Bollywood highlights: मनोज मुंतशिर का आदिपुरुष पर माफीनामा, 72 हूरें की रिलीज के साथ शुरू धमकियां

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates 8 July 2023: नई सुबह के साथ मनोंरजन दिलचस्प खबरों, गॉसिप और सेलेब्स अपडेट्स से पटा दिखाई दे रहा है। फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की हर छोटी बड़ी खबर के साथ जुड़े रहने के लिए लगातार जुड़े रहे फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ।

फिल्म 72 हूरें शुक्रवार यानि कल रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म इसके पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। वहीं अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो इसे लेकर हर जगह विवाद देखने को मिल रहा है। अब ये विवाद धमकियों तक पहुंच गया है। हाल ही में फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने उन्हें धमकियां मिलने की बात कही है। जिसके बाद अशोक पंडित की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस उनके घर पहुंची है।

इसके साथ ही रिललिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 ने बवाल काट रखा है। शो में कंटेस्टेंट ने सारी हदे पार कर दी हैं और ऐसे में अब ये शो ओटीटी पर भी बवाल काट रहा है और नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। अब इस शो ने सबसे ज्यादा व्यूज पाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

17 जून को लॉन्च होने के बाद से दो सप्ताह से अधिक की अवधि में, बिग बॉस ओटीटी ने 400 मिलियन (40 करोड़) से अधिक वीडियो व्यूज हासिल किए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कहा कि बिग बॉस ओटीटी सबसे अधिक स्ट्रीम किया जाने वाला मनोरंजन बन गया है और यह शो पहले ही 35 मिलियन (3.5 करोड़) दर्शकों के बीच 4 बिलियन (400 करोड़) मिनट से अधिक का वॉचटाइम उत्पन्न कर चुका है।

LIVE Feed
  • Jul 8, 2023 7:42 PM

    'कावाला' गाने पर अपना शानदार डांस दिखाकर तमन्ना भाटिया से जीता फैंस का दिल, वीडियो हुआ वायरल

    Tamannaah Bhatia Video: इन दिनों वेब सीरीज लस्ट स्टोरी 2 की वजह से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें कावाला गाने पर शानदार डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है।

  • Jul 8, 2023 7:13 PM

    अमीषा पटेल ने होमोसेक्सुएलिटी वाले बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, लगा दी एक्ट्रेस की क्लास

    Urfi Javed statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीक्वल के जरिये वह लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। इसी सबके बीच में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ओटीटी पर दिखाए जाने वाले कंटेंट पर अपनी राय रखी। इस दौरान अमीषा ने जो कहा, वह उर्फी को पसंद नहीं आया।

    अमीषा पटेल ने होमोसेक्सुएलिटी वाले बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, लगा दी एक्ट्रेस की क्लास
  • Jul 8, 2023 6:28 PM

    बिना कपड़े पहने सोफिरा अंसारी ने कैमरे के सामने दिए अजीबों-गरीब पोज, देखने वालों को आया गुस्सा

    Sofira Ansari photos: इंटरनेट पर अपनी बोल्डनेस का जादू बिखेरने वालीं सोफिया अंसारी ने एक बार फिर से अपने हुस्न का दीदार करा दिया है। इस बार सोफिया अंसारी बिना कपड़े पहने बस टॉवर लपेटकर कैमरे के सामने अजीबों-गरीब पोज दिए हैं। इस तस्वीरों को देखकर कई लोगों को गुस्सा आ रहा है और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

  • Jul 8, 2023 5:51 PM

    साड़ी के साथ बिना ब्लाउज पहन बाहर निकली उर्फी जावेद, देखने वालों की उमड़ी भीड़

    Urfi Javed New Look: अपने फैशनसेंस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली सोशल मीडिया पर सेंसशनल उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने नए लुक को लेकर खबरों में आ गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया सामने आए है उसमें वह नीली कलर की शानदार साड़ी में बिना ब्लाउज के नजर आ रही हैं।

  • Jul 8, 2023 5:42 PM

    सनी लियोनी ने शुरू की तैयारी अपने अगले प्रोजेक्ट की

    सनी लियोन इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में फिल्म 'कैनेडी' के लिए फ़िल्म फेस्टिवल सर्किट में उनकी परफॉरमेंस के लिए काफी सराहना मिल रही है। वहीं, कैनेडी की सफलता के बाद अब सनी अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर बढ़ चुकी हैं, जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

  • Jul 8, 2023 5:01 PM

    'कल रात' की तस्वीरें शेयर करके बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दिखाया अपना जलवा, पति को आई शर्म!

