..................... दूसरी बार अरबाज खान ने किया निकाह, सलार ने पार किया 200 करोड़ आंकड़ा Bollywood Live Updates- Arbaaz Khan got married for the second time, Salaar crossed the 200 crore mark - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- अरबाज खान ने शूरा खान से किया निकाह, रणबीर आलिया ने दिखाया बेटी का चेहरा

ranbir kapoor

Bollywood News In Hindi Live Updates, 25 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी..

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता- फिल्ममेकर अरबाज खान जिन्होने बीती दूसरी बार शादी कर ली। अरबाज खान ने शूरा खान से निकाह कर लिया है और इस मौके पर पूरा खान परिवार मौजूद रहा था।

गौरतलब है कि अरबाज और शूरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आकर आग की तरह वायरल हो रही है। अरबाज खान इसके पहले जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे इसलिए उनका ये फैसला लोगों के लिए काफी हैरान करने वाला था। उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर प्रभास ने सलार के साथ बवाल मचाया हुआ है। तीसरे दिन ही सिर्फ इंडिया में सलार ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है।

हालिया जानकारी की मानें तो रविवार को फिल्म ने करीब 60 करोड़ का बिजनेस किया है। शाहरुख खान की डंकी के सामने इस तरह की कमाई करना सलार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप जुड़े रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Dec 25, 2023 8:29 PM

    कपूर खानदान की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए रणधीर कपूर, आदर जैन और अरमान

    कपूर परिवार का पारंपरिक क्रिसमस लंच सोमवार को मुंबई में रखा गया। कार्यक्रम में कपूर खानदान के कई सदस्यों ने अपने सहयोगियों के साथ शिरकत की। जहां बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने अपनी उपस्थिति से महफिल लूट ली, वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी लंच के लिए पहुंचे।

  • Dec 25, 2023 7:09 PM

    तब्बू ने शेयर की हाउस पार्टी की तस्वीरें, फराह खान को बताया 'रक्षक'

    बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू जल्द ही फिल्म 'द क्रू' में नजर आएंगी। उन्‍होंने अपनी हाऊस पार्टी की तस्‍वीरें शेयर की। उन्होंने कोरियोग्राफर फराह खान को 'अंधेरी सोशल लाइफ' का रक्षक बताया।

  • Dec 25, 2023 6:51 PM

    बिग बॉस 17' में अपनी 'पवित्र रिश्ता' वाली छवि बरकरार रख रही हैं अंकिता : ऐश्वर्या

    'बिग बॉस 17' से हाल ही में बाहर हुई प्रतियोगी ऐश्वर्या शर्मा भट्ट ने कहा कि अंकिता लोखंडे को अपनी भाषा सुधारने की जरूरत है, क्योंकि वह असभ्य हैं। वह शो में अपनी 'पवित्र रिश्ता' वाली सकारात्मक छवि बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।

  • Dec 25, 2023 6:00 PM

    कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोमांटिक तरीके से मनाया अपना पहला क्रिसमस

    बॉलीवुड एक्टर्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना पहला क्रिसमस सबसे रोमांटिक तरीके से मनाया। कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में इस जोड़े को रोमांटिक पल साझा करते हुए देखा जा सकता है।

  • Dec 25, 2023 4:58 PM

    सुनील शेट्टी ने शादी की 41वीं सालगिरह पर पत्नी माना के लिए लिखा खू्बसूरत नोट

    अभिनेता सुनील शेट्टी वैवाहिक जीवन के 41 साल पूरे होने का जश्‍न मना रहे हैं। उन्‍होंने अपनी पत्नी माना के लिए एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा और कहा कि तुम हमेशा मेरी रहोगी। सुनील ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ''हैप्पी एनिवर्सरी वाइफी...41 साल से एक-दूसरे से बंधे हुए और उलझे हुए... आप हमेशा मेरी रहोगी।''

  • Dec 25, 2023 4:32 PM

    अरबाज़ खान और उनकी दुल्हनिया शूरा में इतना है उम्र का फासला

    अरबाज खान और उनकी दुल्हनिया शूरा खान की उम्र के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि दोनों के बीच 15 साल का फासला है। एक तरफ अरबाज खान की उम्र 56 हो चुकी है तो वही शूरा की उम्र 41 साल है। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और इंटिमेट वेडिंग कर ली। इस शादी में उनके परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। बता दे की रवीना टंडन भी शादी में आई थी।

  • Dec 25, 2023 3:43 PM

    दुबई जा रहे मशहूर खान को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट

    केआरके के ट्विटर अकाउंट से ये खबर शेयर की गई है। ट्वीट में लिखा, "मैं पिछले एक साल से मुंबई में हूं। और मैं अपनी सभी अदालती तारीखों पर नियमित रूप से उपस्थित हो रहा हूं। आज मैं नए साल के लिए दुबई जा रहा था। लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मैं 2016 के एक मामले में वांछित हूं। सलमान खान कह रहे हैं कि उनकी फिल्म #टाइगर3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई है। यदि मैं किसी भी परिस्थिति में पुलिस स्टेशन या जेल में मर जाऊं, तो आप सभी को पता होना चाहिए कि यह एक हत्या है। और आप सब जानते हैं, कौन जिम्मेदार है!"

