..................... Bollywood Live Updates- यूट्यूब पर लीक हुई आदिपुरुष, विकी कौशल से करण जौहर ने फिर मिलाया हाथ Bollywood Live Updates 10 July- Adipurush leaked on YouTube, Karan Johar reunite with Vicky Kaushal - Hindi Filmibeat

Bollywood highlights- यूट्यूब पर लीक हुई आदिपुरुष, विकी कौशल से करण जौहर ने फिर मिलाया हाथ

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 10 July- फिल्मीबीट हिंदी का ये लाइव पेज आपके लिए हर दिन लेटेस्ट खबरों का गुलदस्ता लेकर आता है और हालिया जानकारी सबसे पहले आप तक पहुंचती है। फिल्म इंडस्ट्री की हर खबर से रुबरू रहने के लिए आप इस पेज के साथ बने रहिए...

आम राउत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर खबर आ रही है कि फिल्म सीधे यूट्यूब पर लीक कर दी गई है और इससे मेकर्स को काफी तगड़ा झटका लगने वाला है। यूट्यूब पर लोग इसको देख रहे हैं और अब कई मिलियन व्यूज हो चुके हैँ। इसके पहले रिलीज के तुरंत बाद कुछ पाइरेसी वेबसाइट्स ने इस फिल्म को लीक कर दिया था।

विकी कौशल और करण जौहर को लेकर खबर आ रही है कि लस्ट स्टोरी के बाद दोनों ने एक बार फिर से हाथ मिलाया है। एक दमदार प्रोजेक्ट में विकी कौशल और करण जौहर रियूनिट होंगे। हालांकि ये प्रोजेक्ट क्या है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है और ना इसके टाइटल का ऐलान हुआ है..

LIVE Feed
  • Jul 10, 2023 8:17 PM

    बॉलीवुड सुपरस्टार की बेटी ने खुद की अपने डिप्रेशन पर खुलकर बात, बताया कैसे की बाहर आने की कोशिश

    Aamir Khan's daughter Ira Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोरती रहती हैं। हाल ही में इरा खान ने अपने डिप्रेशन को लेकर खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने इस स्थिति का सामना किया और फिर बाहर आई।

    बॉलीवुड सुपरस्टार की बेटी ने खुद की अपने डिप्रेशन पर खुलकर बात, बताया कैसे की बाहर आने की कोशिश
  • Jul 10, 2023 7:51 PM

    3.3 लाख की ओवरसाइज़्ड हुडी पहनकर मलाइका अरोड़ा ने दिखाया अपना जलवा, फैंस की बोलती हुई बंद!

    Malaika Arora: अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने फैशन सेंस को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। वह 49 साल की उम्र में भी अपनी हॉट अदाओं व फिट बॉडी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मलाइका को मुंबई की सड़को पर देखा गया, इस दौरान उन्होंने 3.3 लाख की हुडी पहनी थी। जिसको देखकर फैंस की बोलती बंद हो गई है।

    3.3 लाख की ओवरसाइज़्ड हुडी पहनकर मलाइका अरोड़ा ने दिखाया अपना जलवा, फैंस की बोलती हुई बंद!
  • Jul 10, 2023 7:27 PM

    साउथ सुपरस्टार प्रभास की रुमर्ड गर्लफ्रेंड शादी करने की तैयारी में क्या? मुंबई में कर रही हैं नए घर की तलाश

    Kriti Sanon: साउथ सुपरस्टार प्रभास की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कृति सेनन हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। हाल ही में खबर आई है कि कृति सेनन मुंबई में अपने लिए नए घर की तलाश कर रही हैं। ऐसे में उनकी शादी की खबरें भी तेज हो रही हैं।

    साउथ सुपरस्टार प्रभास की रुमर्ड गर्लफ्रेंड शादी करने की तैयारी में क्या? मुंबई में कर रही हैं नए घर की तलाश
  • Jul 10, 2023 6:46 PM

