Bollywood News Highlights: जवान की रिलीज डेट का ऐलान, जन्नत जुबैर इस वजह से हुईं ट्रोल

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 6 may: टीवी का सबसे ज्यादा चर्चित बिजनेस शो शार्क टैंक इंडिया इस वक्त काफी ट्रेंडिग में हैं, दर्शक शो को काफी पसंद कर रहे हैं इसीलिए इस शो के दो सीजन आ चुके हैं। अमन गुप्ता बिजनेस शो के जज हैं, इस शो से फेमस हुए अमन गुप्ता ने शो की लोकप्रियता पर बात की है। उन्होंने बताया कि लोग सास-बहू की सीरियल से ज्यादा बिजनेस शो देख रहे हैं। गौरतलब है कि, शार्क टैंक इंडिया भारत का बहुचर्चित रियालिटी शो है। यह सोनी टीवी पर आता है।

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं, अपने बिंदास अंदाज की वजह से तो अपने बयानों की वजह से। हाल ही में जब स्वरा भास्कर ने नवाजुद्दीन और भूमि की फिल्म अफवाह की तारीफ की तो सोशल मीडिया पर यूर्जस ने उन पर निशाना साध दिया और खुब खरी खोटी सुना दी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'अफवाह' पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।

इसी तरह की चटपटी और मसालेदार मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें को जानने के लिए पढ़ते रहिए फिल्मीबीट...

LIVE Feed
  • May 6, 2023 9:46 PM

    शाहरुख खान ने फैंस के साथ शेयर की अपनी खास सेल्फी

    शाहरुख खान ने फिल्म जवान की रिलीज डेट की घोषणा के बाद फैंस के साथ ट्विटर पर #AskSRK किया। जिसमें कई फैंस ने उनके कहा कि जवान के पोस्टर में उनका चेहरा क्यों नहीं है। बस इसी सवाल का जवाब शाहरुख खान ने अपने शानदार अंदाज में देते हुए अपनी एक सेल्फी शेयर की है।

  • May 6, 2023 8:47 PM

    जवान की रिलीज टलते ही, आगे भागी फुकरे 3

    फुकरे 3, जो पहले 7 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, अब पोस्टपोन हो चुकी है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोडक्शन की ये फिल्म अब 24 नवंबर 2023 को रिलीज होगी। बता दें, 7 सितंबर के लिए अब शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान लॉक हो चुकी है।

  • May 6, 2023 8:23 PM

    साक्षी मलिक ने रेड ड्रेस में फिर ढाया कहर

    साक्षी मलिक जो कि काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं वो अपनी उपस्थिति सोशल मीडिया पर दर्ज करवाती रहती हैं। इस वक्त उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वो काफी कातिलाना लग रहीं हैं। साक्षी मलिक ने रेड ड्रेस पहनकर कहर ढा दिया है और उनके चाहने वाले लगातार उनको लेकर बातें कर रहे हैं। साक्षी मलिक इन तस्वीरों में लकड़ी की एक टेबलनुमा कुर्सी पर बैठी हैं और उन्होने सारे कपड़े नीचे गिराकर अपनी टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट किया है।

  • May 6, 2023 7:51 PM

    इस दिन रिलीज होकर सारा अली खान और विकी कौशल की अनटाइटल्ड फिल्म

    मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में तरण ने विक्की कौशल और साला अली खान की आने वाली फिल्म का पोस्टर शामिल रखा है। इस पोस्टर के साथ तरण ने लिखा है कि- फिल्ममेकर दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बनी विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर अनटाइटल फिल्म आने वाली 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • May 6, 2023 7:25 PM

    रुबीना दिलैक की दिलकश तस्वीरें आईं सामने

    रुबीना दिलैक ने शानदार तस्वीरें पोस्ट की हैं जो कि खबरों का हिस्सा हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि रुबीना दिलैक काफी बेहतरीन अदाकारा हैं जो कि एक्टिव रहती हैं।

  • May 6, 2023 6:05 PM

    शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज डेट का ऐलान

    शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। जी हां, एटली की ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शाहरुख खान ने एक पोस्ट करते हुए धमाका कर दिया है। उनके फैंस लगातार इसपर रिएक्शन दे रहे हैं।

  • May 6, 2023 5:36 PM

    नीता अंबानी की 50वें बर्थडे पार्टी में हुई नोटों की बारिश!

    मुकेश अंबानी एशिया के सबसे जाने-माने और मशहूर बिजनेसमैन में से एक माने जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी पत्नी नीता अंबानी भी किसी से कम नहीं है। लेकिन आज हम नीता अंबानी के 50 वें जन्मदिन के जश्न के बारे में बताने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जन्मदिन के जश्न के लिए 220 करोड का खर्चा कर दिया गया था। इसी के साथ आपको बता दें कि राजस्थान में ऐसे कई सारे हवेली और पहले से जहां पर डेस्टिनेशन वेडिंग और पार्टी भी रखी जाती है। उन्हीं में से एक है उमेद भवन पैलेस जहां पर नीता अंबानी का 50 वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था।

  • May 6, 2023 4:54 PM

    Armaan Malik की वजह से इस लड़की ने काटा अपना हाथ?

