..................... Bollywood Live Updates 10 November salman khan will not watch tiger 3 anushka sharma pregnancy - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: अपनी ही फिल्म नहीं देख पाएंगे सलमान खान, अनुष्का शर्मा का दिखा बड़ा सा बेबी बंप

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 10 Nov: मनोरंजन जगत के हर दिन कोई ना कोई उथल-पुथल मची ही रहती है। हर रोज किसी ना किसी मुद्दे पर लोग बात करते हुए नजर आते ही हैं। इसलिए आप इस उथल-पुथल और जरूरी मुद्दों से दूर ना हों इसलिए हम आपके लिए लाए हैं एक खास लाइव, जिसमें मिलेगी आपको हर जानकारी।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' 12 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान 'टाइगर 3' स्टार्स ने अपने फैंस से मुलाकात की और इस दौरान सलमान खान ने फिल्म के सुबह 6 बजे के शो को लेकर रिएक्ट किया।

सलमान खान को बताते हैं कि फिल्म का पहला शो सुबह 6 बजे से है तो इस पर सलमान खान रिएक्ट करते हुए कहते हैं, "वो मुझसे मिस हो जाएगा।" इसके बाद सलमान खान जोर- जोर से हंसने लगते हैं। बाद में एक्टर कहते हैं, "6 बजे का शो है तो ठीक है मैं पकड़ लूंगा लेकिन 7 बजे के बाद न फ्लाइट पकड़ी जाती है और ना ही फिल्म।"

बता दें कि 'टाइगर 3' यशराज फिल्म्स की 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान 'पठान' बनकर सलमान खान का साथ देते नजर आएंगे तो वहीं ऋतिक रोशन भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइगर 3' का रन टाइम भी मेकर्स ने बढ़ा दिया है।

LIVE Feed
  • Nov 10, 2023 7:42 PM

    धनतेरस पर अनन्या पांडे ने खरीदा अपने सपनों का नया घर, गृह प्रवेश की वीडियो साझा करके दी जानकारी

    Ananya Pandey: आज धनतेरस है, हर कोई अपनी अपनी तरह से धनतेरस का जश्न मना रहा है और सभी को बधाई दे रहा है। इसी बीच इस खास दिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने सपनों का घर खरीदा है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी है।

  • Nov 10, 2023 7:17 PM

    तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला!

    Tunisha Sharma suicide case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइट केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फैसले से शीजान खान को बड़ा झटका लगा है क्योंकि कोर्ट ने शीजान की वो याचिका खारिज कर दी है। जिसमें उन्होंने उनपर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की बात कही थी। इस पर अभी शीजान खान ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला!
  • Nov 10, 2023 6:34 PM

    दीवाली के जश्न के बीच कपूर सिस्टर्स ने दिखाया अपना जलवा, सोशल मीडिया पर जमकर की फैंस ने तारीफ

    Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor: दिवाली के जश्न के बीच सोशल मीडिया पर सेलेब्स की खूबसूरत और प्यारी प्यारी कई सारी फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की फेमस कपूर सिस्टर्स जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनका स्टाइल देखने लायक है।

    दीवाली के जश्न के बीच कपूर सिस्टर्स ने दिखाया अपना जलवा, सोशल मीडिया पर जमकर की फैंस ने तारीफ
  • Nov 10, 2023 5:48 PM

    के-पॉप स्टार किम न ही का हुआ निधन, महज 24 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    के-पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री के दीवानों के लिए इस समय बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। के-पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर किम न ही का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद के-पॉप इंडस्ट्री में शोक छाया हुआ है। मात्र 24 साल की कम उम्र में किम न ही ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

    के-पॉप स्टार किम न ही का हुआ निधन, महज 24 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  • Nov 10, 2023 5:18 PM

    Bipasha Basu ने बेटी Devi के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की दिखाई झलक

    अभिनेत्री बिपाशा बसु की बेटी देवी एक साल की होने वाली हैं। देवी के बर्थडे को दो दिन बाकी है लेकिन स्टार पैरेंट्स ने अपनी लाडली के इस खास दिन को और स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी लाडली का जश्न अभी से शुरू कर दिया है जिसका वीडियो सामने आया है।

    Bipasha Basu ने बेटी Devi के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की दिखाई झलक
  • Nov 10, 2023 5:16 PM

    Bigg Boss 17: मनारा दिल लगाकर खानजादी की कर रही थीं बुराई, तभी अंकिता ने धुत्कार कर कहा-'भाग यहां से'

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' सप्ताह के सातों दिन प्रतियोगियों के बीच लड़ाई-झगड़े और नॉन-स्टॉप ड्रामा से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सलमान खान का शो घर के अंदर कुछ नामों के कारण सुर्खियां बटोर रहा है- अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मन्नारा चोपड़ा, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया और अभिषेक कुमार।

    Bigg Boss 17: मनारा दिल लगाकर खानजादी की कर रही थीं बुराई, तभी अंकिता ने धुत्कार कर कहा-'भाग यहां से'
  • Nov 10, 2023 4:12 PM

    सिख रेजिमेंट द्वारा विक्की का जोरदार स्वागत हुआ

    सैम बहादुर के ट्रेलर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे विक्की कौशल ने अब दिल्ली में सिख रेजिमेंट द्वारा किए गए गर्मजोशी से स्वागत के बारे में खुलासा किया है।

  • Nov 10, 2023 3:07 PM

    Temptation Island में आया एक ऐसा धुरंधर, जिसने एक-दो नहीं बल्कि 45 लड़कियों को किया जोरदार किस

    Temptation Island India: टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया हर गुजरते दिन के साथ तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है, जो अपने रसदार नाटक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। दर्शक JioCinema के एपिसोड्स और टेम्पटेशन चैनल से जुड़े हुए हैं। शो का हालिया एपिसोड खुलासों से भरा होगा और किसी को निराश नहीं करेगा!