    पिता बनने के एक महीने बाद ही काम पर लौटे सुपरस्टार, जल्द शुरु करेंगे फिल्म की शूटिंग

    Ram charan returned to work: साउथ सुपरस्टार राम चरण लगभग एक महीने पहले ही नए नए पिता बने हैं, और पिता बनने के कुछ वक्त बाद ही अभिनेता राम चरण अपने काम पर वापस लौट आए हैं। जल्द ही अपनी नई फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग शुरु करेंगे। अनुमान है कि फिल्म 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राम चरण की फिल्म को लेकर फैंस तो हमेशा ही बेसब्री से इंताजर करते हैं।

    पिता बनने के एक महीने बाद ही काम पर लौटे सुपरस्टार, जल्द शुरु करेंगे फिल्म की शूटिंग
  • Jul 10, 2023 6:04 PM

    सुबह 3 बजे दिखाई जाएगी मशहूर एक्टर की फिल्म, इसके पीछे की वजह जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

    Christopher Nolan Film: आप भी यह सुनकर चौक जाएंगे, जो हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल बात ऐसी है कि आपको आज ऐसी फिल्म के बारें में बता रहे हैं तो कि सुबह 3 बजे दर्शकों को दिखाई जाएंगी, यह एक हॉलीवुड फिल्म है। टिकट्स की मारामारी की वजह से क्रिस्टफर की यह फिल्म ऐसे वक्त पर दिखाई जाएगी।

  • Jul 10, 2023 5:11 PM

    शाहरुख खान के ऊपर टिप्पणी करके बुरी फंसी एक्स गर्लफ्रेंड, गुस्साए फैंस ने अच्छे से लगाई क्लास

    Priyanka Chopra: इंटरनेशनल कलाकार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं, लेकिन कई बार अभिनेत्री अपनी टिप्पणियों को लेकर ही फंस जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब प्रियंका ने शाहरुख को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जो उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

    शाहरुख खान के ऊपर टिप्पणी करके बुरी फंसी एक्स गर्लफ्रेंड, गुस्साए फैंस ने अच्छे से लगाई क्लास
  • Jul 10, 2023 4:45 PM

    सायरा बानो ने एक पोस्ट में खुलासा किया कि जब वह एक कार्यक्रम के लिए देर से आईं तो क्या हुआ

    सायरा बानो, जिन्होंने हाल ही में महान अभिनेता दिलीप कुमार की दूसरी पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत की। सोमवार को, उन्होंने एक पुरानी तस्वीर के साथ अपने और अपने दिवंगत पति के बारे में एक और किस्सा साझा किया। कैमरे के सामने पोज देते हुए दोनों मुस्कुराए। उन्होंने गुलाबी सूट और कान की बाली पहनी थी, जबकि दिलीप ने सफेद शर्ट, धारीदार टाई, ग्रे जैकेट और ग्रे पैंट पहना हुआ था। उनकी जिंदगी कैसी चल रही थी, इस बारे में एक नोट साझा करते हुए सायरा ने लिखा, "सेट हो जाओ...तैयार हो जाओ और जाओ...!! हमारी जिंदगी एक्शन से भरी थी।"

  • Jul 10, 2023 3:58 PM

    Naagin 7: कौन सी हसीना ने कर दिया तेजस्वी प्रकाश का पत्ता साफ, इन तीनों में से एक के नाम पर लगेगी मुहर

    Naagin 7 Update: 9 जुलाई, 2023 को एक ब्लॉकबस्टर समापन एपिसोड के साथ समाप्त हुआ। हफ्तों की अटकलों के बाद, आखिरकार यह पुष्टि हो गई कि अलौकिक नाटक एक हाई नोट समाप्त होगा। नागिन सीजन 6 के आखिरी एपिसोड को लेकर रहस्य ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

    Naagin 7: कौन सी हसीना ने कर दिया तेजस्वी प्रकाश का पत्ता साफ, इन तीनों में से एक के नाम पर लगेगी मुहर
  • Jul 10, 2023 3:32 PM