    जी हां, अरमान मलिक के इस वीडियो के दौरान वो निशा से मिलते हैं और उनकी कलाई में पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है। बता दें कि निशा से अरमान मलिक कहते हैं कि क्या तूने मेरे चक्कर में हाथ काटा है। इसपर निशा जवाब देती हैं कि हां अरमान भाई की याद में ये किया है। इसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके चाहने वाले लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि ये सारी बातचीत मजाक में हो रही है और निशा के साथ अरमान मलिक काफी मजाक करते दिख रहे हैँ। हाल ही में अरमान मलिक की एक पत्नी पायल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था और इसको लेकर चर्चा में रहे थे।

  • May 6, 2023 4:21 PM

    Chal Zindagi Music Launch: कुमार सानू की बेटी 'चल ज़िंदगी' से कर रही हैं डेब्यू, ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च की झलक

    Chal Zindagi Music Launch: एक अनोखे किस्म‌ की रोड ट्रिप पर आधारित फ़िल्म 'चल ज़िंदगी' 26 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले मुम्बई में फ़िल्म के तमाम सितारों की मौजूदगी में 'चल जिंदगी' का म्यूजिक बड़े ही भव्य अंदाज़ में और भारी उत्साह के साथ लॉन्च किया गया। फ़िल्म‌ के म्यूजिक लॉन्च के दौरान फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में से संजय मिश्रा, विवेक दहिया, मीता वशिष्ठ, विक्रम प्रताप और सदीप शर्मा, निर्देशक विवेक शर्मा और फ़िल्म से जुड़े अन्य लोगों ने विशेष तौर पर मौजूदगी दर्ज़ कराई।

  • May 6, 2023 3:46 PM

    Jannar Zubair- 'इसीलिए उमराह करने गई थी, कलंक है', भाई के साथ ऐसे डांस करने पर ट्रोल हुईं जन्नत जुबैर!

    जन्नत जुबैर और उनका भाई अयान काफी चर्चा में रहते हैं और अयान ने कुछ फिल्म में भी चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया है। हालांकि इस वक्त दोनों काफी बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैँ। बता दें कि जन्नत जुबैर और अयान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। व्हाइड बोल्ड ड्रेस में जन्नत जुबैर ने अपने भाई के साथ कमर मटाकाई है और ये बात कई लोगों नागवार जुगरी है। इसका एक कारण ये भी है दोनों हाल ही में मक्का उमराह करने पहुंचे थे और इसके उनका ये डांस लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया है।

  • May 6, 2023 3:01 PM

    मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'द केरल स्टोरी', लव जिहाद और आतंकवाद को लेकर CM का बयान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी' को राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म लव जिहाद, धर्म परिवर्तन और आतंकवाद के भयानक चेहरे को उजागर करती है। इसे हर मां- बाप, बेटी, बेटा सबको देखना चाहिए।

  • May 6, 2023 2:52 PM

    Rhea Chakraborty के साथ काम नहीं करना चाहते प्रिंस नरुला और गौतम गुलाटी? चौंका देगी खबर!

    कुछ समय पहले खबर आई थी कि रिया चक्रवर्ती काफी जल्दी वापसी करने वाली हैं और इसके लिए वो तैयारी कर रही हैँ। इस शो का नाम है रोडीज इसका इंतजार लंबे समय से लोगों को है। रिया चक्रवर्ती के साथ इस शो में गौतम गुलाटी, सोनू सूद, प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती जैसे जज नजर आने वाले हैँ। हालांकि जिसका डर था वही हुआ है और इस शो को लेकर एक विवाद शुरुआत में ही सामने आ गया है। पता चला है कि रिया चक्रवर्ती के साथ शो शूट करने से गौतम गुलाटी और प्रिंस नरुला ने इंकार कर दिया है।

  • May 6, 2023 2:28 PM

    Katrina Kaif: इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से कटरीना कैफ ने चलाया जादू

    Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर जब भी अपनी वीडियो या फोटोज शेयर करती हैं, तेजी से वायरल हो जाती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि कटरीना ने ब्लू लाइनिंग वाली शर्ट पहनी हुई है। इस शर्ट के ऊपर के कई बटन ओपन है। इस शर्ट के साथ एक्ट्रेस के बिखरे और उलझे बाल उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। इस दौरान वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। फोटोज में कटरीना की स्माइल फैंस को क्रेजी बना रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘समर ब्लूज।'

  • May 6, 2023 2:14 PM

    Nia Sharma: ब्रालेट टॉप और लो वेस्ट पैंट में निया शर्मा ने किया धमाकेदार डांस, देखने वालों को आई शर्म

