Bollywood Highlights: कान्स में छाई ऐश्वर्या राय बच्चन, दिशा परमार-राहुल वैद्य ने दी गुड न्यूज़

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 18 may: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार कान्स में जहां एक तरफ हॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है और तो साथ ही दूसरी तरफ बॉलीवुड हस्तियां भी अपने शानदार स्टाइल और लुक्स की वजह से खबरों में लगातार बनी हुई हैं।

इस साल कान्स में बॉलीवुड के कई सितारों ने डेब्यू किया है जिनमें सारा अली खान, मानुषी छिल्लर लेकर विजय वर्मा तक का नाम शामिल है। रेड कार्पेट पर इन सितारों के हुस्न का जादू इस कदर छाया हुआ है कि हर कोई इनके लुक्स के बारें में बात कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वक्त बॉलीवुड सितारों का ही ट्रेंड चल रहा है।

बैसे तो हर साल कान्स को लेकर हर तरफ एक अलग ही खुशी और उत्साह देखने को मिलता है, उसी तरह से इस साल भी वहीं खुशी सबके बीच देखने को मिल रही है। इस बार भी कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है, हर किसी की नजरें अब कान्स पर टिकी हुई हैं।

तो इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी बड़ी और दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • May 18, 2023 10:57 PM

    पर्पल लिपस्टिक के बाद ऐश्वर्या का कान्स में नया फैशन बवाल

    बॉलीवुड अभिनेत्री और कान्स क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स पहुंचते ही उनके लुक्स सामने आने लगे हैं। तीसरे दिन ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर शिरकत करने के लिए पहुंची तो उन्होंने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है। ऐश्वर्या इस दौरान Sophie Couture जो कि दुबई की क्लोदिंग ब्रांड है उसके आटफिट्स कैरी किए रेड कार्पेट पर पहुंची। इस दौरान ऐश्वर्या की तस्वीरें सामने आते ही मिनटों में छा गई हैं। ऐश्वर्या के लुक का जहां हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार था तो वहीं उन्होंने अपने लुक से सभी को चौंका भी दिया है।

  • May 18, 2023 10:55 PM

    कान्स में ब्रालैस घूम रही मानुषी छिल्लर की उड़ी खिल्ली

    मानुषी का नया लुक सामने आया है जो कि मिनटों में वायरल हो गया है। इस दौरान मानुषी स्काई कलर की लहरों वालो जालीदार ड्रेस में काफी स्टाइलिश अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।

  • May 18, 2023 8:32 PM

    सिर पर पल्लू रखे कान्स घूम रही हैं मृणाल ठाकुर

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर रही मृणाल ठाकुर का नया लुक सामने आ चुका है। इस बार ये हसीना सिर पर पल्लू किए बेहद स्टाइलिश इंडो वेस्टर्न लुक में दिखाई दे रही हैं। मृणाल ठाकुर ने अपने इस नए लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर कर हर किसी को सरप्राइज दे दिया है।

  • May 18, 2023 8:09 PM

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में अपने लुक से की हर किसी की छुट्टी

    कान्स पहुंचते ही ऐश्वर्या राय बच्चन का इस साल का पहला लुक सामने आ गया है। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन रॉ ग्रीन सीक्वेंज ड्रेस में काफी स्टाइलिश अंदाज में अपनी अदाओं का कहर बरपाती दिखाई दे रही हैं।

  • May 18, 2023 8:04 PM

    दिशा परमार-राहुल वैद्य ने दी गुड न्यूज़, शेयर किया सोनोग्राफी वीडियो

    Disha Parmar Rahul Vaidya Pregnant: टेलीविजन स्टार कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य ने बेहद शानदार अंदाज में अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। दिशा और राहुत बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस प्रेग्नेंट कपल ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मम्मी-पापा बनने की खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही दिशा और राहुल ने अपने बच्चे की सोनोग्राफी की तस्वीर और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर की है जिसे देखना हर किसी के लिए बेहद स्पेशल अनुभव होता है।

  • May 18, 2023 7:21 PM

    'जख्मी हो गया टाइगर', सलमान खान की तस्वीर देख टेंशन में आए फैंस!

