Bollywood Highlights: कान्स के रेड कार्पेट पर हसीनाओं का जलवा, थलापति विजय बने हाईएस्ट पेड एक्टर

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates: मनोरंजन जगत में अभी तो कान्स फिल्म फेस्टिवल की ही धूम मची हुई है, एक के बाद एक बॉलीवुड हसीनाएं कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बरकरार रखें हुए हैं। मानुषी छिल्लर से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन और सपना चौधरी तक अपनी अदाओं और अपने स्टाइल से चर्चा में बनी हुई हैं।

दूसरी तरफ मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी और सुर्खियों में आने वाली खबर है थलपति विजय को लेकर, खबरों के मुताबिक, विजय एक ही फिल्म से 200 करोड़ रुपये लेने वाले पहले भारतीय अभिनेता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,थलपति विजय हाईएस्ट पेड एक्टर्स के एलीट क्लब में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय एक्टर बन गए हैं।

इसके अलावा कई दूसरी बड़ी और दिलचस्प खबरें पढ़ने और समझने के लिए जुड़े रहिए फिल्मी हिंदी से...

LIVE Feed
  • May 20, 2023 8:18 PM

    चोंच वाली ब्रा पहने कान्स पहुंच गई डॉली, स्कर्ट के उपर पहनी ऐसी नोंक कि मच गया बवाल

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस कई सारी भारतीय हसीनाओं ने डेब्यू किया है। इनमें से एक हैं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डॉली सिंह। डॉली सिंह का अब पहला कान्स लुक भी सामने आ चुका है। पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉली सिंह के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिनके साथ वह नए-नए फैशन ट्रेंड्स शेयर करती रहती हैं। उनके फैशन टिप्स को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसके अलावा, वह कुछ वेब सीरीज़ और 'मॉडर्न लव: मुंबई', 'डबल एक्सएल' व 'बटरफ्लाइज़' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इस बीच, उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फ्रांस में चल रहे '76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023' में डेब्यू किया, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

  • May 20, 2023 4:50 PM

    मनोज बाजपेयी की 'बंदा' का एक और दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा चुकी मनोज बाजपेयी की 'बंदा' का एक और दमदार ट्रेलर रिलीज है। एक ऐसी दुनिया, जहां पावरफुल लोगों का दबदबा है और वो बिना किसी चुनौती के आगे बढ़ते जाते हैं, वहां असाधारण साहस से भरपूर एक आदमी उभर कर सामने आता है। "सिर्फ एक बंदा काफी है" ऐसी ही एक कहानी है जो बड़ी बाधाओं के खिलाफ एक आम आदमी की लड़ाई की दिलचस्प कहानी सुनाती है।

  • May 20, 2023 3:16 PM

    दे केरल स्टोरी 200 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार

    द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। 100 करोड़, 150 करोड़ के बाद फिल्म अब 175 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। 15 दिनों में अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 178.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इस वीकेंड अब 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है। यानि की 17 दिनों में फिल्म 200 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।

  • May 20, 2023 2:22 PM

    वॉर 2 की अफवाहों के बीच, ऋतिक ने जूनियर एनटीआर को उनके जन्मदिन पर दी बधाई

    रिपोर्ट्स के अनुसार, आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर वॉर 2 के लिए ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। जबकि एक आधिकारिक घोषणा अभी भी प्रतीक्षित है, ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक खास हिंट दिया है। ऋतिक ने आज (20 मई) एनटीआर को उनके 40 वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "हैप्पी बर्थडे @ tarak9999! आपको आज के दिन की और आगे एक एक्शन से भरपूर साल की शुभकामनाएं। मेरे दोस्त युद्धभूमि पर आपका इंतजार रहेगा। आपके दिन खुशियों और शांति से भरे हों ... until we meet!"

