Bollywood News - द डिप्लोमैट ने वीकेंड पर की इतनी कमाई, बर्थडे बैश में छा गईं राशा थडानी

Bollywood live

Bollywood News In Hindi Live Updates, 17 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता जॉन अब्राहम की जो कि इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म द डिप्लोमैट को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिल कलेक्शन ने शानदार शुरुआत की है।

शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने रविवार को तीसरे दिन करीब 4.46 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही इस फिल्म का कलेक्शन कुछ 13.30 करोड़ हो चुका है। फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है।

इसके अलावा बात करें रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की तो वो अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस दौरान बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं। अपने जन्मदिन पर राशा थडानी कमाल लग रहीं थीं और उनको देखकर लोग बार बार खुश हो रहे थे। इस दौरान कई दिग्गज सितारे पहुंचे और जन्मदिन का आनंद लिया। इस लिस्ट में तमन्ना भाटिया भी शामिल हैं जिनको हाल ही में होली खेलते देखा गया था।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 17, 2025 8:01 PM

    सानिया मिर्जा से तलाक के बाद बेटा नहीं बोलता है शोएब मलिक को पिता

    शोएब कहते हैं कि उनका और मेरा रिश्ता दोस्ती वाला है। वो मुझे ब्रो बोलते हैं और मैं भी उन्हें ब्रो बोलता हूं। मैं महीने में दो बार उनसे मिलने के लिए दुबई जाता हूं और जब मैं दुबई में होता हूं तो मैं खुद उन्हें स्कूल छोड़ने और लेने जाता हू्ं। शोएब कहते हैं कि उनकी उनके बेटे का साथ बॉन्डिंग काफी अच्छी है। वह हर दिन ही अपने बेटे से वीडियो कॉल पर बात करते हैं और कॉल पर ही वह हर चीज के बारे में जानते हैं और पूछते हैं।

  • Mar 17, 2025 6:15 PM

    करण कुंद्रा संग कोर्ट मैरेज करने जा रही हैं तेजस्वी प्रकाश ? बोलीं- मैं सिंपल शादी करूंगी और फिर...

    तेजस्वी प्रकाश ने शो में अपने और करण कुंद्र की शादी को लेकर कहा कि वह बहुत ही साधारण शादी चाहती हैं। इसके बाद फराह ने तेजस्वी से पूछा कि तेजस्वी तो महाराष्ट्रीयन हैं और करण कुंद्र पंजाबी हैं तो फिर शादी किस तरह की होगी इसपर तेजस्वी कहती हैं कि मुझे ये सब पसंद नहीं है। मुझे सिंपल कोर्ट मैरेज करने में कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद हम लोग घूमेंगे, फिरेंगे ऐश करेंगे।

  • Mar 17, 2025 5:56 PM

    60 की उम्र में आमिर खान ने पटाई गर्लफ्रेंड, 59 साल के कुंवारे सलमान खान को भी दीं ये टिप्स...

    पत्रकार ने आमिर खान से पूछा कि क्या कभी सलमान खान ने उनसे या फिर शाहरुख खान से घर बसाने के बारे में कोई टिप्स लीं ? इसपर आमिर खान कहते हैं कि सलमान खान वही करेगा जो उसके लिए अच्छा होगा। जब से आमिर खान को उनकी गौरी मिली हैं तब से फैन्स तो सलमान खान की चिंता सताने लगी है। फैन्स अभी भी चाहते हैं कि सलमान खान जल्द ही अपना घर भी बसा लें। बता दें कि सलमान खान 59 साल के हैं। फिलहाल तो बताया जा रहा है कि सलमान खान युलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। कोरोना काल के समय में युलिया सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्महाउस में रही थीं।

  • Mar 17, 2025 2:21 PM

    धूमधाम से मनाया गया सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का पहला जन्मदिन

    आज 17 मार्च है और शुभदीप का पहला जन्मदिन भी है। वहीं बेटे के पहले जन्मदिन पर घरवालों ने भारी फंक्शन भी रखा। घरवालों ने शुभदीप के पहले जन्मदिन के मौके पर एक बड़ी पार्टी आयोजित की जिसमें तमाम नामी हस्तियां मेहमान और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी उनके घर पहुंचे। सभी ने मिलकर बेटे का केक कटवाया।

  • Mar 17, 2025 1:33 PM

    Orry ने वैष्णो देवी में जाकर पी शराब, FIR दर्ज, होगी सख्त कार्रवाई

    ऑरी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ऑरी वैष्णो देवी मंदिर कटरा के पास एक होटल में शराब पार्टी करते नजर आए। जैसे ही इस बात की खबर पुलिस को लगी। पुलिस मौके पर आ पहुंची। पुलिस ने ऑरी समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारी के बयान के मुताबिक ओरहान अवत्रामणि (ऑरी-ORRY) समेत अन्य 7 लोग जम्मू कश्मीर के कटरा के एक होटल में शराब पीते हुए पाए गए।

  • Mar 17, 2025 1:22 PM

    Fact Check: होली के मौके पर बरसाना पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा? लोग बोले- इसकी आवाज़ इतनी...

