Bollywood Highlight: मशहूर फिल्म मेकर का निधन, 'शहजादा' एक्टर ने रचाई शादी

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates 9 July 2023: नए सवेरे के साथ फिल्मी गलियारा दिलचस्प खबरों, गॉसिप और सेलेब्स के अपडेट्स के साथ गुलजार है। मनोरंजन की दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों से रू-ब-रू होने के लिए जुड़े रहे फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ।

फिल्म इंडस्ट्री के फैंस का दिन आज एक दुखद खबर के साथ शुरू होता है। दरअसल, मशहूर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन अचानी रवि यानि रविंद्रनाथ नायर का शनिवार को निधन हो गया. 90 साल की उम्र में उन्होंने अपने घर कोल्लम में आखिरी सांस ली। अंतिम संस्कार उनके होमटाउन में ही किया जाएगा। उनके परिवार में उनके बच्चे प्रताप नायर, प्रकाश नायर और प्रीता नायर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी ऊषा रानी का 2013 में निधन हो गया था।​वह एक प्रसिद्ध गायिका थीं।

वहीं 'शहजादा' और 'जर्सी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्माता अमन गिल शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रोड्यूसर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अमृत बरार से शादी कर ली है। कपल ने सिख रीति-रिवाजों के एक दूजे संग जीने-मरने की कसमें खाई हैं। शादी की तस्वीरें अमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

LIVE Feed
  • Jul 9, 2023 8:03 PM

    ईशा गुप्ता ने फिर ढाया कहर, तस्वीरें वायरल

    ईशा गुप्ता की हर झलक काफी अलग होती है और इस वक्त उन्होने फिर से तस्वीरें साझा करते हुए धमाका कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो इंस्टाग्राम पर कहर ढाने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं। इन तस्वीरों में वो कमाल की लग रहीं हैं।

  • Jul 9, 2023 7:34 PM

    कंगना रनौत ने क्यों दे डाली चेतावनी?

    कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''महत्वपूर्ण जानकारी- इस वक्त हिमाचल प्रदेश में सफर ना करें क्योंकि कुछ दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। आने वाले समय में भी काफी लैंड स्लाइडिंग देखने को मिल रही है क्योंकि बारिश से नदियां भी उफान पर हैं। कृपया इस बारिश के मौसम में हिमाचल प्रदेश आने से परहेज करें।''

  • Jul 9, 2023 6:34 PM

    रवीना टंडन के बेटी पर फिदा हुआ जमाना!

    इस वक्त उन्होने अपने गर्ल गैंग और ढेर सारे दोस्तों साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं इनमें वो काफी बोल्ड और हॉट लग रही हैं। राशा थडानी की ये तस्वीरें सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो गई हैं और उन्होने खुद इन तस्वीरों को पोस्ट किया था। राशा थडानी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में ब्लैक कलर के हार्ट इमोजी बनाए हैं।

    रवीना टंडन के बेटी पर फिदा हुआ जमाना!
  • Jul 9, 2023 5:41 PM

    बवाल का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

    भारत में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने दुबई में स्थित आलीशान क्वीन एलिजाबेथ 2 में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान अपनी आने वाली रोमांटिक फ़िल्म, 'बवाल' के ग्लोबल प्रीमियर की ओर पहला कदम बढ़ाते हुए, आज इस फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। इस कहानी को पूरी दुनिया के सामने पेश करने के लिए फ़िल्म के सभी कलाकार और निर्माता आज एमिरेट्स के बेहद लोकप्रिय राजधानी शहर में मौजूद थे।

  • Jul 9, 2023 5:03 PM

    फ्लॉप फिल्मों पर ईशान खट्टर ने तोड़ी चुप्पी

    उन्होंने कहा कि वह यह दावा भी नहीं करेंगे कि उनके फिल्मों के चयन ने उन्हें एक अभिनेता के रूप में बेहतर बनाया है, क्योंकि यह दर्शक तय करते हैं। ईशान का कहना है कि उन्हें हर बार वहीं से शुरू करना होगा, जहां उन्होंने छोड़ा था और हर बार सुधार के साथ आगे बढ़ना होगा।

