Bollywood Highlights: थलापति विजय ने ली बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी, राहुल रॉय ने किया बड़ा खुलासा

Bollywood Live Update

Bollywood Live Update, 15 July: मनोरंजन जगत से खबर आ रही है कि, साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अपने फैन क्लब, कल्याण संगठन और मक्कल इयक्कम के माध्यम से 'दलपति विजय इंस्टीट्यूट' शुरू करने वाले हैं। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों के अनुसार, अभिनेता थलापति विजय 15 जुलाई से तमिलनाडु के 234 निर्वाचन क्षेत्रों में 'थलापति विजय संस्थान' शुरू करने के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा दूसरी खबर है राहुल रॉय को लेकर, 'आशिकी' फिल्म से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले अभिनेता राहुल रॉय को साल 2020 में लद्दाख में अपनी फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। अभिनेता को एयरलिफ्ट करना पड़ा और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इस ब्रेन स्टोक और अस्पताल के बिल को लेकर एक्टर ने खुलासा किया और बताया कि सलमान खान ने उनकी मदद की थी और अस्पताल का बिल भरा था।

तो इस तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी मसालेदार और चटफटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Jul 15, 2023 7:43 PM

    बाहर निकलते ही लोगों को देखकर आधे अधूरे कपड़ों में बुरी तरह भागी ये टॉप हसीना

    उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो हसीना इस दौरान ग्रीन आउटफिट काफी बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उर्फी पैपराजी को देखकर मुंह छुपाकर अपनी गाड़ी में भागती दिखाई देती हैं। दरअसल, उर्फी ने इस दौरान मेकअप नहीं किया हुआ था। ऐसे में अपने नो मेकअप लुक को छुपाने के लिए उर्फी हड़बड़ी में भागती दिखाई दे रही हैं।

  • Jul 15, 2023 7:09 PM

    शादी के बाद पहली फिल्म हिट होते ही कियारा ने उतार फेंका शराफत का चोला

    कियारा आडवाणी ने ग्रेजिया मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है। कियारा के इस फोटोशूट ने बवाल काट दिया है। इस फोटोशूट में कियारा ब्लैक बोल्ड अंदाज में एक से एक कातिल अंदाज में दिखाई दे रही हैं। कियारा की ये तस्वीरें पल भर में आग की तरह वायरल हुई जा रही हैं। इसके साथ ही नेटिजंस कियारा की इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और दिलचस्प कमेंट की बरसात कर रहे हैं।

  • Jul 15, 2023 6:23 PM

    फैन के साथ अनन्या पांडे के बॉडीगार्ड ने की बदतमीजी, फिर एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा कि..

    एक वीडियो इस वक्त अनन्या पांडे का वायरल हो रहा है जिसमें उनका बॉडीगार्ड एक फैन को धक्का मारते हुए नजर आ रहा है। बता दें कि ये अप्रैल 2023 का वीडियो है लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनन्या के एक फैन को सेल्फी के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। हालांकि तभी एक गार्ड आकर फैन को धक्का मारता है लेकिन फैन वहां से नहीं जाता। इसके बाद अनन्या पांडे खुद फैन को सेल्फी देती हैं और वहां से चली जाती हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि अनन्या पांडे की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।

  • Jul 15, 2023 6:07 PM

    अभिषेक बच्चन की राजनीति में एंट्री, इस बड़ी सीट से चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट

    Abhishek Bachchan In Politics: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्मों और बिजनेस के बाद अब राजनीति में हाथ आजमाने के लिए उतरते दिखाई दे सकते हैं। खबर है कि अमिताभ और जया बच्चन के बाद अब अभिषेक बच्चन राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही अभिषेक बच्चन सपा की सदस्यता लेने वाले हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में न ही बच्चन परिवार की ओर से कोई बयान सामने आया है और न ही सपा की ओर से अधिकारिक जानकारी दी गई है। लेकिन अभिषेक बच्चन की सपा में एंट्री को लेकर चर्चा जोरों पर है।

  • Jul 15, 2023 5:34 PM

    राजा कुमारी ने शाहरुख पर बरसाया प्यार, जवाब में किंग खान ने कहा, 'लव यू माई थंडर'

