Bollywood Live: ‘छावा’ पर बरसी भोलेबाबा की कृपा, सोनाक्षी सिन्हा ने बताया शादी के बाद हिंदू हैं या मुसलमान

Bollywood

Bollywood Latest News In Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये हिस्टोरिकल फिल्म अपने शुरुआती दिन से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और छप्परफाड़ कमाई कर रही है। विक्की कौशल स्टारर ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। वहीं महाशिवरात्री के मौके पर 'छावा' की कमाई में एक बार फिर तेजी देखी गई है और इसने सभी फिल्मों को धूल चटा दी है और 13 दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। सोनाक्षी और जहीर दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में कपल की इंटरफेथ मैरिज को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया और अब भी किया जाता है। सोनाक्षी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में अपने और जहीर के अलग-अलग धर्म से होने और शादी को लेकर बात की है।

हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा- 'हम धर्म को नहीं देख रहे थे। यहां दो लोग हैं जो एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, और शादी कर रहे हैं। वो मुझ पर अपना धर्म नहीं थोप रहा है। मैं उस पर अपना धर्म नहीं थोप रही हूं। हमने कभी धर्म के बारे में कोई बात नहीं की। हम बैठकर बात नहीं करते।'

LIVE Feed
  • Feb 27, 2025 3:14 PM

    तलाक की खबरों के बीच Yuzvendra Chahal का खुलासा, Dhanashree Verma ने हर लड़ाई के बाद हीरे की डिमांड की

    एक बार जब युजवेंद्र चहल डांस रियलिटी शो के सेट पर धनश्री वर्मा से मिलने गए, तो उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने झगड़े के बाद मेकअप गिफ्ट के तौर पर हीरे की मांग की थी। दोनों को एक मजेदार खेल में भाग लेने के लिए कहा गया। जब धनश्री वर्मा का प्लेकार्ड सामने आया, तो उस पर हीरा लिखा था। गेस करने के लिए कहे गए शब्द के बाद, युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से कहा, "जो हमेशा आप मांगते हो।"

  • Feb 27, 2025 2:02 PM

    Sonu Nigam के बेटे निवान का 17 की उम्र में ट्रांसफार्मेशन देख फैन्स हैरान, टाइगर श्रॉफ भी हुए इम्प्रेस

    आज निवान काफी बड़े हो चुके हैं और उनकी उम्र 17 साल की हो गई है। सोनू निगम अक्सर अपने बेटे की तस्वीरों को शेयर करते रहते थे। लेकिन इस बार सोनू निगम की पोस्ट से पूरे इंटरनेट पर बवाल मच गया है और उन्होंने अपने बेटे का बहुत ही तगड़ा ट्रांसफार्मेशन दिखाया है। निवान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही पहले एक ऐसा पोस्ट डाल दिया है जिससे हर तरफ हलचल मच गई है।

  • Feb 27, 2025 1:06 PM

    तलाक के कुछ महीनों बाद शिखर को मिल गई नई हसीना? लोग बोले- 'विदेशियों से सबक नहीं सीखा..'

    बता दें कि सोफी शाइन ने सोशल मीडिया पर भी शिखर धवन को फॉलो किया है। इसके बाद चर्चा हो रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि शिखर धवन की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

  • Feb 27, 2025 12:18 PM

    Gossip Girl एक्ट्रेस मिशेल ट्रेचेनबर्ग का 39 साल की उम्र में निधन

    'बफी द वैम्पायर स्लेयर' और 'गॉसिप गर्ल' में अपने रोल के लिए मशहूर एक्ट्रेस मिशेल ट्रेचेनबर्ग का 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका हाल ही में लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था। हालांकि, पेज सिक्स ने बताया है कि उनकी मौत को लेकर ये मामला संदिग्ध लग रहा है।

  • Feb 27, 2025 11:54 AM

    तेलुगू एक्टर पोसानी कृष्ण मुरली हैदराबाद में गिरफ्तार, पुलिस संग तीखी बहस

    आंध्र प्रदेश पुलिस ने तेलुगु एक्टर और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेता पोसानी कृष्ण मुरली को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और मंत्री नारा लोकेश के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में हैदराबाद से गिरफ्तार कर ल‍िया।

  • Feb 27, 2025 11:30 AM

    छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई छावा, सीएम बोले- बढ़ेगा देश प्रेम

    विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘छावा’ फिल्म पूरे भारत में बहुत पसंद की जा रही है। ये हिस्टोरिकल फिल्म छत्रपती संभाजी महाराज की वीरता को दर्शाती है और युवा पीढ़ी को प्रेरित करती है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इसे टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसको लेकर फैसला लिया है। उन्होंने कहा - 'यह निर्णय प्रदेश की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है। छावा केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए'।