    Alia Bhatt photos: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट हमेशा ही अपने स्टाइल और अपने काम को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने कल रात की कुछ खास तस्वीरें शेयर करके सुर्खियों बटोर ली हैं।

  • Jul 8, 2023 4:33 PM

    ये क्या हुआ! कंगना रनौत को किसी एक्ट्रेस आया इतना प्यार, लिखा दिया लंबा चौड़ा नोट

    Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने अभिनय से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। चाहे किसी की क्लास लगाना हो या फिर तारीफ करना हो, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि कंगना रनौत को किसी पर जमकर प्यार आया हो। खैर इस बार ऐसा हुआ है, कंगना रनौत को दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर पर खुब सारा प्यार आया है इसीलिए कंगना ने खास पोस्ट शेयर करके शर्मिला की तारीफ की है।

    ये क्या हुआ! कंगना रनौत को किसी एक्ट्रेस आया इतना प्यार, लिखा दिया लंबा चौड़ा नोट
  • Jul 8, 2023 3:49 PM

    खतरों के खिलाड़ी में पहुंची अर्चना गौतम की स्टंट करते हुए हालत हुई खराब, सामने आया वीडियो

    Archana Gautam Video: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना गौतम की हालत देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

  • Jul 8, 2023 3:01 PM

    सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस Day 9, 55 करोड़ पार पहुंची कार्तिक- कियारा की फिल्म

    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने नौवें दिन पर 2.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 56.06 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

  • Jul 8, 2023 2:54 PM

    तलाक के बाद पति के अफेयर की खबरें सुनकर पत्नी ने दी सलाह, नेक पिता बनने की उम्र में...

    Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनने के बाद से और ज्यादा सुर्खियों में हैं। इसी बीच आलिया, नवाजुद्दीन के संस्मरण 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' पर टिप्पणी कर लाइमलाइट में हैं। इस संस्मरण में नवाजुद्दीन ने अपने कई प्रेम संबधों के बारे में चर्चा की है। इसी को देखकर आलिया का गुस्सा फूट पड़ा है।

    तलाक के बाद पति के अफेयर की खबरें सुनकर पत्नी ने दी सलाह, नेक पिता बनने की उम्र में...
  • Jul 8, 2023 1:25 PM

    अक्षय कुमार की OMG 2 का टीज़र टॉम क्रूज़ के मिशन इम्पॉसिबल 7 से जुड़ा

    अक्षय कुमार की आगामी फिल्म OMG 2 का टीज़र 10 जुलाई को डिजिटल रूप से लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, वही टीज़र पूरे देश में टॉम क्रूज़ के मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट 1 की प्रिंट से जुड़ा हुआ है। इसमें एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, "अक्षय कुमार और टीम 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 के टीजर लॉन्च के साथ कैंपेन शुरू करने के लिए तैयार हैं। जबकि एक डिजिटल लॉन्च 10 जुलाई को होगा, वही टीजर 12 जुलाई से देशभर में मिशन इम्पॉसिबल 7 के प्रिंट के साथ जोड़ा जाएगा। टीज़र को 1 मिनट 34 सेकंड के रनटाइम के साथ 'यू' प्रमाणित किया गया है।"

  • Jul 8, 2023 1:04 PM

    अनुपम खेर अपनी 538वीं फिल्म में निभाएंगे रबींद्रनाथ टैगोर की भूमिका

    अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पेज पर अपनी 538वीं फिल्म की घोषणा की, जिसमें वह कवि, दार्शनिक रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया। अनुपम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मेरे 538वें प्रोजेक्ट में #गुरुदेव #रवींद्रनाथ टैगोर का किरदार निभाकर खुशी हुई। समय आने पर विवरण बताऊंगा। ये मेरे लिए सौभाग्य है कि मुझे गुरुदेव को पर्दे पर साकार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।"

  • Jul 8, 2023 12:12 PM

    ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी नहीं मिल रही हैं फिल्में, बॉलीवुड पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा

    साल 2022 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से चर्चा में आई एक्ट्रेस भाषा सुंबली ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म का दावा किया है। एक्ट्रेस ने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री मूर्ख लोगों को बेहतर दिखाने के लिए मूर्ख लोगों को प्राथमिकता देता है।"

  • Jul 8, 2023 11:47 AM

    रणबीर कपूर ने लंदन में सेलिब्रेट किया मॉम नीतू सिंह का बर्थडे, बहू आलिया ने सास को बताया ‘क्वीन’