    सलमान खान इस वक्त अपनी कुछ शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और लगातार वो टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैँ। इस वक्त उन्होने एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी है जो कि चर्चा का हिस्सा है। इससे ऐसा लग रहा है कि सलमान खान चोटिल हो गए हैं। जी हां, सलमान खान ने अपनी पीठ की तरफ से खड़े होकर एक तस्वीर साझा की है और उनका कहना है कि टाइगर जख्मी है। बता दें कि सलमान खान ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ''जब आपको लगता है कि आप अपने कंधों पर दुनिया का भार उठा रहे हैं, तो वह कहते हैं कि दुनिया को छोड़ो पांच किलो का डंबल उठा के दिखाओ। टाइगर ज़ख्मी है। #टाइगर3''

  • May 18, 2023 6:39 PM

    सगाई के दौरान फूट-फूट कर रोए परिणीति के पिता, तस्वीर हो रही वायरल

    बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई की कई अनदेखी तस्वीरे शेयर की, जिसमें उनके पिता भावुक होते हुए और आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में, परिणीति ने सिर पर दुपट्टा रखा हुआ है और अरदास के लिए हाथ जोड़े हुए हैं। एक तस्वीर में परिणीति के पीछे बैठे उनके पिता पवन चोपड़ा अपने आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं। परिणीति ने कैप्शन दिया: अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद मिला, बहुत अच्छा महसूस हुआ। हमारी सगाई में उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती है। एक्ट्रेस ने 13 मई को नई दिल्ली में आप नेता राघव से सगाई की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस और कुछ प्रसिद्ध राजनेताओं ने भाग लिया।

  • May 18, 2023 6:15 PM

    टॉम क्रूज की 'एमआई 7' के ट्रेलर को शाहरुख की 'पठान' से 'चोरी' के लिए किया गया ट्रोल

    मिशन इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग पार्ट वन' का हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर को इंटरनेट पर कुछ अजीब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस फिल्म में टॉम क्रूज मुख्य भूमिका में हैं। लोग ट्रेलर के कुछ हिस्सों की तुलना शाहरुख खान स्टारर 'पठान' से कर रहे हैं, जिसने रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक्शन जॉनर के प्रेमियों के लिए मिशन इम्पॉसिबल 7 का ट्रेलर एक ट्रीट है। इसमें कुछ सीक्वेंस हैं जिसमें क्रूज को एक ऊंची जगह से लटकते हुए दिखाया गया है। एक दूसरे सीन में एक ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होते दिखाया गया है। इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया यूजर्स को भारतीय स्पाई थ्रिलर पठान की याद दिला दी, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अभिनय किया था।

  • May 18, 2023 5:08 PM

    'दहाड़' में अपने रोल के लिए ली बोली से लेकर जूडो तक की ट्रेनिंग: सोनाक्षी सिन्हा

    एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी लेटेस्ट रिलीजिंग 'दहाड़' की सफलता का आनंद ले रही हैं। उन्होंने ने कहा कि पुलिस अंजलि भाटी के उनके किरदार को निभाने के लिए उन्हें वर्कशॉप्स ज्वॉइन करना पड़ा। जूडो चैंपियन के रूप में अपनी भूमिका में प्रामाणिकता लाने के लिए, सोनाक्षी ने ट्रेनिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी। किरदार के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए, सोनाक्षी ने साझा किया: नई बोली सीखने, बाइक चलाने और यहां तक कि जूडो सीखने तक, इस किरदार के लिए बहुत सारी चुनौतियां सामने आईं। लेकिन मैं जो कह सकती हूं वह यह है कि इन वर्कशॉप्स ने मुझे बेहतर प्रदर्शन देने और किरदार से हर तरह से जुड़ने के लिए बेहद मदद की।

  • May 18, 2023 4:41 PM

    सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी फिल्म 'स्पाई' का हिंदी टीजर रिलीज

    निखिल सिद्धार्थ की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर टाइटल 'स्पाई' के तेलुगु टीजर पर 10 मिलियन हिट बटोरने के बाद, निमार्ताओं ने हिंदी वर्जन में भी टीजर जारी कर दिया है। 'स्पाई' टीम ने सोमवार को नई दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर तेलुगु टीजर जारी किया। फिल्म एक राष्ट्रवादी नेता के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी पर आधारित एक जासूसी थ्रिलर है। गैरी बीएच द्वारा निर्देशित, जो 'स्पाई' के साथ अपने निर्देशन की शुरूआत कर रहे हैं, फिल्म में मकरंद देशपांडे, ईश्वर्या मेनन, सान्या ठाकुर और अभिनव गोमातम भी लीड रोल में हैं।

