Bollywood Highlights- सलमान के असिस्टेंट डायरेक्टर पर जानलेवा हमला, मलाइका के पिता हॉस्पिटलाइज्ड

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 7 July 2023: एक बार फिर से हम मनोंरजन दिलचस्प खबरों, गॉसिप और सेलेब्स अपडेट्स से पटा दिखाई दे रहा है। फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की हर छोटी बड़ी खबर के साथ जुड़े रहने के लिए लगातार जुड़े रहे फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ।

Recommended Video

Salman Khan के Assistant Director Mayank Dixit संग दिल्ली में मारपीट, सिर और गले पर गंभीर चोटें

इस वक्त सलमान खान के असिस्टेंट डायरेक्टर को लेकर खबर आ रही है कि उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान की फिल्म युवराज के असिस्टेंट डायरेक्टर मयंक दीक्षित के बारे में जिनके ऊपर हमला हुआ है और 6 लोगों ने उनको जमकर पीटा है। बता दें कि मयंक घायल हैं और इस वक्त अस्पताल में भर्ती है।

मलाइका अरोड़ा के घर से इस वक्त बुरी खबर आ रही है और पता चला है कि उनके पिता की हालत खराब हो गई है और उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभिनेत्री को अपनी मां जॉयस के साथ अपने पिता से मिलने जाते हुए देखा गया। 15 घंटे पहले मलाइका अरोड़ा अपने परिवार के साथ थीं।

LIVE Feed
  • Jul 7, 2023 8:18 PM

    Shahid Kapoor: चार साल बाद भी 'कबीर सिंह' का बचाव करते दिखे शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' के बारे में बात की है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों को गुटों में बांट दिया था। कई लोगों का मानना था कि फिल्म एक अराजक और अपमानजनक थी, वहीं कुछ लोगों को यह प्रेम कहानी बेहद पसंद आई थी। ऐसे में हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहिद चार साल बाद भी 'कबीर सिंह' और संदीप रेड्डी वांगा का बचाव करते नजर आए।

    Shahid Kapoor: चार साल बाद भी 'कबीर सिंह' का बचाव करते दिखे शाहिद कपूर
  • Jul 7, 2023 7:01 PM

    फिल्म रिलीज के बाद फिल्म निर्माता को मिली जान से मारने की धमकी, घर के बाहर तैनात हुई पुलिस

    Ashok Pandit: आज ही रिलीज हुई फिल्म 72 हूरें, जो कि शुरुआत से ही विवादों में घिरी रही हैं। अब इस फिल्म के रिलीज के बाद फिल्म निर्माता के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, उनको जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने उनके घर और ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात की गई है।

  • Jul 7, 2023 6:20 PM

    लाइव परफॉर्मेंस से पहले ही मशहूर सिंगर की हो गई अचानक मौत, फैंस के बीच छाई दुख की लहर

    Lee Sang eun died: इस वक्त फैंस के लिए कोरियाई म्यूजिक इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। क्योंकि प्रसिद्ध सोप्रानो गायिका ली सांग यून की लाइव परफॉर्मेंस से पहले अचानक मृत्यु हो गई है। वह महज 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस टुट गए हैं।

    लाइव परफॉर्मेंस से पहले ही मशहूर सिंगर की हो गई अचानक मौत, फैंस के बीच छाई दुख की लहर
  • Jul 7, 2023 5:27 PM

    हाल ही में मां बनी टीवी एक्ट्रेस ने 10 दिन में घटाया 10 किलो वजन, सुनकर फैंस हुए परेशान!