    रणबीर कपूर ने लंदन में मां नीतू कपूर का बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भरत साहनी और नातिन समारा साहनी के सथ तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में नीतू रेड पैंटसूट पहनी दिखीं। तो वहीं रणबीर ने वाइट टी और ग्रे सूट पहना था। रिद्धिमा ब्लैक और समारा वाइट आउटफिट में नजर आईं। भरत ने ब्लैक टी, वाइट पैंट्स और लाइट ग्रीन ब्लैज़र पहना था।

  • Jul 8, 2023 11:02 AM

    राजकुमार हिरानी कर रहे हैं 3 इडियट्स के सीक्वल की तैयारी? शरमन जोशी ने दिया बड़ा अपडेट

    इस साल की शुरुआत में, जब आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन एक विज्ञापन के साथ साथ जुड़े, तभी से 3 इडियट्स सीक्वल की अफवाहें सुर्खियों में छाई हुई हैं। वहीं, अब फिल्म में राजू की भूमिका निभाने वाले एक्टर शरमन जोशी ने भी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एक इवेंट के दौरान 3 इडियट्स को मिले प्यार और इसके सीक्वल पर बात करते हुए शरमन ने कहा, "हमने एक-दूसरे से कई आइडियाज शेयर किए हैं, लेकिन इन्हें आगे नहीं बढ़ा पाए। हम सभी जानते हैं कि राजकुमार हिरानी के पास सीक्वल पर बहुत अच्छे काम करने की क्षमता है, लेकिन हिरानी सर कहानी, क्वालिटी और स्टैंडर्ड्स में किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं। इसलिए हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसा जल्द होगा।"

  • Jul 8, 2023 10:32 AM

    फिर बेसब्री से दूल्हा मांग रही हैं राखी सावंत, मन्नत मांगते हुए सिर पर फोड़े अंडे

    राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत ने कैमरों को देखते ही अपने सिर पर अंडे फोड़ने शुरू कर दिए और अपनी शादी हो जाने की डिमांड कर रही है। राखी इस दौरान बार बार कह रही है कि दूल्हा मिल जा... दूल्हा मिल जा... इस दौरान वहां मैजूद पैपराजी इसे इंजॉय कर रहे हैं और राखी से बार बार ऐसा करने के लिए कह रहे हैं।

  • Jul 8, 2023 9:20 AM

    'आदिपुरुष' के डायलॉग्स से भावनाएं आहत करने पर मनोज मुंतशिर मे बिना शर्त मांगी माफी

    डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' पर रिलीज के साथ ही विवाद हो रहा है। फिल्म के डायलॉग्स को दर्शकों ने पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया। डायलॉग्स की जमकर आलोचना हुई और सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को भी खूब ट्रोल भी किया। ट्रोलिंग के बाद अब मनोज मुंतशिर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। मनोज मुंतशिर ने ट्वीट करकेफैंस, साधु-संतों और श्री राम के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मैं स्वीकार करता हूंकि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं।अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं।भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!

  • Jul 8, 2023 9:15 AM

    तलाक से उबरने के लिए उर्फी जावेद से मदद ले रही है कुशा कपिला

    हाल ही में पति जोरावर से तलाक की अनाउसमेंट कर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और एक्टर कुशा कपिला सुर्खियों में छा गई थीं। वहीं अब कुशा और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद 'स्वाइप राइड' के एक एपिसोड के लिए साथ नजर आये। ये शो फिलहाल जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। वहीं शुक्रवार को कुशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एपिसोड का एक टीज़र डाला, जिसमें वे उर्फी जावेद के साथ रिश्तों पर चर्चा करते हुए नजर आ रही हैं।

  • Jul 8, 2023 8:35 AM

    विक्की कौशल के साथ कॉफी पीते हुए रोमांटिक हुईं पत्नी कैटरीना कैफ

    बॉलीवुड के लवबर्ड कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बी-टाउन में फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक है। अब कैटरीना ने अपने चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल एक्ट्रेस ने विक्की के साथ रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने बिजी शेड्यूल के बीच वक्त निकालकर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। जिसकी झलक हाल ही में कैटरीना ने फैंस को दिखाई है। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रोमांटिक कॉफी डेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से पहली फोटो में एक्ट्रेस कॉफी टेबल पर विक्की के पास बैठकर प्यारी सी स्माइल देते हुए पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने अपनी कॉफी और तीसरी में नाश्ते की झलक दिखाई है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X