Bollywood Highlights: सनी देओल ने इंडस्ट्री को लेकर दिया बयान, प्रोजेक्ट के से दीपिका का लुक वायरल

Bollywood Live Update

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत से हमेशा ही कोई ना कोई मसालेदार खबर सामने आती रहती है, इस वक्त जो खबर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं वह है सनी देओल को लेकर, क्योंकि सनी देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारें में कपिल शर्मा के शो में चौकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि गदर रिलीज के वक्त पूरी इंडस्ट्री उनके खिलाफ हो गई थी। जाहिर है कि इस वक्त सनी गदर 2 के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं।

इसके अलावा दूसरी बड़ी खबर सबसे ज्यादा मंहगी और चर्चित फिल्म प्रोजेक्ट के को लेकर लेकर है। प्रभास स्टारर 'प्रोजेक्ट के' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, वहीं मेकर्स ने नाग अश्विन की एपिक साइंस फिक्शन फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया है। दीपिका का लुक सामने आने के बाद हर तरफ ट्रेंड कर रहा है, जाहिर है कि इस फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में अलग ही क्रेज बना हुआ है।

तो इसी तरह की मसालेदार और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Jul 18, 2023 9:07 PM

    ओनिर ने फिल्म क्लैश पर करण जौहर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी

    मैरी क्रिसमस के निर्माताओं द्वारा करण जौहर की योद्धा की तरह ही अपनी नई रिलीज डेट की घोषणा करने के बाद करण जौहर ने सोमवार को थ्रेड्स पर एक टिप्पणी पोस्ट की। अब, फिल्म निर्माता ओनिर ने केजेओ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। ओनिर ने ट्विटर पर लिखा, "बड़े बॉलीवुड रिलीज तब परेशान हो जाते हैं जब उसी दिन एक और बड़े बजट की रिलीज होती है और वे इस बारे में बात करते हैं कि इंडस्ट्री में हम सभी को एक-दूसरे का ख्याल कैसे रखना चाहिए, लेकिन जब वे ऐसा करते हैं तो एक पल के लिए भी नहीं सोचते।" एक छोटे बजट की इंडी फिल्म को जीवित रहने के लिए कम संख्या में अच्छे शो से वंचित कर दें।"

  • Jul 18, 2023 8:22 PM

    हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने अपने पति बेडर शम्मास के साथ पहले बच्चे का स्वागत किया

    हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान, जो अपनी फिल्म मीन गर्ल्स के लिए जानी जाती हैं, ने अपने पहले बच्चे, एक लड़के का स्वागत किया है, अभिनेत्री प्रतिनिधि ने पेज सिक्स से इसकी पुष्टि की है। लिंडसे ने इस साल मार्च में पति बेडर शम्मास के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे का नाम लुआई रखा है, जिसका अरबी में मतलब होता है "ढाल या रक्षक।" लिंडसे ने पिछले जुलाई में बैडर से गुपचुप तरीके से शादी कर ली और उसके साथ दुबई में रहती हैं। उनके प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, "परिवार प्यार में सातवें आसमान पर है।"

  • Jul 18, 2023 6:34 PM

    बिग बॉस में लोगों का मनोरंजन करने के लिए मोटी फीस वसूल रहे एल्विश यादव, एक हफ्ते के ले रहे इतने पैसे

    एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी जर्नी से दिल जीतना जारी रखा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने लोकप्रिय रियलिटी शो में अपनी जर्नी के लिए भारी फीस ले रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश को बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी उपस्थिति के लिए 15-20 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

    बिग बॉस में लोगों का मनोरंजन करने के लिए मोटी फीस वसूल रहे एल्विश यादव, एक हफ्ते के ले रहे इतने पैसे
  • Jul 18, 2023 4:57 PM

    केया धवन के रूप में आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी!

    नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म, हार्ट ऑफ स्टोन से उनके किरदार का एक नया पोस्टर जारी किया। फिल्म में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी मुख्य भूमिका में हैं। फोटो शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, "आलिया भट्ट हमारे दिलों (तीर इमोजी के साथ दिल) और दिल (लैपटॉप पर आदमी इमोजी) को हैक करने आ रही हैं। 11 अगस्त को हार्ट ऑफ स्टोन से सभी रोमांच और ठंडक देखें, केवल नेटफ्लिक्स पर।" दिल की आंखों वाला इमोजी)। हार्ट ऑफ स्टोन...'' फोटो में आलिया को फर जैकेट पहने और सीधे कैमरे की ओर देखते हुए देखा जा सकता है। टॉम हार्पर द्वारा निर्देशित, हार्ट ऑफ़ स्टोन की पटकथा ग्रेग रूका और एलीसन श्रोएडर द्वारा लिखी गई है। फिल्म का प्रीमियर 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगा।

  • Jul 18, 2023 4:34 PM

    दोहा से आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे का पुराना वीडियो वायरल

    आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे यूरोप में पैसा खाली कर रहे हैं। एक रेस्तरां में बातचीत करते हुए दोनों की तस्वीर वायरल होने के बाद, दोनों की दोहा छुट्टियों का एक और वीडियो ऑनलाइन फिर से सामने आया है। वीडियो में, अनन्या को एक प्रशंसक को फोटो के लिए बाध्य करते हुए देखा जा सकता है, जबकि आदित्य एक तरफ खड़े हैं।

  • Jul 18, 2023 3:29 PM

    वॉर 2 में जूनियर एनटीआर के बाद हुई कियारा आडवाणी की एंट्री!

    कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इसी बीच कियारा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, सूत्रों की मानें तो कियारा बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 में एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। परंतु इस बात को लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

  • Jul 18, 2023 2:53 PM

    उर्फी के कानों में मिले टमाटर, लोग बोले- बहन दूसरे हाथ से खाओ ना...

    उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो हसीना ने ब्लैक सिंगल कप ब्रा के साथ मिनी स्कर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही उर्फी जावेद ने अपने इस लुक का खास बनाने के लिए कानों में टमाटर के ईयर पीस पहने हुए हैं। इसके साथ ही एक हाथ से ब्रेस्ट कवर कर दूसरे हाथ से उर्फी एक टमाटर खा रही हैं।

  • Jul 18, 2023 2:15 PM

    पाकिस्तानी लड़की Seema Haider का डांस वीडियो वायरल

    इस दौरान एक वीडियो सीमा हैदर का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि काफी पुराना है। इस वीडियो में सीमा हैदर डांस करते हुईं नजर आ रही हैँ। लंहगा चुनरी में सीमा हैदर डांस कर रही हैं और बैकग्राउंड में आपको बॉलीवुड का ही गाना गले में लाल टाई बजता हुआ सुनाई दे रहा है।

    पाकिस्तानी लड़की Seema Haider का डांस वीडियो वायरल
  • Jul 18, 2023 1:46 PM

    स्टेज पर अचानक से गिर गए बादशाह!

    सोशल मीडिया पर अक्सर अलग-अलग फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती हैं जिन पर यूर्जस तेजी से अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। ऐसे में अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बादशाह स्टेज से नीचे गिर जाते हैं। अब इस वीडियो को लेकर रैपर ने खुद सफाई देते हुए साफ कर दिया कि यह व्यक्ति कोई दूसरा है।

  • Jul 18, 2023 1:00 PM

    Salman Khan छोड़ रहे हैं बिग बॉस ओटीटी 2?

    खबरों की मानें तो सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 क्विट नहीं किया बल्कि ये सिर्फ एक अफवाह है। सोर्स के मुताबिक, सलमान खान ने शो को नहीं छोड़ा है बल्कि वो काफी जल्दी वापसी करेंगे और सप्ताह का वीकेंड का वार करने के लिए लौंटेगे। अब सारी अफवाहें खत्म हो गई हैं।

  • Jul 18, 2023 12:58 PM

    स्टेज पर अचानक से गिर गए बादशाह! फैंस ने जताई चिंता तो रैपर ने दी सफाई

    Badshah Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अलग-अलग फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती हैं जिन पर यूर्जस तेजी से अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। ऐसे में अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बादशाह स्टेज से नीचे गिर जाते हैं। अब इस वीडियो को लेकर रैपर ने खुद सफाई देते हुए साफ कर दिया कि यह व्यक्ति कोई दूसरा है।

  • Jul 18, 2023 12:28 PM

    प्रियंका चोपड़ा की पुरानी तस्वीर वायरल

    ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर पूरी दुनिया के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कोई शक नहीं कि, जिस तरह प्रियंका अभिनय के क्षेत्र में नाम कमा रही हैं, आज पूरे भारत को उन पर गर्व है। इस वक्त उनकी पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है..

    प्रियंका चोपड़ा की पुरानी तस्वीर वायरल
  • Jul 18, 2023 12:13 PM

    'अजमेर 92' को लेकर निर्देशक का भावुक बयान,- "लड़कियां जिस दर्द से गुजरीं, हमने वह दिखाया है तो अब..."

    Ajmer 92: फिल्म अजमेर 92 को लेकर भी विवाद जारी है, हर दिन कुछ ना कुछ शुरु हो जाता है। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। तो ऐसे में फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह से इसको लेकर भावुक बयान दिया है। आगे पुष्पेंद्र सिंह ने कहा,- हम इस फिल्म के जरिए सिर्फ वह दिखाना चाहते हैं, जो हमारी लड़कियों ने फेस किया। फिल्म के जरिए हम उस दर्द से दुनिया को रूबरू कराना चाहते हैं, जो उन्होंने सहा।हमारा उद्देश्य लोगों की भावनाओं को आहत करना नहीं है।

    'अजमेर 92' को लेकर निर्देशक का भावुक बयान,-
  • Jul 18, 2023 11:49 AM

    पति के पैर छुने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास

    Pranitha Subhash:तेलुगू एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रणिता का कहना है कि उनकी फील्ड ग्लैमर के लिए जानी जाती है, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि वो रीति-रिवाजों से दूर हो जाएं। हाल ही में पूजा के अवसर पर एक्ट्रेस ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वह अपने पति के पैर छू रही थी। इसके बाद एक्ट्रेस काफी ट्रोल किया जाने लगा तो एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगा दी और यह साफ कर दिया यह सब वह अपने मन से करती हैं।