    तुनिशा शर्मा की मौत के बाद अब अभिनेता शीजान खान ने इस सच से उठाया पर्दा, बताया खुद से जुड़ा राज

    Sheezan Khan: टीवी के जाने माने अभिनेता शीजान खान इस वक्त खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर खबरों में लगातार बने हुए हैं। 15 जुलाई से यह शो लोगों के बीच होगा। इसी के बीच एक इंटरव्यू के दौरान शीजान ने शो से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं और तुनिशा शर्मा की मौत के बाद की बातें भी बताई।

    तुनिशा शर्मा की मौत के बाद अब अभिनेता शीजान खान ने इस सच से उठाया पर्दा, बताया खुद से जुड़ा राज
  • Jul 10, 2023 3:05 PM

    वीकेंड के वार से बचने के बाद अचानक बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, हाथ जोड़कर सलमान से की थी गुजारिश

    'वीकेंड का वार' एपिसोड के बाद बिग बॉस ओटीटी 2 से एक कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया गया। हम बात कर रहे हैं साइरस ब्रोचा की। 'बिग बॉस ओटीटी 2' की लाइव फीड के अनुसार और सोशल मीडिया पर चर्चा के अनुसार, साइरस को शो से बाहर कर दिया गया है और इस खबर ने सबको को हैरान कर दिया है।

  • Jul 10, 2023 2:58 PM

    कई लड़कियों को धोखा देने वाले अभिनेता ने जब कहा,- किसी दूसरी लड़की के लिए गर्लफ्रेंड को छोड़ना गलत है तो...

    Ranbir Kapoor: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी नई नई गर्लफ्रेंड्स बनाने में रणबीर कपूर का नाम हमेशा ही सबसे आगे रहता था, खैर अब तो एक्टर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। परंतु एक वक्त पर रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सांवारिया कहा जाता था। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दीपिका पादुकोण को रिश्ते को लेकर सही सलाह देते हुए दिख रहे हैं।

  • Jul 10, 2023 2:33 PM

    शाहरुख खान का बाल्ड लुक हुआ वायरल

    शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' के ट्रेलर का प्रीव्यू सामने आ गया है। इस फिल्म में लोग शाहरुख का एक नया रूप देखेंगे और एक्टर को पहली बार लोग बाल्ड लुक में देखेंगे। अब शाहरुख का इस लुक में वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Jul 10, 2023 2:00 PM

    तीन हफ्ते बाद Dipika Kakar को मिली अस्पताल से छुट्टी, नन्हीं सी जान का लोगों को कराया दीदार

    8 जुलाई को शोएब ने अपने बच्चे के स्वास्थ्य पर एक नया बड़ा अपडेट दिया। इस जोड़े को इस साल जून में समय से पहले बच्चा हुआ था और बच्चे के खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें एनआईसीयू में रखा गया था। नए माता-पिता जो अपने फैंस को अपने बच्चे के हेल्थ से अपडेट रखते रहे हैं। शोएब ने खुलासा किया कि उनका बच्चा एनआईसीयू से बाहर है और इस खबर की खुशी फैंस मना ही रहे थे कि अब एक फोटो सामने आई है जिसमें शोएब दीपिका और उनका बच्चा नजर आ रहा है और साथ ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि दीपिका को डिस्चार्ज मिल गया है।

    तीन हफ्ते बाद Dipika Kakar को मिली अस्पताल से छुट्टी, नन्हीं सी जान का लोगों को कराया दीदार
  • Jul 10, 2023 1:52 PM

    Jawan प्रीव्यू में शाहरुख खान के bald लुक पर मचा बवाल

    एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान 6 अलग अलग लुक में दिखाई देने वाले हैं, जिसकी झलक प्रीव्यू में भी देखने को मिली है। कोई शक नहीं कि फैंस किंग खान के सभी लुक्स को देखकर हैरान हैं, लेकिन जो लुक सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, वो है शाहरुख का bald लुक, यानि की जहां वो गंजे दिखे हैं।

