Bollywood Highlights- अरबाज-शूरा के निकाह की तस्वीर वायरल, क्रिसमस पर डंकी का धमाका

arbaaz khan, sshura khan, dunki, bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 26 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी..

सबसे पहले बात करते हैं अरबाज खान की जिनकी शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल अरबाज खान ने अपने निकाह सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की हैं जो कि आग की तरह वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में मेगास्टार सलमान खान भी नजर आ रहे हैं।

काजी निकाह पढ़ा रहे हैं और अरबाज शूरा बैठे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें पूरा परिवार नजर आ रही है। जैसे ही तस्वीर सामने आई लोग सलमान खान कोो लेकर फनी कमेंट्स करने लगे।

शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। रिपोर्ट्स हैं कि क्रिसमस के मौके पर डंकी ने 20 करोड़ का कलेक्शन सिर्फ इंडिया में किया है। इससे इतना तय है कि ये सप्ताह भी ठीक ठाक जाने वाला है। शाहरुख खान की फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि वो धीमे धीमे से कमाई करती रहेगी। हालांकि ये कमाई कहां तक जाती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप पूरे दिन जुड़े रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Dec 26, 2023 7:14 PM

    लोग मेरे माता-पिता को ताना मारते थे कि कोई मुझसे शादी नहीं करेगा : स्मृति मंधाना

    भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपनी क्रिकेट जर्नी और क्रिकेटर बनने में आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, "लोग मेरे माता-पिता को यह कहकर ताना मारते थे कि कोई मुझसे शादी नहीं करेगा।"

  • Dec 26, 2023 6:18 PM

    बिग बी ने की झूलन गोस्वामी की गेंदबाजी की सराहना, मिताली राज के सवाल पर मानी हार

    बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बॉलिंग स्टाइल की सराहना करते हुए कहा कि वह जिस तरह से गेंदबाजी करती हैं, वह भयावह है। सिने आइकन पूर्व क्रिकेटर और भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज पर एक सवाल का जवाब देने में विफल रहे।

  • Dec 26, 2023 4:31 PM

    राम चरण और उपासना ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस, शेयर की फोटोज

    ग्लोबल स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलब्रिशन की एक झलक साझा की, जिसमें उनकी बेटी क्लिन कारा भी नजर आ रही है, जो अभी छह महीने की हो गई है। तस्वीर में, राम ने क्लिन कारा को अपनी बाहों में पकड़ रखा है और उसे प्यार से देख रहे हैं। खूबसूरत रेड ड्रेस में उपासना और ब्लैक शर्ट में राम बेहद शानदार लग रहे हैं।

  • Dec 26, 2023 3:00 PM

    क्रिसमस पर अपने प्रशंसकों के लिए सामंथा ने दिखाया 'इंस्टेंट कैमरा फेस'

    अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने क्रिसमस पर अपने प्रशंसकों के लिए 'इंस्टेंट कैमरा फेस' पेश किया। सामंथा ने 25 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर कैमरे की ओर देखते हुए और मुस्कुराते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। वह इसमें एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्‍होंने लिखा, 'इंस्टेंट कैमरा फेस' इसके बाद अभिनेत्री ने एक और तस्वीर साझा की और लिखा, ''इंटरमिटेंट फास्टिंग शायद यह संकेत दे रही है कि वह बाहर खाना नहीं खा सकती क्योंकि वह एक डाइट फॉलो कर रही हैंं।

  • Dec 26, 2023 2:10 PM

    Barsatein शो पर लगने जा रहा ताला?

    शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का शो बरसातें इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दे की सीरियल में शिवांगी जोशी, आराध्या और कुशाल टंडन, रेयांश का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन सीरियल में कहानी में काफी ज्यादा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है और आराधना की शादी रेयांश के ही दोस्त जय से हो जाती है।

  • Dec 26, 2023 1:26 PM

    इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत का रोमांटिक सीन देखकर क्यों रो पड़ी अंकिता लोखंडे ?

