..................... Bollywood Live Updates: Censor Board's scissors on Alia-Ranveer's film, Ishaan upset because Ananya - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights:आलिया-रणवीर की फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, अनन्या की वजह से ईशान दुखी

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत से बड़ी खबर फिल्म को लेकर सामने आई है, फेमस फिल्ममेकर करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बहुत जल्द थिएटर्स में दस्तक देने वाली है, फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आई है कि, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानि सीबीएफसी की तरफ से यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया गया है लेकिन इससे पहले इसमें कई कट और कुछ बदलाव किए गए हैं।

वहीं दूसरी खबर है ईशान खट्टर को लेकर, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई और अभिनेता ईशान खट्टर इन दिनों काफी परेशान चल रहे हैं इसके पीछे की वजह है उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे। जाहिर है कि अनन्या पांडे इन दिनों आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं और उनके साथ ही धूम रही हैं। ऐसे में ईशान खट्टर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे से बदला लेने के लिए खुद किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ बाईक पर धूमने निकले हैं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत की चटपटी और मसालेदार खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Jul 24, 2023 8:52 PM

    बड़े शौक से बेटी को 'बार्बी' फिल्म दिखाने ले गई थी एक्ट्रेस, इस वजह से 15 मिनट में ही थिएटर से गईं भाग

    Barbie Movie: मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग की फिल्म बार्बी 21 जुलाई, 2023 को स्क्रीन पर रिलीज हुई और पूरी दुनिया में इसे लेकर चर्चा है। इस फिल्म ने भारत में भी काफी चर्चा बटोरी है, कई मशहूर हस्तियां अपने बच्चों को बच्चों की पसंदीदा बार्बी दिखाने ले गईं। जिनमें से एक टीवी एक्ट्रेस जूही परमार भी थीं, लेकिन वो 15 मिनट में ही थिएटर से भाग खड़ी हुईं।

    बड़े शौक से बेटी को 'बार्बी' फिल्म दिखाने ले गई थी एक्ट्रेस, इस वजह से 15 मिनट में ही थिएटर से गईं भाग
  • Jul 24, 2023 7:28 PM

    जया बच्चन ने मणिपुर हिंसा पर प्रतिक्रिया दी

    दिग्गज अभिनेत्री और राजनेता जया बच्चन ने मणिपुर वायरल वीडियो पर नाराजगी जताई है. समाजवादी पार्टी के सांसद ने एएनआई से कहा, "मैं इससे ज्यादा क्या कह सकता हूं कि मणिपुर की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है लेकिन हमारे देश में नहीं...यह शर्म की बात है।"

  • Jul 24, 2023 6:50 PM

    पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के रिश्ते को मिली सैफ अली खान की मंजूरी? मां श्वेता का भी है यह कहना

    Saif Ali Khan On Palak And Ibrahim Relationship: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के बीच डेटिंग की अफवाहें पहले भी उड़ी थीं, जब उन्हें डिनर के बाद एक ही कार में देखा गया था। पलक ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा था कि दोनों सिर्फ दोस्त थे। हाल ही में दोनों को एक साथ मूवी देखने जाते हुए देखे जाने के बाद एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।

    पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के रिश्ते को मिली सैफ अली खान की मंजूरी? मां श्वेता का भी है यह कहना
  • Jul 24, 2023 5:49 PM

    कभी Kapil Sharma Show में करते थे काम, लेकिन आज बारिश में छाता लेकर बेच रहे ये चीजें

    Kapil Sharma Show Fame Sunil Grover: मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर कोई ना कोई खबर आती ही रहती है लेकिन इस बीच इस शो में कभी काम कर चुके एक कॉमेडियन की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और हर कोई इस फोटो का सच जानना चाह रहा है।

    कभी Kapil Sharma Show में करते थे काम, लेकिन आज बारिश में छाता लेकर बेच रहे ये चीजें
  • Jul 24, 2023 5:08 PM

    करीना ने शेयर की अपनी वेकेशन की फोटो

    हम करीना कपूर को उनकी हालिया छुट्टियों की एक पोस्टकार्ड-योग्य तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करने के लिए पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकते। बेबो, जिन्हें आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, उन्होंने कैमरे के सामने पोज देते हुए अपना नो-मेकअप लुक दिखाया। फैंस उनके सेक्सी लुक पर फिदा हैं।

  • Jul 24, 2023 3:45 PM

    लंदन के नाइट क्लब से अवनीत कौर की हॉट तस्वीरें वायरल

    इस वक्त उन्होने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो एक नाइट क्लब में मस्ती करती दिख रही हैं और कहा जा रहा है कि वो काफी हॉट लग रहीं हैँ। इस दौरान वो लंदन में थीं और काफी अलग लग रही थीँ। अवनीत इस दौरान कई तस्वीरों में मस्ती कर रही हैं और वेटर के साथ भी मस्ती के मूड में दिखीं।