    Gauhar Khan: हाल ही में मां बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने 10 मई 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, तब से उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनके बेटे की झलकियों से भरा हुआ है। डिलीवरी के बाद अपने पहले इंटरव्यू में गौहर खान ने अपनी अब तक की मदरहुड जर्नी और तेजी से वजन कम करने वाली बात की हैं। करके अपनी फिट शेप में वापस आने पर बात की।

    हाल ही में मां बनी टीवी एक्ट्रेस ने 10 दिन में घटाया 10 किलो वजन, सुनकर फैंस हुए परेशान!
  • Jul 7, 2023 5:06 PM

    निर्माता अमन गिल ने अपनी गर्लफ्रेंड अमृत बरार से शादी कर ली, सामने आई तस्वीरें

    शहजादा और जर्सी जैसी हिंदी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्माता अमन गिल ने अपनी गर्लफ्रेंड अमृत बरार से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, खुद निर्माता ने यह तस्वीरें साझा की हैं। शादी की तस्वीरें देखकर फैंस और सेलेब्स कपल का बधाई दे रहे हैं।

  • Jul 7, 2023 4:40 PM

    भोजपुरी एक्ट्रेस ने पहनी बिकिनी तो मच गया बवाल, फैंस जूम करके देख रहे हैं तस्वीरें!

    Monalisa Bikini Photos: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, आए दिन अपने शानदार फोटोज शेयर करके फैंस के दिलों की घड़कन बढ़ती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मोनालिसा ने कलरपुल बिकिनी पहनकर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Jul 7, 2023 4:12 PM

    मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी का निधन, शोक में डूबा परिवार

    अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने शुक्रवार 6 जून को अपनी मां शांतिरानी चक्रवर्ती को खो दिया। अभिनेता के सबसे छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने अपनी दादी की निधन की पुष्टि की है। फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। बता दें, एक्टर ने 3 साल पहले ही, साल 200 में अपने पिता बंसत कुमार चक्रवर्ती को खोया था।

    मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी का निधन, शोक में डूबा परिवार
  • Jul 7, 2023 3:07 PM

    सुपरस्टार पति की पुण्यतिथि पर अभिनेत्री ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, साझा किया भावुक नोट

    Dilip Kumar's death anniversary: हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने सुपरस्टार पति दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। इंस्टाग्राम डेब्यू के साथ ही सायरो बानो ने दिलीप कुमार के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर करे उनको याद किया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है।

  • Jul 7, 2023 2:21 PM

    विदेश में शादी करके पति संग वापस भारत लौटी टीवी अभिनेत्री, कपल ने दिए एयरपोर्ट पर शानदार पोज

    Sreejita De photos: टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री श्रीजिता डे ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड माइकल के साथ चर्च में 1 जुलाई को व्हाइड वेडिंग की है। शादी के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद फैंस ने दोनों को बधाई दी थी। अब श्रीजिता डे शादी के बाद मुंबई वापस आ गई हैं। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री को उनके पति के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों ने साथ में कई सारे रोमांटिक पोज दिए हैं।

  • Jul 7, 2023 1:59 PM

    जैद अकांक्षा के बाद 'बिग बॉस' में शुरू हुई एक और प्रेम कहानी, दिन ब दिन करीब आ रहा कपल

    बिग बॉस के घर में अविनाश और फलक को काफी करीब देखा जा रहा है। अविनाश आए दिन फलक की तारीफ करते नजर आते हैं और फलक भी अविनाश को खूब इंपोर्टेंस देती नजर आती हैं। बिग बॉस के घर में इनकी बढ़ती नजदीकियों को काफी लोगों ने महसूस किया है और सब लोग इनकी नजर भी उतार रहे हैं।

    जैद अकांक्षा के बाद 'बिग बॉस' में शुरू हुई एक और प्रेम कहानी, दिन ब दिन करीब आ रहा कपल
  • Jul 7, 2023 1:37 PM

    पोस्टपोन हुई अक्षय कुमार की 'सोरारई पोट्रू' रीमेक

    सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, अक्षय कुमार की आगामी फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है। 'सोरारई पोट्रू' की यह हिंदी रीमेक अब 1 सितंबर को नहीं, बल्कि 16 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में राधिका मदान और परेश रावल भी अहम किरदारों में हैं।

  • Jul 7, 2023 12:21 PM

    उर्फी जावेद ने शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटो

    अपने अतरंगी फैशन के लिए पॉपुलर उर्फी जावेद ने इस बार अपने चेहरे के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने अपने चेहरे की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है और बताया है कि उन्होंने लिप फिलर करवाए हैं। कह सकते हैं कि एक बार फिर उन्होंने लोगों को हैरान किया है।

    उर्फी जावेद ने शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटो
  • Jul 7, 2023 11:28 AM

    मेकर्स को लगा बड़ा झटका, रिलीज के बाद वेबसाइट्स पर लीक हुई विद्या बालन की फिल्म!

