Bollywood Highlights: 'सालार' का दमदार टीजर रिलीज, 48 की उम्र में मशहूर स्टार का निधन

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates 6 July 2023: नई सुबह के साथ मनोंरजन दिलचस्प खबरों, गॉसिप और सेलेब्स अपडेट्स से पटा दिखाई दे रहा है। फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की हर छोटी बड़ी खबर के साथ जुड़े रहने के लिए लगातार जुड़े रहे फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ।

आंख खुलते ही प्रभास के फैंस के लिए सरप्राइज तैयार है। सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'सालार' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 'सालार' के टीजर में धांसू एक्शन की ऐसी झलक है, जिसे देख कोई भी हैरान रह जाए। 'केजीएफ' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज होते ही छा गया है। 'सालार' का टीजर काफी जबरदस्त लग रहा है।

इसके साथ ही जहां प्रभास की फिल्म के टीजन ने फैंस में एक्साइटमेंट जगा दी तो वहीं मनोरंजन गलियारे से एक बुरी खबर भी सामने आई है। हांगकांग की प्रसिद्ध गायिका और गीतकार कोको ली का हुआ निधन हो गया है। 48 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कोको ली की बहनों की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, गायिका ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

LIVE Feed
  • Jul 6, 2023 8:39 PM

    जब सैफ अली खान को गिफ्ट में मिली करोड़ो को घड़ी, तो एक्टर ने उठाया यह कदम

    Saif Ali Khan: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान हमेशा ही अपनी जिंदगी को लेकर खबरों में रहते हैं, चाहे फिर फिल्में हो, या फिर उनका घर या उनका स्टाइल। सैफ अली खान मंहगें शौको को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं, आज हम आपको सैफ अली खान की मंहगी घड़ी के बारें में बताएंगे जो उनको गिफ्ट में मिली थी।

    जब सैफ अली खान को गिफ्ट में मिली करोड़ो को घड़ी, तो एक्टर ने उठाया यह कदम
  • Jul 6, 2023 8:01 PM

    विद्या बालन की फिल्म 'नीयत' को लेकर अनिल कपूर ने दिया बड़ा बयान, एक्टिग को लेकर की जमकर तारीफ

    Anil Kapoor to Vidya Balan's film 'Niyat: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन चार साल बाद थ्रिलर फिल्म 'नीयत' से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म कल यानी 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दर्शकों के लिए रिलीज करने से पहले निर्माताओं ने हाल ही में मुंबई में 'नीयत' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में फिल्म देखने के बाद अनिल कपूर ने विद्या बालन की जमकर तारीफ की है।

    विद्या बालन की फिल्म 'नीयत' को लेकर अनिल कपूर ने दिया बड़ा बयान, एक्टिग को लेकर की जमकर तारीफ
  • Jul 6, 2023 6:56 PM

    अमीषा पटेल के आरोपो पर गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस को सुनाई खरी-खोटी

    Ameesha Patel's allegations: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच अनिल शर्मा ने अभिनेत्री अमिषा पटेल के आरोप के खिलाफ अपनी शानदार प्रतिक्रिया देते हुए फैंस के बीच हंगामा खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अमीषा ने यह सब क्यों कह रही हैं।

    अमीषा पटेल के आरोपो पर गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस को सुनाई खरी-खोटी
  • Jul 6, 2023 6:19 PM

    क्या आप जानते हैं इन बॉलीवुड हसीनाओं के बारें में, जो तलाक के बाद जी रही हैं शानदार जिंदगी!

    Bollywood beauties After Divorce: हिंदी सिनेमा जगत में कई बार देखा जाता है कि मशहूर अभिनेत्रियों अपने पति से तलाक लेकर खबरों में आ जाती हैं। लेकिन तलाक के बाद कुछ हसीनाएं तो ऐसी हैं जो कि गुमशुदा जिंदगी जी रही होती है परंतु कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जो कि तलाक के बाद शानदार जिंदगी जी रही होती है। आज हम आपको उन्ही अभिनेत्रीओं के बारें में बताएंगे जो कि तलाक के बाद भी एक बेहतरीन जिंदगी गुजार रही हैं।

    क्या आप जानते हैं इन बॉलीवुड हसीनाओं के बारें में, जो तलाक के बाद जी रही हैं शानदार जिंदगी!
  • Jul 6, 2023 5:24 PM

    अभिनेत्री दिव्या खोसला की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल नोट

    Divya Khosla Kumar mother passed away:डायरेक्टर भूषण कुमार की पत्नी और बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की मां का निधन हो गया है, इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जारिए फैंस को दी है।

