..................... Bollywood live Shyam benegal passes away at 90 allu arjun pushpa 2 crosses 1500 crores - Hindi Filmibeat

Highlights: श्याम बेनेगल की आखिरी तस्वीर वायरल, 'पुष्पा 2' 1500 करोड़ पार

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

फिल्मी दुनिया से 23 दिसंबर यानी सोमवार को एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे श्याम बेनेगल ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बीते 14 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। अब श्याम बेनेगल के निधन से सिनेमा जगत के अलावा उनके तमाम चाहने वाले फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। साल 1934 में जन्मे श्याम बेनेगल ने 5 दशक के डायरेक्शन के अपने लंबे करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और 8 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए।

LIVE Feed
  • Dec 24, 2024 4:05 PM

    Virat Kohli ने कर दिया इस सिंगर को सोशल मीडिया पर ब्लॉक, पैपराजी के सामने कही ये बात

    सिंगर राहुल वैद्य ने हाल ही में खुलासा किया कि उनको इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। राहुल ने सोमवार को मुंबई में पैप्स से बात करते हुए यह खुलासा किया। उनके इस खुलासे से फैंस हैरान रह गए, क्योंकि राहुल और विराट के बीच पहले से ही अच्छे रिलेशनशिप थे। हाल ही में पैप्स से बातचीत के दौरान, राहुल ने बताया कि विराट ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने कहा, 'आज तक समझ में नहीं आया, भाई ने ब्लॉक क्यों किया।'

  • Dec 24, 2024 3:19 PM

    'नसीरुद्दीन सर की प्रतिक्रिया और तारीफ मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है'- 'बंदिश बैंडिट्स' गर्ल श्रेया चौधरी

    'बंदिश बैंडिट्स' सीज़न 2 अपनी रिलीज़ के बाद से ही चर्चा का केंद्र बना हुआ है। और शो की मुख्य अभिनेत्री श्रेया चौधरी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। उन्हें न केवल दर्शकों और शो के फैंस से बल्कि दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से भी तारीफें मिल रही हैं। पहले सीज़न में नसीरुद्दीन शाह ने पंडित जी का किरदार निभाया था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि नसीरुद्दीन शाह और श्रेया का पर्दे के पीछे एक खास रिश्ता है और वह उन्हें अपना आदर्श मानती हैं।

  • Dec 24, 2024 3:09 PM

    Bigg Boss 18- कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा को कहा 'वुमनाइजर', थप्पड़ मारने की धमकी दी!

    वायरल हो रहे इस वीडियो में कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा दिख रहे हैं। कशिश कह रही हैं, 'तुमने एक स्टेटमेंट पास की थी मेरे बारे में उसका क्या मतलब था।'अविनाश- ''आप आईं थीं मेरे पास मैं नहीं आया हूं।'' कशिश- ''आपकी ये स्टेटमेंट डेरोगेटरी है अविनाश। आपको डेरोगेटरी का मतलब समझ में आता है? आपको वुमनाइजर बोला आपकी इगो पर लग गया। आपने बोला कि आप मेरे पास एंगल के लिए आईं थीं, मेरा और आपका कोई एंगल ही नहीं है।'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Dec 24, 2024 2:36 PM

    सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को माफ कर लगाया गले? फोटो देख चौंक गए लोग!

    बता दें कि इस तस्वीर में विवेक ओबेरॉय को सलमान खान ने गले से लगाया हुआ है। दोनों काफी खुश लग रहे हैं। इसके पहले ही आप ये समझें की ये तस्वीर सही है तो रुक जाइए। ये तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है और किसी ने एआई की मदद से इसको बनाया है।

  • Dec 24, 2024 2:05 PM

    सिनेमा छोड़ना चाहते हैं निर्देशक सुकुमार, अल्लू अर्जुन के भगदड़ विवाद के बीच आया बड़ा बयान

    उनसे पूछा गया कि आप क्या छोड़ना चाहते हैं? इसपर सुकुमार ने जवाब दिया, ''सिनेमा'' इसके बाद उनका बयान खबरों का हिस्सा है। इस दौरान मंच पर उनके साथ अभिनेता राम चरण भी मौजूद थे। इसके पहले कि सुकुमार कुछ और कहते राम चरण ने कहा कि सुकुमार को फिल्म निर्माण नहीं छोड़ना चाहिए और इसके बाद उनके हाथ से माइक छीन लिया।

  • Dec 24, 2024 1:28 PM

    Mohammad Siraj और Shraddha Kapoor ने रचा ली शादी? तस्वीर देख उड़े लोगों के होश, ये है सच्चाई!

    इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और उनको 440 वोल्ट का झटका लगा है। लेकिन इसके पहले की आप कुछ और सोचे तो बता दें कि ये एक फेक तस्वीर है। इस तस्वीर को एआई के द्वारा बनाया गया है और ये किसी की शरारत है। सिराज और श्रद्धा कपूर की कोई शादी नहीं हुई है। बता दें कि लोग इस तस्वीर पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Dec 24, 2024 11:49 AM

    चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे 'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन

    हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन को नया समन जारी किया था। जिसमें उन्हें 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुए भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत के मामले में मंगलवार सुबह 11 बजे चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया गया था। एक्टर के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज है और वे जमानत पर रिहा हुए हैं। वहीं इस समन के बाद अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद पुलिस के सामने आज हाजिरी दी।

  • Dec 24, 2024 10:56 AM

    विनोद कांबली को हुई है ये गंभीर बीमारी

    विनोद कांबली की हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल से सामने आई तस्वीर से उनके फैंस का दिल टूट गया था। कांबली को मुंबई के पास ठाणे के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद बताया है कि उनके दिमाग में क्लॉट (खून का थक्का) बन गया है।

  • Dec 24, 2024 10:18 AM

    आदर जैन ने सेलिब्रेट किया मंगेतर आलेखा का रोमांटिक बर्थडे

    मंगेतर अलेखा के बर्थडे के पर आदर जैन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में लेखा और आदर का बेहद रोमांटिक और सेक्सी अवतार देखने को मिल रहा है। इस दौरान अलेखा जहां बिकिनी में बेहद सेक्सी अवतार में देखाई दे रही हैं तो वहीं आदर उन्हें बाहों में में जकड़े लिप लॉक कर रहे हैं।

  • Dec 24, 2024 9:09 AM

    सिंगर शान के घर में लगी भयंकर आग

    बॉलीवुड सिंगर शान की रिहायशी बिल्डिंग में सोमवार रात को करीब 2 बजे आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत की दमकम की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तबाही होने से बचा लिया। फिलहाल अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल से मिले दृश्यों में एक अपार्टमेंट की खिड़की से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।

  • Dec 24, 2024 8:07 AM

    मोनाली ठाकुर ने बीच में छोड़ा लाइव कॉन्सर्ट

    मोनाली ठाकुर इस समय अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, मोनाली ठाकुर बीते 22 दिसंबर को वाराणसी में लाइव कॉन्सर्ट के लिए पहुंची थीं और वहां कुछ ऐसा हुआ कि इसे बीच में छोड़ना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने आयोजकों पर जमकर गुस्सा निकाला है। मोनाली ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

  • Dec 24, 2024 7:14 AM

    श्याम बेनेगल की आखिरी तस्वीर वायरल

    आर्ट सिनेमा के जनक श्याम बेनेगल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी तस्वीर वायरल हो रही है जो उनके 90th बर्थडे की है, जिसे एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया था।

  • Dec 24, 2024 7:11 AM

    पुष्पा 2 का कलेक्शन 1500 करोड़ पार

    'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने जहां 17 दिनों में 1467.80 करोड़ की कमाई की, वहीं उम्मीद की जा रही है कि अब ये फिल्म अब 18 दिनों में करीब 1506.70 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म ने 18 दिनों में सिर्फ विदेशों में 240 करोड़ से अधिक कमाई कर डाली है। इस फिल्म ने देशभर में सबसे अधिक हिन्दी में कमाई की है, जो करीब 652.9 करोड़ के आसपास है और इसी के साथ बॉलीवुड की टॉप फिल्म की कमाई का रेकॉर्ड (जवान मूवी: 640.25 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन) भी इसने तोड़ डाली है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X