    वॉर 2 की अफवाहों के बीच, ऋतिक ने जूनियर एनटीआर को उनके जन्मदिन पर दी बधाई
  • May 20, 2023 1:49 PM

    जब Jr NTR की एक झलक पाने के लिए 10 लाख फैंस पहुंचे एक साथ, चलानी पड़ी थी स्पेशल ट्रेन

    Jr NTR Birthday: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जो कि आज ग्लोबल स्टार बन चुके हैं वह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हम आरआरआर फेम स्टार के बारें में एक ऐसा किस्सा आपको बताएंगे जिसको सुनकर आपको यकीन नहीं कि किसी स्टार से जनता इतना भी प्यार कर सकती है। यह उस वक्त की बात है जब एक साथ 10 लाख लोग एक्टर की झलक पाने के लिए एक साथ इकट्ठा हो गए थे।

    जब Jr NTR की एक झलक पाने के लिए 10 लाख फैंस पहुंचे एक साथ, चलानी पड़ी थी स्पेशल ट्रेन
  • May 20, 2023 1:35 PM

    सिद्धांत चतुर्वेदी ने फोर्ब्स एशिया की "30 अंडर 30" लिस्ट में बनाई जगह

    सिद्धांत चतुर्वेदी ने फोर्ब्स एशिया की प्रतिष्ठित "30 अंडर 30" लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर बलिया से आने वाले सिद्धांत ने अपने चार्म और बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनकी प्रतिभा पर रोशनी डालता है और न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में उनकी बढ़ती लोकप्रियता का सबूत भी पेश करता है।

  • May 20, 2023 1:12 PM

    Cannes 2023: मां ऐश्वर्या के साथ दिखी आराध्या ने एयरपोर्ट पर की ऐसी हरकत, फैंस को आया जमकर प्यार

    Cannes 2023: स्टारकिड्स बैसे तो हमेशा ही खबरों में रहते हैं परंतु कुछ स्टारकिड्स ऐसे हैं जो कि एक भी दिन लाइमलाइट में आने का मौका नहीं छोड़ते हैं, उन्हीं में से एक हैं आराध्या बच्चन। कल रात मां के साथ कान्स से लौटते हुए आराध्या को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया इस दौरान आराध्या ने अपनी क्यूट हरकतों से सबका दिल जीत लिया। फैंस आराध्या की अब जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • May 20, 2023 10:58 AM

    Salman Khan: मुंबई में 19 मंजिला होटल बनाने की तैयारी कर रहे हैं सलमान खान, जल्द करेंगे उद्घाटन!!

    Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, सूत्रों के अनुसार जो पता चला है उसमें कहा जा रहा है कि सलमान खान जल्द ही मुंबई में 19 मंजिला अपना होटल बना सकते हैं, जिसका जल्द ही सलमान खान खुद उद्घाटन करेंगे और इसको लेकर ऑफिशियल पुष्टि भी करेंगे।

    Salman Khan: मुंबई में 19 मंजिला होटल बनाने की तैयारी कर रहे हैं सलमान खान, जल्द करेंगे उद्घाटन!!
  • May 20, 2023 10:50 AM

    राधिका मदान ने यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल का अवॉर्ड जीता

    सास बहू और फ्लेमिंगो की सफलता और उनकी फिल्म सना के लिए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स के दौरे पर राधिका मदान अपने विविध और बहुमुखी प्रोजेक्ट विकल्पों के साथ एक पहचान बनाने की तलाश में हैं। यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली, राधिका मदान को सना के लिए न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। 25वें यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में, राधिका मदान ने सना में अपने असाधारण उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री महिला का पुरस्कार जीता है।

  • May 20, 2023 10:22 AM

    'हां मैं लड़कियों को किस करती हूं..' खतरों के खिलाड़ी में जाने से पहले ही अंजुम फकीह के बयान से हुआ हंगामा

    Anjum Fakih: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में शामिल होने वाली टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंजुम में अपने बयान में यह साफ कर दिया है कि वह लड़कियों को किस करती हैं परंतु वह लेस्बियन नहीं हैं तो बेकार की खबरें ना फैलाई जाए।

