..................... Bollywood Live Updates: Alia Bhatt-Ranveer Singh show off in fashion show, Arjun Rampal parents baby boy - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: आलिया-रणवीर ने फैशन शो में दिखाया जलवा, अर्जुन-गैब्रिएला बने फिर माता-पिता

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 21 July: मनोरंजन जगत ने इस वक्त सबसे बड़ी खबर फैशन शो को लेकर है, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में बॉलीवुड के सितारों का मेला हमेशा ही देखने को मिल जाता है। ऐसा ही इस बार के फैशन शो में देखने को मिला, जहां एक से बड़कर एक स्टाइलिश अंदाज में सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शोज टॉपर बनकर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने सबका दिल जीता। सोशल मीडिया पर जमकर इनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

वहीं दूसरी बड़ी खबर अर्जुन रामपाल को लेकर है, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल फिर से पिता बन गए हैं, उनकी गर्लफ्रेंड ने बेटे को जन्म दिया है। एक्टन ने अपने ट्वीट में लिखा है, "मै और मेरा परिवार आज एक खूबसूरत बेबी बॉय से ब्लेस हुआ है. मां और बेटा दोनों ठीक हैं। लव और ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ हूं। आप सभी के प्यार के लिए थैंक्यू, 20.07.2023 हैलो वर्ल्ड।" हर कोई अब एक्टर को पापा बनने के लिए बधाई रहा है।

इसी तरह की चटपटी और मसालेदार मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Jul 21, 2023 6:59 PM

    अमिताभ बच्चन ने गुजराती फिल्म 'ट्रॉन एक्का' का ट्रेलर जारी किया

    मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को आनंद पंडित की अगली गुजराती फिल्म 'ट्रॉन एक्का' का ट्रेलर जारी किया। 'ट्रॉन एक्का' की घोषणा के बाद से ही प्रशंसक यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि यश सोनी मल्हार ठाकर और मित्रा गढ़वी का जादुई संयोजन इस बार क्या कमाल दिखाएगा। अब ट्रेलर की झलक देखकर फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उम्मीदें और बढ़ गई है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, ''भयानक तिकड़ी एक बार फिर गुदगुदा देने वाली कॉमेडी के साथ वापस आ रही है। अपना दिमाग चकराने के लिए तैयार हो जाइए। मेरे प्रिय मित्र आनंद पंडित को सफलता की ढेर सारी शुभकामनाएं।”

  • Jul 21, 2023 5:50 PM

    तापसी पन्नू ने एनएफटी प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, फेसलेस ट्रोलर्स को करेगा अलग

    एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में 'तापसी क्लब डॉट कॉम' नाम से अपना खुद का नॉन-फंगिबल टोकन (एनएफटी) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह फेसलेस ट्रोलर्स को रियल फैंस से अलग करने में मदद करेगा। एनएफटी को लॉन्च करने का उद्देश्य दुनिया भर में मौजूद तापसी के फैन्स के लिए एक पॉजिटिव प्लेटफॉर्म तैयार करना है, ताकि उन्हें उनकी जिंदगी की झलक मिल सके और फैन्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। सदस्य बनने वाले व्यक्ति को उनकी फिल्म के सेट पर मौजूदगी का अनुभव करने, उनके साथ खास मौकों का जश्न मनाने, बातचीत में शामिल होने और ऐसी बहुत सी गतिविधियों का अवसर मिलेगा।

  • Jul 21, 2023 5:28 PM

    पाकिस्तानी झंडा लहराकर बोली सीमा हैदर- मिस यू पाकिस्तान

    सीमा हैदर के कई वीडियो वायरल हैं। इसमें एक 'मिस यू पाकिस्तान' वाला है। इसके अलावा डांस वाले हैं। सीमा हैदर का डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अब एक बार फिर उनका एक रील सुर्खियों में है। इस रील में वो पाकिस्तान को मिस करने की बात कह रही हैं। इस रील में पाकिस्तान का झंडा भी दिखाई दे रहा है। इस रील के शुरू में सीमा हैदर दिख रही हैं उसके बाद पाकिस्तान की सड़कों का सीन है। एक तरफ सीमा हैदर के पाकिस्तान के डांस के वीडियो वायरल हो रहे हैं और अब 'मिस यू पाकिस्तान' के वीडियो वायरल हो रहे हैं।ो