    Temptation Island में आया एक ऐसा धुरंधर, जिसने एक-दो नहीं बल्कि 45 लड़कियों को किया जोरदार किस
  • Nov 10, 2023 2:26 PM

    कॉफी विद करण में नजर आ सकते हैं सलमान खान

    कॉफ़ी विद करण 8 काफी सुर्खियां बटोर रहा है, खबर है कि करण जौहर इस समय टाइगर 3 स्टार सलमान खान के साथ बातचीत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान इस लोकप्रिय चैट शो के समापन एपिसोड में दिखाई दे सकते हैं।

  • Nov 10, 2023 1:57 PM

    TRP Report: लगातार गिरता जा रहा है 'अनुपमा', ये शो पड़ने लगा है अब सब पर भारी

    TRP Report: सप्ताह 44 के लिए BARC TRP आ गई है और यह निश्चित रूप से आपकी भौंहें चढ़ा देगी क्योंकि आपके पसंदीदा शो की रेटिंग में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। यह टीआरपी रिपोर्ट आपके पसंदीदा शो के प्रदर्शन के बारे में जानकारी प्रदान करती है। BARC TRP रिपोर्ट शो के निर्माताओं को साप्ताहिक आधार पर उनके प्रदर्शन का विश्लेषण करता है।

    TRP Report: लगातार गिरता जा रहा है 'अनुपमा', ये शो पड़ने लगा है अब सब पर भारी
  • Nov 10, 2023 1:02 PM

    टाइगर और जोया ने दी दिवाली की मुबारकबाद

    सलमान खान ने एक ट्रेडिशनल कुर्ता पहना है तो वहीं कैटरीना कैफ ने डिजायनर साड़ी पहनी हुई है। कैटरीना कैफ ने हाथों में दिया लिया हुआ और पीछे ढेर सारे फूल नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने इस फोटो को साथ लिखा, ''हैप्पी दिवाली। टाइगर 3 इस रविवार, 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो रही है।''

    टाइगर और जोया ने दी दिवाली की मुबारकबाद
  • Nov 10, 2023 12:18 PM

    दीपिका पादुकोण के 'Looking Like Wow ' से हार गया टाइगर 3 का ट्रेलर

    इस आर्टिकल के लिखे जाने तक दीपिका के इस वीडियो पर सिर्फ इंस्टाग्राम में करीब 190 मिलियन व्यूज हैं। दूसरी तरफ सलमान खान की टाइगर 3 के ट्रेलर को 67 मिलियन व्यूज मिले हैं। जहां पादुकोण ने एक हफ्ते पहले अपनी रील साझा की थी, वहीं टाइगर 3 का ट्रेलर तीन हफ्ते पहले जारी किया गया था।

  • Nov 10, 2023 11:13 AM

    एयरपोर्ट पर पौधा लेकर पहुंची रवीना टंडन

    रवीना टंडन इस वक्त चर्चा में हैं क्योंकि वो अपनी बेटी राशा थडानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि रवीना टंडन ने अपने हाथ में एक पौधा पकड़ा हुआ है जिसको लेकर वो एयरपोर्ट से बाहर आई हैं।

  • Nov 10, 2023 10:32 AM

    एल्विश केस के इस अप्डेट से खिचसी पांव तले जमीन, मिल गया 20 ml सांप का जहर

    एल्विश यादव केस में बड़ा अपडेट आया है। कांड के मुख्य आरोपी राहुल और उसके साथियों के पास से 20 ml सांप का जहर बरामद हुआ है। जिसे जयपुर की लैब में जांच के लिए भेजा गया है। ये कथित ज़हर 3 नवंबर को पांच सपेरों की गिरफ्तारी के बाद बरामद हुआ था जिसे पार्टी में सप्लाई करने के लिए मंगवाया गया था।

  • Nov 10, 2023 9:41 AM

    सलमान खान की टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग बढ़ी

    सलमान खान और कैटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग शुरू हुए 5 दिन हो गए हैं। और जबकि फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है, खबर है कि टाइगर 3 के लिए अब तक लगभग 4.6 लाख टिकट बेचे जा चुके हैं और यह 12.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

  • Nov 10, 2023 8:41 AM

    लाख छुपाने की कोशिश की, फिर भी लीक हुई खबर, प्रेग्नेंट अनुष्का का वीडियो आ ही गया सामने

    Anushka Sharma Pregnancy Confirmed: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे ज्यादा फेमस जोड़ों में से एक रहे हैं और बेंगलुरु के एक होटल में उनकी हालिया मुलाकात ने उनके फैंस को खुशी से भर दिया है। क्रिकेट के उस्ताद और बॉलीवुड डीवा, जिन्हें अक्सर उनके एक-दूजे के प्यार के लिए सराहा जाता है, उनका एक वीडियो सामने आया है।

    लाख छुपाने की कोशिश की, फिर भी लीक हुई खबर, प्रेग्नेंट अनुष्का का वीडियो आ ही गया सामने

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X