  • Jul 9, 2023 4:14 PM

    दिशा पाटनी ने फिर दिखाया सेक्सी लुक

    दिशा पाटनी की झलक का आलम ही अलग होता है और एक चीज तय होती है कि वो काफी बोल्ड लुक के साथ नजर आती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बता दें कि दिशा पाटनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने सेक्सी लुक से लोगों को हैरान करती दिख रहीं हैं।

    दिशा पाटनी ने फिर दिखाया सेक्सी लुक
  • Jul 9, 2023 3:10 PM

    इटली में इस हालत में स्पॉट हुई रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर की एक तस्वीर सीधे इटली से वायरल हो रही है और इसमें वो मस्ती करते हुए पानी में नजर आ रहे हैं। उनके आस पास कुछ लड़कियां भी देखी जा सकती हैं। हालांकि रणबीर कपूर की इस तस्वीर को देखकर लोग पूछ रहे हैं कि आलिया भटट् कहां है?

  • Jul 9, 2023 2:29 PM

    फिल्म सिटी में सांप ने दिए 150 अंडे

    जैसे ही वीडियो सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। खबर है कि सांप फिल्मसिटी से पकड़ा गया है और इसके साथ करीब 150 अंडे मिले हैं। खबरों के मुताबिक सांप और उसके अंडे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और दोनों को अलग स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया जाएगा।

    फिल्म सिटी में सांप ने दिए 150 अंडे
  • Jul 9, 2023 1:27 PM

    ओह माय गॉड 2 की टीजर इस दिन होगा रिलीज

    अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज होने वाला है और इसके लिए 11 जुलाई की तारीफ निर्धारित की गई है। अक्षय कुमार ने अपने फर्स्ट लुक से साथ इसका ऐलान किया है।

  • Jul 9, 2023 12:54 PM

    Thai Couple Kiss- इतने घंटों तक लगातार किस करता रहा ये कपल

    ऐसा हुआ है और एक कपल ने इतनी घंटों तक लगातार किस किया है कि ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। जी हां, ये एक थाई कपल के द्वारा किया गया है और इस कपल ने 20 या 40 नहीं बल्कि पूरे 58 घंटे और 35 मिनट तक किस किया है।

  • Jul 9, 2023 11:47 AM

    Bigg Boss OTT 2 होस्ट करते हुए Salman Khan के हाथ में थी सिगरेट? इस फोटो के वायरल होने पर मचा बवाल

    बिग बॉस ओटीटी 2 वीकेंड का वार के शनिवार एपिसोड में सलमान खान एक बार फिर से कंटेस्टेंट से बात करने के लिए पहुंचे थे। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ब्लू फेडेड शर्ट के साथ ब्लैक पैंट कैरी किए हुए दिखाई दिए। सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट्स की क्लास ले ही रहे थे कि उसी दौरान की उनकी एक फोटो इंटरनेट पर वायरल होने लगी है। वायरल फोटो में सलमान खान के हाथ में सफेद सिगरेटनुमा चीज दिखाई दे रही है। इस फोटो के वायरल होने पर इंटरनेट यूजर्स ने सलमान खान को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

  • Jul 9, 2023 11:15 AM

    अमीषा पटेल से चिढ़ीं उर्फी जावेद, बोलीं- 25 सालों से काम नहीं मिल रहा तो...

    उर्फी जावेद ने 'गदर 2' एक्ट्रेस अमीषा पटेल को आड़े हाथों लिया है। उर्फी जावेद ने अमीषा पटेल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर ताना मारा, साथ ही काम न मिलने का भी तंज कसा। अमीषा पटेल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने समलैंगिकता पर ऐसी बात कह दी जिसने उर्फी जावेद का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा दिया। अमीषा पटेल के इस बयान पर उर्फी जावेद ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'गदर 2' एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "असल में गे और लेस्बियन है क्या? अपने बच्चों को इससे दूर रखने का मतलब क्या है?' तो जब इन्होंने कहा था कि 'कहो न प्यार है', इनका मतलब केवल स्ट्रेट लोगों से था। इतने गंभीर मुद्दे पर खुद को बिना शिक्षित किये बोलने वाले ये पब्लिक फिगर मुझे परेशान कर देते हैं। 25 साल से काम नहीं मिला, जिसने इनमें इतनी कड़वाहट भर दी है।"

