Highlights: मास्टर शेफ विनर गौरव खन्ना को मिली इतनी मोटी प्राइस मनी, शर्मिला टैगोर के कैंसर का इलाज

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

गौरव खन्ना ने 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' की ट्रॉफी जीत ली है। इसी जीत के साथ गौरव खन्ना भारत के पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ बन गए हैं। गौरव ने 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। एक्टर गौरव ने इस सीजन में अपने खाना पकाने के टैलेंट से हर किसी का दिल जीत लिया है। गौरव ने अपनी स्वादिष्ट कटहल डिश और आइसक्रीम डेजर्ट से जजों को खुश कर दिया। आखिरी एपिसोड में भी उन्होंने अपनी डिश से सारे जजों का दिल जीत लिया और इस सीजन के विनर हैं। बता दें कि विनर के ताज के साथ गौरव ने 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने हाल ही में अपनी मां और दिग्गज अदाकार शर्मिला टैगोर के कैंसर के बारे में बात कर हर किसी को हैरान कर दिया है। सोहा अली खा ने कहा, 'मेरे परिवार में बड़ा नुकसान हुआ है। हर किसी की तरह हम तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरी मां उन कम लोगों में से एक थीं जिन्हें स्टेज ज़ीरो पर फेफड़े के कैंसर का पता चला था और कोई कीमोथेरेपी नहीं हुई, कुछ भी नहीं हुआ। इस बीमारी को उनके शरीर से निकाल दिया गया और अब वह पूरी तरह ठीक हैं।'

LIVE Feed
  • Apr 12, 2025 6:32 PM

    सोनू कक्कड़ ने नेहा कक्ड़ और टोनी कक्कड़ से तोड़ा नाता

    नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और उनकी बड़ी सोनू कक्कड़ के प्यार मोहब्बत और भाईचारे की लोग मिसाल देते थे। लेकिन अब इनके प्यार को किसी की नजर लग गई है। जी हां, नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ ने एक पोस्ट कर बताया का उन्होने अपने भाई बहन से नाता तोड़ लिया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों को जोर का झटका लगा है कि आखिर ये क्यों और कैसे हुआ। सोनू कक्कड़ ने एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है, "आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं अब दो प्रतिभाशाली सुपरस्टार, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं। मेरा यह निर्णय गहरी भावनात्मक पीड़ा से आया है, और मैं आज वास्तव में निराश हूं।"

  • Apr 12, 2025 5:11 PM

    इस आदमी को सब ड्रामा लगता है.. एक्स हसबैंड पर भड़कीं चारू असोपा, पैसों को लेकर लगाया था ये आरोप?

    बता दें कि चारू का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसके बाद से उनके पति उनको झूठा बताया था। चारू के एक्स हसबैंड का ने वित्तीय परेशानी को लेकर तंज कसा था। उन्होने चारू के लिए कहा कि, क्रूज में परिवार के साथ उसने पार्टी की थी और खर्चा खुद उठाया था। इसक अलावा बीकनेर में प्रॉपर्टी ली थी वो पैसे कहां से आए थे अगर वो पैसों की समस्या से जूझ रही थीं। इसी को लेकर चारू असोपा ने करारा जवाब दिया है। उन्होने लिखा, "वाह, बहुत खूब। मैं चाहे जो भी करूं, इस आदमी को बस ड्रामा ही लगता है।" अब इसको लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि चारू और राजीव 2019 में शादी के बंधन में बंधे और 2021 में बेटी जियाना के माता-पिता बने, 2023 में अपने तलाक को अंतिम रूप दिया।

  • Apr 12, 2025 4:18 PM

    सूटकेस में गर्लफ्रेंड को भरकर बॉयज हॉस्टल पहुंचा प्रेमी, एक गलती ने खोल दी पोल, Video Viral!

    वीडियो को किसी ना काफी दूर से शूट किया है। ये मामला किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी का है। वीडियो में आप देखेंगे कि सूटकेस के आसपास गार्ड्स हैं और जैसे ही इसको चेन खोली जाती है अंदर से एक जीवित लड़की निकलती है। वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है और हॉस्टल का स्टाफ हैरान हैं।

  • Apr 12, 2025 3:22 PM

    वही फ्रेंड, वही बॉयफ्रेंड, वही हसबैंड.. चहल से अफेयर की खबरों के बीच RJ Mahvash का कुबूलनामा, Video!

    आरजेस महवश का एक वीडियो चर्चा में है जो कि उन्होने खुद बनाया है। इस वीडियो में आरजे महवश कह रही हैं, ''मेरी लाइफ में अगर कोई लड़का आएगा तो वही मेरा फ्रेंड होगा, वही बेस्ट फ्रेंड होगा, वही बॉयफ्रेंड होगा और वही मेरा हसबैंड होगा।

  • Apr 12, 2025 2:21 PM

    CSK की हार के बाद टीम में शुरु हुई कलह? ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी को किया अनफॉलो!