  • Jul 6, 2023 5:03 PM

    लंदन से जान्हवी कपूर ने साझा की खास तस्वीरें, देखकर फैंस के दिलों की बड़ी धड़कन

    Janhvi Kapoor photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं और हमेशा कुछ ना कुछ अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। बैसे पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म 'उलझ' की शूटिंग लंदन में कर रही थी। अब एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की साथ ही शानदार फोटोज शेयर की हैं।

  • Jul 6, 2023 4:43 PM

    शनाया कपूर की होगी मॉलीवुड में एंट्री

    बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'वृषभ' से साउथ डेब्यू करने जा रही हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, पैन-इंडिया फिल्म का निर्देशन कन्नड़ निर्देशक नंद किशोर द्वारा किया जाएगा। "कहानी एक पिता और बेटे के रिश्ते के बारे में है। वृषभ में शनाया कपूर की एक बहुत ही अहम भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म एक पीरियड फिल्म है - इसमें अतीत और वर्तमान है और शनाया इस अतीत और वर्तमान के बीच का पुल है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है।"

  • Jul 6, 2023 4:06 PM

    Made In Heaven Season 2 की हुई अनाउंसमेंट

    शोभिता धुलिपाला और अर्जुन माथुर स्टारर 'मेड इन हेवन 2' कमबैक को तैयार है। प्राइम वीडियो ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरीज का पोस्टर शेयर कर लिखा- क्या हम मोमेंट निकाल कर बोल सकते हैं- ओह माय गॉड। मेड इन हेवन सीजन 2 जल्द प्राइम पर आएगा।

  • Jul 6, 2023 3:21 PM

    'ओ माई गॉड 2' से यामी गौतम का लुक आया सामने

    अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओ माई गॉड 2' से बीते दिनों एक्टर का लुक सामने आया था और अब इसी फिल्म से यामी का भी लुक सामने आया है, जिसमें वो वकील के रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म अगले महीने यानी 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

  • Jul 6, 2023 2:50 PM

    शादी के बाद वायरल हुआ कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का पुराना वीडियो

    अक्सर सोशल मीडिया पर सितारों के पुराने वीडियोज वायरल होते हैं और वो लोगों के द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे के साथ डांस प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

  • Jul 6, 2023 1:24 PM

    पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ इस शख्स दर्ज करवाई एफआईआर

    सलमान खान का बिग बॉस ओटीटी 2 तब से ऑनलाइन सबसे अधिक ट्रेंडिंग टॉपिक में से एक बन गया है, जब से उन्होंने घर में प्रवेश करने के 24 घंटों के भीतर पुनीत सुपरस्टार को बाहर कर दिया था। जहां कई लोगों ने उनके व्यवहार की निंदा की, वहीं अन्य लोग सोशल मीडिया स्टार की शो में वापसी की मांग कर रहे हैं। पूर्व प्रतियोगी अब फिर से विवादों में आ गए हैं क्योंकि डेटबाजी फेम फैजान अंसारी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

  • Jul 6, 2023 12:56 PM

    क्रिस्टल डिसूजा की लेटेस्ट तस्वीरों ने किया धमाका

    Krystle Dsouza Bold Photos: एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा अपनी खूबसूरती को लेकर काफी तारीफें बटोरती हैं। आए दिन ये हसीना अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो जाती हैं। अब एक बार फिर से क्रिस्टल ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें ड्रॉप की हैं जो कि फैंस को क्रेजी कर रहे हैं। इस तस्वीरों में क्रिस्टल का काफी हसीन अंदाज देखने को मिल रहा है।

  • Jul 6, 2023 12:03 PM

    Robert De Niro के पोते की मौत का चौकाने वाला कारण आया सामने

    हालांकि अब पता चल चुका है कि उनके पोते का निधन कैसे हुआ है? जी हां, हालिया रिपोर्ट्स में पता चला है कि नशीले पदार्थ ने उनका निधन हुआ है। उनकी मां का कहना है कि, "किसी ने उन्हें फेंटेनल-युक्त गोलियां बेचीं, जिनके बारे में उन्हें पता था कि उनमें नशीला पदार्थ मिला हुआ है, फिर भी उन्होंने उसे बेच दी।"

  • Jul 6, 2023 11:25 AM

    इस एक्ट्रेस के लिए पत्नी को छोड़ना चाहते थे अनिल कपूर? Read more at: https://hindi.filmibeat.com/news/anil-kapoor-said-he-left-her-wife-for-kangana-ranaut-in-karan-johars-chat-show-video-viral-116648.html

    इस दौरान करण ने सवाल पूछा था कि किस एक्ट्रेस के लिए वो अपनी पत्नी सुनीता को छोड़ सकते हैं। इसके बाद अनिल कपूर ने मजाक में कहा था कि वह कंगना रनौत से शादी करने के लिए अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ देंगे। करण ने अनिल के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना को एक अनोखी सलाह दी!

