड़ जाएंगे होश

    कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों की बेताबी और अधिक बढ़ गई है। अब इस फिल्म से जुड़ी खबर आ रही है कि इसके डिजिटल राइट्स भयंकर महंगे बिके हैं और इसने ‘जवान’ और ‘डंकी’ को भी इस मामले में पछाड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेटफ्लिक्स ने 'इंडियन 2' के स्ट्रीमिंग राइट्स 200 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं।

    करोंड़ो में बिके कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के ओटीटी राइट्स, सुनकर उड़ जाएंगे होश
  • Jul 25, 2023 8:41 AM

    लंदन के बार्बिकन थिएटर में होगा 'महाभारत' का यूके प्रीमियर

    प्राचीन भारतीय महाकाव्य 'महाभारत' के एक नए मंच रूपांतरण पर काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महाभारत का मंच रूपांतरण इस शरद ऋतु में लंदन के बार्बिकन थिएटर में अपना यूके प्रीमियर करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे दो भागों में प्रस्तुत किया गया है, जिसे कहानीकार मरियम फर्नांडीस ने सुनाया। पहले भाग 'कर्म' में प्रतिद्वंद्वी पांडव और कौरव कुलों की मूल कहानी है। वहीं दूसरे भाग 'धर्म' यानी युद्ध कैसे ग्रह को नष्ट कर देता है और बचे हुए लोगों को पुनर्निर्माण के लिए छोड़ दिया जाता है, इस पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X