Bollywood Highlights- अक्षय कुमार सफाई करने पर इसलिए हुए ट्रोल, यूजर पर भड़कीं कंगना रनौत

bollywood live updates

Bollywood Highlights- पीएम मोदी के कहने पर गांधी जयंती से ठीक एक दिन पहले पूरे देश से तस्वीरें आईं कि लोग सफाई कर रहे हैं। श्रमदान के इस काम में लोगों ने हिस्सा लिया और इस लिस्ट में अक्षय कुमार भी शामिल हैं।

हालांकि अक्षय कुमार को झाड़ू लगाना कुछ भारी पड़ गया क्योंकि लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैँ। लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार भारत में नहीं बल्कि विदेश में किसी बीच को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है चाटुकरिता के चक्कर में विदेश में झाड़ू लगाने लगे। इस तरह के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं और स्टार को ट्रोल कर रहे हैं।

हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हुई है। इस वक्त अभिनेत्री का चूड़ा लुक वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। लोगों का कहना है कि परिणीति चोपड़ा कई ऐसी तस्वीरें हैं जो कि अभी सामने नहीं आई हैँ। इस तस्वीर में परी ने अपने हाथों में लंबे लंबे चूड़े पहने हुए हैँ। दोनों ने पिछले सप्ताह उदयपुर में काफी धूम धाम से शाद की थी।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड खबरों को लिए आप जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 2, 2023 9:17 PM

    ज्वालामुखी के कीचड़ में जाकर नहाए विद्युत जामवाल

    अपने एक्टिंग करियर के अलावा, विद्युत जामवाल स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए काफी समर्पित हैं, यह प्रतिबद्धता उनके सोशल मीडिया अपडेट के माध्यम से स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होती है। अपनी आगामी फिल्म क्रैक की शूटिंग के व्यस्त कार्यक्रम के बीच, विद्युत जामवाल ने वोल्कैनिक मड बाथ का आनंद लिया।

  • Oct 2, 2023 6:59 PM

    Aishwarya Sharma के पति ने Rohit Shetty के साथ कर दी भयंकर बदतमीजी, बीच में छोड़ दिया शो

    Khatron Ke Khiladi Update: खतरों के खिलाड़ी 13 (KKK 13) के निर्माताओं ने शो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शो का एक प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में रियलिटी शो के होस्ट रोहित शेट्टी और प्रतियोगी ऐश्वर्या शर्मा के पति और अभिनेता नील भट्ट के बीच बहस होती हुई दिखाई दे रही है।

    Aishwarya Sharma के पति ने Rohit Shetty के साथ कर दी भयंकर बदतमीजी, बीच में छोड़ दिया शो
  • Oct 2, 2023 6:16 PM

    फैंस को सताई सलमान खान के सेहत की चिंता

    टाइगर के रूप में सलमान की वापसी की खुशी के बावजूद, फैंस बॉलीवुड सुपरस्टार की भलाई के बारे में चिंतित हो गए हैं। इस वीकेंड में, एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, जिसमें सलमान को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया, जिसे देखने के बाद उनके फैंस के बीच उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता बढ़ गई।

  • Oct 2, 2023 5:04 PM

    अक्षय कुमार ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान

    आज गांधी जयंती के अवसर पर अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी रिलीज 'स्काई फोर्स' की घोषणा की। संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म वीर पहाड़िया की बॉलीवुड डेब्यू भी होगी। अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने हिंदी में लिखा, "आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है - जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान।" स्काई फोर्स: भारत की पहली और सबसे घातक हवाई हमले की अविश्वसनीय कहानी की घोषणा करने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं है। कृपया इसे प्यार दें। जय हिंद, जय भारत।

  • Oct 2, 2023 3:35 PM

    Viral Video:पेरिस फैशन वीक के दौरान ऐसी जैक्सन हुई oops moment का शिकार

    Amy Jackson Viral video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं, जो कि खबरों का विषय बन जाते हैं। कभी कभी कुछ सेलेब्स के ऐसे भी वीडियो सामने आ जाते हैं जिसकी वजह से सेलेब्स जमकर ट्रोल भी होते हैं। हाल ही में ऐसी ही एक ऊप्स मोमेंट का वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन का इंटरनेटर पर तेजी से खबरों का विषय बन गया है, जिस पर यूर्जस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

  • Oct 2, 2023 2:39 PM

    पर्सनल लाइफ को लेकर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड Saba Azad का छलका दर्द, बताई अपनी आपबीती!

    ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह चार साल की उम्र से स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं लेकिन उन्हें अब तक वो क्रेडिट नहीं मिला जिसकी वह हकदार हैं। सबा को इस बात का भी मलाल है कि उनकी पर्सनल लाइफ शायद उनके काम को पूरी तरह से कही न कही घेर लेती है। सबा आजाद ने कहा,- 'बेशक ऐसा है क्योंकि लोगों के दिमाग में ये बातें घर कर चुकी हैं। मेरी पर्सनल लाइफ के कारण मुझे कई लोगों के सामने एक्सपोज किया गया है। लोग मुझे मेरी पर्सनल लाइफ के कारण जज करते हैं, मेरे बारे में धारणा बनाते हैं। अगर मैं ये सोचकर चिंता करने लग जाऊंगी कि कोई मेरे बारे में क्या सोच रहा है तो मैं ये काम कैसे करुंगी जो मैं कर रही हूं। जो लोग मुझे देखकर कुछ भी कह रहे हैं वो तो मेरे बारे में कुछ भी कहते ही रहेंगे।'

  • Oct 2, 2023 2:14 PM

    PFW 2023: एक ही रैंप पर उतरी ऐश्वर्या और नव्या, मामी ऐश को फेल कर गई छा गई श्वेता बच्चन की बेटी

    नव्या नवेली नंदा ने इस साल पेरिस फैशन वीक में डेब्यू किया। श्वेता बच्चन ने अपनी मां जया बच्चन के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जया आगे बैठकर नव्या को चीयर्स करती हुई दिखाई दे रही हैं। नव्या पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर चलती हुई दिखाई दीं। नव्या ने फैशन इवेंट में कॉस्मेटिक ब्रांड लोरियल पेरिस के लिए रनवे पर वॉक किया। श्वेता ने नव्या पर चलने के दौरान का एक वीडियो साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लिटिल मिस लोरियल'। वहीं एक दूसरे पोस्ट में अपनी पेरिस की कई तस्वीरों को साझा किया। उन्होंने कैप्शन में बताया कि जब नव्या शो की तैयारियों में व्यस्त थीं, तब वह और जया बच्चन पेरिस में मजे से घूम रहे थे।

  • Oct 2, 2023 1:23 PM

    Paris Fashion Week 2023 में ऐश्वर्या राय को रैंप पर देख लोगों ने पीटा माथा! आंख मारते और Kiss करते देख बोले- ब्यूटी बनी बीस्ट

    Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों पेरिस फैशन वीक में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखरने के लिए गई हुई हैं लेकिन इस बार वो अपने मंसूबो में कामयाब होती दिखाई नहीं दे रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन का रैंप लुक सामने आ गया जिसे सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ऐश्वर्या राय गोल्डन आउटफिट्स में बला सी खूबसूरत बनकर रैंप पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरने के लिए उतरीं और इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

  • Oct 2, 2023 12:41 PM

    अर्चना गौतम की आपबीती- ऑन रोड रेप से कम नहीं था, पापा के सामने मेरे साथ..

    अर्चना गौतम 29 सितंबर को दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में पहुंची थीं। अर्चना ने बताया कि मारपीट और अभद्रता के दौरान वो सड़क पर एक तरफ पार्क किये गये कारों की तरफ दौड़ रही थी ताकि वो इन कारों के पीछे छिप सकें। उन्होंने कहा कि बदसलूकी करने वालों ने उनके बाल खींचे थे और यह किसी ऑन-रोड रेप से कम नहीं था।

