Bollywood Highlights: राहुल और दिशा के घर आई नन्ही परी, एक्स बॉयफ्रेंड के घर पहुंची सारा अली खान

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत से हर दिन कोई ना कोई अच्छी और बुरी खबर आती रहती है। फिलहाल गणेश उत्सव की वजह से हर तरफ चहल पहल का माहौल है, इंडस्ट्री में इसको लेकर जश्न का माहौल है।

मनोरंजन जगत से सबसे बड़ी खबर राहुल वैद्य और दिशा परमार के यहां से आई है, राहुल वैद्य और दिशा परमार पिछले काफी समय से अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए एक्साइटेड थे। अब गणेश उत्सव के खास मौके पर दिशा परमार-राहुल वैद्य के घर लक्ष्मी आई हैं जिसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर सिंगर राहुल वैद्य ने एक फोटो के साथ अपने फैंस से शेयर की है।

मनोरंजन जगत से दूसरी बड़ी खबर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को लेकर है, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपने एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के घर गणेश उत्सव के लिए बहुत ही शानदार अंदाज में पहुंची है। फैंस को दोनों का रिश्ता फिर से आगे बढ़ता दिख रहा है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, महत्वपूर्ण और दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 21, 2023 8:42 PM

    प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद ऐसे कपड़ों में नजर आईं रुबीना दिलैक, मच गया बवाल, एक्ट्रेस को किया ट्रोल

    Rubina Dilaik Video: जब से रुबिना दिलैक ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है, तब से वह मीडिया की चकाचौंध से दूर रहीं। हालांकि फैंस को उनकी छुट्टियों के दौरान उनके बेबी बंप की झलक देखने को मिली। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसे आधिकारिक बना दिया और गुरुवार को एक्ट्रेस अपनी गर्भावस्था की घोषणा करने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं।

    प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद ऐसे कपड़ों में नजर आईं रुबीना दिलैक, मच गया बवाल, एक्ट्रेस को किया ट्रोल
  • Sep 21, 2023 7:37 PM

    सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी

    सलमान खान की इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जो उनके फैंस को खुश कर देगा। फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर कहा जा रहा है कि इसका टीजर अगले कुछ दिनों में आ सकता है।

  • Sep 21, 2023 6:26 PM

    जैकलीन फर्नांडीज विदेशी सिंगर सेलेना संग हुईं स्पॉट

    जैकलीन फर्नांडीज जो इस समय टस्कनी में अपने समय का आनंद ले रही हैं, अमेरिकी पॉप स्टार सेलेना गोमेज़ के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। उनके एक दोस्त द्वारा साझा की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

    जैकलीन फर्नांडीज विदेशी सिंगर सेलेना संग हुईं स्पॉट
  • Sep 21, 2023 6:01 PM

    गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान

    शाहरुख खान ने गणेश चतुर्थी 2023 के अवसर पर भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई में लालबागचा राजा का दौरा किया। बॉलीवुड अभिनेता, जो जवान की सफलता का आनंद ले रहे हैं, ने मैक्सिमम सिटी के लोकप्रिय पंडाल में प्रार्थना की।

  • Sep 21, 2023 4:16 PM

    करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करीना कपूर को किया बर्थडे विश

    करीना कपूर जो आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं, उन्हें अपनी बहन करिश्मा कपूर से खास शुभकामनाएं मिलीं। एक्ट्रेस ने बचपन की एक मनमोहक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे प्लेपेन में नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमेशा आपके साथ हूं क्योंकि आप सबसे अच्छे हैं, मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो बहन #फैमिलीफर्स्ट''।

  • Sep 21, 2023 3:13 PM

    करीना कपूर की ननद ने किया एक्ट्रेस को बर्थडे विश

    करीना कपूर खान आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी ननद सोहा अली खान ने एक हार्दिक संदेश के साथ तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो बेबो भाभी! आप इतने सारे लोगों के लिए एक प्रेरणा के रूप में मार्ग प्रशस्त करते रहें - और आप वास्तव में इस जन्मदिन और सालभर का प्यार, अच्छे स्वास्थ्य, परिवार, काम, छुट्टियों और उत्सव से भरे हुए आनंद के रूप में आनंद लें!! आप इसकी हकदार हैं। आपकी याद आ रही है लेकिन जल्द ही मिलते हैं!

