Bollywood Highlights: टीवी जगत से सामने आई एक और मौत की खबर, कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल सरकार पर साथा निशाना

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 24 May: मनोरंजन जगत में आए दिन ऐसी खबरें सामने आती ही रहती हैं, जिनकी जानकारी होना लोगों के लिए जरूरी होता है। अगर आप भी मनोरंजन की दुनिया से खुद को रूबरू रखना चाहते हैं। तो हम आपके लिए खासतौर पर लाए हैं फिल्मीबीट बॉलीवुड लाइव, जिसमें आप मनोरंजन जगत की हर अहम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा है क्योंकि राज्य में 'द केरल स्टोरी' को बैन कर दिया गया है। एक्ट्रेस ने कहा- 'केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा पास की गई फिल्म पर बैन लगाना, संविधान का अपमान करने के बराबर है। कुछ राज्यों में 'द केरल स्टोरी' पर जो प्रतिबंध लगाया गया है वो सही नहीं है।' आपकी जानकारी के लिए बता दें पश्चिम बंगाल में 8 मई से ही इस फिल्म पर बैन लगा हुआ है। तमिलनाडु में कम दर्शकों का हवाला देते हुए स्क्रीनिंग बंद कर दी गई है।

LIVE Feed
  • May 24, 2023 5:12 PM

    अरिजीत सिंह को ये क्या हुआ! ऐसा हाल देख मचा बवाल.. पैसे की कमी या कोई और है बात

    Arijit Singh: हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह हमेशा ही अपनी आवाज से सबको दीवाना बनाते आए हैं फैंस के दिलों पर राज करते रहे हैं। लेकिन इस बार अरिजीत सिंह का एक प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद से खबरों में आ गए हैं, जिसको देखकर फैंस के बीच खलबली मच गई है।

  • May 24, 2023 1:44 PM

    Urfi javed: टॉपलेस होकर जब नए लुक में आई उर्फी जावेद, तो फिर से हर कोई हो गया हैरान

    Urfi javed New Look: हमेशा ही चर्चाओं में, विवादों में और खबरों में रहने वाली उर्फी जावेद इस वक्त एक ऐसा नाम बन चुकी हैं कि जब जब वह कैमरे के सामने आती है, हर कोई उनको देखना चाहता है, हर किसी को उनका नया लुक देखकर उनके बारें में प्रतिक्रिया देने का मन करता है। हाल ही में एक बार फिर से सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का नया लुक सामने आ गया है, टॉपलेस होकर इस लुक में उर्फी ने फिर से सभी को चौंका दिया है।

  • May 24, 2023 1:02 PM

    फातिमा शेख संग अफेयर की खबरों के बीच आमिर ने एक्ट्रेस के साथ खेला ऐसा दमदार खेल, देखते रह गए फैंस

    Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के अफेयर की खबरें बहुत वक्त से उनकी को स्टार फातिमा शेख के साथ कई बार सामने आ चुकी हैं। इस बार फाातिमा शेख का आमिर खान संग एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि दोनों ऐसे खेल भी खेल सकते हैं।

  • May 24, 2023 12:06 PM

    मुकेश अंबानी की बड़ी बहु श्लोका मेहता की हुई शानदार गोद भराई, क्यूट तस्वीर हुई वायरल

    Shloka Mehta's baby shower: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बड़ी बहु और आकाश अंवानी की पत्नी श्लोका मेहता की हाल ही में बड़ी धूमधाम से गोदभराई हुई हैं। इस गोदभराई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि श्लोका कितनी प्यारी लग रही है इस पार्टी के दौरान।

  • May 24, 2023 11:25 AM

    देसी गर्ल ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा!

    इस वक्त एक ऐसा ही खुलासा प्रियंका चोपड़ा की तरफ से किया गया है। प्रियंका चोपड़ा का कहना था कि, इस फिल्म में वो एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहीं थीं जहां उनको एक आदमी को सेड्यूस करना होता है। इसके लिए उनको एक बार में एक कपड़ा उतारना था। हालांकि निर्देशक ने इसके लिए मना कर दिया और कहा कि उनको अंडरवियर देखनी है, वरना कोई भी ये फिल्म देखने क्यों आएगा? हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया था कि निर्देशक ये बात लेकर उनके पास नहीं आए थे बल्कि स्टाइलिश को भेजा गया था।

  • May 24, 2023 10:41 AM

    नेपोटिज्म पर छलका कृति सैनन का दर्द?

    बॉलीवुड में इनसाइड और आउटसाइडर की बात हमेशा चलती रहती है और कई बार नेपोटिज्म का मुद्दा भी सामने आया है जिसको लेकर लोगों की अलग अलग राय रहती हैं। इस वक्त अभिनेत्री कृति सैनन ने इसपर बात की है और उनका बयान खबरों का हिस्सा है। हीरोपंती एक्ट्रेस का कहना था कि, 'जब आप फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हैं तो वैसे भी लोगों को आपका नाम जानने में भी वक्त लगता है। इसलिए मैं चाहती थी कि वे मेरा नाम जानें, और वह नाम टैलेंट के साथ सामने आय़ा हो।। अभिनेत्री ने ये बात भी मानी है कि, वो अपना नाम बनाने के लिए तरसती' थी।

  • May 24, 2023 9:44 AM

    'अनुपमा' फेम एक्टर नितेश पांडे का निधन

    लोकप्रिय अभिनेता नितेश पांडे का निधन हो गया है। उनकी उम्र 51 साल थी। नितेश को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। नितेश ने हाल ही में 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाया था।

    'अनुपमा' फेम एक्टर नितेश पांडे का निधन
  • May 24, 2023 9:24 AM

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखने के लिए लगा जाम

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस दौरान अपनी फिल्म जोगीरा सारारा का प्रमोशन कर रहे हैं और इसी को लेकर वो इंदौर पहुंचे थे। इस वक्त जो वीडियो वायरल भयनी के द्वारा साझा किया गया है इसमें आप देख सकते हैं कि सड़क पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गाड़ी खड़ी है और ढेरों फैंस इसको देखकर वहां रुक गए हैं और उनसे सेल्फी की मांग कर रहे हैँ। हालांकि सड़क पर जाम लगता देखकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी कार से बाहर आए और फैंस से गुजारिश की कि वो निकलें और ट्रैफिक को जाम ना करें।

  • May 24, 2023 8:32 AM

    साराभाई वर्सेज साराभाई की एक्ट्रेस की गाड़ी खाई में जाकर गिरी, जरा सी उम्र में ही चली गई जान

    Vaibhavi Upadhyaya Dies: टीवी जगत के सबसे मशहूर शो में से एक है साराभाई वर्सेज साराभाई और अब इसी शो की एक्ट्रेस के निधन ने पूरे मनोरंजन जगत को हिला कर रख दिया है। वैभवी उपाध्याय की हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह 32 साल की थीं और उनका परिवार जो चंडीगढ़ में है, शव को मुंबई ला रहा है। अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 11 बजे मुंबई में होगा। साराभाई वर्सेज साराभाई टेक 2 शो में उपाध्याय के साथ काम कर चुके निर्माता-अभिनेता जेडी मजेठिया ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने खुलासा किया कि उपाध्याय की कार "टर्न लेते समय घाटी में गिर गई"। हमें यह भी पता चला है कि कार में उसका मंगेतर भी मौजूद था जिनकी हालत अभी ठीक है।

    साराभाई वर्सेज साराभाई की एक्ट्रेस की गाड़ी खाई में जाकर गिरी, जरा सी उम्र में ही चली गई जान

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X