    हाल ही में अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के घर में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अभिषेक से बात बीच के दौरान बहुत सारी बातें बताई,उन्होंने उस समय के बारे में बात की जब वो एक निजी थिएटर में सुशांत के साथ शुद्ध देसी रोमांस साल 2013 में देखने गई थीं। अंकिता ने कहा कि, फिल्म में सुशांत को उनकी को-स्टार परिणीति चोपड़ा के साथ रोमांटिक होते देख वो टूट गईं। उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे सुशांत ने उनसे माफी मांगी थी।

  • Dec 26, 2023 12:39 PM

    अनुष्या की वजह से ध्रुव के सामने आएगा शौर्य का सच

    सोनी सब की मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'ध्रुव तारा समय सदी से परे ' एक रोमांटिक ड्रामा है, जो ध्रुव और तारा के इर्द-गिर्द घूमता है और ये दोनों अलग-अलग युगों से हैं। जहां एक तरफ तारा, 17वीं शताब्दी की एक राजकुमारी रहती है और वो समय के माध्यम से अपनी सफर करती है और वर्तमान समय में पहुंचती है, जहां उसकी मुलाकात ध्रुव से होती है। इसके बाद इस सीरियल में कई नई मोड़ आती है,लेकिन इस दिनों इस शो में ध्रुव और तारा के बेटे शौर्य की सच्चाई का नया ट्विस्ट आने वाला है।

  • Dec 26, 2023 11:57 AM

    क्रिसमस पर उर्फी का लुक है हैरान करने वाला

    फैशन सेंसेशन उर्फी हर दिन अपने किसी ना किसी लुक को लेकर छाई रहती हैं। ऐसे में भला क्रिसमस पर उर्फी कोई एक्सपेरिमेंट ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। तो वहीं अब उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को खुश कर दिया है।

    क्रिसमस पर उर्फी का लुक है हैरान करने वाला
  • Dec 26, 2023 11:25 AM

    शादीशुदा हैं श्रुति हासन?

    इस दौरान ओरी ने खुलासा करते हुए बताया कि श्रुति हासन वो स्टार हैं जिन्होने ओरी को फालतू का एटीट्यूड दिखाया था। इस दौरान एक यूजर लिखा था, "हाय ऑरी क्या कोई ऐसा सेलिब्रिटी है जिसने आपको फोटो के लिए पोज़ देते समय फालतू का एटिट्यूड दिखाया हो?"

  • Dec 26, 2023 10:40 AM

    क्रिसमस का केट काटते हुए रणबीर कपूर ने कहा 'जय माता दी'

    इस वीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर स्पिरिट से सराबोर क्रिसमस केक जलाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर ने 'जय माता दी' का नारा लगा दिया। जैसे ही अभिनेता ने ऐसा किया सब हैरान रह गए। परिवार ने हंसना शुरु कर दिया। इस वीडियो की बात करें तो इसमें नव्या नवेली नंदा अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग करती नजर आ रही हैं।

  • Dec 26, 2023 10:17 AM

    एयरहोस्टेट से बदतमीजी कर चुका है ये स्टार?

    भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव कई बार विवादों में भी फंस चुके हैं। एक बार तो उन्होंने नशे की हालत में एयरहोस्टेस संग बदतमीजी कर दी थी। जी हां, बात है साल 2017 की निरहुआ लंदन में हो रहे भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल में गए थे। तभी नशे की हालत में इन्होंने एक एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी कर दी थी।

  • Dec 26, 2023 9:23 AM

    क्रिसमस पर सलार ने कर डाली इतनी कमाई

    अब सलार के क्रिसमस पर कमाई के शुरु आंकड़े सामने आए हैं और ये काफी हैरान करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि क्रिसमस की छुट्टी के मौके पर इस फिल्म ने करीब 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

  • Dec 26, 2023 9:02 AM

    गिरफ्तारी के बाद बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं केआरके

    कमाल राशिद खान जो कि केआरके के नाम से मशहूर हैं इस वक्त मुसीबत में हैं। हमेशा विवादित ट्वीट्स और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केआरके को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। केआरके दुबई के लिए रवाना हो रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X