Bollywood Highlights: 72 हूरें को सेंसर बोर्ड से नहीं मिला सर्टिफिकेट, आदिपुरुष मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 28 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी रहती है और ऐसी ही खबरों से रूबरू करवाने के लिए हम लाए हैं एक खास तरह का लाइव जिसमें आपको मिलेगी मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

सेंसर बोर्ड ने '72 हूरें' के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से किया मना

पिछले दिनों '72 हूरें' का मोशन पोस्ट लॉन्च किया गया था और तभी से ही इस फिल्म को लेकर चर्चा बनी हुई थी। मेकर्स ने 28 जून को इसका ट्रेलर रिलीज करने का दावा किया था लेकिन अब सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा इसलिए मेकर्स अब इसे डिजिटल प्लैटफॉर्म पर ही प्रदर्शित कर पाएंगे।

'आदिपुरुष' का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

'आदिपुरुष' जब से रिलीज हुई है, चर्चा का विषय बन गई है। इस फिल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई विवाद सामने आ ही जाता है। पहले तो लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर फिल्म को ट्रोल कर रहे थे लेकिन अब मामला धीरे-धीरे कोर्ट पहुंच गया है। एक तरफ, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच मनोज मुंतशिर शुक्ला से जवाब मांग रही है। वहीं, दूसरी तरफ फिल्म को बैन करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में डाल दी गई है। याचिकाकर्ता ने फिल्म के मेकर्स पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

LIVE Feed
  • Jun 28, 2023 7:58 PM

    जाह्नवी कपूर ने बेधड़क होकर नई तस्वीरों से कराई फैंस की मौज

    जाह्नवी कपूर की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही हर कोई हसीना की खूबसूरती का दीवाना हुआ जा रहा है। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर ऑफ शॉल्डर आउटफिट पहनें नजर आ रही हैं। फोटो में जाह्नवी पेड़ के सहारे खड़ी होकर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आती ही वायरल हो गई हैं और फैंस उनकी इन तस्वीरों पर बढ़ चढ़कर लाइक्स ठोक रहे हैं। इसके साथ ही तमाम लोग जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों के कमेंटसेक्शन में एक से एक बेहतरीन शायरी लिख रहे हैं।

  • Jun 28, 2023 7:46 PM

    सुहागरात के बिस्तर के सामने 64 साल की एक्ट्रेस ने इस शख्स के साथ दिया ऐसा पोज

    Neena Gupta Kust Stories 2: बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म की जान बनी हुई हैं। 64 साल की उम्र में भी नीना गुप्ता बोल्ड ओटीटी सीरीज लस्ट स्टोरीज सीजन 2 में अपनी दिखाई देने वाली है। इसी बीच सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि आग की तरह वायरल हुई जा रही है। नीना गुप्ता के इस लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो हसीना इस दौरान फिल्म मेकर आर बाल्कि के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। दिलचस्प बात ये ही कि आर बाल्कि और नीना गुप्ता की इस तस्वीर के बैकग्राउंड में सुहागरात का बिस्तर दिखाई दे रहा है।

  • Jun 28, 2023 6:44 PM

    पत्नी के बर्थडे पर बेकाबू हुआ ये स्टार, ऐसे किया विश

    Dheeraj Dhoopar Vinny Arora: टेलीविजन स्टार धीरज धूपर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस के लिए काफी मशहूर हैं। अब एक बार फिर से धीरज के सोशल मीडिया अपडेट ने हर किसी को दिल को जोरों से धड़का दिया है। दरअसल, इस हैंडसम हंक ने अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा को बेहद शानदार पोस्ट के साथ बर्थडे विश किया है। धीरज धूपर ने विन्नी अरोड़ा के साथ अपने बेहद कोजी और रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्यारा सा कैप्शन दिया है। तस्वीरों में विन्नी जालीदार श्रग के नीचे ब्लैक बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं जो कि उनके लुक को बेहद बोल्ड टच दे रहा है।

  • Jun 28, 2023 5:47 PM

    हार्दिक पांड्या की बाहों में मचली पत्नी नतासा, कोजी तस्वीरें वायरल

    एक्ट्रेस नताशा स्तानकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की जोड़ी सबसे लोकप्रिय स्टार कपल्स में शुमार है। आए दिन इस कपल की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो वायरल हो जाते हैं। अब एक बार फिर से नताशा ने अपनी और हार्दिक की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या इस समय अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं और जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

  • Jun 28, 2023 4:37 PM

    नूतन बहल के सालों पुराने बंगले का एक हिस्सा गिरा, भारी बारिश बनी वजह

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस नूतन के बंगले की बालकनी और एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। म्यूनिसिपल अथॉरिटिजी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बता दें कि ठाणे नगर निगम के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के चीफ यासीन तड़वी ने कहा, भारी बारिश की वजह से नूतन का बंगले का एक हिस्सा गिर गया। उन्होंने ये भी बताया कि गनीमत है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। फिलहाल मौके पर मलबा हटाने का काम जारी है।