    Neeyat Leaked Online: बॉलीवुड इंटस्ट्री की जानी मानी अदाकारा विद्या बालन लंबे समय बाद एक बेहतरीन और अलग फिल्म ‘नीयत’ में दिखाई दे रही हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, परंतु रिलीज के कुछ देर बाद ही फिल्म मेकर्स और विद्या बालन को बड़ा झटका लगा है, फिल्म ऑनलाइन मतलब पाइरेसी वेबसाइट्स पर लीक हो गई है।

    मेकर्स को लगा बड़ा झटका, रिलीज के बाद वेबसाइट्स पर लीक हुई विद्या बालन की फिल्म!
  • Jul 7, 2023 11:18 AM

    राखी सावंत ने दिखाया मानसून लुक

    इस दौरान राखी ने बेहद छोटी सी स्कर्ट पहन रखी थी और छोटे से जालीदार टॉप में वो कहर ढाती हुईं नजर आईं थीं। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होने पैपराजी से बात की और बताया कि ये उनका मानसून लुक है। कपड़े ही नहीं पहनोगे तो गीले क्या होंगे। पानी यहां से गिरेगा और ऐसे निकल जाएगा।

    राखी सावंत ने दिखाया मानसून लुक
  • Jul 7, 2023 10:15 AM

    सारा अली खान ने भाई के साथ लगाई साइकिल की रेस

    सारा अली खान और इब्राहिम का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है और वो खेतों के बीच बने एक रोड पर साइकिल रेस लगाती हुईं नजर आ रहीं हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Jul 7, 2023 9:48 AM

    श्रुति हासन का वीडियो वायरल,बॉयफ्रेंड कर रहा था ये हरकत

    दरअसल काफी भीड़ भाड़ में उनका बॉयफ्रेंड अपने हाथों से श्रुति हासन को पॉपकॉर्न खिलाता हुआ नजर आ रहा है लेकिन शायद इस कपल को ये नहीं पता है कि कोई उनका वीडियो चुपके से शूट कर रहा है। जी हां, ये वीडियो सामने आते है धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

    श्रुति हासन का वीडियो वायरल,बॉयफ्रेंड कर रहा था ये हरकत
  • Jul 7, 2023 9:08 AM

    फिल्मी तर्ज पर 21 साल की लड़की को पूर्व प्रेमी ने बांधकर जिंदा दफनाया!

    इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। इस खबर के बाद लोग अपने प्रेमी को ही शक की निगाह से देखने से देखने लगेंगे। बता दें कि एक मामला सामने आया है जिसमें फिल्म तर्ज एक पर एक भारतीय लड़की को उसके ऑस्ट्रेलियाई पूर्व प्रेमी ने जिंदा दफना दिया है।

  • Jul 7, 2023 9:03 AM

    रिलीज होते ही इन वेबसाइट्स ने लीक कर दी सोनम कपूर की फिल्म?

    जी हां, सोनम कपूर की ये फिल्म अब एचडी में मौजूद है और लोग इसको धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे हैँ। जियो ने ही इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और देखना ये है कि पाइरेसी को लेकर मेकर्स क्या कहते हैं। तमिल रॉकर्स और तमिल ब्लास्टर्स जैसे वेबसाइड पर फिल्म मौजूद है।

    रिलीज होते ही इन वेबसाइट्स ने लीक कर दी सोनम कपूर की फिल्म?

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X