Bollywood Highlightss: आदिल और राखी की लड़ाई जारी, गदर 2 की पठान से कड़ी टक्कर

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत में राखी सावंत और उनके पति आदिल खान की लड़ाई जारी है। हाल ही में जब लंबे समय बाद आदिल खान जेल से बाहर आए तो उन्होंने राखी सावंत पर इल्जाम लगाई इसके बाद राखी सावंत ने भी उन पर कई सारी बातों को लेकर इल्जाम लगाए और प्रेस कॉन्प्रेंस में अपनी बात रखी। दोनों की लड़ाई धीरे-धीरे एक बड़ा मुद्दा बन गई है और हर तरफ इसको लेकर ही चर्चा हो रही है।

वहीं दूसरी तरफ फिल्म गदर 2 की पठान से कड़ी टक्कर चल रही है। हिंदी सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है जब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक ही साल में दो फिल्में 400 करोड़ रुपये की कमाई के पार निकल गईं। जी हां, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' के बाद अब अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' की भी इस एक्सक्लूसिव क्लब में एंट्री हो गई है। अब देखना होगा कि गदर 2 शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ती है या नहीं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प, महत्वपूर्ण और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Aug 23, 2023 7:37 PM

    चंद्रयान 3 के चांद पर उतरते ही दौड़ पड़ी खुशी की लहर, टीवी एक्टर्स ने लगाया बधाइयों का तांता

    आज शाम 6:04 बजे भारत ने इतिहास रच दिया जब विक्रम लैंडर मॉड्यूल की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई। इस उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए, लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी, दिशा परमार, एली गोनी और अन्य ने अपना उत्साह साझा किया।

    चंद्रयान 3 के चांद पर उतरते ही दौड़ पड़ी खुशी की लहर, टीवी एक्टर्स ने लगाया बधाइयों का तांता
  • Aug 23, 2023 6:21 PM

    सायरा बानो ने अपने जन्मदिन पर लिखा नोट, फैंंस को बताया दिलीप कुमार ने उन्‍हें कैसे किया प्रपोज

    दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने अपने जन्मदिन पर पति दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर किया। अभिनेत्री ने दिल छू लेने वाली यादों के बारे में अपने फैंस को बताया। इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्‍ट करते हुए अभिनेत्री ने एक लंबा नोट भी लिखा। अभिनेत्री ने अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा, ''जहां तक मुझे याद है मेरे जन्मदिन मेरे लिए बहुत 'खास' रहे हैं। मेरी मां नसीम बानो जी मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए हमेशा मौजूद रहती थी, चाहे वह मुंबई हों या लंदन।

  • Aug 23, 2023 5:27 PM

    खाना.. पेट्रोल.. गाड़ी.. जूता-चप्पल सब मंगती थी राखी, सहेली ने प्रॉस्टिट्यूशन को लेकर भी किया खुलासा

    बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी के जेल से बाहर आते ही राखी सावंत का बुरा वक्त सा शुरू हो गया है। जहां आदिल ने बाहर आते ही अपनी ओर से राखी को पूरी तरह से बेनकाब करने की कोशिश की तो वहीं दूसरी ओर उनकी सबसे करीबी सहेली राजश्री जो परछाई की तरह राखी के साथ दिखाई देती थी उन्होंने भी राखी से दुश्मनी मोल ले ली है। राखी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए राजश्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी के खिलाफ एफआईआर करने के बाद अब राखी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है। इस पीसी मे राजश्री ने राखी के खिलाफ खूब जहर उगला है। राजश्री ने राखी पर ना सिर्फ पैसे लेने बल्कि खाना, पेट्रोल, गाड़ी, जूता-चप्पल तक लेने के आरोप लगाए हैं।

  • Aug 23, 2023 4:42 PM

    शिल्पा शेट्टी की मजेदार मनोरंजक फिल्म 'सुखी' 22 सितंबर को होगी रिलीज

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'सुखी' 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक सोनल जोशी हैं। 'सुखी' 38 वर्षीय पंजाबी गृहिणी सुखप्रीत 'सुखी' कालरा और उसके दोस्तों की कहानी है, जो 20 साल बाद अपने स्कूल रियूनियन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाते हैं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, "ये कहानी है मेरी, आपकी, हम सबकी। मिलिए आपकी ही जैसी, सुखप्रीत कालरा यानी की सुखी से और आइए मेरी दुनिया में, 22 सितंबर सिर्फ सिनेमाघरों में।''

  • Aug 23, 2023 4:23 PM

    राखी सावंत का बुरा वक्त जारी, अब बेस्ट फ्रेंड ने कर दिया पुलिस केस?