    लंदन के नाइट क्लब से अवनीत कौर की हॉट तस्वीरें वायरल
  • Jul 24, 2023 3:18 PM

    ईशा गुप्ता ने बरपा दिया कहर

    बॉलीवुड स्टार ईशा गुप्ता अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। अक्सर अदाकारा ईशा गुप्ता अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा देती हैं। अदाकारा ईशा गुप्ता ने हाल ही में एक बार फिर अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बिकिनी पहने नजर आईं। अदाकारा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आग की तरह वायरल हुईं। अदाकारा ईशा गुप्ता की ये तस्वीरें लोगों के होश उड़ा देने के लिए काफी हैं।

  • Jul 24, 2023 2:41 PM

    सनी देओल के दूसरे बेटे ने मनोरंजन जगत में किया डेब्यू, सामने आया फिल्म का पोस्टर

    करण देओल के बाद अब सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल राजश्री प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। दोनों की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही अब मेकर्स ने बताया कि इस फिल्म का टीजर कब ऑडियंस के सामने होगा। इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए जियो स्टूडियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "ये एक नई शुरुआत की शुरुआत है। 'दोनों' का टीजर कल ऑडियंस के सामने आएगा"। आपको बता दें कि दोनों का एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है 'दोनों- दो अजनबी, एक डेस्टिनेशन' ।

  • Jul 24, 2023 2:26 PM

    सूजे होंठ और लाल आखें...उर्फी जावेद की ऐसी हालत देख फैंस को लगा झटका, सामने आई दर्दभरी कहानी

    Urfi Javed: सोशल मीडिया पर हमेशा ही खबरों में रहने वाली उर्फी जावेद ने हाल ही में अपनी दर्दभरी कहानी फैंस के साझा करके सबको चौंका दिया है। इसके साथ ही उर्फी ने कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं जिनको देखकर फैंस को गहरा झटका लगा है।

  • Jul 24, 2023 2:03 PM

    प्रेगनेंट पत्नी के साथ पूल में ऐसी करते दिखे राहुल वैद्य

    सिंगर राहलु वैद्य और दिशा परमार इस वक्त अपने बच्चे को लेकर काफी चर्चा में हैँ। दरअसल दिशा प्रेगनेंट हैं और काफी जल्दी वो मां बनेंगी और अक्सर देखा जाता है कि दोनों बेबी को लेकर कई तरह की अपडेट देते रहते हैं। काफी जल्दी ही उनके घर में किलकारियां गूंजेंगी। लेकिन प्रेगनेंसी के इतने महीनों के बाद भी राहुल वैद्य किसी तरह की मस्ती करने से नहीं चूक रहे हैं। इस दौरान दोनों का एक वीडियो सीधे पूल से वायरल हो रहा है और दोनों काफी मस्ती कर रहे हैँ।

  • Jul 24, 2023 1:34 PM

    आमिर खान को पूरे दिन Kiss करती रही थी ये एक्ट्रेस

    नवनीत की मानें तो, ''आमिर खान का शरारती थे लेकिन वो चुपचाप शरारती थी। मुझे इस बात का दुख है कि फिल्म का एक सीन एडिट कर दिया गया है जिसमें सगाई के बाद मैं आमिर खान के घर जाती हूं और उसके गाल पर किस करती हूं। जब मैंने चूमा तो उसके गाल पर लिपस्टिक का निशान बन गया। इसके बाद आमिर खान ने कहा ये निरंतर होना चाहिए इसलिए उन्होने पूरे दिन में मुझसे कम से कम 7-8 बार अपने गाल में किस करवाया। इसके बाद जब मैं घर आया और मैंने अपने दोस्तों को बताया कि मैंने पूरे दिन आमिर खान को किस किया है! मेरी तो लॉटरी निकल गई'' हंसते हुए कहते हैं।''

  • Jul 24, 2023 1:07 PM

    टोन्ड बॉडी, हॉट लुक, शानदार अंदाज...रणवीर सिंह ने इंटरनेट पर लगाई आग, वीडियो देख मचले फैंस

    Ranveer singh Video: करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की वजह से इस वक्त बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लगातार खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में रणवीर सिंह कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने एक शानदार वीडियो शेयर करके फैंस को अपना दीवाना बना दिया है।

  • Jul 24, 2023 1:01 PM

    हॉलीवुड फिल्म बार्बी पर इसलिए भड़का पाकिस्तान

    हॉलीवुड की फिल्म बार्बी को लेकर इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा है लेकिन पाकिस्तान वाहिद ऐसा देश है जिसने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल फिल्म को पाकिस्तान में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है और इसके पीछे का कारण जानकर आप हैरान होने वाले हैं। डेली पाकिस्तान की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब सेंसर बोर्ड ने आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर ये शख्त कदम उठाया है और बार्बी पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि इसमें एलजीबीटीक्यू समर्थक कंटेंट है।

  • Jul 24, 2023 12:31 PM

    'गदर 2' संग 'ओएमजी 2' के क्लैश पर सनी देओल ने दिया बड़ा बयान, कहा तुलना करना गलत है...