  • Jul 6, 2023 10:52 AM

    जिप लाइनिंग करते हुए इस चीज से जा टकराईं अभिनेत्री, फैंस बोले- जान प्यारी नहीं है?

    सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसको अभिनेत्री ने खुद ही साझा किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा जिप लाइनिंग करती हुईं नजर आ रही हैं और चोटिल होने से बाल बाल बच गईं हैं। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा पूरी तैयारी के साथ जैसे ही ही उछलकर आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं वो लोहे की सीढ़ियों से टकरा जाती हैँ। उनके बैक में चोट लगती है और वो चिल्ला उठती हैं। हालांकि उन्होने इस वीडियो को पूरा डाला है। वीडियो के साथ उन्होने कैप्शन में लिखा, ''हेहेहे...थोड़ी सी लगी।''

  • Jul 6, 2023 10:26 AM

    Kajol ने माधुरी दीक्षित को कह दिया 'अंडररेटेड एक्टर', फैंस ने गिनवा दिये दमदार फिल्मों के नाम

    90 के दशक से अभी तक बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में गिना जाए तो टॉप लिस्ट काजोल और माधुरी दीक्षित दोनों जरूर शामिल होंगे। लेकिन हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने माधुरी को 'अंडररेटेड' एक्ट्रेस कहा। जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए। इंटरव्यू के दौरान जब काजोल से उनके समय की किसी अंडररेटेड एक्ट्रेस का नाम लेने कहा गया, तो उन्होंने माधुरी दीक्षित को चुना। उन्होंने कहा- "कोई है जिसे वास्तव में कम आंका गया है और उन्हें ज्यादा वेराइटी के रोल्स नहीं मिले हैं, जिसकी वह हकदार हैं, तो वह वास्तव में माधुरी हैं।"

  • Jul 6, 2023 10:12 AM

    Sex Education Season 4 Teaser: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर सीरीज का आखिरी सीजन, रिलीज डेट के साथ सामने आया फर्स्ट लुक

    नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज़ "सेक्स एजुकेशन" अपने चौथे सीजन के साथ वापस आ गई है। बता दें, ये इस सीरीज का आखिरी सीजन होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सीजन 4 की प्रीमियर डेट के साथ एक टीजर भी रिलीज किया है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

  • Jul 6, 2023 9:48 AM

    उर्फी जावेद ने गरीब बच्चे को दिए इतने पैसे? लोग बोले- वापस ले लो और ढंग के कपड़े खरीदो!

    उर्फी जावेद को उनकी बोल्डनेस के लिए हर दिन ट्रोल किया जाता है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो नेट पहनकर निकलीं थीं और आर पार दिख रही ड्रेस में बेहद बोल्ड लग रहीं थीं। इस दौरान मीडिया के सामने ही कुछ जरूरतमंद बच्चे उर्फी जावेद से पैसे मांगने लगते हैं। हालांकि उनको इग्नोर करने के बजाय उर्फी अपने पर्स से 500 का नोट निकालकर बच्चों को दे देती है और आगे बढ़ जाती है। इसे लेकर लोग उन्हे ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं आखिर पैसे हैं तो अपने लिए कपड़े क्यों नहीं खरीद लेतीं?

  • Jul 6, 2023 9:26 AM

    तलाक की खबरों के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नए गाने पर खूब थिरकीं आलिया, बताया 'टोकन ऑफ लव'

    नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनकी अलग रह रही पत्नी आलिया काफी समय से अपनी कानूनी लड़ाई के चलते सुर्खियों में हैं। इस बीच आलिया बिग बॉस ओटीटी 2 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं लेकिन जल्द ही शो से एविक्ट भी हो गई। वहीं बिग बॉस के घर से आने के बाद आलिया ने एक इंटरव्यू में नवाज संग बिताए प्यारे पलों को याद किया था। वहीं आलिया ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे एक्टर के लेटेस्ट सॉन्ग, "यार का सताया हुआ है" पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

  • Jul 6, 2023 8:29 AM

    तलाक और एक्टिंग से ब्रेक की खबरों के बीच मशहूर एक्टर संग मंदिर में दुल्हन बनी दिखीं सामंथा

    ऑनलाइन सामने आए एक नए वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु को नई दुल्हन के रूप में सजी-धजी देखा गया और वह अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ खड़ी थीं। सामंथा लाल रंग की साड़ी और खुले बालों में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, विजय देवरकोंडा को पूरी तरह से व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट पहने देखा गया। मंदिर में दोनों की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे सैम के फैंस हैरान हैं। कथित तौर पर, सामंथा और विजय वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'कुशी' की शूटिंग कर रहे हैं और वीडियो में वे आंध्र प्रदेश के द्राक्षरामा में एक मंदिर में पूजा सीन शूट कर रहे थे।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X