Bollywood Highlights- हॉलीवुड स्टार के साथ आराध्या बच्चन की सेल्फी, रामायण को लेकर आई बड़ी खबर

bollywood live updates

Bollywood Highlights- नए दिन की शुरुआत के साथ फिल्मीबीट फिर से ताजी खबरों के साथ उपस्थित है। पूरे दिन आपको बॉलीवुड से जुड़ी हर खबर से इस पेज द्वारा रूबरू करवाया जाएगा।

ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में पैरिस फैशन वीक पर पहुंची थीं लेकिन वो अपनी फिटनेस को लेकर खबरों का हिस्सा रही हैं। इस वक्त एक सेल्फी धड़ल्ले से वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ आराध्या नजर आ रही है।

हालांकि आराध्या अकेली नहीं बल्कि हॉलीवुड स्टार केंडल जेनर के साथ मां बेटी पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने सामने आकर धमाका कर दिया है और लोग इसको पसंद कर रहे हैँ। कहा जा रहा है कि आराध्या केंडल की फैन हैं और इसी वजह से ऐश ने उनकी मुलाकात करवाई है। इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि तीनों काफी प्यारे लग रहे हैं।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश-स्टारर रामायण को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है और पता चला है कि फिल्म साल 2024 की शुरुआत में फ्लोर पर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है।

नितेश तिवारी की इस फिल्म में केजीएफ स्टार यश दस सिर वाले राजा, रावण होंगे और ये अपने आप में एक तगड़ा धमाका होगा। हालांकि फिल्म को लेकर यश ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड अपडेट्स के लिए आप जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Oct 4, 2023 8:20 PM

    दो किश्तों में दिखाई जाएगी जूनियर NTR और जाह्नवी कूपर की फिल्म देवरा

    निर्देशक कोराताला शिवा ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म दो अलग-अलग किस्तों में पेश की जाएगी। देवरा नाम की यह फिल्म एक व्यापक बजट का दावा करती है और इसमें बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही जान्हवी कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं। शिवा ने पुष्टि की है, देवारा का पहला भाग 5 अप्रैल, 2024 को रिलीज़ होने वाला है।

  • Oct 4, 2023 7:22 PM

    करीना कपूर ने अपनी ननद को किया बर्थडे विश

    सोहा अली खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए, करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर कई खुश तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “मेरी फस फ्री, वास्तविक, मजाकिया और भरोसेमंद ननद को जन्मदिंन की शुभकामनाएं… आपको ढेर सारा प्यार… सभी वेज शुगरफ्री चॉकलेट केक आज आपके फ्रिज में हैं…।”

  • Oct 4, 2023 5:29 PM

    ऋतिक रोशन के साथ फिल्म की शूटिंग करने निकलीं दीपिका पादुकोण

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इटली में अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और अन्य लोगों के साथ उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तस्वीर में रितिक रोशन सेल्फी लेते दिख रहे हैं जबकि बाकी लोग पोज दे रहे हैं।

  • Oct 4, 2023 4:58 PM

    लकी अली ने भू-माफिया के बारे में बताया संपत्ति विवाद में उन्हें मारने की कोशिश की थी

    पॉपुलर सिंगर लकी अली बड़े जमीन विवाद से गुजर रहे हैं। हाल ही में, गायक एक्स के पास गया और उन बिल्डरों के नाम का खुलासा किया जिन्होंने उसे मारने की कोशिश की थी। लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक वकील ने दावा किया कि 1969 में, अभिनेता महमूद ने 400 एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसमें से लगभग 220 एकड़ जमीन विभिन्न जटिलताओं के कारण खो गई थी। वकील ने आगे कहा, "लोगों ने श्री महमूद अली के खराब स्वास्थ्य का फायदा उठाना शुरू कर दिया। उस मनगढ़ंत जीपीए के कारण, जब भाई यहां नहीं रहते थे तो इन लोगों ने बाएं और दाएं लेनदेन करना शुरू कर दिया।"

  • Oct 4, 2023 3:48 PM

    रणबीर कपूर को ED का समन, 6 अक्टूबर को होगी पूछताछ

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को ED ने समन भेजा है। ऑनलाइन गेमिंग के मामले में रणबीर कपूर को ED की ओर से समन भेजा गया है। 6 अक्टूबर को रणबीर कपूर से पूछताछ की जाएगी।

  • Oct 4, 2023 2:26 PM

    मलाइका अरोड़ा ने फिर चली Hips निकली चाल, ट्रोल हुई एक्ट्रेस

    Malaika Arora Walk Video: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की डकवॉक फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी काफी मशहूर हो चुकी है। कॉमेडियन भारती सिंह से लेकर होस्ट मनीष पॉल तक मलाइका की वॉक पर उनके सामने ही चुटकी लेते दिखाई दे चुकी हैं। लेकिन मलाइका इसे ट्रोल के बजाय कॉम्प्लिमेंट के तौर पर लेती हैं। ऐसे में मलाइका अपने फैंस का मनोरंजन करने और अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए इस चाल को अपनी सिग्नेचर वॉक बनाती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में मलाइका का एक इवेंट में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान हसीना के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Oct 4, 2023 1:00 PM