  • May 18, 2023 4:19 PM

    निशा गुरगैन ने नई तस्वीरों से ढाया कहर

    इस वक्त इंस्टाग्राम सेंसेशन निशा गुरगैन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहा हैं जिनको देखकर आप उन सितारों को एक पल के लिए भूल जाएंगे। ब्लैक डिजायनर ड्रेस में कहर ढातीं निशा गुरगैन ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है और लिखा है, ''हमेशा उन लोगों पर ध्यान दो जो आपके जीतने पर ताली नहीं बजाते...।'' इसके बाद लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हो।'' एक ने लिखा था, ''बवाल इन ब्लैक।'' एक ने लिखा था, ''हमारी सुंदरता को एक वाक्य से उजागर नहीं किया जा सकता है। तुम इतनी प्यारी और सबसे सुंदर लड़की हो जो मैंने कभी नहीं देखी।''

  • May 18, 2023 3:49 PM

    जोरों पर है Pushpa 2 की शूटिंग, सामने आई फहाद फासिल की झलक

    फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग जोरों पर है, जहां से मेकर्स ने फिल्म के सेट से कुछ बिहाइन्ड द सीन्स फोटोज जारी किए हैं। इस तस्वीर में फहाद फासिल और मास्टर फिल्म निर्देशक सुकुमार को फिल्म के सेट पर एक सीन पर चर्चा करते हुए दिखाया गया है। फहाद को पुष्पा: द राइज से इंस्पेक्टर भंवर सिंह शेखावत के रूप में उनके किरदार को काफी प्यार मिला। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पुष्पा 2 में अपने किरदार को फहाद आगे बढ़ाएंगे और इंटेंसिटी के साथ इसे कुछ स्तर और ऊपर ले जाएंगे।

  • May 18, 2023 3:00 PM

    श्रिया पिलगांवकर का दिलकश वीडियो

    दरअसल उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें वो बैकलेस पहने हुए दिख रहीं हैं और साइड से पूरी खुली ड्रेस में बेहद हॉट और बोल्ड लग रहीं हैं। इस वीडियो को श्रिया ने खुद ही साझा किया है और लिखा है, ''मैं अपना सनी पक्ष ऊपर रखती हूं।'' इसके बाद उनका ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। एक डोरी में फंसी ड्रेस पहने श्रिया मस्ती करती नजर आ रही हैँ। कभी वो टहलती हुई दिख रहीं हैं तो कभी वो पानी में अपने पैर डालकर खेलती हुई नजर आ रही हैँ। फैंस को उनकी ये अदा काफी पसंद आई है और इस वीडियो के सामने आते ही वो ऐसे ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं कि आप भी हैरान होने वाले हैं।

  • May 18, 2023 2:28 PM

    'देसी गर्ल' बनकर रेड कार्पेट पर उतरीं मृणाल ठाकुर

    कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम मची है और इस दौरान अभिनेत्रियां कहर ढा रही हैं। इस लिस्ट में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का नाम भी जुड़ रहा है और इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनको उन्होने खुद ही साझा किया है। मृणाल ठाकुर इन तस्वीरों में किसी परी से कम नहीं लग रहीं हैं और उनका डिजायनर सूट लोगों का दिल जीत रहा है। बता दें कि मृणाल ठाकुर ने आधिकारिक तौर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल में दो रेड कार्पेट प्रजेंस में से पहली बार कल अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की है।

  • May 18, 2023 1:38 PM

    Parineeti Chopra: अपनी सगाई में परिणीति ने भाई और होने वाले पति संग किया जमकर डांस, देखिए नया वीडियो

    Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को बड़े ही धूम धाम से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग सगाई कर ली है। सगाई के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तब से लगातार वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक और प्यारा सा वीडियो परिणीति की सगाई का वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से परिणीति अपने होने वाले पति और भाईयों के साथ जमकर डांस कर रही हैं।

  • May 18, 2023 1:36 PM

    परिणीति ने राघव के साथ सगाई की नई तस्वीरें की शेयर

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को एक निजी फंक्शन में सगाई कर ली है। दिल्ली के कपूरथला हाउस में कपल ने पहले अरदास और फिर रिंग सेरेमनी की। सगाई के बाद, परिणीति अब मुंबई वापस आ चुकी हैं और उन्होंने अपनी सगाई की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने उनके फंक्शन में भाग लेने के लिए सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आभार व्यक्त किया।

  • May 18, 2023 1:06 PM

    KKK 13: अर्चना गौतम पर छाया खतरों के खिलाड़ी का नशा, लेटेस्ट तस्वीरों को देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने

    KKK 13: टीवी का रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने नए सीजन के साथ वापस आ गया है, इस शो के लिए सारे खिलाड़ी और शो के होस्ट साउथ अफ्रीका के केप टाउन में पहुंचे चुके हैं। इसी शो को हिस्सा बनने जा रही हैं अर्चना गौतम। सलमान खान के बाद अब रोहित शेट्टी के शो के लिए अर्चना ने अपनी तैयारियां जोरो शोरो पर शुरु कर दी हैं। हाल ही में अर्चना ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की जिनको देखकर आप यकीनन नहीं कर पाएंगे कि यह वही अर्चना है जो सबको हंसाती रहती हैं।

  • May 18, 2023 1:02 PM

    War 2- साउथ का हीरो, बॉलीवुड में बनेगा विलेन?

    एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में धमाकेदार काम करने के बाद एनटीआर अब बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जी हां, उनके नाम से दो फिल्म जुड़ रही हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वॉर 2 का है। चौकाने वाली खबर ये है कि एनटीआर के किरदार को लेकर खुलासा हो चुका है और इसको सुनने के बाद ऋतिक रोशन के फैंस भी उछल जाएंगे। खबरों की मानें तो तो जूनियर एनटीआर इस फिल्म में हीरो नहीं बल्कि विलेन का किरदार निभाने वाले हैं और ऋतिक रोशन को तगड़ी टक्कर देने वाले हैँ।

  • May 18, 2023 12:30 PM

    Cannes 2023 Day2: सारा, मानुषी और उर्वशी रौतेला ने फिर से कान्स के रेड कार्पेंट पर सबका ध्यान खींचा अपनी तरफ

    Cannes 2023 Day2: 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में किया जा चुका है, इसकी शुरुआत 16 मई को की गयी थी, जिसमें देश-विदेश के नामी सितारे शिरकत कर रहे हैं। इस बार कान्स पर पर बॉलीवुड हसीनाओं का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर सहित कई बॉलीवुड एक्ट्रेस रेड कारपेट की पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती नजर आयीं, इन सबसे इस बार अपना कान्स डेब्यू किया है।

    Cannes 2023 Day2: सारा, मानुषी और उर्वशी रौतेला ने फिर से कान्स के रेड कार्पेंट पर सबका ध्यान खींचा अपनी तरफ
  • May 18, 2023 11:48 AM

    Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने खरीदा करोड़ों का आशियाना, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

    Neetu Kapoor:आलिया के नए फ्लैट खरीदने की खबरों के बाद आज मीडिया में रिपोर्ट्स चल रही हैं कि नीतू कपूर ने भी एक फ्लैट खरीदा है। खबर आ रही है कि रणबीर कपूर की मां और आलिया की सास नीतू ने भी मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है। नीतू ने मुंबई के बांद्रा स्थित कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक शानदार फोर बीएचके फ्लैट खरीदा है। अपार्टमेंट की कीमत तकरीबन 17.4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, नीतू कपूर ने 1.04 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी दी और 10 मई को फ्लैट में अपने नाम करा लिया था। घर 3387 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें तीन पार्किंग एरिया भी हैं।

    Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने खरीदा करोड़ों का आशियाना, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
  • May 18, 2023 11:25 AM

    शादी के बाद कियारा आडवाणी की पहली फिल्म का टीजर आया सामने, मिसेज मल्होत्रा ने कार्तिक आर्यन के साथ किया खुल्लम खुल्ला रोमांस

    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पहले भूल भुलैय्या के पार्ट 2 में नजर आ चुके हैं और अब ये जोड़ी अपनी दूसरी फिल्म के साथ तैयार है। कार्तक और कियारा स्टारिंग 'सत्यप्रेम की कथा' का टीजर सामने आ गया है। जिसमें दोनों एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म कियारा की शादी के बाद पहली फिल्म है।

  • May 18, 2023 9:53 AM

    Sanya Malhotra: जवान फिल्म में शाहरुख खान काम करने पर बोली सान्या, बताया क्यों है यह उनकी ड्रीम फिल्म

    Sanya Malhotra: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में पैर पसार रही हैं। एक के बाद एक फिल्म में अभिनय के लिए तारीफ लूटने वाली सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं, इस फिल्म में सान्या सुपरस्टार शाहरुख खान संग काम करती हुई दिखाई देंगी। इसको लेकर पहली बार एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। सान्या मल्होत्रा 'जवान' में भी एक अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।

  • May 18, 2023 9:28 AM

    Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' के चलते अदा शर्मा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बनी नंबर वन एक्ट्रेस

    Adah Sharma: कुछ दिनों पहले रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म द केरल स्टोरी फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपनी इस फिल्म के चलते सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तमाम विवादों के बावजूद अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। महिला प्रधान फिल्मों में अदा शर्मा की फिल्म इस वक्त सबसे आगे है। दरअसल बात ऐसी है कि, अगर हम महिला प्रधान फिल्मों की बात करे तो यह फिल्म द केरल स्टोरी कंगना रणौत की 'तनु वेड्स रिटर्न्स' और आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का भी रिकार्ड तोड़कर आगे बढ़ गई है।

    Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' के चलते अदा शर्मा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बनी नंबर वन एक्ट्रेस
  • May 18, 2023 9:21 AM

    अर्पिता खान के घर में हुई लूट, पांच लाख के गहने लेकर नौकर हुआ फरार, लेकिन...

    विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर में हाल ही में लूट की वारदात हुई है। अर्पिता के हीरे के गहने उनके खार स्थित घर से ले जाए गए। डायमंड ईयरिंग्स की कीमत काफी महंगी थी। अर्पिता ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जो तुरंत कार्रवाई में जुट गई और उन्होंने इसके लिए एक 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो उनका ही एक हाउस हेल्पर था। अर्पिता ने बताया कि जिन हीरों के गहने की चोरी हुई है वो उनके कान के ईयरिंग्स थे, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।

    अर्पिता खान के घर में हुई लूट, पांच लाख के गहने लेकर नौकर हुआ फरार, लेकिन...
  • May 18, 2023 8:52 AM

    Urvashi Rautela: कान्स में उर्वशी ने पहना इतना मंहगा नेकलेस, हो गई जमकर ट्रोल

    Urvashi Rautela: 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में उर्वशी रौतेला की पिंक गाउन से ज्यादा उनके मगरमच्छ वाले नेकलेस ने लोगों का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस को उनके इस मगरमच्छ वाले नेकलेस की वजह से जमकर ट्रोल भी किया गया, लेकिन अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने भी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- सभी मीडिया मेंबर्स को ये कहना चाहती हूं कि मेरे इस मगरमच्छ वाले नेकलेस से सेंटीमेंट्स जुड़े हुए हैं, इसके साथ ही उर्वशी ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है। खबरों की मानें तो मगरमच्छ वाला ये नेकलेस हीरों और पन्नों से जड़ा हुआ है, जिसकी वजह से इसकी कीमत करीबन 200 करोड़ रुपये है।

  • May 18, 2023 8:01 AM

    Khatron Ke Khiladi 13: शिव और अर्चना के बाद खतरों के खिलाड़ी में अब्दू की होगी एंट्री, कहानी में आएगा नया ट्विस्ट

    Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 16 के मशहूर कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाले हैं। अब्दु रोजिक के खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने की खबरें सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही है। इस बार अब्दु एक कंटेस्टेंट्स बनकर नहीं शिव के सपोर्टर बनकर शो में शामिल होने जा रहे हैं। अब्दु रोजिक गेस्ट सेलिब्रिटी बनकर रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनेंगे।

    Khatron Ke Khiladi 13: शिव और अर्चना के बाद खतरों के खिलाड़ी में अब्दू की होगी एंट्री, कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
  • May 18, 2023 7:40 AM

    Alia Bhatt: रात में कोरिया से लौटने पर आलिया भट्ट के एयरपोर्ट लुक ने सबका ध्यान खीचा अपनी ओर, देखिए तस्वीरें

    Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कोई भी मौका लाइमलाइट में आने का कभी नहीं छोड़ती है, अपनी फिल्मों, अपने स्टाइल, अपने काम, और अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में जब आलिया भट्ट कोरिया से गुच्ची क्रूज शो में भाग लेने के बाद रात में मुंबई लौटी तो उनके एयरपोर्ट लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खीचा, लुक काफी अच्छा था।

  • May 18, 2023 7:00 AM

    Cannes Film Festival 2023: सारा ने कान्स के दूसरे दिन भी अपना जलवा रखा बरकरार, व्हाइट ड्रेस में दिखी परी जैसी

    Cannes Film Festival 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल शुरु हो चुका है, इसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर हॉलीवुड सितारों तक हर कोई अपना जलवा दिखा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारें जिन्होंने कान्स में इस साल डेब्यू किया है उनमें से एक से सारा अली खान, तो सारा अली खान तो इस बार कान्स में अपने हुस्न से सबको दीवाना बना रही हैं और अपने लुक से सबको प्रभावित करके चर्चा का विषय बन गई हैं। कान्स के पहले दिन भी सारा का लुक काफी शानदार रहा है और हर किसी ने उसकी तारीफ की। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो दूसरे दिन भी सारा अली खान किसी परी से कम नजर नहीं आई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X