  • Jul 21, 2023 5:04 PM

    'पूजा' के प्यार में दिवाने बने रणवीर, मिलने को हो रहे बेकरार

    आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के निर्माताओं ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। नए प्रोमो में, पूजा (आयुष्मान द्वारा अभिनीत) और रॉकी (करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर सिंह) के बीच एपिक बातचीत होती नजर आ रही है। प्रोमो की शुरुआत में पूजा यानी आयुष्मान रेड कलर की साड़ी में नजर आते है। अचानक, उन्हें रॉकी यानी रणवीर का फोन आता है। वो पूछती है आप कौन बोल रहे हैं। इसका जवाब आता है मैं रॉकी बोल रहा हूं मेरी रानी। इसके बाद पूजा कहती हैं ओमाई गॉड। फिर रॉकी कहता है लाल साड़ी में क्या जहर लग रही हो... उन्होंने आगे कहा, "4 साल के बाद आ रही हो, वर्ल्ड कप हो क्या"। इस पर पूजा ने जवाब दिया, "वर्ल्ड कप का तो पता नहीं, ट्रॉफी मैं जरूर हूं।"

  • Jul 21, 2023 4:34 PM

    साड़ी में लड़खड़ाती दिखीं नोरा फतेही, होने वाली थीं ऊप्स मूमेंट की शिकार

    बॉलीवुड डीवा नोरा फतेही अपने स्टाइलिश लुक की वजह से जानी जाती हैं। उनका स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आता है। वह हर बार अपने लुक से फैंस को चौंका देती हैं। गुरुवार को मुंबई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का फैशन शो हुआ था जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे थे। दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और नोरा फतेही समेत कई सितारों ने शिरकत की थी। इस इवेंट में नोरा ब्लैक सीक्वेंस साड़ी पहनकर पहुंचीं थीं। जहां वह ऊप्स मूमेंट के शिकार होने से बचीं। नोरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Jul 21, 2023 4:15 PM

    मुकेश अंबानी को देखते ही दीपिका पादुकोण ने झट से किया ये काम

    जिस वीडियो की बात करे रहे हैं वो है दीपिका पादुकोण और मुकेश अंबानी का। अंबानी परिवार के साथ रणवीर-दीपिका और उनके परिवार की नजदीकियों के बारे में सभी जानते हैं। ऐसे में रैंप वॉक के दौरान जहां रणवीर सिंह मुकेश अंबानी के गले लगते दिखाई दिए तो वहीं दीपिका पादुकोण और उनकी सास का एक वीडियो काफी सुर्खियों में हैं। जैसे ही मुकेश अंबानी पर दीपिका पादुकोण की नजर पड़ी तो एक्ट्रेस ने काफी जिंदादिल अंदाज में मुकेश अंबानी को गले लगाया। इस दौरान उनकी सास उनके पीछे खड़ी खड़ी उन्हें देखती रही। दीपिका की सास का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Jul 21, 2023 3:25 PM

    रिलीज होते ही लीक हुई वरुण धवन की फिल्म 'बवाल'

    फिल्म बवाल के रिलीज के कुछ घंटो के अंदर ही फिल्म को लीक कर दिया गया है और लोग इसको ऑनलाइन धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है बल्कि इसका प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर हो चुका है।

  • Jul 21, 2023 3:05 PM

    पीएम मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

    सिनेमा जगत में कई सारे महान लोगों की बायोपिक बनती रहती हैं, जिनमें शानदार कलाकार नजर आते हैं। इसी बीच सिनेमा जगत से खबर आई है कि, जल्द ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनेंगी और इसमें दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