    रजनीकांत के तिरुवनंतपुरम पहुंचते ही 'थलाइवर.. थलाइवर' से गूंजा एयरपोर्ट

    सुपरस्टार रजनीकांत मंगलवार दोपहर तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों फैंस अराइवल लाउंज के बाहर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों के साथ रजनीकांत बाहर निकले, फैंस ने थलाइवर... थलाइवर चिल्लाना शुरू कर दिया। एक्टर ने हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए उनका अभिनंदन किया और इसके बाद वह कार में बैठकर चले गए। एयरपोर्ट की एक महिला कर्मचारी रजनीकांत को करीब से देखकर बेहद खुश हुई। उसने कहा, "हां, मैं वास्तव में उत्साहित और खुश हूं... मैं उन्हें बहुत करीब से देख सकी।"

  • Oct 4, 2023 12:10 PM

    राम चरण ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में अयप्पा दीक्षा की पूरी

    ग्लोबल स्टार राम चरण ने हाल ही में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में अयप्पा दीक्षा संपन्न की। 'अयप्पा दीक्षा' भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा मनाया जाने वाला व्रत है। इस अवधि के दौरान, राम चरण ने सख्त नियमों का पालन किया, जिसमें केवल काला कुर्ता और अयप्पा माला पहनना शामिल था। तस्वीरों में, राम चरण अपनी दीक्षा पोशाक पहने और नंगे पैर चलते हुए सिद्धिविनायक मंदिर की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिद्धिविनायक मंदिर भक्तों के दिलों में एक अद्वितीय स्थान रखता है, और राम चरण के लिए यह उनकी अयप्पा दीक्षा के समापन के लिए एक आदर्श स्थान है।

  • Oct 4, 2023 11:33 AM

    प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच अनुष्का शर्मा के गुप्त पोस्ट ने खड़े किए कई सवाल

    अनुष्का शर्मा ने एक गुप्त पोस्ट किया है जिसको पढ़कर आपका माथा ठनक जाएगा। अनुष्का शर्मा ने ये पोस्ट करते हुए किसपर निशाना साधा है वो क्लियर हो जाएगा। हालांकि लोग इसको प्रेगनेंसी वाली अफवाह से जोड़कर देख रहे हैं। अनुष्का ने लिखा था, "जब आप समझते हैं कि हर विजन पर्सनल हिस्ट्री से भरी है तो आप समझ जाएंगे कि सभी जजमेंट एक कंफेशन होता है।" इसके बाद लोगों के कमेंट्स भी लगातार सामने आ रहे हैं और सभी अपनी अपनी राय दे रहे हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

  • Oct 4, 2023 11:12 AM

    श्रीदेवी की फिल्म फ्लॉप होने पर तो नंगे पैर सिद्धि विनायक गई थीं मोना !

    निर्माता- निर्देशक बोनी कपूर ने कहा, "जब फिल्म फ्लॉप हुई थी, तब उनका सारा पैसा इस प्रोजेक्ट में डूब गया था। लेकिन इस बुरे वक्त में परिवार ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया था। उनकी पहली मोना कपूर उनकी भलाई के लिए सिद्धि विनायक मंदिर नंगे पांव गई थीं। उनके भाई अनिल कपूर और संजय कपूर ने उनका पूरा सपोर्ट किया था।"

  • Oct 4, 2023 10:24 AM

    Hania Aamir- पाकिस्तानी हसीना का ऐसा वीडियो CCTV कैमरे में हुआ कैद

    वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि हानिया आमिर कमरे से निकलती हैं और अचानक कुछ ऐसा होता है कि वो गिर जाती हैं। इस दौरान उनके कपड़े ऊपर की तरफ खिसक जाते हैं और उनकी टांगे नजर आने लगती हैँ। देखने पर ऐसा लगेगा जैसे कि वो फिसलकर गिरी हैं।

  • Oct 4, 2023 9:56 AM

    थलइवर 170 में अमिताभ बच्चन की एंट्री

    रजनीकांत की धमाकेदार आने वाली फिल्म थलइवर 170 को लेकर चर्चा है। खबरें थीं कि उनके साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। हालांक अब इसका आधिकारिक ऐलान हो चुका है। कई सालों के बाद दोनों सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं।

    थलइवर 170 में अमिताभ बच्चन की एंट्री
  • Oct 4, 2023 9:17 AM

    रामचरण पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

    साउथ के सुपरस्टार रामचरण इस वक्त मुंबई में हैँ। वो सिद्धिविनायक मंदिन दर्शन के लिए पहुंचे थे। आने वाले समय में वो कुछ धमाकेदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होंगे। रामचरण को हिंदी बेल्ट वाले क्षेत्रों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

  • Oct 4, 2023 8:20 AM

    'स्वदेस' एक्ट्रेस गायत्री जोशी का कार एक्सीडेंट

    फिल्म स्वदेश में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री गायत्री जोशी को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। पता चला है कि उनका कार एक्सीडेंट हो गया है और इस दौरान वो इटली में थीं। उनके सात उनके पति विकास ओबरॉय भी इस कार में मौजूद थे। इस खबर को लेकर इसलिए भी चर्चा है क्योंकि इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Oct 4, 2023 8:04 AM

    रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए भाई बहन

    सुहाना खान अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा का केंद्र रहती हैं। कुछ सालों में उनके अंदाज को लेकर जो बदलाव आया है वो चौकाने वाला है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ अबराम भी नजर आ रहे हैं।

    रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए भाई बहन

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X