  • Feb 27, 2025 10:54 AM

    कैटरीना कैफ ने शेयर की वेकेशन की तस्वीरें, पूल में करती दिखी चिल

    बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर फैंस को टीज किया है। तस्वीरों में कैटरीना कभी पूल में तो कभी खूबसूरत नजरों के बीच क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। कैटरीना की इन तस्वीरों में फैंस विकी कौशल को काफी मिस कर रहे हैं।

  • Feb 27, 2025 10:06 AM

    दिल्ली के थिएटर में चल रही थी छावा, तभी स्क्रीन में लगी आग

    Chhaava Screening Fire Breaks Out: विक्की कौशल की फिल्म छावा धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म 385 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। इसी बीच खबर आई कि दिल्ली के एक थिएटर में आग लग गई। दिल्ली के सिलेक्ट सिटी मॉल के थिएटर में छावा की स्क्रीनिंग के दौरान आग लग गई। इस दौरान पीवीआर सिनेमा में पैनिक सिचुएशन हो गई।

  • Feb 27, 2025 8:42 AM

    हिना खान ने शिवरात्रि के दिन दी खुशखबरी तो बोल उठे फैन्स- हर हर महादेव

    साल 2024 में हिना खान ने बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता लगा है। इस खबर ने उनके अपनों और फैन्स को तोड़कर रख दिया, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी हार नहीं मानी। एक तरफ वो दर्दभरे ट्रीटमेंट से गुजरती रहीं और वहीं सोशल मीडिया पर अपने अनुभवों को लिखती रहीं। इस तरह उन्हें बीमारी से लड़ने का एक तरीका भी मिल गया। खैर, अब अच्छी खबर ये है कि एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी कीमोथेरेपी और सर्जरी अब पूरी हो चुकी है।

  • Feb 27, 2025 7:54 AM

    बी देओल के रूप में एल्विश को देख छूटी सबकी हंसी

    कुंकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' के सभी एपिसोड कमाल के होते हैं। हर बार ये शो दर्शकों के पेट में जोर का दर्द करा देता है। अब 1 और 2 मार्च को आने वाल एपिसोड में भी ऐसा ही हाल होने वाला है। जो प्रोमोज आए हैं, उसे देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी और बंद होने का नाम नहीं लेगी। बॉलीवुड थीम और ऊपर से वो बाहूबली समोसा, मजेदार तड़का है। अब्दू रोजिक से लेकर, कृष्णा अभिषेक-एल्विश यादव का गेटप, रुबीना दिलैक की डांट और समर्थ की मिमिक्री, 100% एंटरटेनमेंट देने वाली है।

    कुंकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' के सभी एपिसोड कमाल के होते हैं। हर बार ये शो दर्शकों के पेट में जोर का दर्द करा देता है। अब 1 और 2 मार्च को आने वाल एपिसोड में भी ऐसा ही हाल होने वाला है। जो प्रोमोज आए हैं, उसे देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी और बंद होने का नाम नहीं लेगी। बॉलीवुड थीम और ऊपर से वो बाहूबली समोसा, मजेदार तड़का है। अब्दू रोजिक से लेकर, कृष्णा अभिषेक-एल्विश यादव का गेटप, रुबीना दिलैक की डांट और समर्थ की मिमिक्री, 100% एंटरटेनमेंट देने वाली है।
  • Feb 27, 2025 6:55 AM

    शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा हिंदू या मुसलमान, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

    जहीर इकबाल के साथ शादी पर सोनाक्षी सिन्हा ने बताया, 'हम एक दूसरे के कल्चर की इज्जत करते हैं और उन्हें समझते हैं। वे अपने घर में कुछ ट्रेडिशन को फॉलो करते हैं। मैं अपने घर में कुछ परंपराओं को फॉलो करती हूं। मैं उनका और उनके कल्चर की इज्जत करती हूं। वे मेरा और मेरी पूरी फैमिली की रिसपेक्ट करते हैं। ऐसा ही होना चाहिए। शादी करने का सबसे अच्छा तरीका एक स्पेशल मैरिज एक्ट था, जिसके तहत मुझे, एक हिंदू होने के नाते, मुझे धर्म बदलने की जरूरत नहीं है और वो एक मुस्लिम होने के नाते एक मुस्लिम ही रह सकता है और दो प्यार करने वाले लोग शादी के खूबसूरत बंधन को शेयर करते हैं।'

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X