  • Jul 21, 2023 2:40 PM

    'साइंटिस्ट बनेगी मेरी बेटी...' कहकर खुद अपनी ही हंसी नहीं रोक पाई आलिया भट्ट,

    सामने आए वीडियो में आलिया भट्ट अपने बेटी राहा कपूर के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आलिया राहा के फ्यूचर को लेकर बात करती है और कहती हैं, 'मैं जब भी उसे देखती हूं मुझे लगता है कि ये साइंटिस्ट ही बनेगी।' ये कहकर आलिया भी खुद अपनी खिलखिलाहट को रोक नहीं पाती हैं।

  • Jul 21, 2023 2:03 PM

    Manipur वीडियो पर Jaya Bachchan का फूटा गुस्सा

    जया बच्चन ने का कहना था कि उनको शर्म आ रही है और ये काफी निंदनीय है। इस दौरान वो एएनआई से बात कर रही थीं। उनका कहना था, "मुझे बहुत बुरा लगा, मैं पूरा वीडियो नहीं देख सकी। मुझे शर्म आ रही थी। यह मई में हुआ था, लेकिन अब वायरल हो गया है। लेकिन, किसी ने भी सहानुभूति में एक भी शब्द नहीं कहा है। ये महिलाओं की सुरक्षा के बारे में है। लेकिन आप ऐसी बातें कहते हैं जैसे हमने एक पैनल के लिए 50 प्रतिशत महिलाओं को चुना है।'' उन्होंने आगे कहा, "यह हाथी के दांत की तरह है।''

  • Jul 21, 2023 1:39 PM

    Pushpa 2 का डायलॉग हुआ लीक!

    अल्लू अर्जुन ने फिल्म से एक डायलॉग रिवील कर फैंस को और क्रेजी कर दिया है। अभिनेता ने हाल ही में हैदराबाद में 'बेबी' की सक्सेस मीट की शोभा बढ़ाई थी, जहां से लीक हुआ पुष्पा 2 का डायलॉग इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। अल्लू ने कहा, "मैं यहां पुष्पा 2 के बारे में बात करने नहीं आया था, लेकिन मैं फिल्म की एक लाइन बोलने से खुद को नहीं रोक सकता।" इसके बाद उन्होंने तेलुगु में पुष्पा 2 से एक डायलॉग बोला। जिसका हिंदी में मतलब है, "सब कुछ एक ही रूल से होगा.. और वह है पुष्पा रूल.."

  • Jul 21, 2023 12:43 PM

    जेनेलिया ने फिल्म 'छत्रपति शिवाजी' पर लगाई मुहर, बोलीं- रितेश के दिल के बेहद करीब है यह

    जेनेलिया देशमुख ने बीते वर्ष उन्होंने फिल्म 'वेद' से वापसी की, जिसमें उनके पति रितेश देशमुख भी नजर आए। अब जेनेलिया अपनी फिल्म 'ट्रायल पीरियड' को लेकर चर्चा में हैं, जो आज जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। हाल ही में जेनेलिया ने एक मीडिया इंटरव्यू में इस फिल्म पर बात की। साथ ही उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज पर ट्रिलॉजी फिल्म बनाने पर भी पुष्टि की। जेनेलिया ने कहा, 'यह फिल्म रितेश देशमुख के दिल के बेहद करीब है। वह इस प्रोजेक्ट में अपनी जान लगा देंगे। इस प्रोजेक्ट के ठंडे बस्ते में जाने का कोई सवाल ही नहीं।'

  • Jul 21, 2023 12:17 PM

    महिलाओं संग होने वाली मणिपुर घटना को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर किया गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी

    Priyanka Chopra: मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ हुई घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। ऐसे में आम इंसान से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी इस घटना पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में अब इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए खूब सारी खरी-खोटी सुनाई है।

    महिलाओं संग होने वाली मणिपुर घटना को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर किया गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी
  • Jul 21, 2023 12:16 PM

    रामायण को लेकर दंगल निर्देशक पर भड़के अन्नू कपूर!