    ग्रैमी-नॉमिनेटेड कलाकार राजा कुमारी, जिन्होंने मेगास्टार शाहरुख खान के लिए एक्शन एंटरटेनर 'जवान' के लिए हाई-एनर्जी रैप लिखा है, ने अब 'किंग खान' के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भारतीय-अमेरिकी रैपर ने लिखा, "मेरा ट्विटर कई हफ्तों तक बंद रहा और मैं केवल शाहरुख खान को यह बताने के लिए वापस आयी कि मैं उनसे प्यार करती हूं!" उनके मैसेज का जवाब देते हुए, शाहरुख ने कहा, "मैं भी करता हूं।।।मेरे थंडर!! तुम्हें बहुत सारा प्यार।" राजा कुमारी ने शाहरुख के ट्वीट का जवाब दिया और रेड हार्ट और भारतीय ध्वज इमोजी के साथ लिखा, "शाहरुख और राजा कुमारी 4ईवीए"

  • Jul 15, 2023 4:53 PM

    आईएमडीबी की प्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में 'बवाल' चौथे स्थान पर

    वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत अपकमिंग फिल्म 'बवाल' ने आईएमडीबी की सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्मों और शो की लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। एक टाइमलेस लव स्टोरी कही जाने वाली यह फिल्म एक छोटे शहर के आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खूबसूरत महिला के प्यार में पड़ जाता है। उससे शादी करना चाहता है और समाज में खुद को साबित करना चाहता है। इस फिल्म के जरिए पर्दे पर पहली बार वरुण और जान्हवी की जोड़ी देखने को मिलेगी।

  • Jul 15, 2023 4:26 PM

    तमन्ना भाटिया ने अपने कॉलेज में मनाया 'जी करदा' की सक्सेस का जश्न, किया भांगड़ा

    पैन-इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया ने अपने कॉलेज का दौरा किया और एक्टिंग के क्षेत्र में एक मजबूत आधार प्रदान करने के लिए अपनी मातृ संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। एक्ट्रेस को आखिरी बार वेब-सीरीज 'जी करदा' में देखा गया था, वह यंग एडल्ट्स को पसंद आई। उन्होंने इस सीरीज की सक्सेस का जश्न अपने मुंबई स्थित अल्मा मेटर आर.डी. नेशनल कॉलेज में मनाया। एक्ट्रेस ने ढोल की थाप पर नाचते हुए शानदार एंट्री करते हुए फैकल्टी और छात्रों को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया और एक छात्रा के रूप में अपने किस्से साझा किए, जिससे माहौल गर्मजोशी और पुरानी यादों से भर गया।

  • Jul 15, 2023 3:48 PM

    'मैं अटल हूं' की यात्रा को हमेशा याद रखूंगा : पंकज त्रिपाठी

    पंकज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म की शूटिंग से बीटीएस क्लिप और अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में अभिनेता की एक झलक देखी जा सकती है। उन्होंने पोस्ट को हिंदी में कैप्शन दिया: "इस 'अटल' यात्रा को हमेशा याद किया जाएगा और संजोया जाएगा। मैं श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के शानदार व्यक्तित्व को बड़े पर्दे पर चित्रित करने के लिए भाग्यशाली महसूस करता हूं।"

  • Jul 15, 2023 3:16 PM

    मलाइका अरोड़ा की दिलकश तस्वीरें

    अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इस वक्त छुट्टियां बिता रही हैं और उनकी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें सामने आकर वायरल हो रही है। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर प्यार लुटा रहे है। मलाइका अरोड़ा अक्सर बोल्ड होती हैं लेकिन ये झलक बिल्कुल अलग है।

  • Jul 15, 2023 2:43 PM

    अवनीत कौर का पूल डे, धड़ल्ले से वायरल हुईं तस्वीरें

    इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और अवनीत कौर ने अपना किलर लुक दिखाया है। स्वीमिंग पूल में पर्पल ब्रा पहने अवनीत कौर ने नीचे सिर्फ एक कपड़ा बांधा हुआ था और काफी सेक्सी लग रहीं थीं। जिसने भी उनको देखा वो दिल हार बैठा। 21 साल की अवनीत कौर को करीब 32 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। यही कारण है कि उनकी तस्वीरें सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाती हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होने लिखा है, ''पूल डे।'' इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट् कर रहे हैं।

