..................... एनिमल ने 8वें दिन की रिकॉर्ड कमाई, बेटे के डेब्यू पर बॉबी देओल का खुलासा! Bollywood Live Updates 9 December- Animal 8th day Box Office, Bobby Deol on son's debut! - Hindi Filmibeat

Bollywood Live Highlights- एनिमल ने 8वें दिन की रिकॉर्ड कमाई, बेटे के डेब्यू पर बॉबी देओल का खुलासा!

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 09 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। 8 दिन पूरे हो चुके हैं और इस फिल्म ने सिर्फ भारत में करीब 361 करोड़ का बिजनेस किया है। जैसे ही इस फिल्म के आंकड़े सामने आए लोग हैरान हैं।

8वें दिन भी फिल्म ने करीब 23.5 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 563 करोड़ रुपए कमाए हैं। रणबीर कपूर की ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनती दिखाई दे रही है।

इसके अलावा बात करें बॉबी देओल के बेटे आर्यमान की तो काफी समय से अपडेट है कि वो डेब्यू करेगा। जी हां, आर्यमान का नाम धर्मा प्रोडक्शन जुड़ रहा था।

बॉबी देओल इस पर बात करते हुए कहा है, मेरा बेटा सिर्फ 22 साल का है और वो इंडस्ट्री में करीब 3 या 4 साल बाद एंट्री मारेगा। जैसे ही उन्होने ये बात बताई फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। देखने वाली बात होगी ये कब होता है।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड की खबरों के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Dec 9, 2023 7:32 PM

    42 की उम्र में बेहद हॉट दिखीं शमा सिकंदर, मोनोकनी में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

    बी टाउन एक्ट्रेस शमा सिकंदरअपने ग्लैमरस अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर शमा सिकंदर अपने किलर लुक से तबाही मचाती हुई नजर आती हैं। इस बीच शमा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को इंटरनेट पर शेयर किया है। जिनमें वह मोनोकनी में कहर बरपाती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की ये फोटो अब वायरल हो रही हैं।

    42 की उम्र में बेहद हॉट दिखीं शमा सिकंदर, मोनोकनी में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर
  • Dec 9, 2023 7:09 PM

    Panchayat 3: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, पंचायत 3 का शानदार पहला लुक हुआ जारी

    Panchayat 3: वेब सीरीज देखने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है। अभी हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा पसंदीदा और बहुचर्चित वेब सीरीज पंचायत को लेकर मेकर्स ने अपडेट साझा किया है। सोशल मीडिया पर 'पंचायत' के तीसरे सीजन से अभिषेक त्रिपाठी के रूप में अभिनेता जितेंद्र कुमार का पहला लुक आज जारी किया गया।

    Panchayat 3: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, पंचायत 3 का शानदार पहला लुक हुआ जारी
  • Dec 9, 2023 6:31 PM

    विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ का अजीब वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर फैंस को किया खुश

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए विक्की और कटरीना ने उड़ान भर ली है। इस बीच विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें कैट फ्लाइट में कुछ गजब सा करती दिख रही हैं।

  • Dec 9, 2023 6:16 PM

    Animal की सक्सेस के बाद अब Pushpa 2 की तैयार में जुटी Rashmika Mandanna, इस दिन से शुरू करेंगी शूटिंग

    रणबीर कपूर संग सुपहिट फिल्म देने के बाद अब रश्मिका ने अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस लिया है। जी हां, खबर आई है कि एक्ट्रेस अब अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग शुरू करने वाली है। एक्ट्रेस 13 दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। वहीं इसपर और ज्यादा जानकारी देते हुए एक इंडस्ट्री सोर्स ने कहा है कि "रश्मिका मंदाना एनिमल के लिए मिल रहे प्यार और तारीफ से बेहद खुश हैं। एनिमल की जबरदस्त सफलता के तुरंत बाद अब रश्मिका 13 दिसंबर से हैदराबाद में अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी पुष्पा 2: द रूल की शूटिंग शुरू कर देंगा। वो फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्रीवल्ली की अपनी आइकॉनिक भूमिका को रिप्राइज करेंगी।

  • Dec 9, 2023 5:36 PM

    हो गया कंफर्म! ‘ब्रह्मास्त्र 2' में देव का रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, बनेंगे 'शिवा' रणबीर कपूर के पिता

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिवा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं इस फिल्म की रिलीज़ के बाद से फैंस इसके सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कई बार ऐसे रूमर्स फैलें कि अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2 में देव की भूमिका रणवीर सिंह निभाएंगें। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्टों में कयास लगाए गए कि ऋतिक रोशन या कन्नड़ एक्टर यश इस रोल को निभा सकते हैं। हालांकि ऑफिशियली किसी के भी नाम को कंफर्म नहीं किया गया था लेकिन अब एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2 में देव के किरदार के लिए हां कर दी है।