    अन्नू कपूर बुरी तरह से गुस्सा हो गए थे। अन्नू कपूर ने कहा, "कौन हैं नितेश तिवारी? क्या हैं उनकी औकात? हिंदू धर्म का अपमान करना? फिल्म बना रहे हैं? जूते पड़ेंगे उसको। किसी भी धर्म का अपमान इस अस्थिर स्थिति के अंदर। ये वो समय नहीं हैं के आप समीक्षा करें। आपका समाज अभी उस स्तर पर नहीं पहुंचा है।'

  • Jul 21, 2023 11:38 AM

    पत्नी दीपिका को देखकर सबकुछ भूले रणवीर सिंह, रैंप वॉक बीच में ही छोड़कर किया ऐसा काम कि...

    28 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार ‘रॉकी और रानी’ इन दिनों प्रमोशंस का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करते नजर आए हैं। इस खास मौके पर जहां एक ओर रणवीर सिंह ने अपने अंदाज से दिल जीता, तो वहीं तलाक की अफवाहों के बीच दीपिका पादुकोण ने इवेंट में पहुंचकर पति को खूब सपोर्ट किया। रणवीर सिंह की लेडीलव दीपिका ने तो इवेंट पर चार चांद लगाए ही हैं, वहीं उनकी मां अंजू भवनानी भी बहू के साथ बैठकर काफी गपशप करती नजर आईं हैं।

  • Jul 21, 2023 10:38 AM

    हाथ में बोर्ड लेकर मणिपुर के लिए बाहर आ गईं उर्फी जावेद, वीडियो वायरल

    मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को देखकर लोगों के दिल तड़प उठे हैं और लगातार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के बात हो रही है। सितारे भी मणिपुर में हुए इस कृत्य पर बात कर रहे हैं और एक बार फिर से उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मणिपुर के लिए आवाज उठाती नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने इस दौरान सिर्फ पोस्ट नहीं किया बल्कि बोर्ड लेकर बाहर आ गईँ। इस बोर्ड में उर्फी जावेद ने हैशटैग कुकी और हैशटैग मणिपुर लिखा हुआ था। दरअसल जिन दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था वो मणिपुर के अल्पसंख्यक कुकी समाज से हैं।

  • Jul 21, 2023 10:36 AM

    करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 में शनाया कपूर करेंगी एंट्री

    करण जौहर अपनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की तैयारियां कर चुके हैं, वह फिल्म की तीसरी किस्त को ओटीटी पर रिलीज करेंगे। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार करण जौहर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 में बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लीड रोल में लेंगे, शनाया अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से पहले ही खबरों में हैं।

  • Jul 21, 2023 9:45 AM

    केनेथ ब्रानघ की अगली फिल्म 'ए हॉन्टिंग इन वेनिस' का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज

    ऑस्कर विजेता डायरेक्टर केनेथ ब्रानघ की अगली फिल्म 'ए हॉन्टिंग इन वेनिस' का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक हॉन्टेड फिल्म में है, जिसमें खूब सारा सस्पेंस और थ्रिलर है। यह फिल्म 20th सेंचुरी स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। यह इसी साल 15 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Jul 21, 2023 9:41 AM

    मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में नोरा और जान्हवी ने लूट ली सारी लाइमलाइट

    फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कल रात मुंबई में एक फैशन शो होस्ट किया, जिसमें अपना शानदार ब्राइडल कलेक्शन पेश किया। मनीष मल्होत्रा के इस इवेंट में बॉलीवुज सितारों से लेकर अंबानी परिवार तर सभी शामिल हुए। रैंप पर उतरी ‘रॉकी और रानी’ की जोड़ी को देख सभी ने जमकर सीटियां बजाईं, तो वहीं नोरा फतेही से लेकर जान्हवी कपूर तक के ग्लैमरस लुक ने सभी को अपना दीवाना बना दिया और सारी महफिल खुद के नाम कर ली।

  • Jul 21, 2023 8:57 AM

    सामने आया प्रभास स्टारर "प्रोजेक्ट के" का शानदार टीजर, कलाकारों की दिखी दमदार झलक

    Prabhas Film 'Project K': सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के साल की सबसे ज्यादा चर्चित और सुर्खियां बटोरने वाली फिल्मों में से एक है। लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और मच अवेटेड फिल्म "प्रोजेक्ट के" का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर रिलीज होने के कुछ वक्त बाद ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X