  • Dec 25, 2023 3:26 PM

    'बिग बॉस 17': मन्नारा के कमेंट पर मुनव्वर ने खोया आपा, फूलदान तोड़ा

    'बिग बॉस 17' के आगामी एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा मुनव्वर फारुकी के बाहर के दोस्‍त के बारे में बोलती दिखाई देती हैं। जिस पर मुनव्वर फारुकी अपना आपा खो देते हैं। आने वाले एपिसोड में मन्नारा विक्की से कहती नजर आएंगी कि वह वो मन्नारा नहीं हैं, जो घर के अंदर आई थी।

  • Dec 25, 2023 2:26 PM

    रणबीर-आलिया ने दिखाया बेटी राहा का चेहरा

    क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। रणबीर आलिया ने साल भी की बच्ची की चेहरे पहली बार फैंस को दिखाया हैं। कपूर खानदान का क्रिसमस लंच दशकों से चला आ रहा है। ऐसे में इस स्पेशल दिन पर रणबीर आलिया ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है।

    रणबीर-आलिया ने दिखाया बेटी राहा का चेहरा
  • Dec 25, 2023 1:57 PM

    आयशा खान ने मुनव्वर के साथ अपने रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा

    आयशा खान ने शो के दौरान बात करते हुए कहा कि "मुनव्वर ने आखिरी हफ्ते में अपने बेटे को बुला लिया था। मुझे पता तो चले कि आखिर क्या सच है और क्या गेम के लिए किया जा रहा है। इतना ही नहीं आगे आयशा खान ने यह भी बताया कि लड़कियों को चीट करने की आदत मुनव्वर फारूकी रखते हैं। इसका मेरे पास सबूत भी है। मैं बस उनको बदलते हुए देखना चाहती हूं।"

  • Dec 25, 2023 1:07 PM

    क्रिसमस पर रोमांटिक हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक पावर कपल हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आलिया भट्ट की हॉटनेस देखकर आप काफी रहने वाले हैं। रणबीर के साथ कोजी होतीं आलिया भट्ट ने क्रिसमस पर धमाका किया है। फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। आप देखिए ये पोस्ट..

  • Dec 25, 2023 12:36 PM

    नई मम्मी के लिए मलाइका अरोड़ा के बेटे ने गाया ये गाना

    अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान इस वीडियो में आपको नजर आएगा। दरअसल शादी के बाद अरबाज खान अपनी फिल्म दबंग का एक गाना तेरे मस्त मस्त दो नैन, मेरे दिल का ले गए चैन.. गाते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Dec 25, 2023 12:05 PM

    रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी की जन्मदिन की शुभकामनाएं

    आज फिल्ममेकर और एक्टर जैकी भगनानी का जन्मदिन है। उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए एक रोमांटिक पोस्ट साझा किया है। इस फोटो में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं।

  • Dec 25, 2023 11:33 AM

    अरबाज और शूरा का रोमांटिक वीडियो वायरल

    अरबाज खान और शूरा खान ने हाल ही में शादी कर ली है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी रोमांटिक होते दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो में आप अरबाज और शूरा को बेहद खुश देखेंगे।

  • Dec 25, 2023 10:51 AM

    बिग बॉस के घर से निकलते ही ऐश्वर्या शर्मा ने एक्स-बॉयफ्रेंड को लगाई लताड़

    उन्होने कहा, '2014 में ही मैने उसके साथ ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद वो सीधे 9 सालों के बाद यहां आया और तस्वीरें शेयर करते हुए बॉयफ्रेंड होने का दावा करने लगा। वो सिर्फ एड कर रहा है, मैं उसको तब से जानती हूं जब से वो कॉलेज में था। वो सिर्फ इसीलिए बिग बॉस आना चाहता था।'' ऐश्वर्या शर्मा यहीं नहीं रुकी और उन्होने आगे कहा, ''वो पूरी तरह एक बुलशिट आदमी है।

  • Dec 25, 2023 9:33 AM

    Animal के सुपरहिट होते ही डायरेक्टर साहब ने हसीना से मांगी खुलेआम माफी

    हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता ने चोपड़ा को एनिमल से निकालने के पीछे की वजह का खुलासा किया। कोमल नाहटा से बात करते हुए, उन्होंने साझा किया कि वह परिणीति चोपड़ा में गीतांजलि को महसूस नहीं कर सके और उन्हें उनका लुक टेस्ट पसंद नहीं आया। वांगा ने कहा- "दरअसल, गलती मेरी ही है। मैंने कहा, 'हो सके तो माफ करो मुझे'। मैंने शूटिंग से डेढ़ साल पहले उसे साइन किया था और किसी कारण से, मुझे उनमें गीतांजलि नहीं दिखी। कुछ कुछ किरदार, कुछ कुछ लोगों को सेट नहीं होते हैं।"

  • Dec 25, 2023 8:50 AM

    डंकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    अब डंकी का कुल कलेक्शन 107 करोड़ हो चुका है। डंकी ने पहले दिन 30 करोड़, दूसरे दिन 21 करोड़, तीसरे दिन 26 करोड़ और चौथे दिन 32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। प्रभास की बिग बजट के सामने डंकी जिस तरह से टिकी है वो और कुछ नहीं बल्कि शाहरुख खान का सुपरस्टारडम है।

  • Dec 25, 2023 8:29 AM

    एक साथ नजर आईं शहनाज गिल और दीपिका पादुकोण

    सोशल मीडिया पर इस वक्त एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण और शहनाज गिल एक साथ नजर आ रही हैं। दोनों को देखकर काफी अच्छा लग रहा है। शहनाज गिल के फैंस बेहद खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X