    Sunny Deol statement: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर होने वाले इस क्लैश को लेकर खुद अब सनी देओल ने अपनी बात रखते हुए सब साफ कर दिया है कि दोनों फिल्मों की तुलना गलत है दोनों की अलग अलग तरह की फिल्में हैं।

    'गदर 2' संग 'ओएमजी 2' के क्लैश पर सनी देओल ने दिया बड़ा बयान, कहा तुलना करना गलत है...
  • Jul 24, 2023 11:43 AM

    प्रेग्रेंट हैं टीवी की फेमस बहू रुबीना दिलैक ?? लेटेस्ट वीडियो देख खुश हुए फैंस ने एक्ट्रेस को दी बधाईयां

    Rubina Dilaik: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं, और फैंस इसको काफी पसंद भी करते हैं। इसी तरह से हाल ही में अभिनेत्री ने एक शानदार वीडियो पोस्ट किया है जिसको देखकर फैंस ने अंदाजा लगा लिया है कि वह प्रेग्रेंट है और उनको बधाईयां देना शुरु कर दिया है।

  • Jul 24, 2023 11:30 AM

    अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कौन बनेगा करोड़पति 15' की शूटिंग, सामने आई तस्वीरें

    अमिताभ बच्चन टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी दमदार मेजबानी से अभिनेता दर्शकों का काफी मनोरंजन करते हैं। वहीं, इस क्विज शो के फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। अभिनेता ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति 15 की शूटिंग शुरू कर दी है।

  • Jul 24, 2023 10:40 AM

    भगवान राम के दर्शन करने आयोध्या पहुंची 'रामायण' की 'सीता', वीडियो देख फैंस ने की दीपिका चिखलिया की जमकर तारीफ

    Deepika Chikhaliya: रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर घर-घर फेम हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया हमेशा ही सोशल मीडिया के जारिए से सुर्खियों में बनी रहती हैं, हाल ही में दीपिका चिखलिया ने राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या का दौरा किया था इस दौरान का एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देख फैंस ने जमकर रामायण की सीता की तारीफ की है। अभिनेत्री ने इस दौरान पीएम मोदी को लेकर भी अपने विचार साझा किए।

  • Jul 24, 2023 10:08 AM

    Barbie Weekend Box Office: दुनियाभर में चला 'बार्बी' का क्रेज, कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश

    हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इंडिया में बड़े-बड़े स्टार्स बार्बी के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। पहले दिन इंग्लिश भाषा में 5 करोड़ का बिजनेस करने वाली ग्रेटा गर्विग के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शनिवार को 6.5 करोड़ और रविवार को 7.13 करोड़ का बिजनेस किया है। इंडिया में बार्बी ने अब तक 18.63 करोड़ का वीकेंड पर बिजनेस किया है। फिल्म ने वीकेंड तक वर्ल्डवाइड 2050 करोड़ की टोटल कमाई यानी कि 300 मिलियन डॉलर के आसपास कमाई कर ली है।

    Barbie Weekend Box Office: दुनियाभर में चला 'बार्बी' का क्रेज, कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश
  • Jul 24, 2023 9:16 AM

    मीडिया को देख इब्राहिम अली खान को लगा झटका, गुस्से में स्टारकिड ने कहा,-"मीडिया मेरे मुंह में घुस गई है"

    Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान आए दिन इब्राहिम खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों तो इब्राहिम अली खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। ऐसे में जब इब्राहिम अली खान अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी संग फिल्म देखने पहुंचे तो वहां मीडिया भी थी, ऐसे में इब्राहिम को काफी गुस्सा आ गया और गुस्से में मीडिया के लिए इब्राहिम ने उल्टा-सीधा बोल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Jul 24, 2023 8:45 AM

    धोनी ने अपनी पत्नी संग मिलकर बनाई पहली फिल्म, सामने आया बड़ा अपडेट

    महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्मी दुनिया में भी दम दिखाने जा रहे हैं। उन्होंने पत्नी साक्षी धोनी के साथ मिलकर धोनी एंटरटेनमेंट्स' नाम का प्रोडक्शन हाउस खोला है। इस प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म जल्द आने वाली है। जिसका नाम 'लेट्स गेट मैरिड' है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में धोनी भी नजर आने वाले हैं। जिनसे फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया है।

    धोनी ने अपनी पत्नी संग मिलकर बनाई पहली फिल्म, सामने आया बड़ा अपडेट
  • Jul 24, 2023 8:36 AM

    अब्दु रोजिक ने लंदन में खरीदा शानदार आलीशान घर, फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने दी बधाईयां

    बिग बॉस 16 के बाद से अब्दु रोजिक पूरे देश में फेमस हो चुके हैं। इस शो से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब्दु इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने लंदन में एक आलीशान घर खरीदा है जिसकी वजह से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। अब्दु ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस छोटे से क्लिप में वह फैंस को होम टूर कराते नजर आ रहे हैं। इस शानदार घर के लिए फैंस और सेलेब्स अब्दू को बधाई दे रहे हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X