  • Dec 9, 2023 5:03 PM

    BIGG BOSS 17: बिग बॉस के घर से बेघर हुईं सना रईस, सलमान खान ने दिखाया बाहर का रास्ता

    सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो में प्रतिभागियों के बीच लड़ाई-झगड़े से लेकर बहस और प्यार-तकरार तक सबकुछ देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर मनोरंजन का भरपूर डोज मिल रहा है। इस बार 'वीकएंड के वार' में एक प्रतिभागी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिसके बाद बाकी सभी प्रतिभागी काफी दुखी हैं। घर से बेघर हुईं ये प्रतिभागी कोई और नहीं, बल्कि सना रईस खान हैं।

  • Dec 9, 2023 4:19 PM

    पूल साइड डीप नेक टॉप में Shweta Tiwari ने दिखाई कातिलाना अदाएं

    श्वेता तिवारी आज किसी परिचय की मोहताज बनकर नहीं रह गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा लोगों को इम्प्रेस किया है। एक्टिंग के अलावा उनके लुक्स भी एक वजह हैं जिस कारण वह सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने पूल साइड फोटोशूट कराया जिसे काफी पसंद किया जा रहा।

  • Dec 9, 2023 4:04 PM

    धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया, बर्थडे पर मिले प्यार और तोहफे देख हुए भावुक

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 8 दिसंबर को अपना 88वां बर्थडे मनाया। इस खास दिन पर उन्हें पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी बेटे बॉबी देओल सनी देओल और बेटी एशा से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स और फैंस ने बर्थडे की शुभकामनाएं दीं। अब एक्टर ने वीडियो शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है और तोहफे देख भावुक हो गए हैं।

  • Dec 9, 2023 3:24 PM

    Junior Mehmood को याद कर भावुक हुए Nakul Mehta, शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट

    टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' फेम नकुल मेहता ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अभिनेता जूनियर महमूद को श्रद्धांजलि दी, जिनका शुक्रवार को कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया। नकुल ने अपने शो प्यार का दर्द है में जूनियर महमूद के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

  • Dec 9, 2023 2:37 PM

    ऑस्कर नामांकित हॉलीवुड अभिनेता रयान ओ'नील का निधन, 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    ओ'नील का शुक्रवार को निधन हुआ, जिसकी जानकारी उनके बेटे ने दी। अभिनेता के बेटे पैट्रिक ओ'नील लॉस एंजिल्स में बैली स्पोर्ट्स वेस्ट के स्पोर्ट्सकास्टर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि अभिनेता को 2001 में क्रोनिक ल्यूकेमिया और 2012 में प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था। सूर्यास्त की तस्वीर के साथ पैट्रिक ने लिखा, "तो यह अब तक की सबसे कठिन बात है, जो मुझे कहना पड़ा है, लेकिन यहां हम चलते हैं। मेरे पिता का आज शांति से निधन हो गया, उनकी प्यारी टीम उनका समर्थन कर रही थी और उन्हें प्यार कर रही थी। वह हमारे साथ रहेगा। यह मेरी पत्नी समर और मेरे लिए बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं आपको यह अंदाजा देने के लिए कुछ भावनाएं साझा करूंगा कि वे कितने महान व्यक्ति थे।"

  • Dec 9, 2023 2:08 PM

    Animal Worldwide Collection: 600 करोड़ क्लब में 'एनिमल' ने ली एंट्री

    बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एनिमल धमाल मचा रही है। चाहे डोमेस्टिक कलेक्शन हो या वर्ल्डवाइड फिल्म ताबड़तोड़ बिजनेस कर कई फिल्मों को पीछे छोड़ने में कसर नहीं छोड़ रही है। मूवी को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है और इतने कम टाइम में इसने 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।

  • Dec 9, 2023 1:49 PM

    Tripti Dimri: इंटीमेट सीन देकर रातों रात बदली हसीना की किस्मत, इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोअर्स की बाढ़

    वर्तमान समय में हर तरफ एक हसीना की ही चर्चा हो रही हैं और वह है तृप्ति डिमरी, जी हां, आपने सही सुना। एनिमल में रणबीर कपूर संग काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को रातों-रात एक अलग पहचान मिल गई। इंस्टाग्राम पर तृप्ति के फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई।

  • Dec 9, 2023 1:37 PM

    इतने लाख का 'Balenciaga' बैग लेकर इवेंट में पहुंची मलाइका अरोड़ा, हॉट अंदाज से लूटी महफिल

    Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने स्टाइलिश अंदाज, अपनी फिटनेस, अपने फैशन सेंस और अपनी बोल्डनेस के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब जब मलाइका किसी इवेंट का हिस्सा बनती है तब तब सारी महफिल लूट लेती हैं। बीती रात मलाइका को एक इवेंट में देखा गया कि एक्ट्रेस ने लाखों का बैग कैरी किया था। 'लेवल शूज़' साइट के अनुसार, इसकी कीमत 955 KWD है, जो इंडियन करेंसी में बदलने पर लगभग 2,61,354 रुपए होती है।

    इतने लाख का 'Balenciaga' बैग लेकर इवेंट में पहुंची मलाइका अरोड़ा, हॉट अंदाज से लूटी महफिल
  • Dec 9, 2023 12:51 PM

    एनिमल ने 600 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    रणबीर कपूर की एनिमल की कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस वक्त फिल्म को लेकर खबर है कि इसने 600 करोड़ में एंट्री मारी है। ऐसा कहा जा रहा है कि एनिमल जवान के आंकड़े तक पहुंचेगी। अब ये कब तक होता है ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

  • Dec 9, 2023 12:15 PM

    इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन देने पर कैसी थी तनुश्री दत्ता की हालत?

    अब तनुश्री दत्ता ने इतने साल बाद फिल्म में फिल्माए गए किसिंग सीन पर एक खुलासा किया है। तनुश्री दत्ता ने कहा है कि किसिंग सीन को लेकर इमरान और मैं किसिंग को लेकर बिल्कुल सहज नहीं थे। तनुश्री ने कहा, "मेरे लिए इमरान हमेशा पहले दिन से ही अभिनेता रहे हैं।

  • Dec 9, 2023 11:40 AM

    सनी लियोन के साथ दिखीं उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक इवेंट पर पहुंची थीं। हालांकि इसके बाद उनको उस इवेंट पर सनी लियोन मिली थीं। अब कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें सनी लियोन के साथ उर्फी जावेद पोज देते हुईं नजर आ रही हैं। लोगों ने इसको काफी पसंद किया है।

  • Dec 9, 2023 10:55 AM

    रेप सीन पर बॉबी देओल की ऑनस्क्रीन वाइफ ने तोड़ी चुप्पी

    हालांकि मैं नहीं चाहूंगी कि मेरी शादी में ऐसा कभी हो!'' इस सीन को लेकर चल रहे विवाद पर मानसी का कहना है, "जब आप उससे पहले का सीन देखते हैं, शादी का सीन, यदि आप उस तरह की केमिस्ट्री देखते हैं जो हमारे बीच है, आंखों का संपर्क जो हमारे पास है... यह आपको पीछे का सीन बताता है। हालांकि मैं नहीं चाहूंगी कि मेरी शादी में ऐसा कभी हो!'' इस सीन को लेकर चल रहे विवाद पर मानसी का कहना है, "जब आप उससे पहले का सीन देखते हैं, शादी का सीन, यदि आप उस तरह की केमिस्ट्री देखते हैं जो हमारे बीच है, आंखों का संपर्क जो हमारे पास है... यह आपको पीछे का सीन बताता है।

  • Dec 9, 2023 10:16 AM

    तृप्ति डिमरी का बोल्ड फोटोशूट वायरल

    फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ कुछ बोल्ड सीन देकर तृप्ति छा गई हैं। इस वक्त उनको नेशनल क्रश 2 बोला जा रहा है। उनका एक पुराना फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद बोल्ड लग रहीं हैं। जिसने भी उनको देखा वो हैरान रह गया।

  • Dec 9, 2023 9:37 AM

    जड़ाई कढ़ाई लपेटकर उर्फी जावेद ने छिपाए जरूरी अंग

    जैसे ही उर्फी जावेद कार से बाहर निकलीं तो लोग हैरान हो गए। ब्रालेस उर्फी जावेद ने कपड़े के नाम पर कुछ कढाई की हुई चीज पहनी थी जो कि अजीब ही थी। चमकदार कढाई के पीछे उन्होने स्किन कलर का कपड़ा लगाया था। हालांकि उर्फी जावेद इस लुक में काफी सुंदर लग रहीं थीँ। जैसे ही ये लुक सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

    जड़ाई कढ़ाई लपेटकर उर्फी जावेद ने छिपाए जरूरी अंग
  • Dec 9, 2023 8:57 AM

    अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर बहू को किया अनफॉलो!

    सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बी के 36.3 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं। इसके अलावा 74 लोगों को अमिताभ फॉलो बैक करते हैं। बहू को अनफॉलो करने की बात चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X