..................... Bollywood Live Updates 29 June new evidence in sushant rajput case Allahabad High Court in Adipurush case - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: सुशांत राजपूत केस में मिला नया सबूत, हाई कोर्ट ने 'आदिपुरुष' के मेकर्स को लगाई लताड़

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 29 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी रहती है और ऐसी ही खबरों से रूबरू करवाने के लिए हम लाए हैं एक खास तरह का लाइव जिसमें आपको मिलेगी मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput death case: मामले में मिले नए सबूत, Deputy CM Devendra Fadnavis का बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत के केस में मिला नया सबूत

सुशांत सिंह राजपूत की जबसे मौत हुई है तभी से फैंस को इस बात का अंदेशा है कि उनका मर्डर हुआ है। इसी वजह से यह केस CBI को सौंप दिया गया था। हालांकि अब तक कोई खास प्रोग्रेस देखने को नहीं मिली थी लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कि पहले, उपलब्ध जानकारी अफवाहों पर आधारित थी, फिर कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके पास मामले के संबंध में पर्याप्त सबूत हैं। फिर इन लोगों से संपर्क किया गया और पुलिस को सबूत सौंपने के लिए कहा गया।

आदिपुरुष के मेकर्स को हाई कोर्ट ने लगाई लताड़

'आदिपुरुष' के मेकर्स को लताड़ लगाते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा- 'रामायण' के कितने किरदार हैं, जिनकी पूजा की जाती है। उनको फिल्म में किस तरह से दिखाया गया है? यह लगातार हो रहा है, कुछ न कुछ लगातार ऐसा किया जा रहा है, जिससे सामाजिक सामंजस्य खराब हो। प्रोड्यूसर को कोर्ट में पेश होना होगा, यहां मजाक नहीं चल रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि वह फिल्म से आहत हुए हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो धार्मिक भावनाओं के कारण फिल्म पूरी नहीं देख पाए हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड के सदस्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि वह लोग धन्य हैं, जिन लोगों ने फिल्म को सर्टिफाई किया है। इलाहबाद हाई कोर्ट ने राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को आपत्तिजनक डायलॉग्स और फिल्म मेकर्स को विवादित सीन्स के लिए नोटिस भेजा है।

LIVE Feed
  • Jun 29, 2023 8:05 PM

    40 की उम्र में काली साड़ी में मोनालिसा ने हिला दिया इंटरनेट

    भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने म्यूजिक वीडियोज के साथ साथ अपनी मस्तानी अदाओं और फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। मोनालिसा आए दिन अपने एक से बढ़कर एक सेक्सी लुक्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर से मोनालिसा ने काली साड़ी में अपना काली जादू दिखाकर फैंस को मदहोश कर दिया है। मोनालिसा के लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो हसीना इस दौरान काली साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। हसीना ने अपने इस लुक को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए साड़ी को काले ब्रा लुक ब्लाउज के साथ टीम अप किया है।

  • Jun 29, 2023 5:45 PM

    आलिया भट्ट ने बीच पर लेटकर गाया तुम क्या मिले, वीडियो हुआ वायरल

    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज के बाद से ही छाया हुआ है। अब आलिया भट्ट ने अपने इस गाने को गाते हुए अपना एक वीडियो बनाया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।

  • Jun 29, 2023 5:00 PM

    सैफ करीना ने लंदन में की सोनम-आनंद से की मुलाकात, डिनर डेट की तस्वीरें हुईं वायरल

    करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने लंदन में सोनम कपूर, आनंद आहूजा, रिया कपूर और करण बुलानी से मुलाकात की। उनकी डिनर डेट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। करीना कपूर खान पिछले कुछ दिनों से अपने पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर, जेह के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। करीना और सैफ ने लंदन में सोनम कपूर, उनके पति आनंद आहूजा और सोनम की बहन रिया कपूर, उनके पति करण बुलानी से मुलाकात की।

  • Jun 29, 2023 4:08 PM

    PK एक्ट्रेस रुखसार रहमान की मैरिड लाइफ में दिक्कत, शादी के 13 साल बाद लेने जा रहीं तलाक

    एक्टर रुखसार रहमान और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फारुख कबीर की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबरें हैं कि दोनों अपनी 13 साल की शादी को खत्म करने जा रहे हैं। मालूम हो कि रुखसार और फारुख की शादी 2010 में हुई थी। हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से लिखा, 'पिछले कुछ महीनों से दोनों कई परेशानियों से डील कर रहे हैं। कई बार बातचीत के बावजूद दोनों के बीच के मनमुटाव को कम नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए, अब उन्होंने परिवार को शामिल कर लिया है और तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। उनके परिवार वाले उनके फैसले के बारे में जानते हैं। दरअसल, वे इसी पर बात करने के लिए वो ऑफिशियली मिले हैं।'

  • Jun 29, 2023 3:39 PM

    पोते की शादी के बाद धर्मेंद्र ने दूसरी बीवी हेमा मालिनी और बेटियों से मांगी माफी, बोले- बात नहीं कर पा रहा...