    राखी सावंत का वक्त खराब है और ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एक और बुरी खबर उनके लिए सामने आई है। राखी सावंत की बेस्ट फ्रेंड राजश्री ने उनके ऊपर पुलिस केस कर दिया है और इस खबर के बाद लोग हैरान हो गए हैं। बता दें कि आदिल खान के साथ चल रहे इस मामले के बीच राखी सावंत पर केस काफी चौकाने वाला है। वायरल भयनी ने एक पोस्ट में राखी सावंत के साथ राजश्री की तस्वीर साझा की है और लिखा है, ''राखीसावंत की बेस्टी राजश्री ने राखी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

  • Aug 23, 2023 3:45 PM

    'गदर 2' की सफलता को देख इमोशनल हुए सनी देओल, वीडियो शेयर कर फैंस को दिया धन्यवाद

    बॉलीवुड स्टार सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म 'गदर 2' अब 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया के लिए अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए एक्टर इमोशनल हो गए। सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में, फिल्म में तारा सिंह की भूमिका निभाने वाले सनी ने कहा, ''सबसे पहले और सबसे जरुरी बात यह है कि आप सभी को फिल्म इतनी पसंद आई। मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप लोगों को 'गदर 2' इतनी पसंद आएगी... आप सभी की वजह से हमने 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है और हम आगे बढ़ेंगे।''

  • Aug 23, 2023 3:15 PM

    करण जौहर से पहली बार डरी कंगना रनौत बोलीं- मुझे डर लग रहा है क्योंकि करण जौहर फिर से...

    करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह 'इमरजेंसी' देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। करण जौहर की इस एक्साइटमेंट पर रिएक्ट करते हुए कंगना रनौत ने एक्स पर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, ''पिछली बार जब उन्होंने कहा था कि वह मणिकर्णिका देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो रिलीजिंग वीकेंड पर मेरी लाइफ का सबसे खराब रहा था... फिल्म में काम करने वाले लगभग सभी मुख्य कलाकारों को मुझ पर कीचड़ उछालने और फिल्म में तोड़फोड़ करने के लिए भुगतान किया गया था और अचानक मेरे जीवन का सबसे सफल वीकेंड मेरे लिए एक बुरे सपने में बदल गया... हा हा मुझे अब बहुत डर लग रहा है... क्योंकि वह फिर से एक्साइटेड है।''

  • Aug 23, 2023 2:18 PM

    'केबीसी 15': बिग बी ने चंद्रयान-3 और लैंडर विक्रम की 'चंदा मामा' से मुलाकात पर लिखी शानदार लाइनें

    क्विज बेस्ट रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान, बिग बी ने कुणाल सिंह डोडिया का स्वागत किया और शो शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने चंद्रयान -3 के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। एपिसोड में बिग बी ने कहा, "कल शाम को जब चांद निकलेगा ना, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान-3, अपने मामा के घर, यानि के चंदा मामा के घर पहुंचेगा।'' " कल हमारे बचपन की कहानियों का चांद, प्रेमिका के चेहरे का चांद, व्रत और त्योहारों का चांद अपने देश की पहुंच में होगा।" बिग बी ने कहा, "ये उपलब्धि है देश के हर नागरिक के लिए एक संदेश है कि देश ने करवट ले ली है। अब हमको भी कुछ करना है।"

  • Aug 23, 2023 2:04 PM

    राखी सावंत के आरोप से मचा बवाल!

    राखी सावंत ने हाल ही में आरोप लगाया है कि आदिल खान ने पहले उनके न्यूड वीडियो शूट किए और बाद में 47 लाख के बेंच दिए। जी हां, राखी सावंत का कहना है कि शादी के बाद हनीमून के दौरान आदिल ने उनके न्यूड वीडियोड शूट किए थे।

  • Aug 23, 2023 1:21 PM

    करण जौहर से पहली बार डरी कंगना रनौत, बोलीं..