  • May 20, 2023 9:45 AM

    Devoleena Bhattacharjee: शादी को ‘लव जिहाद’ कहने वाले ट्रोलर पर भड़कीं देवोलीना

    Devoleena Bhattacharjee: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना ने अचानक शानवाज़ शेख संग शादी कर सभी को हैरान कर दिया था और क्योंकि कि देवोलीना के पति मुस्लिम है इसीलिए उन्हें आए दिन अपनी शादी को लेकर सवाल सुनने को मिलते हैं। इसी बीच अब एक बार फिर से क देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया यूजर्स की क्लास लगाई है।

  • May 20, 2023 8:42 AM

    Urfi Javed: कटी-फटी ड्रेस में जब उर्फी जावेद पहुंची इवेंट में, तो बोल्डनेस की सारी हदें हुई पार

    Urfi Javed New Dress: उर्फी जावेद, मनोरंजन जगत का एक ऐसा नाम हैं जो कि हमेशा ही अपनी बोल्डनेस, अंतरंगी ड्रेस और विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। जब जब उर्फी घर से बाहर निकलती हैं हर किसी की निगाहें उनके कपड़ो पर टिकी रहती हैं। हाल ही में उर्फी एक इवेंट में पहुंची जिसमें उन्होंने कटी फटी ड्रेस पहनकर बोल्डनेस की सारी हदें तो पार कर दी और खुद को भी उसी ड्रेस में उलझा लिया।

  • May 20, 2023 8:09 AM

    Shahrukh Khan: शाहरुख बने स्मार्टफोन कंपनी के ब्रांड एंबेसडर , लीक हुई ऐड शूट की तस्वीरें

    Shahrukh Khan: शाहरुख खान को लेकर खबर है कि, अभिनेता मोबाइल फोन ब्रांड के एंबेसडर बन गए हैं। सलमान खान के बाद अब भारत में शाहरुख को इस मोबाइल कंपनी की 11 प्रो सीरीज के लॉन्च से पहले नए चेहरे के रूप में शामिल किया गया है। लीक हुई तस्वीरें विज्ञापन शूट के किसी सेट की हैं। खबरों के अनुसार यह कंपनी शाहरुख खान के साथ अपनी 11 प्रो सीरीज के लिए पहला विज्ञापन करने जा रही है।

    Shahrukh Khan: शाहरुख बने स्मार्टफोन कंपनी के ब्रांड एंबेसडर , लीक हुई ऐड शूट की तस्वीरें
  • May 20, 2023 7:54 AM

    Jim Brown Death: एनएफएल लीजेंड और अभिनेता जिम ब्राउन का 87 साल की उम्र में हुआ निधन

    Jim Brown Death: एनएफएल हॉल ऑफ फेमर और अभिनेता जिम ब्राउन का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी पत्नी मोनिक ब्राउन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है। अभिनेता की पत्नी ने उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया है।

    Jim Brown Death: एनएफएल लीजेंड और अभिनेता जिम ब्राउन का 87 साल की उम्र में हुआ निधन
  • May 20, 2023 7:13 AM

    Ayushmann Khurrana: पिता के अंतिम संस्कार के वक्त भावुक हुए आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना, सामने आई तस्वीरें

    Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड कलाकार आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया, जिसके चलते उनके परिवार में इस वक्त दुख का समय चल रहा है। ऐसे में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनसें देखा जा सकता है कि पति के अंतिम संस्कार के दौरान दोनो भाई अपारशक्ति और आयुष्मान काफी इमोशनल हो गए थे।

    Ayushmann Khurrana: पिता के अंतिम संस्कार के वक्त भावुक हुए आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना, सामने आई तस्वीरें
  • May 20, 2023 6:45 AM

    Ajaz khan: 2 साल बाद जब जेल से बाहर आए एजाज खान, परिवार वाले हुए इमोशनल, देखिए तस्वीरें

    Ajaz Khan: शुक्रवार को एजाज मुंबई की आर्थर रोड जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। जेल परिसर के बाहर उनका इंतजार कर रहे उनके परिवार के सदस्यों का एक वीडियो सामने आया है। जेल से बाहर आते ही परिवार वालों को देख एजाज ने बड़ी से स्माइल दी और वहां मौजूद मीडिया वालों को पोज भी दिया। इस दौरान एजाज खान के परिवार वाले काफी भावुक नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X