  • Jul 9, 2023 10:44 AM

    Dunki: 155 करोड़ में बिके शाहरुख खान की 'डंकी' के डिजिटल राइट्स

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सुपरस्टार शाहरुख खान, तापसी पन्नू स्टारर निर्देशक राजकुमार हिरानी की इस फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग के राइट्स जियो सिनेमा ने पूरे 155 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इतना ही नहीं, खबर है कि इसके साथ ही शाहरुख खान की इस फिल्म के डिजिटल अधिकारों की डील ने उनकी फिल्म जवान की डील को पीछे छोड़ दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जहां जवान के पोस्ट रिलीज डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 120 करोड़ रुपये में बिके हैं। जबकि, डंकी के डिजिटल राइट्स को पूरे 35 करोड़ रुपये ज्यादा यानी 155 करोड़ रुपये में बेचा गया है। रिपोर्ट की मानें तो करीबी सूत्र ने इस बारे में बताते हुए कहा कि ये इंडियन सिनेमा की अब तक किसी भाषा में फाइनल हुई सबसे बड़ी डील है।

  • Jul 9, 2023 10:21 AM

    मशहूर एक्ट्रेस के घर मातम, अचानक हुई पति की मौत

    बिग बॉस फेम प्रियंका जग्गा के घर मातम है। एक्ट्रेस के पति की मौत हो गई है। प्रियंका ने ये दुखद खबर सोशल मीडिया पर खुद शेयर की है। प्रियंका जग्गा ने अस्पताल के बिस्तर से पति की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

  • Jul 9, 2023 9:43 AM

    करण जौहर के गे होने की बात सुनते ही शख्स को दिया खुला ऑफर- बोले क्या तुम मुझमे इंट्रेस्टेड हो?

    फिल्म मेकर करण जौहर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने बिंदास अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं। कई बार इंटरव्यू और टॉक शो में ये स्टार अपने होमोसेक्सुअल होने के बात भी कबूल कर चुके हैं। इसके साथ ही अब एक बार फिर से करण जौहर ने गे होने के सवाल पर यूजर को ऐसे जबाव दे डाला की बोलती ही बंद कर दी है। एक यूजर ने करण जौहर से पूछ लिया, 'आप गे हैं ना?' करण ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए पूछ लिया, 'क्या तुम इंट्रेस्टेड हो?' इसके बाद एक अन्य यूजर ने करण जौहर से उनसे पूछा कि उन्हें सबसे ज्यादा पछतावा किस बात का है। तो फिल्ममेकर ने लिखा, 'मुझे अपनी फेवरेट एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ काम करने और उन्हें डायरेक्ट करने का मौका नहीं मिला।

  • Jul 9, 2023 9:01 AM

    इनाया को लेकर डिज्नीलैंड पहुंची Soha Ali Khan, वेकेशन फोटोज वायरल

    बॉलीवुड स्टार सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू हाल ही में अपनी बेटी इनाया को लेकर सैर के लिए फ्रांस के डिज्नीलैंड में पहुंचे। जहां पहुंचकर फिल्म स्टार सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने अपनी बेटी इनाया संग ढेर सारी मस्ती की। अब ये स्टार कपल अपनी ट्रिप पूरी कर इंडिया लौट रहा है। इससे पहले इस फिल्म स्टार ने डिज्नीलैंड से आखिरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जो फैंस का दिल जीत ले गई हैं। यहां देखें सामने आईं अदाकारा सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया संग सामने आईं तस्वीरें।

  • Jul 9, 2023 8:28 AM

    सना खान और अनस ने बेटे के नाम का खुलासा किया

    सना खान और अनस ने अपने पहले बच्चे का नाम सैय्यद तारिक जमील रखा है। सना ने इस बारे में बताते हुए ई टाइम्स से हुए बातचीत में कहा, 'कहा जाता है कि नाम का इंसान पर बहुत असर होता है। इसलिए, हम एक ऐसा नाम चाहते थे जो पवित्रता, सौम्यता, देखभाल और ईमानदारी का प्रतीक हो। जमील का अर्थ है सुंदरता, और तारिक का अर्थ है सुखद।' वहीं मां बनने के बारे में बात करते हुए सना ने कहा, 'ये दुनिया की सबसे अच्छे इमोशन में से एक है।'

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X