    Jawan प्रीव्यू में शाहरुख खान के bald लुक पर मचा बवाल
  • Jul 10, 2023 12:55 PM

    अरशद वारसी को याद आए जितेंद्र, कही थी ये बात

    अरशद वारसी ने जितेंद्र की बाक याद करते हुए बताया कि उन्होने कहा था,''ये सब ना एक दिन चला जाएगा और तेरे पास काम ही नहीं होगा। बस उस वक्त तुम खुद को काफी मजबूत रखना। जब आपके पास कुछ नहीं होता है तो आप हार मान जाते हो, इसके बाद वापस आने का कोई रास्ता नहीं होता है।''

    अरशद वारसी को याद आए जितेंद्र, कही थी ये बात
  • Jul 10, 2023 12:03 PM

    Jawan Prevue: शाहरुख खान की 'जवान' प्रीव्यू ने जीता दिल

    सुपरस्टार शाहरुख खान की बात हो और दर्शकों के बीच हलचल देखने न मिले ऐसा हो नहीं सकता। किंग खान की मेगा फिल्म 'जवान' के बहुप्रतीक्षित प्रीव्यू ने आज रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जवान, एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है, जो एक ऐसे व्यक्ति की जर्नी है जो अपने काम से समाज में मौजूद गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है।

  • Jul 10, 2023 11:50 AM

    SDM ज्योति मौर्या पर बने Bhojpuri गाने ने किया धमाका

    ज्योति और आलोक की कहानी पर एक नहीं बल्कि कई गानें बन गए हैं और सभी काफी चाव से सुन रह रहे हैं। एक गाने की बात करें तो इसको ''संतोष यादव मधुर'' ने गाया है और ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक और गाना का जिसका नाम है, ''मैडम के लागल बा शहर के हवा।''

    SDM ज्योति मौर्या पर बने Bhojpuri गाने ने किया धमाका
  • Jul 10, 2023 11:18 AM

    सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने फिर लिखा गुप्त पोस्ट

    सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मुझे पोस्ट हटाने के लिए कहा जाएगा। मुझसे मेरी विवेकशीलता के बारे में पूछताछ की जाएगी। मेरे बारे में शराब पीने की समस्या के बारे में गपशप की जाएगी, फिर भी मैं जारी रखूंगी क्योंकि आप उस अपमान, हर प्रकार की यातना और दुर्व्यवहार से नहीं गुजरे हैं, जबकि किसी ने भी आपका पक्ष नहीं लिया क्योंकि आपका अपमान करने वाला एक सुपरस्टार है और आप हैं उसके साथ दोस्त।

  • Jul 10, 2023 10:17 AM

    हेमा मालिना का चौकाने वाला खुलासा

    हेमा मालिनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जहां हेमा मालिनी ने बताया कि किस तरह से एक डायरेक्टर उनकी साड़ी के पल्लू से पिन हटवाना चाहता था। हेमा जी ने कहा- 'वह किसी तरह का सीन शूट करना चाहता था। मैं हमेशा अपनी साड़ी में पिन लगाकर रखती हूं।' एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनसे कहा गया पिन निकालने के लिए तो उन्होंने बोला- साड़ी नीचे गिर जाएगी'। इसपर उन्हें जवाब मिला कि 'हम यही चाहते हैं।'

  • Jul 10, 2023 9:55 AM

    'डंकी' ने बिना रिलीज ही कमा लिए 255 करोड़

    मिली जानकारी के मुताबिक जहां जवान के पोस्ट रिलीज डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 120 करोड़ रुपये में बिके हैं। जबकि, डंकी के डिजिटल राइट्स को पूरे 35 करोड़ रुपये ज्यादा यानी 155 करोड़ रुपये में बेचा गया है। रिपोर्ट की मानें तो करीबी सूत्र ने इस बारे में बताते हुए कहा कि ये इंडियन सिनेमा की अब तक किसी भाषा में फाइनल हुई सबसे बड़ी डील है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X