    कंगना ने लिखा, ''पिछली बार जब उन्होंने कहा था कि वह मणिकर्णिका देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो रिलीजिंग वीकेंड पर मेरी लाइफ का सबसे खराब रहा था... फिल्म में काम करने वाले लगभग सभी मुख्य कलाकारों को मुझ पर कीचड़ उछालने और फिल्म में तोड़फोड़ करने के लिए भुगतान किया गया था और अचानक मेरे जीवन का सबसे सफल वीकेंड मेरे लिए एक बुरे सपने में बदल गया... हा हा मुझे अब बहुत डर लग रहा है... क्योंकि वह फिर से एक्साइटेड है।''

  • Aug 23, 2023 1:04 PM

    अक्षय कुमार और रवीना टंडन 19 सालों के बाद फिर आएंगे साथ

    19 साल बाद अक्षय और रवीना को लेकर खबरें हैं कि दोनों सितारे एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। लगभग दो दशकों के बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो चर्चित कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'वेलकम' की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के लिए दोनों को अप्रोच किया गया है।

  • Aug 23, 2023 12:39 PM

    सनी देओल की 'गदर 2' देखने थियेटर पहुंची डिंपल कपाड़िया

    गदर 2 का क्रेज जहां आम ऑडियंस के बीच छाया हुआ है, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी फिल्म देखकर सनी देओल की तारीफ करते नहीं थक रहे। हाल ही में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया को भी मुंबई में एक मॉल से निकलते स्पॉट किया गया, जहां से वो गदर 2 देखकर निकल रही थीं।

  • Aug 23, 2023 12:11 PM

    सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजी राखी

    सीमा हैदर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित कई नेताओं को 'राखियां' भेजी हैं। हालांकि इन राखियों को लेकर नेताओं की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

    सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजी राखी
  • Aug 23, 2023 11:40 AM

    टीवी एक्ट्रेस Sumbul Touqeer khan ने खरीदी शानदार कार

    22 अगस्त 2023 को सुंबुल तौकीर एक शानदार न्यू फोर व्हीलर 'Maruti Ertiga' की मालकिन बनीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं और अपने फैंस के साथ इस खुशी को साझा की। तस्वीरों में सुंबुल को अपनी नए वाहन के पास खड़े होकर खुशी से पोज देते हुए देखा जा सकता है। कार की कीमत की बात करें तो ये कार 13.8 लाख की है।

  • Aug 23, 2023 10:50 AM

    Ananya Pandey ने बताई अपने फ्यूचर हसबैंड की क्वालिटीज

    अनन्या ने फ्यूचर हसबैंड की क्वालिटीज के बारे में भी बात की और कहा, - "मेरे पार्टनर को मेरे पिता की तरह दयालु, प्यार करने वाला और मजाकिया होना चाहिए। मेरे लिए यही क्वालिटीज सबसे बेस्ट हैं। मेरे पिता मेरे लिए सबसे अच्छे इंसान हैं, ऐसे में मेरे पार्टनर को भी बिल्कुल उन्हीं के जैसा बनना होगा।"

  • Aug 23, 2023 10:11 AM

    67 की उम्र में रणबीर कपूर के अंकल ने पूरा किया ग्रैजुएशन

    खबर आ रही है कि 67 साल की उम्र में कपूर परिवार के एक शख्स ने ग्रैजुएशन पूरा किया है। हम बात कर रहे हैं दिवंगत सुपरस्टार शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर की। रिश्ते में रणबीर कपूर के चाचा आदित्य ने 67 की उम्र में ये कारनामा किया है। आदित्य ने खुलासा किया कि उन्होंने 60 के दशक की शुरुआत में अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की और आखिरकार हाल ही में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

  • Aug 23, 2023 8:44 AM

    आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' ने रिलीज से पहले बेचे इतने टिकट

    आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने 25 अगस्त को रिलीज होगी। ट्रेलर के पॉजिटिव फीडबैक का असर एडवांस बुकिंग पर देखने को मिल रहा है। फिल्म का प्रमोशन स्ट्रेटिजी के साथ किया जा रहा है. जिसका फायदा एडवांस बुकिंग पर हो रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ड्रीम गर्ल 2 ने 22 अगस्त तक बुकिंग कर ली थी। ड्रीम गर्ल 2 ने टॉप 3 नेशनल चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 14 हजार टिकट बेच दिए है। ये कलेक्शन अभी फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले का है। रिपोर्टस की माने तो रिलीज के दिन तक ये फिल्म 60 हजार टिकट बेच देगी। एडवांस बुकिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ड्रीम गर्ल 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन करीब 9 करोड़ होगा, ये नंबर ड्रीम गर्ल की तुलना में कम हैं।

    आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' ने रिलीज से पहले बेचे इतने टिकट
  • Aug 23, 2023 8:35 AM

    कट्टा और कानून का शुरू होगा दूसरा पड़ाव, रिलीज हुआ 'खाकी 2' का प्रोमो

    मशहूर फिल्ममेकर नीरज पांडे की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज खाकी को हर किसी ने काफी पसंद किया है। अब फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को दोगुना करने के लिए इस सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को मेकर्स की ओर खाकी के सीजन 2 का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X