    अवनीत कौर का पूल डे, धड़ल्ले से वायरल हुईं तस्वीरें
  • Jul 15, 2023 2:30 PM

    सोफिया अंसारी ने एक बार सोशल मीडिया साझा की अपनी बोल्ड तस्वीरें, तो लोगों ने पूछा,-"पेंट की जिप खोलकर क्या..."

    Sofia Ansari photos: मशहूर मॉडल सोफिया अंसारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से सोफिया ने अपनी कुछ बेहद ही बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं, जिनके सामने आते है एक दम से सोशल मीडिया बवाल मच गया है। लेकिन तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Jul 15, 2023 2:02 PM

    दुल्हन बनी शहनाज गिल, अब किस पर आया एक्ट्रेस का दिल!

    पंजाब की कटरनी कैफ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल तो हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं, फैंस की पसंदीदा शहनाज गिल जब भी कोई वीडियो या फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं तो वह जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह दुल्हन की तरह दिख रही हैं। इस वीडियो को लेकर कई सारे यूर्जस सवाल कर रहे हैं कि आखिर किसकी दुल्हन बन गई हैं शहनाज।

  • Jul 15, 2023 2:00 PM

    लाल जोड़ा, हाथों में मेंहदी, माथे पर बिंदी...जानिए किसकी दुल्हन बनी शहनाज गिल, अब किस पर आया एक्ट्रेस का दिल!

    Shehnaaz Gill Video: पंजाब की कटरनी कैफ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल तो हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं, फैंस की पसंदीदा शहनाज गिल जब भी कोई वीडियो या फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं तो वह जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह दुल्हन की तरह दिख रही हैं।

  • Jul 15, 2023 1:23 PM

    एक्स वाइफ संजीदा शेख के अफेयर को लेकर आमिर अली ने दिया ऐसा रियक्शन

    वहीं अब आमिर ने एक्स वाइफ के डेटिंग रुमर्स पर रिएक्ट किया है, मीडिया के इंटरव्यू में आमिर ने कहा, "यह अब एक फ्री वर्ल्ड है। मैं चाहता हूं कि वह खुश रहे और जो करना चाहती है वह करे, मैं इसमें बिल्कुल भी नहीं पड़ना चाहता। मुझे नहीं पता कि कौन किसे डेट कर रहा है और जो भी उसके लिए अच्छा है, मैं उसके लिए खुश हूं।''

  • Jul 15, 2023 12:47 PM

    आदिपुरुष, ब्रह्मास्त्र से कम बजट में ISRO ने बनाया चंद्रयान 3

    एक ओर जहां पूरी दुनिया इसरो को इस सफलता के लिए बधाई दे रही है। वहीं, कुछ नेटिजन इसकी लागत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री को ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, चंद्रयान 3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए है.. जो कि हाल ही में आई कुछ भारतीय फिल्मों से भी कम है।

  • Jul 15, 2023 12:22 PM

    बाल बाल बचीं जान्हवी कपूर?

    जान्हवी कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसको पैपराजी पेज ने साझा किया है। रेड स्पोर्ट ड्रेस में जान्हवी कपूर को इस वीडियो में एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इस दौरान जान्हवी कपूर बाल बाल बची हैं क्योंकि उनका बैलेंस तब बिगड़ गया था जब वो मशीन के ऊपर थीं।

  • Jul 15, 2023 11:38 AM

    करोड़ो में बिके प्रभास की 'सालार' के ओटीटी राइट्स, रिलीज से मेकर्स हुए खुश

    Salar Ott Rights: सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार ने रिलीज से पहले ही अपना जादू चला दिया है, खबर है कि मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स एक मोटी रकम 200 करोड़ में बेचे हैं, जो फिल्म जवान को टक्कर देती है। जानकारी के मुताबिक सालार के पोस्ट रिलीज ओटीटी राइट्स को निर्माताओं ने 200 करोड़ रुपये की बड़ी डील के साथ बेचा है। अभी यह साफ नहीं है कि यह रकम सभी भाषाओं की ओटीटी रिलीज के लिए है, या फिर किसी एक भाषा की ओटीटी रिलीज को लेकर है। लेकिन अगर यह बाात सच है तो रिलीज से पहले ही मेकर्स की झोली भर गई है।