  • Oct 2, 2023 12:10 PM

    Kulhad Pizza Couple ने बीच सड़क पर किया ऐसा रोमांस

    सुसाइड की तमाम खबरों के बीच सहज और गुरप्रीत का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में दोनों को बीच सड़क पर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है क्योंकि इस वक्त को गुरप्रीत सामने भी नहीं आ रही हैं।

    Kulhad Pizza Couple ने बीच सड़क पर किया ऐसा रोमांस
  • Oct 2, 2023 11:18 AM

    राघव चड्ढा परिणीति चोपड़ा ने खेला क्रिकेट

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी से पहले एक क्रिकेट मैच हुआ था। इस मैच में दोनों तरफ के लोग शामिल हुए थे और एक क्रिकेट मैच हुआ था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आप इसमें दोनों को मस्ती करते हुए देख सकते हैं।

  • Oct 2, 2023 10:57 AM

    तेजस का टीजर और रिलीज डेट आई सामने

    कंगना रनौत की फिल्म तेजस का टीज़र नई रिलीज़ डेट के साथ जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में रानौत एक भारतीय वायु सेना के पायलट का किरदार निभा रही हैं। शुरुआत में 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब तेजस की रिलीज डेट एक हफ्ते आगे बढ़ा दी गई है और यह 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Oct 2, 2023 10:23 AM

    सीमा हैदर को खींचकर ले गई पुलिस?

    एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि सीमा हैदर को पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और लेकर जा रही है। दरअसल ये वीडियो पूरी तरह से फेक है। इस वीडियो में नजर आ रही महिला सीमा हैदर नहीं बल्कि कोई और है। जो तस्वीर थाने आ रही है उसमें भी साफ नजर आ रहा है कि सीमा हैदर की तस्वीर एडिट करके चेहरा फिट किया गया है।

    सीमा हैदर को खींचकर ले गई पुलिस?
  • Oct 2, 2023 9:45 AM

    अक्षय कुमार ने नई फिल्म SKY FORCE का ऐलान

    अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म स्काई फोर्स का ऐलान करते हुए लिखा है, आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है - जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान। स्काईफोर्स की अविश्वसनीय कहानी की घोषणा करने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं है: भारत की पहली और सबसे घातक हवाई हमले की हमारी अनकही कहानी।

  • Oct 2, 2023 9:04 AM

    Oops Moment- मस्ती करते हुए भूमि पेडनेकर को ऐसी जगह लगा धक्का

    भूमि पेडनेकर कैमरे के सामने ही उप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। भूमि ने इस दौरान सिर्फ ब्रालेट पहनी हुई थी और मस्ती करते वक्त शहनाज गिल की बॉडी उनकी ब्रालेट से टकरा गई थी। इसके बाद भूमि को हाथ लगातार छिपाते देखा जा सकता है। हालांकि वो शर्मिंदा हो गईँ थीं लेकिन उन्होने किसी तरह से इसको जाहिर नहीं होने दिया था। लोगों के कमेंट्स इसके बाद सामने आ रहे हैं।

    Oops Moment- मस्ती करते हुए भूमि पेडनेकर को ऐसी जगह लगा धक्का
  • Oct 2, 2023 8:14 AM

    'रईस' एक्ट्रेस माहिर खान ने किया निकाह

    शाहरुख खान की रईस एक्ट्रेस माहिरा खान के फैंस के लिए आज बड़ा दिन है क्योंकि अभिनेत्री की दुल्हन बनी तस्वीरें सामने आ गई हैँ। जी हां, पाकिस्तानी अदाकारा ने शादी कर ली है। उन्होने बिजनेसमैन सलीम करीम को अपना हमसफर बनाया है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आकर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं और लोगों के कमेंट्स इस पर सामने आ रहे हैँ।

    'रईस' एक्ट्रेस माहिर खान ने किया निकाह
  • Oct 2, 2023 7:09 AM

    परिणीति चोपड़ा का चूड़ा लुक

    राघव चड्ढा की दुल्हनिया बनकर इस वक्त परिणीति चोपड़ा ने लाइफ की नई इनिंग की शुरुआत कर दी है। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने उनका चूड़ा लुक साझा किया है। ये अनसीन तस्वीर सामने आकर वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X