Bollywood Highlights:जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल का शानदार ओपनिंग इवेंट, सारा और शुभमन गिल की पार्टी

Bollywood Live Update

Bollywood Live Update: मनोरंजन जगत से कई सारी चटपटी खबरें आए दिन सामने आती हैं जो फैंस का और दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब होती हैं। आज सबसे बड़ी खबर अंबानी परिवार के इवेंट की है, बीती रात मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी से जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल का ओपनिंग इवेंट रखा जहां कई सारी बड़ी बड़ी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

दूसरी खबर शुभमन गिल के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर को लेकर है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बीती रात शुभमन गिल के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर एक साथ पार्टी करके बाहर आ रहे हैं। से में कयास लगाया जा रहे हैं कि दोनों एक साथ वर्ल्ड कप 2023 के बीच में पार्टी करने पहुंचे और भारतीय टीम की जीत को सेलिब्रेट किया।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी कई सारी चटपटी, मसालेदार और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Nov 1, 2023 8:30 PM

    नई-नवेली दुल्हन बनकर करवा चौथ सेलिब्रेशन में पहुंची शाहिद कपूर की हमसफर

    बी टाउन के फेमस और फेवरेट कपल्स में से एक मीरा और शाहिद की जोड़ी का हर कोई फैन है. करवा चौथ के मौके पर मीरा राजपूत सेलिब्रेशन के लिए लाल कलर की साड़ी में एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं, देखें वीडियो...

  • Nov 1, 2023 8:29 PM

    गुलाबी साड़ी में थाली लिए नजर आईं शिल्पा शेट्टी, मनाया करवाचौथ

    शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। शिल्पा शेट्टी करवा चौथ की पूज का लिए अनिल कपूर के घर गईं। शिल्पा हर साल की करवा चौथ बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट करती हैं और इस साल भी गुलाबी साड़ी मंे उना लुक देखने लायक रहा है।

  • Nov 1, 2023 6:53 PM

    सिर्फ सचिन से ही भरवाती हैं सीमा हैदर अपनी ये चीज

    Seema Haider Video: पाकिस्तान से भागकर भारत में घुस आई सीमा हैदर अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है। सीमा अपने व्लॉग्स और तमाम वीडियो किसी सेलिब्रिटी की तरह सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं जो कि खूब वायरल हो जाते हैं। जन्माष्टी, स्वतंत्रता दिवस और नवरात्रि जैसे सभी त्यौहार मनाने के बाद अब सीमा पहली बार सचिन के लिए करवाचौथ का व्रत भी कर रही हैं।

  • Nov 1, 2023 5:55 PM

    35 की उम्र में मशहूर एक्ट्रेस की हुई अचानक मौत, 8 महीनों की थी प्रेग्नेंट

    साउथ सिनेमा जगत से दिल को तोड़ने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। मललायम टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस डॉ प्रिया का निधन हो गया है। साउथ टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकाराओं की सूची में डॉ प्रिया का नाम शामिल था। डॉ प्रिया के आस्मिक देहांत से उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दिल को झकझोरने वाली बात ये है कि प्रिया 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं।

  • Nov 1, 2023 5:21 PM

    दामाद केएल राहुल नहीं बल्कि इस 18 नंबर के क्रिकेटर के फैन हैं सुनील शेट्टी

    बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर और भारत के आक्रामक बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में बात की। एक्टर ने कोहली को 'मास्टर ऑफ चेजिंग' बताया है। एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल में एक मीडिया कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम से बात की। अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया कि आज के समय में मेरे पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं। केएल मेरा बेटा है। विराट लक्ष्य का पीछा करने (मास्टर ऑफ चेजिंग) में माहिर हैं।

  • Nov 1, 2023 4:31 PM

    नयनतारा की तमिल फिल्म 'अन्नपूर्णानी : द गॉडेस ऑफ फूड' 1 दिसंबर को रिलीज होगी

    एक्ट्रेस नयनतारा अपनी तमिल फिल्म 'अन्नपूर्णानी : द गॉडेस ऑफ फूड' के लिए तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म की रिलीज की तारीख आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर तय की गई है। एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "अन्नपूर्णानी 1 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है। तैयार हो जाओ!"

  • Nov 1, 2023 3:32 PM

    देर रात लड़खड़ाते कदमों में फिसली जाह्नवी कपूर की जुबान

    लीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने एक्टिंग के साथ साथ फैशन की दुनिया में भी अपनी एक अलग पहचान कायम कर ली है। जाह्नवी कपूर की परफेक्ट फिगर और कर्व्स के फैंस दीवाने हैं। इसके साथ ही रैंप से लेकर रेड कार्पेट और हर पार्टी में जाह्नवी कपूर अपने एक्सपेरिमेंट से आग लगा देती हैं। अब जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चाओं में है।

  • Nov 1, 2023 2:38 PM

    ईशान खट्टर स्टारर 'पिप्पा' का 10 नवंबर को होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर

    प्राइम वीडियो ने आज ईशान खट्टर स्टारर फिल्म पिप्पा के एंटरटेनिंग ट्रेलर के साथ इसके डायरेक्ट-टू-स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा भी की है, जो इस दिवाली 10 नवंबर को लॉन्च होगी। राजा कृष्ण मेनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ईशान रियल लाइफ वॉर हीरो कैप्टन बलराम सिंह मेहता का किरदार निभा रहे हैं।