  • Jul 15, 2023 11:07 AM

    Project K: इस दिन रिलीज होगा प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' का टीजर और टाइटल, सामने आया अपडेट

    प्रोजेक्ट के साल 2024 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अश्विनी नाग, वहीं फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। अब मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि प्रोजेक्ट के का टीजर कब रिलीज हो रहा है। मेकर्स ने ट्वीट कर लिखा, दुनिया अंतिम मुकाबले का इंतजार कर रही है। 20 जुलाई (यूएसए) और 21 जुलाई (भारत) को प्रोजेक्ट के की दुनिया की झलक देखने के लिए तैयार हो जाइए।

  • Jul 15, 2023 10:53 AM

    प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची हड़ताल पर

    इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ''मैं अपनी यूनियन और सहकर्मियों के साथ खड़ी हूं। एकजुटता में, हम एक बेहतर कल का निर्माण करते हैं।'' इसके बाद उनका ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने ये सही कदम उठाया है। AI के आ जाने के बाद कई लोगों के रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है और इसलिए सभी का गुस्सा जायज है।

  • Jul 15, 2023 10:03 AM

    फिल्म 'बागी 4' के लिए फिर साथ आए साजिद नाडियाडवाला और टाइगर श्रॉफ, जल्द होगी घोषणा

    Baaghi 4: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने वर्ष 2013 में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हीरोपंती' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। तब से, टाइगर भारत में एक एक्शन स्टार के रूप में उभरे हैं। एक्टर को 'बागी', 'बागी 2' और 'बागी 3' जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन से खुद को साबित करते देखा गया है। वहीं, अब टाइगर और साजिद को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो 'बागी' फ्रेंचाइजी की अगली किस्त के लिए यह दोनों साथ आ रहे हैं, जल्द ही फिल्म 'बागी 4' को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएंगी।

  • Jul 15, 2023 9:42 AM

    मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रवींद्र महाजनी का निधन, पुणे स्थित फ्लैट में मिला शव

    मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रविंद्र महाजनी का निधन हो गया है। रविंद्र महाजनी को मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहा जाता था। उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेता का शव पुणे के तालेगांव-दाभाड़े स्थित उनके आवास पर मिला। अभिनेता के निधन पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री दुख व्यक्त कर रही है, फैंस इस खबर के बाद काफी सदमें में चले गए हैं।

    मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रवींद्र महाजनी का निधन, पुणे स्थित फ्लैट में मिला शव
  • Jul 15, 2023 9:35 AM

    अमीषा पटेल और बॉबी देओल को एक-दूसरे के करीब देखकर भड़के लोग, कहा- "तेरी भाभी है यार..."

    Ameesha Patel and Bobby Deol: सनी देओल और अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं, दोनों स्टार जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के प्रमोशन के लिए अमीषा पटेल और सनी देओल कपिल शर्मा शो में पहुंचे, वहां पर अमीषा ने बॉबी देओल संग शूटिंग को लेकर मजेदार खुलासा किया।

  • Jul 15, 2023 8:46 AM

    रोहित ने उठाई 'सर्कस' के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, 'सिंघम अगेन' के साथ वापसी वादा

    Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सर्कस' साल 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गई। अब रोहित शेट्टी ने 'सर्कस' के फ्लॉप होने के बारे में बात की है और इसकी असफलता की खुद जिम्मेदारी ली है। रोहित ने आगे कहा कि मैं 'सिंघम' फ्रेंचाइजी या 'गोलमाल' या किसी अन्य फिल्म के साथ दोबारा वापसी करूंगा।

    रोहित ने उठाई 'सर्कस' के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, 'सिंघम अगेन' के साथ वापसी वादा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X