    हालांकि पड़ताल करने पर पता चला कि ये महज अफवाह है। दरअसल ऋतुराज ने कभी भी धोनी को फॉलो ही नहीं किया तो अनफॉलो कैसे करेंगे। इस बीच टीम पर नजर रखी जा रही है और इसी वजह से इस तरह की खुराफातें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Apr 12, 2025 12:48 PM

    रेड पैंट सूट में शिल्पा शेट्टी ने दिखाई मदमस्त अदाएं

    शिल्पा शेट्टी हमेशा अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब हालिया तस्वीरों में वो बॉस लेडी लुक में दिखी। शिल्पा शेट्टी 49 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस के जरिए लोगों को दीवाना बनाए रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड पैंट सूट में दिलकश पोज दिए। उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

  • Apr 12, 2025 12:13 PM

    'खतरों के खिलाड़ी 15' होगा कैंसल! मेकर्स ने ऐन वक्त पर खींचा हाथ

    'खतरों के खिलाड़ी' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। इस साल का सीजन शायद ही हो। शो बनाने वाले प्रोड्यूसर बानीजे ने शो छोड़ने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आखिरी समय में शो छोड़ने का फैसला किया है और इस वजह से सब कुछ रुका हुआ है। शो का भविष्य अब मुश्किल में पड़ता दिखाई दे रहा है और इससे रोहित शेट्टी भी परेशान हैं, जो सालों से इसके होस्ट हैं। वह एक और रोमांचक सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार थे और अब अचानक से उनकी प्लानिंग बदल गई है।

  • Apr 12, 2025 11:43 AM

    तलाक के बाद चाहत खन्ना के साथ काम करने के लिए कई लोगों ने किया इनकार

    एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' से फेम कमाया और घर-घर मशहूर हुईं। हालांकि सुर्खियों में ये अपनी निजी जिंदगी के कारण रहीं। क्योंकि इनकी दो बार शादी हुई। बच्चे हुए लेकिन दोनों ही शादी टूट गई। आज ये किसी और एक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रसे ने इंडस्ट्री में काम को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया है कि तलाक के बाद कई लोगों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था। जिससे उनको काफी मुश्किलें हुई।

  • Apr 12, 2025 11:41 AM

    गर्लफ्रेंड सबा संग निक जोनस के शो में पहुंचे ऋतिक रोशन

    एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस से मुलाकात की। जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है। हाल ही में खबर आई थी ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हो गई है। इसी बीच एक्टर ने देसी गर्ल और उनके पति निक जोनस से मुलाकात की। इसकी कुछ फोटोज ऋतिक ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

  • Apr 12, 2025 11:40 AM

    जाट की तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग

    सनी देओल स्टारर फिल्म जाट ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म किया है। इसने पहले दिन सिनेमाघरों में 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी शुक्रवार यानी दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ इसके दो दिनों की कुल कमाई भारत में 16.50 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग के मुताबिक ये फिल्म वीकेंड में उछाल लेने के लिए तैयार है, जिसके परिणामस्वरूप आने वाले शनिवार को कमाई का आंकड़ा डबल डिजीट में पहुंच जाएगा।

  • Apr 12, 2025 10:27 AM

    चारू असोपा के पैसों की तंगी के दावों को Ex हसबैंड राजीव सेन ने बताया झूठा

    दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, राजीव सेन ने चारू के दावों की ऑथेंटिसिटी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "वह अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ एक क्रूज ट्रिप का खर्च उठा सकती थी जो काफी महंगी होती है और उसने सभी के टिकट की भी पेमेंट की थी। तो फाइनेंशियल स्ट्रगल कैसे हुआ?"

  • Apr 12, 2025 10:23 AM

    जाह्नवी कपूर की सहेली का तोहफा, घर भिजवा दी 9 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी

    जाह्नवी कपूर के घर पर करोड़ों का सरप्राइज पहुंचा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटेड है कि आखिर जाह्नवी कपूर को ये तोहफा किसने भेजा है। जाह्नवी कपूर को ये तोहफा दिया है उनकी परम मित्र अनन्या बिड़ला ने भिजवाया है। जान्हवी कपूर को उनकी फ्रेंड ने अनन्या बिड़ला से गिफ्ट के रूप में 4-9 करोड़ रुपये की कीमत वाली एक लेम्बोर्गिनी मिली है। इसे देखने वालों की आंखे फटी की फटी रह गई हैं और हर तरफ ये टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

  • Apr 12, 2025 8:02 AM

    सनी देओल की जाट ने दूसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई

    बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। सनी देओल की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। महावीर जयंती के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म छा गई है। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुक्रवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, पहले दिन जाट ने 9.50 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह से फिल्म का घरेलू कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये हो गया है। ट्रैकिंग पोर्टल के अनुसार फिल्म ने गुरुवार को दुनियाभर में 13 करोड़ रुपये कमाए है। शुक्रवार के कलेक्शन के साथ दो दिनों में दुनियाभर में इसका कलेक्शन 20-22 करोड़ रुपये होगा।

More from Filmibeat

Read more about: sharmila tagore gaurav khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X