  • Jul 18, 2023 11:25 AM

    विजय सेतुपति ने कंगना रणौत संग मिलाया हाथ? यूजर ने एक्टर के लिए मांगी दुआ

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के जुड़ने की जानकारी है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लग गई है। कंगना रणौत और विजय सेतुपति के सहयोग पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'अरे, यह एक पावरहाउस कास्टिंग है। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि डायरेक्टर अच्छा हो।' दूसरे ने लिखा, 'अब हमें कुछ मजबूत प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। हालांकि, एक ट्रोल ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा, 'भगवान तुमको शक्ति दें विजय सेतुपति, क्योंकि आपको इसकी आवश्यकता होगी।'

  • Jul 18, 2023 10:41 AM

    "मैं अभी प्रेग्नेंट नहीं हूं, तो शादी क्यूं"...फैंस के सवालों पर तापसी पन्नू ने दिया विवादित बयान

    Taapsee Pannu: तापसी पन्नू पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। एक शॉर्ट ब्रेक के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ चिटचैट किया। तो इसी बीच जब एक्ट्रेस ने शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने मजेदार जबाव देते हुए अपनी बात रखी। एक अन्य फैन ने पूछा कि वह शादी कब कर रही हैं। इस पर एक्ट्रेस ने हाजिरजवाबी देते हुए कहा, ''मैं अभी प्रेग्नेंट नहीं हूं। तो फिलहाल तो बिल्कुल नहीं। जब शादी करूंगी तो आपको बता दूंगी।'

  • Jul 18, 2023 10:33 AM

    फलक नाज ने तोड़ दिया अविनाश का दिल, इस तरह से हुआ लवस्टोरी का अंत!

    Bigg Boss OTT 2: दर्शकों का पसंदीदा रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इस बार काफी लाइमलाइट में हैं। शो में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है, किसी के बीच दुश्मनी हो रही हैं तो कहीं दोस्तियां हो रही हैं। ऐसे में फलक नाज और अविनाश सचदेव की कहानी तो जैसे खत्म होती दिख रही हैं क्योंकि फलक को शायद अविनाश के साथ रिश्ता रखना मंजूर नहीं है।

  • Jul 18, 2023 10:05 AM

    एक दूसरे के साथ फिर स्पॉट हुए आदित्य-अनन्या, तस्वीर हुई वायरल

    Aditya-Ananya Photo: बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं, दोनों के डेट करने की खबरें तो लंबे समय से आ रही थीं लेकिन अब दोनों की वेकेशन तस्वीर ने इसके रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। कुछ दिनों पहले दोनों की रोमाटिंक फोटोज वायरल हुई थी और अब एक बार फिर से आदित्य और अनन्या की प्यारी सी फोटो लीक हो गई है। फोटो में दोनों का प्यार साफ साफ देखने को मिल रहा है, फैंस कपल के लिए काफी खुश है और सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    एक दूसरे के साथ फिर स्पॉट हुए आदित्य-अनन्या, तस्वीर हुई वायरल
  • Jul 18, 2023 9:17 AM

    Mission Impossible 7 Day 6th Collection: टॉम क्रूज की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जल्द ही रच देगी इतिहास

    टॉम क्रूज की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' भी शामिल हो चुकी है। 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने छह दिनों में वर्ल्डवाइड तो अच्छी कमाई की ही। छह दिनों में हिंदी भाषा में इस फिल्म ने टोटल 21.31 करोड़ की टोटल कमाई की है। रविवार को सिंगल डे पर 5.95 करोड़ का बिजनेस करने वाली इस फिल्म ने सोमवार को 1.76 करोड़ का कारोबार किया।इसके अलावा टॉम क्रूज की फिल्म ने इंग्लिश में अब तक 44.4 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म ने छठे दिन 2.95 करोड़ की कमाई की। 'मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' ने इंडिया में अब तक टोटल 68.29 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड भी इस एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म के लिए फैंस के अंदर कम क्रेज नहीं है। वीकेंड तक 1000 करोड़ के ऊपर की कमाई करने वाली 'मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' दुनियाभर में अब तक 1930 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है।

  • Jul 18, 2023 8:39 AM

    ओशनगेट पनडुब्बी हादसे पर जेम्स कैमरून ने फिल्म बनाने को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

    James Cameron: प्रशंसित फिल्म निर्माता और टाइटैनिक के निर्देशक जेम्स कैमरून ओशनगेट पनडुब्बी हादसे पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह खबर आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। फैंस इसको लेकर काफी उत्साहित हो गए। लेकिन अब जेम्स कैमरून ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन चर्चाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए खारिज कर दिया है। जेम्स ने फिल्म बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर कहा, 'मैं आमतौर पर मीडिया में आपत्तिजनक अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं देता, लेकिन मुझे इस पर रिएक्ट करने की जरूरत। मैं ओशियनगेट फिल्म नहीं बना रहा हूं और न ही बनाऊंगा।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X