    बॉलीवुड के हैंडसम हंक रहे चुके धर्मेंद्र 87 साल की उम्र में भी फैंस से जुड़े रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया के जरिए अपनी अपडेट देते रहते हैं। वहीं, अब उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमे वो थोड़ा भावुक नजर आए। धर्मेंद्र ने ये पोस्ट अपनी पत्नी हेमा मालिनी और बेटियों ऐशा देओल और अहाना देओल के लिए शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में परिवार से माफी मांगी और पछतावा होने की बात कही। हालांकि, उन्होंने कारण साफ नहीं किया।

  • Jun 29, 2023 2:35 PM

    'गदर 2' से सनी देओल-अमीषा पटेल 'उड़ जा काले कावां' रिलीज हुआ

    ट्रेलर के बाद, गदर 2 के निर्माताओं ने, जिसमें अमीषा पटेल और सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, उड़ जा काले कहावा का पूरा गाना जारी किया। यह गाना निश्चित रूप से पुरानी यादों को छूने वाला है।

  • Jun 29, 2023 2:09 PM

    'बिग बॉस OTT' में नजर आएंगे अब्दु रोजिक

    'बिग बॉस OTT' का दूसरा सीजन जोरों-शोरों से चल रहा है। इस शो को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं और हाल ही में एक और अपडेट सामने आया है, जिसमें पता चला है कि अब्दु रोजिक 'बिग बॉस' के घर में एंट्री करने वाले हैं।

  • Jun 29, 2023 2:01 PM

    कौन बनेगा करोड़पति का प्रोमो आया सामने, इस बार नए फ्लेवर में आएगा शो

    एक बार फिर बिग बी अपने इस सुपरहिट शो के सीजन 15 को लेकर आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ नए फ्लेवर और नए ट्विस्ट के साथ टीवी पर आएगा। चैनल ने केबीसी 15 का नया प्रोमो भी जारी कर दिया है। वीडियो में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन कहते नजर आते हैं, “ बदल रहा, बदल रहा है, देखो सब कुछ बदल रहा है, बड़े ज्ञान से, बड़े शान से सबकुछ बदल रहा है।"

  • Jun 29, 2023 1:11 PM

    Bigg Boss OTT में 'फुकरा इंसान' यानि अभिषेक मलहान को मिल रही भारी-भरकम फीस, एक दिन का वसूल रहे इतना

    मशहूर यूट्यूबर लोकप्रिय रियलिटी शो में एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में उभरे हैं और उन्हें बीबी हाउस में सभी सेलेब कंटेस्टेंट को कड़ी चुनौती देते हुए देखा गया है। कार्यों में प्रदर्शन करने से लेकर अपने लिए स्टैंड लेने तक, अभिषेक यह सब कर रहे हैं और जबकि अभिषेक अपने दमदार खेल से सबका ध्यान खींच रहे हैं, क्या आप जानते हैं कि वह बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी जर्नी के लिए भारी रकम ले रहे हैं? सिनेफ्री में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान सलमान खान के शो का हिस्सा बनने के लिए प्रतिदिन 30 हजार रुपये चार्ज कर रहे हैं।

    Bigg Boss OTT में 'फुकरा इंसान' यानि अभिषेक मलहान को मिल रही भारी-भरकम फीस, एक दिन का वसूल रहे इतना
  • Jun 29, 2023 11:29 AM

    बारिश से बचने के लिए विद्या बालन ने निकाली निन्जा टेकनीक

    मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक बार फिर से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खुद को बारिश से बचाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने मैक्सी ड्रेस पहनी हुई है और उसे वो कमर पर बांधकर निकल रही हैं।

  • Jun 29, 2023 11:12 AM

    करण जौहर, जूनियर एनटीआर, राम चरण को अकादमी सदस्य बनने के लिए निमंत्रण मिला

    एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड आर्ट्स ने अकादमी सदस्यों की सूची में 398 सदस्यों को जोड़ा है। भारतीय नामों में करण जौहर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, मणिरत्नम, जूनियर एनटीआर, राम चरण, चैतन्य तम्हाने, कास्टिंग डायरेक्टर केके सेंथिल कुमार, एमएम कीरावनी, चंद्रबोस और वृत्तचित्र निर्माता शौनक सेन शामिल हैं।

  • Jun 29, 2023 10:00 AM

    India's Got Talent के दसवें सीजन की पहली झलक आई सामने

    देश भर के टैलेंट को एक मंच देने वाला रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का दसवां सीजन जल्द ही आने वाला है और इसकी झलक शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके शो को होस्ट करने की खुशी जताई है।

  • Jun 29, 2023 9:50 AM

    पत्नी को बारिश से बचाने के लिए सिद्धार्थ ने किया ऐसा काम, वायरल हुआ वीडियो

    बीती रात सिद्धार्थ और कियारा एक साथ नजर आए थे। कियारा का परिवार भी इस मौके पर पहुंचा था। देर रात जब इवेंट से सिद्धार्थ और कियारा बाहर निकल रहे थे तो बारिश हो रही थी और इसलिए सिद्धार्थ ने कियारा को इस तरह पकड़ा कि वो कहीं भीग ना जाए और इन दोनों को इस तरह प्यार में डूबा देखकर फैंस उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

  • Jun 29, 2023 9:39 AM

    गौहर खान ने ईद के मौके पर शेयर की बेटे की तस्वीर

    गौहर खान हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। गौहर खान के बेटे की इस बार पहली बकरीद है और इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बेटे की एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बेटे ने एक कपड़ा पहना है और उसमें लिखा है- ' मेरी पहली ईद-उल-अधा मम्मी पापा के साथ'। इस फोटो को शेयर करते हुए गौहर खान ने 'ईद मुबारक' लिखा है।

  • Jun 29, 2023 9:26 AM

    करण देओल की शादी के बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी और ईशा से माफी मांगी

    धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा। उनकी माफ़ी उनके पोते, करण देओल की द्रिशा आचार्य के साथ शादी के कुछ दिनों बाद आई है। एक भावुक पोस्ट में, उन्होंने लिखा, “ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे… मैं तख्तानी और वोहरा को प्यार करता हूं, मैं तुमसे प्यार करता हूं और दिल की गहराइयों से आप सभी का सम्मान करता हूं… उम्र और बीमारी मुझ पर हावी हो रही है, मैं व्यक्तिगत रूप से बात कर सकता था, लेकिन...”

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X