  • Sep 21, 2023 1:55 PM

    पूरे अंबानी परिवार ने मिलकर उतारी गणपति बप्पा की आरती

    गणेश चतुर्थी की धूमधाम इन दिनों काफी ज्यादा देखी जा रही है। जिसमें आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक चर्चा का विषय बन गए हैं। सेलिब्रिटीज अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच अंबानी परिवार लाइमलाइट में आ गया है। दरअसल 19 सितंबर को अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। इस गणेश उत्सव में कई सारे सितारे मौजूद हुए। जिन्होंने इस आयोजन को और भी ज्यादा भव्य बना दिया।

  • Sep 21, 2023 1:25 PM

    अटली से इसलिए नाराज हैं नयनतारा?

    नयनतारा तमिल की काफी बड़ी एक्ट्रेस हैं और कई फिल्मों में उन्होने लीड रोल्स भी किए हैँ। हिंदुस्तान टाइम्स की मानें तो वो किसी हिंदी प्रोजेक्ट को साइन करने के मूड में नहीं हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जवान में नयनतारा की भूमिका कुछ काट दी गई थी जिसकी वजह से वो नाराज थीं।

  • Sep 21, 2023 12:51 PM

    3 इडियट्स में 'लाइब्रेरियन' का किरदार निभाने वाले अखिल मिश्रा का निधन

    आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स तो भला किसको याद नहीं होगी। आज इस फिल्म के कलाकारों में से एक ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन का किरदार निभाने वाला अभिनेता अखिल मिश्रा की। दरअसल उनकी नेचुरत मौत नहीं हुई है बल्कि एक दुर्घटना में उनके प्राण चले गए हैं।

    3 इडियट्स में 'लाइब्रेरियन' का किरदार निभाने वाले अखिल मिश्रा का निधन
  • Sep 21, 2023 12:02 PM

    बप्पा के दर्शन करने पहुंचे विकी कौशल, मम्मी पापा समेत भीड़ में फंसे

    इस वीडियो में विकी कौशल अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनके मम्मी पापा भी नजर आ रहे हैं। भारी भीड़ के बीच फंसे विकी कौशल और उनके माता पिता का वीडियो चौकाने वाला है। हालांकि वहां पर पुलिस मौजूद थी लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वो आसानी से नहीं निकल पाए।

    बप्पा के दर्शन करने पहुंचे विकी कौशल, मम्मी पापा समेत भीड़ में फंसे
  • Sep 21, 2023 11:28 AM

    OMG 2 के इस अभिनेता की अचानक हुई मौत

    हम बात कर रहे हैं अभिनेता सुनील श्रॉफ की जिनका निधन 14 सितंबर को मुंबई में हुआ है। बता दें अभिनेता काफी शानदार कलाकार और बेहतरीन इंसान थे। ओएमजी 2 के लिए उन्होने पहचाना जाने लगा था। उनको लोग काफी पसंद भी कर रहे थे।

    OMG 2 के इस अभिनेता की अचानक हुई मौत
  • Sep 21, 2023 10:40 AM

    ट्रोल हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

    राज कुंद्रा का नाम जब से पोर्नोग्राफी मामले में सामने आया है उसके बाद से उन्होने एक नया ट्रेंड शुरु किया है। वो अक्सर ऐसे ऐेस मास्क लगाए हुए दिख जाते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए हैँ। फिलहाल वो अपने मास्क के चलते ही बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।

    ट्रोल हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा
  • Sep 21, 2023 10:07 AM

    गणपति विसर्जन पर बेटे संग शिल्पा शेट्टी ने जमाया रंग, सेलिब्रेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

    हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अपने घर में गणपति की प्रतिमा का आगमन किया। एक दिन बाद शिल्पा ने गणपति विसर्जन की प्रक्रिया को पूरा किया है। इस दौरान की एक्ट्रेस के सेलिब्रेशन की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

  • Sep 21, 2023 9:10 AM

    करिश्मा कपूर ने किया बहन करीना कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का ये जन्मदिन कई मायनों में खास होने वाला है। ऐसे में एक्ट्रेस अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ अपना यह खास दिन सेलिब्रेट करते हुए भी नजर आईं। इस कुछ झलक उनकी बहन करिश्मा कपूर ने दिखाई और खान अंदाज में करीना को करिश्मा ने जन्मदिन की शुभकमनाएं दी।

    करिश्मा कपूर ने किया बहन करीना कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश
  • Sep 21, 2023 8:46 AM

    बहन अर्पिता खान के घर सीएम शिंदे के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान खान

    Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में गणेश उत्सव ही चहल-पहल देखने को मिल रही है, ऐसे में बॉलीवुड सितारे गणपति के दर्शन करने कहीं ना कहीं जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया जिसमें देखा गया है अर्पिता खान के घर बप्पा के दर्शन करने सलमान खान सीएम शिंदे के साथ पहुंचे हैं।

    बहन अर्पिता खान के घर सीएम शिंदे के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान खान

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X