    Nia Sharma: अपने बोल्ड अंदाज और बेवाक बयानबाजी के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं, हमेशा ही कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में निया शर्मा ने ब्रालेट टॉप और लो वेस्ट पैंट में डांस वीडियो शेयर किया है जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस बात से कोई अंजान नहीं है कि, निया शर्मा अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने किलर डांस के लिए भी जानी जाती हैं।

  • May 6, 2023 1:50 PM

    Zeenat Aman के साथ Urfi Javed को देख आई मजेदार कमेंट्स बाढ़

    उर्फी जावेद को लेकर मशहूर है कि वो अपने कपड़ों से जिस तरह का धमाका करती हैं वो किसी से छिपा नहीं हैं और वो किसी कलाकार के साथ दिख जाएं तो खबरें बनना तय माना जाता है। इस वक्त भी एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें उर्फी जावेद अपने कपड़ों के साथ साथ इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उनके साथ जीनत अमान नजर आईं थीँ। दरअसल दिग्गज अदाकारा ज़ीनत अमान बीते दिन नई दिल्ली में फैशन डिज़ाइनर अमित अग्रवाल के नए स्टोर के लॉन्च के मौके पर पहुंची थीं और इस दौरान उनकी मुलाकात सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद से हुई और इसके बाद जो हुआ वो काफी चर्चा में है।

  • May 6, 2023 11:39 AM

    Karan Deol: करण देओल की होने वाली पत्नी की पहचान से उठा पर्दा, नाम का भी हुआ खुलासा

    Karan Deol: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सुपरस्टार सनी देओल के बेटे करण देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पहली बार लाइमलाइट में हैं। सूत्रों की मानें तो करण देओल जल्द ही शादी के बंधन में बाधंने जा रहा हैं, अब करण की पत्नी के नाम और उनकी पहचान के बारें में खुलासा हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण की पार्टनर दुबई की हैं और एक ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर के रूप में काम करती है। जबकि ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि लड़की का नाम द्रिशा रॉय है। असली नाम द्रिशा आचार्य है, जो फिल्म निर्माता बिमल रॉय पोती होती हैं।

  • May 6, 2023 10:12 AM

    'द केरल स्टोरी' Day 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' विवादों में छाई हुई है और फिल्म को इसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर भी भरपूर मिला है। अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 7.50 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इसने अक्षय कुमार की सेल्फी और कार्तिक आर्यन की शहजादा जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में, द केरल स्टोरी 2023 की अब तक की टॉप फाइव ओपनर्स में शामिल है।

    'द केरल स्टोरी' Day 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • May 6, 2023 10:02 AM

    Sara Ali Khan:'ऑक्सफोर्ड' से रिजेक्ट होने के बाद जब सारा अली खान को लगा था धक्का, सब छोड़ने चाहती थी एक्ट्रेस!

    Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आज के वक्त की सबसे चर्चित और सफल यंग एक्ट्रेसेस के तौर पर जानी जाती है, कम वक्त में ही सारा ने अपना सिक्का सिनेमा जगत में जमा लिया है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सारा की पर्सनल लाइफ भी काफी लाइम लाइट में रही है, इसी सबके बीच में सारा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बारें में बताया था जब उनका रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था तो वह टूट चुकी थी परंतु उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत करती रही बाद में दूसरी जगत पढ़ाई पूरी की और आज सफलता की कहानी लिख रही हैं।

    Sara Ali Khan:'ऑक्सफोर्ड' से रिजेक्ट होने के बाद जब सारा अली खान को लगा था धक्का, सब छोड़ने चाहती थी एक्ट्रेस!
  • May 6, 2023 9:21 AM

    Adipurush: प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर आया नया अपडेट, रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा

    Adipurush: ओम राउत निर्देशित सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन की बहुचर्चित और विवादित फिल्म आदिपुरुष को लेकर मेकर्स और टीम ने नया अपडेट फैंस के साथ साझा करके बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 9 मई को रिलीज होगा। वहीं फिल्म सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज होगी। दरअसल फिल्म की टीम ने मेगा लॉन्च की घोषणा करते हुए पैन-इंडिया स्टार प्रभास अभिनित मूवी का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के जारिए से फिल्म की नई अपडेट फैंस के सामने आई है।

  • May 6, 2023 8:07 AM

    Kartik Aaryan: जब कार्तिक आर्यन की मां ने जीती कैंसर से जंग, तो एक्टर हुए भावुक, लिखा प्यारा नोट

    Kartik Aryan Mother Cancer: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी मां से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए एक बहुत ही इमोशनल नोट लिखा और बताया कि उनकी मां ने कैंसर से जंग जीत ली है। इस नोट के वायरल होने के बाद हर कोई कार्तिक और कार्तिक की मां के लिए प्रार्थना कर रहा है और अपना प्यार दे रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X