    यहां तक कि मोनालिसा का मेकओवर देखने के बाद में काफी लोग हैरान भी हो गए थे। लेकिन अब इसी बीच बरसाने से उनका एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वह ब्रज के बारे में बात करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में उन्होंने रेड कलर की बहुत ही खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और इसमें ज्वेलरी पहने हुए भी नजर आ रही है।

  • Mar 17, 2025 12:41 PM

    अभिषेक बच्चन ने बॉडीगार्ड से की बदतमीजी? भड़के लोग बोले- 'बेवजह का हीरो बन रहा है'

    दरअसल इस वीडियो में अभिषेक अपनी वैनिटी से निकले हैं और आगे की तरफ बढ़ते हैं। इस बीच अपनी ड्यूटी करते हुए एक बॉडीगार्ड किसी को सिर्फ एक्सक्यूज मी कह देता है तो अभिषेक बच्चन भड़क जाते हैं। अभिनेता काफी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं और बॉडीगार्ड को डांट देते हैं।

  • Mar 17, 2025 12:09 PM

    घुड़सवारी सीख रही हैं Nimrit Kaur Ahuluwalia, इस फिल्म से करेंगी धमाका!

    अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया अब भले ही फिल्में कर रही हैं लेकिन उनकी पहचान टीवी से बनी है। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है। निमृत ने 2018 में फेमिना मिस मणिपुर जीता था और लोगों के दिलों पर राज किया था। अब वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है और काफी जल्दी फिल्म शौंकी सरदार में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगी।

  • Mar 17, 2025 11:02 AM

    मैं Gay हूं.. एल्विश यादव ने मां से बताई सच्चाई, कहा- लड़की से नहीं करेंगे शादी!

    जी हां, इस वीडियो को उन्होने खुद शूट किया है और अपनी मां से बताते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश ने एक लड़का भी दिखाया है जिसके साथ वो शादी करने के लिए सोच रहे हैं। हालांकि उनकी मां का रिएक्शन आपको हैरान कर देगा। एल्विश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Mar 17, 2025 10:05 AM

    'वापस आकर मंदिर जाएगी..' उमराह जाकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं हिना खान, लोगों ने सुनाई खरी खोटी!

    हिना खान ने कभी खाना-ए-काबा को चूमा तो कभी नमाज पढ़ते हुए नजर आईं, कभी उनके हाथ में बाल थे तो कभी सुकून से एक जगह पर बैठी दिख रही हैं। इन तस्वीरों के बीच कुछ भी ऐसा नहीं था जिसकी वजह से हिना खान को बुरा भला सुनना पड़े। लेकिन लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ को बीच में लाकर उनको काफी खरी खोटी सुनाई है।

  • Mar 17, 2025 9:47 AM

    एक-दो फिल्में करके खराब हुए इन सितारों के दिमाग? भरी महफिल में रेखा को किया इग्नोर!

    गौरतलब है कि इस वीडियो को आप देखेंगे तो वेदांग को शायद बात में पता चलता है कि रेखा उनके करीब खड़ी है। इसके बाद वो जाते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं। हालांकि इब्राहिम अली खान को इस बार भी कुछ कहते हुए नहीं देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आते ही लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

  • Mar 17, 2025 8:53 AM

    धीरेंद्र शास्त्री ने महिला को दी बॉयफ्रेंड संग OYO वीडियो की धमकी, स्टिंग ऑप्रेशन छोड़ आनन-फानन में भागी महिला

    वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री बात करते हुए देखे जा सकते हैं और उन्होंने कहा कि "हमारे पीछे वो लगा दिए थे। स्टिंग ऑपरेशन वाले। हमारे पास में एक बहन जी आई थी कैमरा छुपा कर। वहां पर दो-तीन दिन वह घूमती रही और हमारे सेवा करने वालों को खूब रुपए भी दिए। हम उनकी चाल पहचान गए थे।"

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X