  • Nov 1, 2023 1:57 PM

    ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा के लिए शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

    ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सबा आजाद आज यानि 1 नवंबर को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सबा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए रोमांटिक नोट लिखा।

  • Nov 1, 2023 1:27 PM

    चलती ट्रेन में यात्रियों के सामने पेशाब करने लगा शख्स

    एक वीडियो चलती मेट्रो से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को खड़े खड़े पेशाब करते हुए देखा जा सकता है। ये शख्स अधेड़ है और उसको एक प्लास्टिक की बोतल में पेशाब करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आते ही कहा जा रहा है दिल्ली मेट्रो में सब अजीब अजीब लोग दिखते रहते हैं।

  • Nov 1, 2023 12:57 PM

    दीपिका पादुकोण की ट्रोलिंग पर भड़कीं कॉंग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत

    कॉंग्रेस की स्पोक्स पर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। उन्होने दीपिका की ट्रोलिंग को गलत बताते हुए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल सुप्रिया श्रीनेत को इंटरनेट पर नफरत फैलाने वाले लोगों से दिक्कत है। उन्होने कहा, "हम क्या बन गए हैं? एक जोड़ा एक टॉक शो में एक साथ बैठता है और अपने रिश्ते, अपनी शादी, अपने प्रेमालाप के बारे में बात करता है।

  • Nov 1, 2023 12:14 PM

    सबसे छोटी ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंचीं Manushi Chillar

    कभी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर हमारे देश का नाम रोशन करने वाली मानुषी आज फिल्मों में आ चुकी हैं। उनकी दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं- 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'। लेकिन ये दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं।

  • Nov 1, 2023 11:30 AM

    अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अपने हॉट अवतार से जीता सबका दिल

    बीती रात मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल का ओपनिंग इवेंट रखा। इस शानदार इवेंट में कई सारी बड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। परंतु इस पार्टी में अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अपना खास अंदाज दिखाया और पूरी महफिल अपने नाम कर ली। सोशल मीडिया पर श्लोका मेहता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अपने हॉट अवतार से जीता सबका दिल
  • Nov 1, 2023 11:12 AM

    Nita Ambani ने बार बार झटका Mukesh Amabani का हाथ

    नीता अंबानी को देखकर ऐसा लग रहा है कि मुकेश अंबानी के साथ उनका सबकुछ सही नहीं है। एक वीडियो सामने आया जिसमें वो बार बार मुकेश अंबानी का हाथ हटाती औ इग्नोर करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से मुकेश अंबानी नीता के साथ पोज देना चाहते हैं। हालांकि नीता इसको लेकर बिल्कुल भी इंट्रेस्टेड नहीं दिख रही हैं। वो पहले हाथ झटकती हैं फिर मुकेश उनको पकड़ना चाहते हैं लेकिन वो फिर से इग्नोर कर देती हैं।

    Nita Ambani ने बार बार झटका Mukesh Amabani का हाथ
  • Nov 1, 2023 10:44 AM

    अजीब सी रैंप वॉक पर ट्रोल हुईं सारा अली खान

    सारा अली खान अपनी वॉक पर ट्रोल हो रही हैं। जी हां, फैशन शो पर ड्रेस पहनकर रैंप वाक करती सारा अली खान काफी अजीब लगीं। गोल्डन कलर की ड्रेस में उन्होने जब स्टेज पर एंट्री मारी तो हर कोई हैरान रह गया। सारा अली खान काफी अजीब तरह से चल रहीं थी।

    अजीब सी रैंप वॉक पर ट्रोल हुईं सारा अली खान
  • Nov 1, 2023 10:05 AM

    अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अपने हॉट अवतार से जीता सबका दिल, फोटोज हुई वायरल

    Shloka Mehta: बीती रात मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल का ओपनिंग इवेंट रखा। इस शानदार इवेंट में कई सारी बड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। परंतु इस पार्टी में अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अपना खास अंदाज दिखाया और पूरी महफिल अपने नाम कर ली। सोशल मीडिया पर श्लोका मेहता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

  • Nov 1, 2023 9:41 AM

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मॉल ओपिनिंग इवेंट पर सितारों का लगा मेला

    Jio World Plaza Opening Event: देश के सबसे बड़े और अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा की बीती रात अपोनिंग हुई थी। इस शानदार इवेंट में अंबानी परिवार के अलावा क्रिकेटर्स और बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे। सोशल मीडिया पर जमकर इस इवेंट के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मॉल ओपिनिंग इवेंट पर सितारों का लगा मेला
  • Nov 1, 2023 9:37 AM

    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' को लेकर आया बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट और शूटिंग को लेकर सब हुआ फाइनल!

    Hrithik Roshan film Krrish 4: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म कृष 4 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी खुश हैं। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है कि एक्टर ने स्क्रिप्ट और शूटिंग को लेकर चीजें फाइनल कर दी है।

    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' को लेकर आया बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट और शूटिंग को लेकर सब हुआ फाइनल!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X