  • Jun 28, 2023 3:29 PM

    शादी की बाद हनीमून पर पति को जन्नत दिखा रही है ये एक्ट्रेस

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली सहगल ने काफी सिंपल अंदाज में शादी रचाई। शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब ये न्यूली वेड हसीना इन दिनों पति के साथ विदेश में हनीमून मना रही हैं। सोनाली सहगल ने अपने हनीमून की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। हसीना की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस सोनाली सहगल इन दिनों पति के साथ मालदीव में हनीमून मना रही हैं। सोनाली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष से 7 जून, 2023 को मुंबई में शादी की थी।

  • Jun 28, 2023 2:46 PM

    Tum Kya Mile: रणवीर- आलिया ने पहाड़ों पर लगाया रोमांस का तड़का

    जब से करण जौहर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीज़र में रोमांटिक ट्रैक "तुम क्या मिले" की पहली झलक सामने आई है, तब से दर्शक इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद, करण जौहर ने एक बार फिर प्रीतम और अरिजीत सिंह के साथ मिलकर काम किया है। वहीं, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की खूबसूरत केमिस्ट्री गाने को और भी बेहतरीन बनाती है। यह गाना सारेगामा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

  • Jun 28, 2023 2:14 PM

    तलाक की खबरों भड़क गईं असिन?

    अभिनेत्री ने लिखा, "अभी हमारी गर्मियों की छुट्टियों के बीच में, सचमुच एक-दूसरे के सामने बैठकर नाश्ते का आनंद ले रहे थे और कुछ बहुत ही मन गढ़ंत और पूरी तरह से बेसलेस 'न्यूज' के बारे में पता चला। उस समय की याद आती है जब हम अपने परिवारों के साथ घर पर बैठकर अपनी योजना बना रहे थे। शादी और हमने सुना कि हमने ब्रेकअप कर लिया है, सच में?! कृपया बेहतर करें। इस फिजूल बात पर छुट्टी के 5 मिनट बर्बाद होने से निराश हैं! आप लोगों का दिन मंगलमय हो।"

  • Jun 28, 2023 1:12 PM

    डिजिटल रिलीज करना पड़ा 72 हूरें का ट्रेलर, सेंसर बोर्ड ने किया रिजेक्ट

    केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान की फिल्म '72 हुरें' के ट्रेलर को सेंसर सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद, आज फिल्म के ट्रेलर को डिजिटली रिलीज किया गया है। बता दें, फिल्म के ट्रेलर को थियेटर्स में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।

  • Jun 28, 2023 1:07 PM

    आदिवासियों के साथ बोल्ड लुक में दिखीं पूजा बत्रा

    पूजा बत्रा भले ही किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं लेकिन वो अक्सर किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त उन्होने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बीच पर नजर आ रही हैं। मजेदार बात तो ये है कि इस दौरान वो अकेली नहीं बल्कि आदिवासी लोग उनके साथ नजर आ रहे हैं।

  • Jun 28, 2023 12:20 PM

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- अरिजित सिंह की आवाज में पहला गाना रिलीज

    करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पर फिल्माया यह रोमांटिक गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को आवाज दी है अरिजित सिंह और श्रेया घोषाल ने। बोल हैं अमिताभ भट्टाचार्य के और म्यूजिक दिया है प्रीतम ने।

  • Jun 28, 2023 11:22 AM

    शादी के 7 सालों बाद तलाक लेंगी सुपरहिट फिल्मों की ये एक्ट्रेस?

    गजनी एक्ट्रेस असिन कई दिनों से अपनी तलाक की अफवाहों को लेकर खबरों में हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से अपने पति राहुल शर्मा की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, जिससे अब अफवाहों को और हवा मिल गई है। बता दें, असिन ने अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

  • Jun 28, 2023 10:50 AM

    Neena Gupta- इस हीरो को Kiss करने के बाद डेटॉल से धोया था मुंह?

    नीना गुप्ता ने जिस एक्टर के साथ लिपलॉक किया था उसका नाम लेते हुए उन्होने कहा कि, बाद में डेटॉल से मुंह धोना पड़ा था। दरअसल नीना गुप्ता के मुताबिक इस टीवी शो का नाम दिल्लगी थी और उनको दिलीप धवन के साथ लिप लॉक सीन करना था।

  • Jun 28, 2023 10:09 AM

    गदर 2 रिलीज से पहले माहिम दरगाह पहुंची अमीषा पटेल

    गदर 2 की सकीना एक बार फिर से धमाका कर रही हैं, जी हां.. हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री अमीषा पटेल की जो कि इस वक्त माहिम दरगाह जाने को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। उनका एक वीडियो इस वक्त माहिम से सामने आया है और वो अपनी गदर 2 की सफलता के लिए दरगाह पहुंची थीं।

    गदर 2 रिलीज से पहले माहिम दरगाह पहुंची अमीषा पटेल
  • Jun 28, 2023 9:16 AM

    बेहद हॉट लगीं सुहाना खान

    सुहाना ने इस दौरान बेहद छोटी ड्रेस पहनी हुई थी और वो इतनी सेक्सी लग रहीं थीं कि किसी की नजर उनसे नहीं हट रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सुहाना के फैंस तारीफ कर रहे है। एक ने लिखा, ''अपने पिता की तरह प्यारी, सरल और अद्भुत।''

    बेहद हॉट लगीं सुहाना खान

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X